Uncategorised

आखिरकार रेल प्रशासन को समयसारणी जारी करने का मुहूर्त मिला। 01 अक्टूबर को जारी होगी नई समयसारणी।

रेलवे की आखरी अधिकृत समयसारणी वर्ष 2019 में प्रकाशित की गई थी और आज भी उसी के अनुसार गाड़ियाँ चलाई जा रही है।

रेल प्रशासन ने निम्नलिखित परिपत्रक जारी कर 01 अक्टूबर से “रेल गाड़ियाँ एक दृष्टि में” यह हिन्दी और “ट्रेन्स एट ए ग्लान्स” नामक अंग्रेजी भाषा के टाइमटेबल जारी करेगा। टाइमटेबल की क़ीमत ₹100/- रहेगी और ऑनलाइन आवृत्ती की कीमत ₹30/- रहेगी।

Uncategorised

SER दपुरे की शुरू की जानेवाली गाड़ियोंकी समयसारणी

1) 08169/70 झारसुगुड़ा सम्बलपुर झारसुगुड़ा मेमू विशेष दिनांक 04 अगस्त से प्रतिदिन

2) 08171/72 झारसुगुड़ा सम्बलपुर झारसुगुड़ा मेमू विशेष दिनांक 04 अगस्त से प्रतिदिन

3) 08683/84 गारबेटा आद्रा गारबेटा मेमू दिनांक 05 अगस्त से प्रतिदिन

4) 08031/32 बालासोर भद्रख बालासोर मेमू विशेष दिनांक 05 अगस्त से प्रतिदिन

5) 08655/56 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू विशेष दिनांक 06 अगस्त से प्रतिदिन

6) 08643/44 आद्रा आसनसोल आद्रा मेमू विशेष दिनांक 05 अगस्त से प्रतिदिन

7) 08673 बांकुड़ा अदा मेमू विशेष दिनांक 06 अगस्त से प्रतिदिन

8) 08676 आद्रा बिष्णुपुर मेमू विशेष दिनांक 05 अगस्त से प्रतिदिन

9) 08662 आसनसोल अदा मेमू विशेष दिनांक 05 अगस्त से प्रतिदिन

11) 08651 बारभूम अदा मेमू विशेष को दिनांक 05 अगस्त से आसनसोल तक विस्तारित किया जा रहा है। बारभूम से आद्रा तक कोई समय परिवर्तन नही किया गया है, आद्रा से आसनसोल तक की समयसारणी निम्नलिखित रहेगी।

Uncategorised

औचित्य क्या है, इस ‘सहयोग’ का? 😁

रेलवे स्टेशनोंपर आपका इन्क्वायरी काउन्टर अर्थात पूछताछ खिड़की से कभी तो पाला जरूर पड़ा होगा? जी उसी का नामकरण, रेल प्रशासन “सहयोग” यह करने जा रही है।

वैसे यह खबर आज दोपहर की ही है, हमारे सहयोगी ने दी थी और तभी मन मे विचार कौंधा, इस “सहयोग” का औचित्य क्या है? और शाम पड़ते कुछ बादल छंटने लगे। पता चला है, पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में इस “सहयोग” सेवा का निजीकरण हो रहा है।

बादशाहनगर, गोरखपुर, लखनऊ ऐशबाग, सीतापुर, लखनऊ जंक्शन, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद और गोंडा यह वे 09 स्टेशन है। इन नौ स्टेशनोंपर आज ही से हरेक स्टेशन पर 15 के हिसाब में निजी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे जो रेल बिभाग द्वारा उपलब्ध यात्री सुविधाओं के लाभ लेने हेतु, रेल यात्रिओंको सहयोग करेंगे।

रेलवे स्टेशन की उद्घोषणा, डिस्प्ले बोर्ड, गाड़ियोंके कोच की संरचना और क्लॉक/लॉकर रूम याने अमानती सामान घर इनके जिम्मे होगा। ज्ञात रहे, पहले यह सारे काम रेलवे के वाणिज्य विभाग में सम्मिलित थे।

कुल मिलाकर यह समझिए, निजी क्षेत्र की रेलवे के वाणिज्य विभाग के सेवाओं में “सहयोग” की शुरूवात हो चुकी है।

Uncategorised

अहमदाबाद – उदयपुर रेल मार्ग चौड़ीकरण के उपरांत संचालित की जा सकनेवाली गाड़ियोंके लिए NWR से प्रस्ताव

उदयपुर सिटी आसरवा उदयपुर सिटी प्रतिदिन गाड़ी, यह गाड़ी 19329/30 इन्दौर उदयपुर सिटी इन्दौर वीरभूमि एक्सप्रेस का विस्तार असरवा तक होगी। इस से इंदौर, उज्जैन, रतलाम क्षेत्र का अहमदाबाद से अलग मार्ग उदयपुर होते हुए जुड़ाव करेगी।

ततपश्चात 3 जोड़ी गाड़ियोंका और प्रस्ताव है, जिनके लिए अलग से रैक उपलब्ध कराने होंगे।

उदयपुर सिटी आसरवा उदयपुर सिटी प्रतिदिन इन्टरसिटी एक्सप्रेस, जयपुर आसरवा जयपुर वाया उदयपुर सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस और उदयपुर सिटी आसरवा उदयपुर सिटी प्रतिदिन डेमू

यह सारे प्रस्ताव है, चूंकि आसरवा – उदयपुर रेल मार्ग का बहुतांश काम सम्पन्न हो चुका है और उसकी सुरक्षा जांच भी पूरी हुई है।