Uncategorised

NWR उ प रेल की छुट्टी विशेष गाड़ियाँ सीमित अवधि के लिए

जयपुर साई नगर शिर्डी जयपुर साप्ताहिक विशेष वाया कोटा, नागदा, उज्जैन, भोपाल, भुसावल, मनमाड़

जयपुर हैदराबाद जयपुर साप्ताहिक विशेष वाया अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, भोपाल, खण्डवा, अकोला, नान्देड, निजामाबाद

अजमेर वास्को अजमेर साप्ताहिक विशेष वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, सुरत, पनवेल, रत्नागिरी, मडगाँव

अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर साप्ताहिक विशेष वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सुरत, वापी, बोरीवली

जयपुर बान्द्रा टर्मिनस जयपुर साप्ताहिक विशेष वाया अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, वड़ोदरा, सुरत, वापी, बोरिवली

Uncategorised

लिंक एक्स्प्रेस, स्लिप कोच का बंद होना क्या रेल्वे की उत्पादकता बढ़ाता है या यात्रीओं की परेशानी?

मध्य रेल मे भुसावल मण्डल का अलग ही एक महत्व है। जब हमारे देश मे रेल चलने लगी तो भुसावल सबसे पहला और एशिया का सबसे बड़ा लोको शेड बना। आज भी भुसावल शहर का अर्थकारण रेल कर्मचारियों के बदौलत चलता है, क्योंकी शहर की तकरीबन 70% आबादी रेल विभाग से किसी न किसी रूप से जुड़ी हुई है। भुसावल शहर की पहचान ही रेल्वे जंक्शन से है।

एक वक्त ऐसा था की भुसावल से देश के चारों ओर की गाड़ियों मे स्थानीय यात्रीओं को आरक्षित कोटा, स्लिप कोच आदि विशेष व्यवस्था के चलते जगह मिलने के लिए कतई परेशानी नहीं होती थी। मुम्बई की ओर सुबह सेवाग्राम एक्स्प्रेस मे दो कोच, काशी एक्स्प्रेस मे दो कोच, रात मे हावड़ा एक्सप्रेस मे एक फर्स्ट क्लास एवं एक द्वितीय श्रेणी ऐसे दो कोच, हावड़ा के लिए हावड़ा मेल मे एक पूरा स्लीपर कोच और आरक्षित कोटे की तो बात ही मत कीजिए, प्रत्येक गाड़ी मे भुसावल से भरपूर कोटा होता था। मगर जैसे ही PRS सिस्टम कम्यूटराइज हुए सारे आरक्षित कोटे उड़नछू हो गए। रेल्वे की शंटिंग वाली नीति बदली और स्लिप कोच बंद हो गए। यह सिर्फ भुसावल शहर नहीं सारे मण्डल की परेशानी हो गई। भुसावल और जलगाँव शहर इतने दूरी पर नहीं की कोई इन्हे अलग समझता हो। मात्र 25 किलोमीटर की दूरी है दोनों शहरों के बीच। जलगाँव जिले के बहुतांश लोग रेल संपर्क के लिए भुसावल स्टेशन का ही उपयोग करते है। जब स्लिप कोच बंद हुए तो उसमे भुसावल के साथ साथ महाराष्ट्र एक्स्प्रेस का धुले -चलिसगाव – पुणे और पठानकोट एक्स्प्रेस का धुले – चलिसगाव – मुम्बई कोच भी बंद हो गए। महाराष्ट्र एक्स्प्रेस का गोंदिया – दौंड – सोलापूर कोच बंद हो गया। काशी एक्स्प्रेस का गोरखपुर – भुसावल – कोल्हापूर कोच का शंटिंग बंद हो गया, सेवाग्राम एक्स्प्रेस का मुम्बई – वर्धा – बल्हारशाह के 4 कोच बंद हो गए। कुल मिलाकर यह समझीए की ब्रांच स्टेशनोंकी संपर्कता मिट्टी मे मिल गई और बड़े बड़े जंक्शन नाममात्र रह गए। कहने को सीधी गाडियाँ चलाई गई है मगर जहां प्रतिदिन व्यवस्था थी वहाँ पर संपर्क कट कर साप्ताहिक रह गया है।

