Uncategorised

ब्रेकिंग : पवन एक्सप्रेस पटरी से फिसली

11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर पवन एक्स्प्रेस के कुछ कोच लहावित और देवळाली (नाशिक के निकट) के बीच आज दि.3.4.2022 को दोपहर करीबन 15.10 को वाम पटरी से उतरने की खवर है।

अपघात निवारण गाडी और मेडिकल व्हॅन घटनास्थल पर रवाना हो गयी है।

Uncategorised

SCR द म रेल का एक और परिपत्रक

पहले जालना मुम्बई जनशताब्दी को मुम्बई तक ले जाना तय किया गया था, उपरान्त इस गाड़ी को 07988 को मनमाड़ तक सीमित जर दिया है। यह गाड़ी अब जालना से मनमाड़ आकर समाप्त कर दी जाएगी। मनमाड़ से मुम्बई के बीच रदद् रहेगी। दरअसल यह 12110 मनमाड़ मुम्बई पंचवटी एक्सप्रेस के रैक की माँग हेतु लिया गया निर्णय है। इसी तरह 07777 का रैक भी सेट किया गया है।

यात्रीगण को समझने के लिए यह बात हम विस्तार से बता रहे है। सभी यात्री गाड़ियाँ अपना रन पूरा कर के लौटती है या फिर कोई दूसरी गाड़ी बन कर निकलती है। इसको रेल की भाषा मे RSA रैक शेयरिंग कहते है। जालना – मुम्बई जनशताब्दी मुम्बई पहुंचने के बाद मुम्बई – मनमाड़ पंचवटी बनकर निकलती है। मुम्बई – मनमाड़ पंचवटी मुम्बई पहुंचकर मुम्बई – जालना जनशताब्दी बनकर निकलती है। यह इन दोनों गाड़ियोंके बीच रैक शेयरिंग है।

जैसे आज जालना – मुम्बई जनशताब्दी नही चली इसके चलते मुम्बई – मनमाड़ पंचवटी रदद् कर दी गयी। अब जनशताब्दी का रैक मनमाड़ में रदद् करने की वजह समझ आ गयी होगी। क्योंकि यह रैक कल याने दिनांक 03 को मनमाड़ – मुम्बई पंचवटी बन कर चलेगा।

पूरा रेल नेटवर्क इसी तरह की रैक शेयरिंग मैकेनिजम पर चलता है।

Uncategorised

वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. और पुणे के बीच चलेगी साप्ताहिक विशेष

01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन से दिनांक 06 अप्रेल से 29 जून तक प्रत्येक बुधवार को पुणे के लिए चलेगी और वापसी में 01921 पुणे से दिनांक 07 अप्रेल से 30 जून तक प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के लिए निकलेगी।

गाड़ी में 4 स्लीपर, 5 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल 2 टियर, 4 द्वितीय श्रेणी इस तरह कोच संरचना रहेगी।

Uncategorised

द म रेल SCR के नान्देड़ मण्डल मे, दौलताबाद के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी

मार्ग की यात्री गाड़ियोंका परिचालन बिगड़ा, यात्रीगण कृपया द म रेल के निम्नलिखित परिपत्रक देखे,

पहले परिपत्रक में कुछ गाड़ियोंको नियंत्रित करने की बात की गई है, उनमे से 12072 जालना मुम्बई जनशताब्दी को बाद में रदद् करार किया गया और उसकी रेक लिंक में चलनेवाली 12109 मुम्बई मनमाड़ पंचवटी एक्सप्रेस भी आज रदद् की गई है।

इसके अलावा 17649/50 हैदराबाद औरंगाबाद हैदराबाद एक्सप्रेस, औरंगाबाद की जगह परभणी से परिचालित होगी। परभणी से औरंगाबाद के बीच रदद् रहेगी।

11410 निजामाबाद पुणे मेमू जो कल निजामाबाद से चली थी, आज जालना में समाप्त कर दी गयी। जालना से पुणे के बीच रदद् रहेगी।

07778 मनमाड़ नान्देड़ मेमू, रोटेगाव में समाप्त कर दी गयी। रोटेगाव से नान्देड़ रदद् रहेगी।

17688 धर्माबाद मनमाड़ हाईकोर्ट एक्सप्रेस औरंगाबाद तक ही संचालित रहेगी। औरंगाबाद से मनमाड़ के बीच रदद् रहेगी।

इसके अलावा 12715 नान्देड़ अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस, 17618 नान्देड़ मुम्बई तपोवन एक्सप्रेस और 17232 नरसापुर नागरसोल इन गाड़ियोंको 3 घंटे नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

यात्रिओंसे निवेदन है, उपरोक्त मार्ग की गाड़ियोंकी चल स्थिति जानने के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर अपनी यात्रा का नियोजन करें।

रेक सेटलिंग हेतु द म रेल दो विशेष गाड़ियाँ चला रहा है।

Uncategorised

चालीसगांव धुळे के बीच दो जोड़ी और मेमू बढाई जा रही है

01307/08 और 01309/10 यह दो जोड़ी अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ दिनांक 11 अप्रेल से चालीसगांव – धुळे खण्ड पर चलना शुरू कर देगी।

गौरतलब यह है, इस मार्ग पर 01303/04 और 01313/14 ऐसी दो जोड़ी अनारक्षित मेमू 13 दिसम्बर से पहले ही शुरू हो चुकी है।

कुल मिलाकर अब चालीसगांव – धुळे खण्ड पर 4 जोड़ी अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ चलेगी।