Uncategorised

11114/13 भुसावल देवलाली भुसावल एक्सप्रेस की समयसारणी w.e.f. 16/17 सितम्बर 2022

मित्रों, भुसावल देवलाली भुसावल पुरानी शटल जिसका गाड़ी क्रमांक 51182/81 था। दिनांक 16 सितम्बर 2022 से भुसावल से 11114 गाड़ी क्रमांक और दिनांक 17 सितम्बर 2022 से देवलाली से गाड़ी क्रमांक 11113 धारण कर एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन चलाई जाएगी। कल जो परिपत्रक था, उसमे स्टेशन्स के नाम की जगह रेलवे कोड थे, अंग्रेजी में था अतः आज हमने अपने पाठकों के आग्रह पर उसे हिन्दी भाषा मे पुनः प्रकाशित किया है।

Uncategorised

आली की हो आत्ता ; देवलाली शटल, भुसावल – वर्धा -भुसावल, पुणे – सोलापुर – पुणे

बहुप्रतीक्षित और क्षेत्र के रेल यात्रिओंकी चहेती भुसावल – देवलाली – भुसावल शटल एक्सप्रेस के रूप में दिनांक 16 सितंबर से भुसावल से और दिनांक 17 सितम्बर से देवलाली से समय बदलाव जे साथ बहाल की जा रही है। गौरतलब यह है, जब भुसावल इगतपुरी भुसावल एक्सप्रेस बहाल की गई थी तब नेता गण ने यात्रिओंको यही देवलाली ही है, समझा दिया था। खैर, देर आयद दुरुस्त आयद! सौगात में आगे भुसावल – वर्धा – भुसावल और पुणे – सोलापुर – पुणे एक्सप्रेस यह प्रतिदिन गाड़ियाँ भी चल पड़ेंगी। जिसकी समयसारणी हम आपके लिए ले आये है।

11114 भुसावल देवलाली प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 16 सितम्बर से, 11113 देवलाली भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 17 सितम्बर से यात्री सेवा में बहाल

11121 भुसावल वर्धा प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर से, 11122 वर्धा भुसावल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 16 सितंबर से यात्री सेवा में बहाल

11143/44 पुणे सोलापुर पुणे एक्सप्रेस दिनांक 15 सितंबर से चल पड़ेगी।

Uncategorised

मध्य रेल भुसावल मण्डल में यात्री गाड़ियोंमे टी टी ई द्वारा प्रयुक्त, हैंड हेल्ड टर्मिनल- एचएचटी का प्रयोग बढ़ा

भुसावल मंडल ने उपरोक्त संलग्न सूची के अनुसार इसका उपयोग पहले की 4 ट्रेनों से बढ़ाकर वर्तमान में 37 ट्रेनों में कर दिया गया है।

भुसावल मण्डल के पास 454 एचएचटी उपकरण उपलब्ध हैं, जिनमें से 435 टीटीई द्वारा 37 से ऊपर की ट्रेनों में यह एच एच टी वास्तविक संचालन में प्रयोग किए जा रहे हैं।

भुसावल मण्डल में दरअसल 4 डिपो है, जहाँसे टी टी ई अपनी ड्यूटी बदलते है। इन्ही डिपोवाइज एचएचटी का उपयोग निम्नलिखित 37 ट्रेनों में किया जा रहा है।

भुसावल डिपो- कुल 16 गाड़ियाँ :- 12135 पुणे नागपुर त्रिसाप्ताहिक, 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रतिदिन, 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन, 02198 जबलपुर कोयम्बतूर साप्ताहिक विशेष, 12810 हावड़ा मुम्बई प्रतिदिन मेल, 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन, 19436 आसनसोल अहमदाबाद साप्ताहिक, 12860 हावड़ा मुम्बई गीतांजलि प्रतिदिन, 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पाटलिपुत्र प्रतिदिन, 13201 पटना लोकमान्य तिलक टर्मिनस जनता प्रतिदिन, 22847 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक, 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर गोदान सप्ताह में 4 दिन, 12321 हावड़ा मुम्बई प्रतिदिन मेल वाया जबलपुर, 12150 दानापुर पुणे प्रतिदिन, 12149 पुणे दानापुर प्रतिदिन, 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूलित द्विसाप्ताहिक

2 मनमाड़ डिपो :- कुल 9 गाड़ियाँ, 17057 मुम्बई सिकंदराबाद देवगिरी प्रतिदिन, 17058 सिंकन्द्राबाद मुम्बई देवगिरी प्रतिदिन, 11402 आदिलाबाद मुम्बई नन्दीग्राम प्रतिदिन, 11401 मुम्बई आदिलाबाद नंदीग्राम प्रतिदिन, 12071/72 मुम्बई जालना मुम्बई जनशताब्दी प्रतिदिन, 17617/18 मुम्बई नान्देड़ मुम्बई तपोवन प्रतिदिन, 12753 नान्देड़ निजामुद्दीन मराठवाड़ा सम्पर्क क्रान्ति साप्ताहिक

3 अमरावती डिपो :- कुल 8 गाड़ियाँ –
12112/11 अमरावती मुम्बई अमरावती प्रतिदिन, 22117/18 पुणे अमरावती पुणे वातानुकूलित साप्ताहिक, 12119/20 अमरावती अजनी अमरावती इन्टरसिटी सप्ताह में छह दिन,
20925/26 सूरत अमरावती सूरत द्विसाप्ताहिक

4:- खण्डवा डिपो :- कुल 4 गाड़ियाँ
11127/28 भुसावल कटनी भुसावल प्रतिदिन, 12150 दानापुर पुणे प्रतिदिन, 12149 पुणे दानापुर प्रतिदिन.

