Uncategorised

पश्चिम रेल WR की 7 गाड़ियाँ 15/16 जनवरी से चलनेवाली है। जिसमे कोटा रतलाम कोटा, इन्दौर भण्डारकुण्ड, छिंदवाड़ा इन्दौर पंचवैली एक्सप्रेस इत्यादी गाड़ियाँ सूचित की गई है।

1: 09581 बोटाद भावनगर टर्मिनस PSPC अनारक्षित विशेष दिनांक 16 जनवरी से और 09582 भावनगर टर्मिनस बोटाद PSPC अनारक्षित विशेष दिनांक 15 जनवरी से प्रतिदिन चलेंगी।

2: 09583 ढोला महुवा PSPC अनारक्षित विशेष दिनांक 15 जनवरी से और 09584 महुवा ढोला PSPC अनारक्षित विशेष दिनांक 16 जनवरी से प्रतिदिन चलेंगी।

3: 09359 बोटाद धांगध्रा PSPC अनारक्षित विशेष दिनांक 16 जनवरी से और 09360 धांगध्रा बोटाद PSPC अनारक्षित विशेष दिनांक 15 जनवरी से प्रतिदिन चलेंगी।

4: 19343 इन्दौर भण्डारकुण्ड प्रतिदिन अनारक्षित* एक्सप्रेस दिनांक 15 जनवरी से चल पड़ेगी। इस गाड़ी के वातानुकूल थ्री टियर और स्लिपर कोच सम्पूर्णआरक्षित व्यवस्था से चलाए जाएंगे। यह गाड़ी संक्रमनपूर्व काल मे 59385 इन्दौर भण्डारकुण्ड पंचवैली सवारी कर चलती थी।

5: 09590 भण्डारकुण्ड बैतूल PSPC विशेष गाड़ी दिनांक 16 जनवरी से चलेगी। यह गाड़ी पहले 59396 सवारी कर चलती थी। इस गाड़ी के वातानुकूल थ्री टियर और स्लिपर कोच सम्पूर्णआरक्षित व्यवस्था से चलाए जाएंगे।

6: 09589 बैतूल छिंदवाड़ा अनारक्षित* PSPC प्रतिदिन विशेष गाड़ी दिनांक 16 जनवरी से चलना शुरू करेगी। इस गाड़ी के वातानुकूल थ्री टियर और स्लिपर कोच सम्पूर्णआरक्षित व्यवस्था से चलाए जाएंगे।

7: 19344 छिंदवाड़ा इन्दौर पंचवैली अनारक्षित एक्सप्रेस दिनांक 16 जनवरी से प्रतिदिन चलाई जाएगी। इस गाड़ी के वातानुकूल थ्री टियर और स्लिपर कोच सम्पूर्णआरक्षित व्यवस्था से चलाए जाएंगे।

8: 19103/04 रतलाम कोटा रतलाम अनारक्षित मेमू गाड़ी दिनांक 15 जनवरी से दोनोंही दिशाओंसे प्रतिदिन चलना शुरू कर देगी।

9: 09562 मोरबी वांकानेर अनारक्षित डेमू 15 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी।

10: 09441 वांकानेर मोरबी अनारक्षित डेमू दिनांक 16 जनवरी से प्रतिदिन चलेगी।

Uncategorised

11120/19 भुसावल ईगतपुरी भुसावल मेमू टाइमटेबल मराठी मधे

11120 भुसावल इगतपुरी अनारक्षित मेमू दिनांक 10 जानेवारी तसेच 11119 इगतपुरी भुसावल अनारक्षित मेमू दिनांक 11 जानेवारी पासून प्रत्येक दिवशी चालेल. सदर गाडीला मेल/एक्सप्रेसच्या द्वितीय श्रेणीचे भाड़े लागणार आहे.

Uncategorised

आली रे आली, भुसावल इगतपुरी भुसावल मेमू आली!!

11120 भुसावल इगतपुरी मेमू दिनांक 10 जनवरी से एवं 11119 इगतपुरी भुसावल मेमू दिनांक 11 जनवरी से यात्री सेवा में हाज़िर हो रही है। यह मेमू गाड़ी अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस द्वितीय श्रेणी यात्री किराया दर से चलाई जाएगी।

उपरोक्त मेमू गाड़ी, लगभग पुरानी भुसावल मुम्बई भुसावल सवारी गाड़ी की ही समयसारणी पर चलाई जा रही है। मगर फर्क यह है, किराया मेल/एक्सप्रेस का लगेगा। वाघली, पिम्परखेड, पांझण, हिसवहल, समिट, ऊगांव, ओढा, लाहाविट इन स्टेशनोंके ठहराव समाप्त किए गए है।

Uncategorised

नई गाड़ी : गोमतीनगर कामाख्या गोमतीनगर साप्ताहिक एक्स्प्रेस

गोमतीनगर कामाख्या के बीच एक साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। गाड़ी का नियमित संचालन गोमतीनगर से दिनांक 10 जनवरी प्रत्येक सोमवार से एवं कामाख्या से दिनांक 11 जनवरी प्रत्येक मंगलवार से शुरू हो जाएगा। निम्नलिखित समयसारणी उद्धाटन विशेष की है, जल्द ही नियमित गाड़ी की विस्तृत समयसारणी भी या जाएगी।

Uncategorised

प म रेल की 06616/15 कोटा नागदा कोटा मेमू, शुरू होने से पहले ही समयसारणी में बदलाव

प म रेल की नियोजित 06616 कोटा नागदा अनारक्षित विशेष मेमू अपने पहले दौड़ से पहले ही समयसारणी का भारी बदलाव झेल रही है। प म रेल के परिपत्रक अनुसार परिचालन विभाग का समायोजन करने हेतु यह बदलाव किया गया है। वापसीमे 06615 नागदा कोटा गाड़ी में समय का कोई बदलाव नही किया गया है।

बदले हुए समय निम्नलिखित परिपत्रक के अनुसार रहेंगे।