Uncategorised

आठ घण्टे से एक दिन पहले तक की, एडवांस चार्टिंग शुरू हो रही है।

11 जुलाई 2025, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

रेल प्रशासन की बदली हुई नीति के तहत आरक्षित यात्रिओंके लिए किए जाने वाली प्रथम चरण की चार्टिंग का समय अमूमन 15 जुलाई से सभी क्षेत्रीय रेल विभाग में लागू हो जाएगा।

दक्षिण मध्य रेल ने बाकायदा उनके गाड़ियोंकी सूची ही जारी कर दी है।

पश्चिम रेल :

पश्चिम रेलवे ने 14 जुलाई, 2025 से आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में संशोधन किया है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, पश्चिम रेलवे के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने का कार्यक्रम 14 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगा।

पहला आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 5:01 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट पिछले दिन 21:00 बजे तक तैयार किया जाएगा।
  • दोपहर 1:01 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट उसी दिन सुबह 7:30 बजे तक तैयार किया जाएगा। • 16:01 बजे से 23:59 बजे और 00:00 बजे से 05:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट निर्धारित प्रस्थान समय से आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

मध्य रेल :

वहीं बाकी सारे क्षेत्रीय रेल विभाग में आठ घण्टे पहले चार्टिंग की नीति अपनाई जाने लगी है। सुबह 5:01 से दोपहर के 14:00 बजे तक प्रस्थान समय वाली गाड़ियोंकी चार्टिंग गाड़ी प्रस्थान के एक दिन पहले रात 21:00 बजे चार्टिंग की जाएगी और दोपहर 14:01 मिनट से सुबह 5:00 बजे तक प्रस्थान समय वाली गाड़ियोंकी चार्टिंग, गाड़ी प्रस्थान के आठ घण्टे पहले तैयार होगी।

यात्रीगण ध्यान रहें, यह सारे बदलाव प्रथम चरण की चार्टिंग के समय को लेकर है। दूसरे आरक्षण चार्ट की तैयारी के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा। वह यथावत गाड़ी प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले चलती रहेगी। जो अंतिम समय की बुकिंग जिसे करन्ट बुकिंग कहा जाता है, बची हुई आरक्षित सीटों/ बर्थस को समायोजित करने के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया जाता रहेगा।

गौरतलब यह है, इस चार्टिंग के बदलाव से स्थानिक विभागीय कार्यालयों में दी जानेवाली ‘इमरजेंसी कोटा’ जिसे व्ही आई पी कोटा नाम से जाना जाता है, उसके आवेदन के समय मे भी बदलाव हो रहा है। यात्रीगण अपने अपने मण्डल रेल कार्यालयोंसे बदले हुए समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है। निम्नलिखित तस्वीर नागपुर मण्डल कार्यालय के इमरजेंसी कोटा के आवेदन समय की है।

याद रहे, यह चार्टिंग की बदली समयावधि PQWL RLWL जैसे मार्ग के कोटा स्टेशन्स के लिए भी लागू रहेगी।

Uncategorised

नान्देड़ – मुम्बई वन्देभारत का शुभारंभ 26 अगस्त से; समयसारणी हुई फाइनल!

08 जुलाई 2025, मंगलवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

पूर्वघोषित आदेशानुसार 20705/06 जालना – मुम्बई – जालना वन्देभारत का हुजुरसाहिब नान्देड़ तक विस्तार की तिथि आज घोषित हो गई।

हुजुरसाहिब नान्देड़ से मुम्बई के लिए, दिनांक 26 अगस्त को वन्देभारत का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ विशेष गाड़ी का गाड़ी क्रमांक और समयसारणी जल्द ही जारी की जाएगी।

20706 वन्देभारत का हुजुरसाहिब नान्देड़ से नियमित फेरा 28 अगस्त से (प्रत्येक बुधवार छोड़कर) एवं 20705 वन्देभारत का मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से नियमित फेरा 27 अगस्त को (प्रत्येक गुरुवार छोड़कर) रवाना होगा।

यह गाड़ी 20 कोच की रहेगी।

समयसारणी निम्नलिखित है,

Uncategorised

नई गाड़ी : आजमगढ़ से दिल्ली के बीच साप्ताहिक गाड़ी घोषित

07 जुलाई 2025, सोमवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

12527/28 आजमगढ़ – आनंदविहार टर्मिनस – आजमगढ़ साप्ताहिक सुपरफास्ट

12527 सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 23:55 को आजमगढ़ से रवाना होकर अगले दिन सोमवार को दोपहर 14:00 बजे आनंदविहार टर्मिनस पर पहुँचेंगी। वापसी में 12528 सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर में 16:25 को आनंदविहार टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को सुबह 6:30 बजे आजमगढ़ पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद, आनंदविहार टर्मिनस

