मित्रों, अनारक्षित द्वितीय श्रेणी टिकट का इंतजार काफी लम्बा खींच गया है, लेकिन बस यह महीना। लगभग जून महीने में कई गाड़ियोंमे अनारक्षित टिकिटिंग शुरू हो जाएगी। यह सूची उत्तर रेलवे क्षेत्र से गुजरने वाली गाड़ियोंकी है।







मित्रों, अनारक्षित द्वितीय श्रेणी टिकट का इंतजार काफी लम्बा खींच गया है, लेकिन बस यह महीना। लगभग जून महीने में कई गाड़ियोंमे अनारक्षित टिकिटिंग शुरू हो जाएगी। यह सूची उत्तर रेलवे क्षेत्र से गुजरने वाली गाड़ियोंकी है।







निम्नलिखित परिपत्रक देखें, रेल प्रशासन ने जो टिकिटिंग सुविधाएं संक्रमनपूर्व काल मे शुरू थी उन्हें पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया है।
क्लस्टर बुकिंग, कनेक्टिंग ट्रेन बुकिंग, ब्लेंक पेपर टिकट, जर्नी मॉडिफिकेशन इत्यादि सुविधाए PRS टिकिटिंग में उपलब्ध थी और उन्हें संक्रमण काल के दौरान रद्द कर दिया गया था। हालांकि यह सुविधाएं अब भी केवल PRS अर्थात रेलवे टिकट काउंटर पर छपे टिकट पर ही उपलब्ध है, ई टिकट पर नही।
अब आपके मन मे कुछ शंकाए या प्रश्न होंगे, जैसे क्लस्टर बुकिंग क्या है या ब्लैंक पेपर टिकट क्या है तो इसकी चर्चा हम हमारे यू ट्यूब चैनल से करेंगे। आपके जो भी प्रश्न हो हमे लिख भेजिए।

यात्रिओंकी लगातार मांग को देखते हुए मध्य रेल प्रशासन ने निम्नलिखित स्टेशनोंपर कुछ मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंको पड़ाव दिए है। उपरोक्त पड़ाव छह महीनोंके लिए प्रायोगिक तत्व पर दिए गए है और इनकी समयावधि 29 मई से शुरू हो रही है।
हिंगणघाट स्टेशन :-
12655 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर दोपहर 12:30 को पहुंचकर 12:31 को चल पड़ेगी।
12656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर अलसुबह 1:30 को पहुंचकर 1:31 को चल पड़ेगी।
12721 हैदराबाद हज़रत निजामुद्दीन प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर सुबह 7:20 को पहुंचकर 7:21 को चल पड़ेगी।
12722 हज़रत निजामुद्दीन हैदराबाद प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट हिंगणघाट स्टेशनपर शाम 18:33 को पहुंचकर 18:34 को चल पड़ेगी।
पुलगांव स्टेशन :-
12655 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट पुलगांव स्टेशनपर सुबह 11:36 को पहुंचकर 11:37 को चल पड़ेगी।
12656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन सुपरफास्ट पुलगांव स्टेशनपर अलसुबह 2:28 को पहुंचकर 2:29 को चल पड़ेगी।
12809 मुम्बई हावड़ा मेल वाया नागपुर प्रतिदिन पुलगांव स्टेशनपर सुबह 9:15 को पहुंचकर 9:16 को चल पड़ेगी।
12810 हावड़ा मुम्बई मेल वाया नागपुर प्रतिदिन पुलगांव स्टेशनपर दोपहर 15:29 को पहुंचकर 15:30 को चल पड़ेगी।
सिन्दी स्टेशन :-
12721 हैदराबाद हज़रत निजामुद्दीन प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट सिन्दी स्टेशनपर सुबह 8:15 को पहुंचकर 8:16 को चल पड़ेगी।
12722 हज़रत निजामुद्दीन हैदराबाद प्रतिदिन दक्षिण सुपरफास्ट सिन्दी स्टेशनपर शाम 17:49 को पहुंचकर 17:50 को चल पड़ेगी।
12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन सिन्दी स्टेशनपर सुबह 4:20 को पहुंचकर 4:21 को चल पड़ेगी।
12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन सिन्दी स्टेशनपर रात 22:09 को पहुंचकर 22:10 को चल पड़ेगी।
चांदूर स्टेशन :-
12833 अहमदाबाद हावड़ा सुपरफास्ट वाया नागपुर प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर दोपहर 15:26 को पहुंचकर 15:27 को चल पड़ेगी।
12834 हावड़ा अहमदाबाद सुपरफास्ट वाया नागपुर प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर शाम 17:49 को पहुंचकर 17:50 को चल पड़ेगी।
12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर सुबह 3:01 को पहुंचकर 3:02 को चल पड़ेगी।
12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन चांदूर स्टेशनपर रात 23:24 को पहुंचकर 23:25 को चल पड़ेगी।
तुलजापुर :-
11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस प्रतिदिन, तुलजापुर स्टेशन पर सुबह 11:38 पर पहुंचकर 11:39 को रवाना होगी।
यात्रीगण ज्ञात रहे, प्रायोगिक पड़ाव छह माह के लिए दिए गए है और सम्बन्धित रेल मण्ड़ल उक्त पडावोंके यात्री आय उनके आवक/जावक की लगातार निगरानी कर उसकी रिपोर्ट क्षेत्रीय मुख्यालय को भेजता है। यदि उक्त पडावोंकी आय रेलवे मानकोंके अनुसार रहती है तो पडावोंके अस्थाई ठहराव को स्थायी किया जा सकता है। यात्रिओंसे यह अनुशंसा की जाती है, उक्त स्टेशनोंपर उपरोक्त गाड़ियोंके पडाव, अस्थाई से स्थायी में परावर्तित हो इस हेतु यथायोग्य टिकट ले, आरक्षण कराए।
12839/40 हावड़ा चेन्नई हावड़ा मेल और 12841/42 शालीमार चेन्नई शालीमार कोरोमण्डल सूपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने में कुल छह रेक लगते है और इन दोनों गाड़ियोंका रैक शेयरिंग है। इन छह ICF रैक में से दो रैक जुलाई के पहले सप्ताह में अत्याधुनिक LHB में निम्नलिखित कार्यक्रम अनुसार बदले जा रहे है।