रेल प्रशासन के लिंक गाडियाँ और स्लिप कोच बंद करने के पीछे गाड़ियोंके परिचालन समय मे कमी लाना यह है, मगर इससे यात्रीओं के कनेक्टिविटी का जो नुकसान हुवा है उसपर उनका ज्यादातर ध्यान नहीं है। देश के उत्तरी भाग उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल क्षेत्र मे रेल लाइनोंका जाल समृद्ध है। वहाँपर संपर्कता की कोई कमी नहीं, गाडियाँ भी बहुतायत मे है मगर पश्चिम मे गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र का पुणे कोल्हापूर इलाका, विदर्भ एवं मराठवाडा, मध्य प्रदेश का राजस्थान से जुड़ा इलाका, दक्षिण मे कर्नाटक, केरल इनमे ऐसे लिंक और स्लिप कोचों के बदौलत ढेर कनेक्टिविटी रहती थी। जिसे पटरी पर लाने मे अब कई पापड़ बेलने पड़ेंगे। ढेर व्यवस्था बढानी पड़ेगी। मंदसौर से कोटा होते हुए देहरादून एक्स्प्रेस मे एक हरिद्वार मेरठ लिंक एक्स्प्रेस चलती थी जो मंदसौर के यात्रीओं को दिल्ली, हरिद्वार से जोड़ती थी अब उस क्षेत्र के यात्री सीधी गाड़ी के लिए बेहद परेशान है। कुछ ऐसा ही राजस्थान के सुदूर क्षेत्र बाड़मेर, जैसलमेर के लिए भी लागू होता है। हावड़ा, गौहाती, दिल्ली से बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर के लिए प्रतिदिन जोड़ने का काम यह लिंक गाडियाँ मेड़ता रोड जंक्शन स्टेशन से कर रही थी जिन्हे अब बंद करने से यह प्रतिदिन की संपर्कता द्विसाप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक रह गई है। हमारे बदलते और तीव्र गति से विकास करने वाले देश मे क्या इन रोज की संपर्कता का समाधान इस तरह हो सकता है? कतई नहीं।

रेल्वे को चाहिए की जहाँ जहाँ ऐसे लिंक एक्स्प्रेस और स्लिप कोच की व्यवस्था बंद की गई है उन स्टेशनोंकी, उनके परिसर की पुनः समीक्षा की जाए। लिंक एक्स्प्रेस चलाना संभव नहीं है तो नई गाड़ी की व्यवस्था करें या गाड़ियों को विस्तारित करें और उक्त संपर्क को फिर से स्थापित करने का प्रयास करें। जहाँ संभव हो ब्रांच लाइनों को मुख्य जंक्शन के लिए पृथक इंटरसीटी, डेमू, मेमू गाडियाँ चलाई जाए। यज्ञपि रेल प्रशासन ने गाड़ियों के ‘लाय ओवर पीरियड’ याने गंतव्य स्टेशन पर रैक के खाली पड़े के समयों की समीक्षा कर उन्हे निकटतम जंक्शनों पर चलवाने की प्रक्रिया शुरू की है फिर भी ऐसी कई गाडियाँ है जिन्हे अगले जंक्शन तक ले जाया जा सकता है। मुम्बई नागपूर सेवाग्राम एक्स्प्रेस को गोंदिया तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनस मनमाड गोदावरी एक्स्प्रेस को भुसावल तक, निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्स्प्रेस को साईनगर शिर्डी तक, काचेगुडा अकोला इंटरसिटी को भुसावल तक ऐसे कई उदाहरण दीए जा सकते है और जिन पर रेल विभाग काम कर सकता है। उक्त गाडियाँ आगे बढ़वाने मे इनका लाय ओवर पीरियड ही काम या जायगा और किसी अलग रैक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लिंक एक्स्प्रेस या स्लिप कोच बंद करवाने का स्थायी समाधान खोजना बेहद जरूरी है। इसमे न सिर्फ यात्री परेशान हो रहे बल्कि रेल्वे के मालवहन आदि राजस्व पर भी गहरा असर पद सकता है।