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

रेल मुख्यालय से उपरोक्त सूचना पूर्वोत्तर रेल NER के लिए जारी हो चुकी है। जल्द ही इस साप्ताहिक गाड़ी का शुभारम्भ किया जा सकता है।

Uncategorised

तिरुपति – हिसार वाया काचेगुड़ा, अकोला, भुसावल, रतलाम, अजमेर, रींगस विशेष चलाई जाएगी।

05 जुलाई 2025, शनिवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082

द म रेल SCR की तिरुपति हिसार के बीच विशेष चलाई जा रही है। कुल बारह फेरे घोषित किए गए है।

07017/18 तिरुपति हिसार तिरुपति साप्ताहिक विशेष

07017 विशेष 10 जुलाई से 25 सितम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तिरुपति से रात 23:45 को रवाना होकर शनिवार दोपहर 14:05 पर हिसार पहुँचेंगी। वापसी में 07018 विशेष 14 जुलाई से 28 सितम्बर तक प्रत्येक रविवार को हिसार से रात 23:15 को निकल कर बुधवार की सुबह 11:30 पर तिरुपति पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : तिरुपति, रेनिगुंटा, राजमपेट, कड़प्पा, एरागुन्तला, ताडिपतरी, गुत्ति, गुंतकल, ढोन, करनूल सिटी, गड़वाल, महबूबनगर, जाडचेरला, काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, मेड़चाल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगंज, फुलेरा, रींगस (खाटू श्याम के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन), सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, हिसार

कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर, 2 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

07653/54 काचेगुड़ा तिरुपति काचेगुड़ा साप्ताहिक विशेष

07053 विशेष दिनांक 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई को, प्रत्येक गुरुवार को काचेगुड़ा से शाम 16:50 को रवाना होकर अगले दिन सुबह शुक्रवार को 7:30 बजे तिरुपति पहुँचेंगी। वापसी में 07054 विशेष दिनांक 11, 18, 25 जुलाई एवं 01 अगस्त को, प्रत्येक शुक्रवार को तिरुपति से रात 20:05 को रवाना होकर अगले दिन सुबह शनिवार को 9:30 बजे काचेगुड़ा पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, चारलापल्ली, जानगांव, काजीपेट, वरंगल, महबूबाबाद, डोरणाकल, खम्मम, मधिरा, कोंडापल्ली, विजयवाड़ा, तेनाली, चिराला, आँगल, नेल्लोरे, गुडर, रेनिगुंटा, तिरुपति

Uncategorised

तीन जोड़ी गाड़ियाँ, 52 दिनोंके ब्लॉक में, नागपुर नही जायेंगी।

04 जुलाई 2025, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

मध्य रेलवे का नागपुर मंडल, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के समन्वय में नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर एक विकास कार्य शुरू कर रहा है। इस महत्वपूर्ण पुनर्विकास गतिविधि के सुचारू निष्पादन के लिए, प्लेटफॉर्म नंबर 7 दिनांक 04 जुलाई 2025 से 52 दिनों की अवधि के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भी 5 दिनों के लिए 2 घंटे का कॉरिडोर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, हालाँकि इससे ट्रेन संचालन प्रभावित नहीं होगा। प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बंद होने के कारण, निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ पूरे 52 दिनों की अवधि के लिए नागपुर की जगह अजनी स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू/समाप्त करेगी। अर्थात अजनी स्टेशन पर शॉर्ट-ओरिजिनेट और शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी।

नागपुर की जगह अजनी से शुरू होने वाली गाड़ियाँ :

1: 22137 नागपुर अहमदाबाद प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 05 जुलाई से 24 अगस्त तक अजनी से सुबह 8:15 को रवाना होगी।

2: 11403 नागपुर कोल्हापुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 05 जुलाई से 23 अगस्त तक अजनी से दोपहर 15:24 को रवाना होगी।

3: 22142 नागपुर पुणे साप्ताहिक हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 जुलाई से 22 अगस्त तक अजनी से दोपहर 15:25 को रवाना होगी।

नागपुर की जगह अजनी में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ :

1: 22138 अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 03 जुलाई से 23 अगस्त तक अजनी में सुबह 10:15 को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

2: 11404 कोल्हापुर नागपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 जुलाई से 22 अगस्त तक अजनी में सुबह 11:23 को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

3: 22141 पुणे नागपुर साप्ताहिक हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 जुलाई से 21 अगस्त तक अजनी में दोपहर 12:47 को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

उक्त तिथियोंमे यह गाड़ियाँ नागपुर स्टेशन पर नही जाएंगी।