मगर मित्रों, खबर जो हम बताना चाह रहे है वह दरअसल अलग है। आप परिपत्रक का निम्नलिखित (B) पार्ट देखिए,

इस भाग में इन गाड़ियोंके रैक को मानकीकरण करने की बात की गई है। इन दोनों गाड़ियोंके रैक का मानकीकरण अक्तूबर के पहले सप्ताह से होगा। इस मानकीकरण में द्वितीय श्रेणी स्लीपर के कोच 11 की जगह केवल 5 रह जाएंगे, वहीं वातानुकूलित थ्री टियर के कोच 3 की जगह 9 हो रहे है।
मित्रों, रेल प्रशासन जिस तरह कम किरायोंके सारे टिकट धीरे धीरे बन्द या कम करते जा रहा है, क्या लम्बी दुरियोंकी गाड़ियोंसे स्लीपर, द्वितीय श्रेणी भी खत्म कर देगा? पहले ही रेल मन्त्री जाहिर सम्भाषण में कह चुके है, रेलवे अपने यात्री किरायोंमे 57% ही परिचालन खर्च वसूलती है और 43% नुकसान सहती है। इसके चलते संक्रमण काल की बन्द गाड़ियाँ शुरू होने के बाद आज तक भी सवारी गाड़ियाँ नही चल पाई है और ना ही वरिष्ठ नागरीक रियायत पुनः शुरु होने के कोई आसार दिखाई दे रहे है।
रेल विभाग के एक बड़े अधिकारी ने ‘ऑफ दी रिकॉर्ड’ कहा है, वरिष्ठ नागरिक रियायत, सवारी गाड़ियोंके किराये अब शायद ही देखने मिलेंगे। फिलहाल रेलवे 4 प्रकार के दिव्यांग और 11 प्रकार के मरीज एवं विद्यार्थी किराया रियायत दे रहे है।
एक तरफ सामान्य यात्रिओंकी रियायतें भारतीय रेलवे खत्म किये जा रहा है तो दूसरी तरफ मानकीकरण के नाम पर साधारण या सस्ते किरायोंकी श्रेणियोंके कोचेस कम हो रहे है। सर्वसाधारण यात्री बेचारा करें तो क्या करें?
12655/56 अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस को पुलगांव एवं हिंगणघाट में छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर अस्थायी पड़ाव (स्टॉपेज) मिला है।
साथ ही 12721/22 हैदराबाद हज़रत निजामुद्दीन हैदराबाद दक्षिण एक्सप्रेस को भी हिंगणघाट एवं सिन्दी स्टेशन पर छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर अस्थायी पड़ाव (स्टॉपेज) मिला है। इस सम्बन्ध के परिपत्रक साथ जोड़े गए है।