Uncategorised

मध्य रेल के भुसावल मण्डल मे, ROB के गर्डर चढ़ाए गए।

भुसावल – जलगाँव तीसरी, चौथी लाइन के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के ROB ऊपरी पुल का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह पुल भुसावल जलगाँव रेल मार्ग के बीच पड़ने वाले दो ROB में से पहला भुसावल रेलवे स्टेशन से करीबन 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुल का चौड़ीकरण हो चुका है और आज गर्डर्स भी चढ़ा दिए गए है। एक बार इन गर्डरोंका माउंटिंग निश्चित हो गया की भुसावल – जलगाँव के बीच तीसरी और चौथी लाइन निर्माण का रास्ता सुगम हो जायेगा। दूसरा ऊपरी पुल भी इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भादली स्टेशन के पास स्थित है, जिसका निर्माण भी जोर शोर से चल रहा है। हालाँकि इन पूलोंके निचेसे गुजरने वाली तीसरी रेल लाइन परिचालित हो चुकी है और फिलहाल उस लाइन से, जलगाँव – भादली – भुसावल ऐसे मालगाड़ियोंका परिचालन भी किया जा रहा है। यह तस्वीरें ताजा हाल बता रही है।

Uncategorised

भुसावल – नासिक मेमू के लिए आज सांसद रेल राज्य मंत्री से मिलेंगे

जलगांव सांसद उन्मेष पाटील क्षेत्र की तीव्र जनभावना को लेकर आज रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटील से दिल्ली के रेलमंत्रालय मे विशेष बैठक करने जा रहे है। भुसावल मण्डल की बडनेरा मेमू, इटारसी मेमू विगत 15 नवंबर से यात्री सेवा मे दाखल हो चुकी है, मगर भुसावल – ईगतपुरी खण्ड पर स्थानीय यात्रीओंके लिए ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की गई। भुसावल, जलगाव, पचोरा, भड़गाव, चालिसगाव, नाँदगाव, मनमाड, लासलगाव, निफाड़, नासिक, ईगतपुरी तक के यात्री परेशान है।

वैसे समूचे मध्य रेल मे मेल / एक्सप्रेस की अनारक्षित द्वितीय श्रेणी की टिकटें भी खोली नहीं गई है। केवल मुम्बई की उपनगरीय गाडियाँ, पुणे से दौंड और पुणे से लोनावला उपनगरीय खण्ड पर अनारक्षित मेमू चलाई जा रही है। यात्रीओं की जोरदार मांग पर गैर-उपनगरीय खंड पर भुसावल मण्डल की बडनेरा, इटारसी, इटारसी – आमला – नागपूर, अमरावती – नागपूर, और पुणे – दौंड -सोलापूर, पुणे – सातारा – कोल्हापूर, सोलापूर – वाडी, दौंड – मनमाड – निजामाबाद, निजामाबाद – पंढ़रपुर, कुरडुवाडी – मिरज इन मार्गों पर एक – एक मेमू गाडियाँ 15 नवंबर से शुरू की गई लेकिन इतनी गाडियाँ यात्रीओं की संख्या के अनुपात मे पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा भुसावल – मुम्बई खण्ड पर एक भी मेमू गाड़ी का परिचालन शुरू नहीं किया गया। इस मार्ग पर संक्रमण पूर्व काल मे भुसावल – देवलाली शटल, भुसावल – मुम्बई सवारी और मनमाड – ईगतपुरी शटल चल रही थी।