भुसावल मण्डल की स्थिति :-
एचएचटी पंजीकरण (एचएचटी जारी) – 454 उपकरणों में से 435 एचएचटी पंजीकृत।

भुसावल — 298 (305)
मनमाड़ -55 (56)
खण्डवा – 41 (41)
अमरावती – 26 (26)
अकोला – 16 (16)
कुल– (454) जारी में से 435 प्रयुक्त।

Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल मण्डल की तीन जोड़ी गाड़ियोंके स्टोपेज पुनर्बहाल हो रहे है।

महानगरी, काशी एक्सप्रेस का नांदगाँव और कामायनी एक्सप्रेस का लासलगांव स्टोपेज गाड़ियोंके अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि JCO दिनांक 14 अगस्त से पुनर्बहाल हो रहा है। यात्रीगण से निवेदन है, स्टोपेजेस की तिथि अपने स्टेशन के समयसारणी नुसार समझ ले।

Uncategorised

शून्याधारित समयसारणी, ZBTT की बलि चढ़ी, सह्याद्री एक्सप्रेस और पुणे पनवेल पुणे गाड़ी, नही चलेगी।

मध्य रेल क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता समिती की 123 बैठक सम्पन्न हुई। उस दौरान सहभागी ‘मुम्बई रेल प्रवासी संघ’ द्वारा कुछ मांगे रखी गयी थी। उक्त माँगोपर रेल प्रशासन द्वारा उत्तर दिया गया है और वह पत्र सोशल मीडिया में आया है। यात्रिओंकी और यात्री उपभोक्ता संघ के पुरजोर और आवश्यक माँगोपर रेल प्रशासन की भूमिका किस तरह की रहती है यह आम यात्रिओंके भी तो समझ आये?

पत्र में क्रमवार मांगे और उसपर रेल प्रशासन का उत्तर दिया गया है।

मांग थी, मुम्बई कोल्हापुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली सह्याद्री एक्सप्रेस और 51317/18 पुणे पनवेल के बीच चलनेवाली सवारी गाड़ी को पुनर्स्थापित किया जाय। इस मांग को रेल प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया और कोरा जवाब दिया की शून्याधारित समयसारणी कार्यक्रम के तहत यह दोनों ही गाड़ियोंका परिचालन रद्द कर दिया गया है। शून्याधारित समयसारणी में सभी ऐसी गाड़ियाँ जिनका यात्रीभार अपेक्षाकृत नही है या ऐसे स्टेशन जहाँ यात्री संख्या अपेक्षासे कम है उन्हें बन्द, रद्द किया गया है।

गौरतलब यह है, सह्याद्री एक्सप्रेस हो या पुणे पनवेल पुणे सवारी हो, यात्रिओंके बीच कितनी लोकप्रिय रही है यह धरातल पर यात्रिओंके बीच रहनेवाले यात्री संघ के सदस्य बेहतर जानते है।

आगे कल्याण जंक्शन की रिमॉडलिंग की मांग औऱ ठाणे – दिवा के बीच 5 वी और छठी लाइन का यथायोग्य उपयोग के लिए यात्री संघ आग्रही था, जिसमे रेल प्रशासन ने उपरोक्त विषय की तान्त्रिक समस्याएं सामने रखी और MUTP के तहत यह कार्य आगे बढ़ेंगे कह अपना पल्ला झाड़ लिया।

जहाँ तक गाड़ियाँ चलवाने में यात्री भार की कमी रहने का कारण किसी के भी समझ से परे है। शून्याधारित समयसारणी का कार्यक्रम जब पूरी तरह से लागू नही हो जाता तब तक इस ZBTT अर्थात शून्याधारित समयसारणी प्रोग्राम जो सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के लिए तैयार किया गया है, उसकी उपयोगिता आम यात्रिओंके समझ मे नही आयेगी और रेल प्रशासन के आला अधिकारी गण भी इसे पूरी तरह आम यात्रिओंके सामने रखने में असमर्थ है।

खैर, एक राहत की खबर यह है की रेल प्रशासन अपनी नियमित समयसारणी 01 अक्टूबर से जारी करनेवाला है और नियमित समयसारणी के जारी होने के बाद शून्याधारित समयसारणी पर बहुतसा चित्र यात्रिओंके सामने स्पष्ट हो जाएगा।