कल दिनांक 13 दिसंबर को चालिसगाव – धुले मेमू का परिचालन शुरू हुवा तो क्षेत्र के यात्री, भुसावल – मनमाड – नासिक – मुम्बई मार्ग के लिए मेमू गाड़ी की मांग को लेकर आग्रही हो गए है। इस मार्ग की प्रतिदिन चलने वाली, बहु लोकप्रिय भुसावल – पुणे – भुसावल हुतात्मा के भी चलाने की मांग जोर पकड़ रही है। यह गाड़ी प्रदेश के स्थानीय लोगों मे नासिक, पनवेल, मुम्बई और पुणे की यात्रा करने के लिए बहुत उपयोगी गाड़ी है। देवलाली शटल और हुतात्मा एक्सप्रेस के शुरू किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उन्मेष पाटील जब रेल मंत्रालय पहुचेंगे तो तमाम अप डाउन करनेवाले यात्रीओं की आशाएं उनपर टिकी रहेगी।

गौरतलब यह है, नियोजित शून्याधारित समयसारणी प्रस्तावों मे देवलाली शटल को एक्सप्रेस मे बदल दिया गया है और समयसारणी मे भी व्यापक बदलाव प्रस्तावित है। साथ ही भुसावल मुम्बई भुसावल सवारी को ईगतपुरी तक ही सीमित करने और भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्स्प्रेस को फिलहाल स्थगित रखने का भी प्रस्ताव रखा गया है ऐसी चर्चा है। ऐसे मे रेल मंत्रालय की इस बैठक मे सांसद उन्मेष पाटील किस तरह रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे जी को मना पाते है यह देखने लायक होगा।

Photo courtesy : indiarailinfo.com

Uncategorised

चालीसगांव – धुळे – चालीसगांव मेमू गाड़ियोंके परिचालन का उद्घाटन सम्पन्न

आज दिनांक 13 दिसम्बर को रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटील द्वारा वीडियो लिंक के जरिए दिल्ली से किया गया। उनके साथ धुळे के सांसद सुभाष भामरे एवं जलगाँव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद उन्मेष पाटील उपस्थित थे।

उद्धाटन प्रसंगपर सम्बोधन में रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटील ने संक्रमणकाल में रेल कर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना की। इतने गम्भीर संकट के दौरान भी मालगाड़ियोंके जरिए रेल कर्मचारी देश सेवा में निरन्तर डटे रहे। रेल सेवा यह सड़क परिवहन के मुकाबले कई अधिक किफायती है। जहाँ चालीसगांव से धुळे के सड़कमार्ग से 80-90 रुपये लगते है, वहीं रेल का यात्री किराया 35 रुपए लगेगा, सिवाय यात्रा भी तेज गति से और आरामदायक होगी।

रेलवे महाराष्ट्र राज्य के प्रगति में अग्रसर है, निधि की कोई कमी नही है। महारेल के साथ मिलकर कई रेल मार्ग को साकार किया जा रहा है। अहमदनगर बीड रेल मार्ग, नागपुर मुम्बई हाई स्पीड रेल मार्ग के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट इसके उदाहरण है। आगे रेलराज्य मन्त्री ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की, की वे जमीन उपलब्ध करा दे और प्रोजेक्ट की लागत में बराबर की हिस्सेदारी उठाए तो रेलवे राज्य में कहीं पर भी रेलवे मार्ग बिछाने के लिए तैयार है।

दो जोड़ी मेमू गाड़ियोंकी संक्षिप्त समयसारणी
उद्धाटन कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ

कार्यक्रम का समारोप भुसावल मण्डल व्यवस्थापक केड़िया ने रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे, सांसद सुभाष भामरे एवं उन्मेष पाटील इनका आभार प्रगट कर किया। साथ ही उन्होंने चालीसगांव के उपस्थित नेतागण, मान्यवरों और सज्जनों के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया।