Uncategorised

विविध क्षेत्र से गाड़ियाँ शुरू होने की खबरें है।

पूर्वोत्तर सीमान्त NFR से 2 जोड़ी गाड़ियोंकी समयसारणी

02842/41 न्यू जलपाईगुड़ी हावडा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी विशेष, सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 12 जुलाई से चलना शुरू कर देगी।

02067/68 गौहाटी जोरहाट टाउन गौहाटी जनशताब्दी विशेष सप्ताह में 6 दिन, दिनांक 12 जुलाई से चलना शुरू कर देगी। यात्रीगण ज्ञात रहे, इस गाड़ी का दिमापुर ठहराव राज्य प्रशासन के आदेशानुसार रद्द किया गया है।

उ प रेल NWR से दो जोड़ी गाड़ियोंके चलने की खबर है।

02497 श्रीगंगानगर तिरुचिरापल्ली हमसफर साप्ताहिक दिनांक 05 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी और 02498 तिरुचिरापल्ली श्रीगंगानगर हमसफर साप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चल पड़ेगी।

09683 अजमेर चंडीगढ़ गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 06 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी और 09684 चंडीगढ़ अजमेर गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी।

अब खबर हावडा से मुम्बई सेवाओंकी,

02096/95 हावडा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावडा दुरान्तो विशेष वाया नागपुर का परिचालन अवधि बढ़ाया गया है। यह गाड़ी अब सितंबर माह के अंत तक चलाई जाएगी।

हावडा से मुम्बई की ओर यात्रिओंमें गाड़ियोंकी भारी मांग को देखते हुए पूर्व रेलवे ER ने अपने क्षेत्र से 03179/80 सियालदाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पांच फेरे के लिए एक विशेष गाड़ी का आयोजन किया है। 03179 सियालदाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 04, 11, 17, 24 जुलाई एवं 91 अगस्त को सियालदाह से प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसीमे 03180 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सियालदाह साप्ताहिक विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 06, 13, 20, 27 जुलाई एवं 03 अगस्त को प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

यात्रीगण ज्ञात रहे, उपरोक्त सभी गाड़ियाँ आरक्षित विशेष है और सम्बंधित राज्य प्रशासन के संक्रमण काल के निर्बंधोके आधीन चलाई जा रही है अतः यात्रिओंको उक्त नियमोंका पालन करना अनिवार्य रहेगा।

Uncategorised

मांग मध्य रेल के छोटे स्टेशनोंके सवारियोंकी, कम अन्तर की रोजाना यात्रा करने वाले यात्रिओंकी…

मध्य रेल, जहाँसे भारतीय रेल की पहली यात्री गाड़ी चली थी। रेल्वे का ऐसा झोन जिसमे कभी यात्रिओंकी ओरसे गाड़ियोंके लिए पुरजोर मांग या जीवन मरण का प्रश्न है इस तरह की गाड़ियोंके लिए खींचतान दिखाई नही देती, ना ही कभी कोई राजनीतिक दबाव की नीति अपनाई जाती रही। मगर आज अपनी सवारी गाड़ियोंके परिचालित करने की मांग करने के लिए बेबस है। रेल प्रशासन ने अवश्य ही सोचना चाहिए, ऐसे निर्बंधोमें छोटे स्टेशनोंके यात्रीयोंकी की जरूरतें वाकई में पूरी हो रही है, क्या यात्री सन्तुष्ट है? क्या उनकी परेशानीयोंको कोई सहानुभूतिपूर्वक कोई देखता भी है?

मध्य रेलवे में मुम्बई, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर ऐसे 5 मण्डल है। जिसमे मुम्बई और पुणे में उपनगरीय गाड़ियाँ चलाई जाती है। रेलवे की उपनगरीय गाड़ियोंका यात्रिओंके जीवन मे क्या महत्व है यह बताने की कतई जरूरत नही, मगर यही जरूरत वाला दृष्टिकोण जहां उपनगरीय गाड़ियाँ नही चलती ऐसे भुसावल, सोलापुर और नागपुर मण्डलोंमे क्यों नही लिया जाता? माना की इन मण्डलोंमें मुम्बई या पुणे जितने डेली कम्यूटर्स, रोजाना रेल के उपयोगकर्ता नही है मगर कुछ न कुछ तो यात्री जरूर है जो रोजाना रेल से जाना आना करते है।

भुसावल मण्डल में भुसावल से इटारसी एवं कटनी सवारी, भुसावल से नरखेड़ मेमू, वर्धा और नागपुर सवारी, भुसावल से देवलाली और मुम्बई के लिए सवारी गाडी चलती थी। याने भुसावल से कुल 7 गन्तव्योंके लिए सवारी गाड़ियाँ चलाई जाती थी। जिसमे हमने पश्चिम रेलवे की भुसावल से सूरत के बीच चलनेवाली 3 जोड़ी सवारी गाड़ी को जोड़ा नही है। हालाँकि पश्चिम रेलवे ने शून्याधारित समयसारणी के प्रस्तावोके अनुसार 3 में से दो सवारी गाड़ियोंको बदलाव के साथ चला भी दिया है। भुसावल नन्दूरबार भुसावल और भुसावल सूरत भुसावल यह दो गाड़ियाँ एक्सप्रेस किरायोंमे, आरक्षित और अनारक्षित बुकिंग्ज के साथ चल रही है।

यह भुसावल से चलनेवाली गाड़ियोंकी बात है, आगे भुसावल मण्डल की चालीसगांव – धुळे 4 जोड़ी सवारी गाड़ी, बड़नेरा – अमरावती 6 जोड़ी सवारी गाड़ी, इगतपुरी मनमाड़ शटल, जलम्ब खामगांव रेल बस, नवी अमरावती नरखेड़ सवारी इनकी गिनती नही की गई है। यह सारी गाड़ियाँ बन्द है।

अब बात करते है पुणे, सोलापुर, नागपुर मण्डल की, पुणे मण्डल में पुणे – लोनावला, पुणे – दौंड उपनगरीय रेल सेवा के अलावा दौंड बारामती, पुणे – सातारा – कोल्हापुर, पुणे पनवेल सवारी गाड़ियाँ चलती है। सोलापुर मण्डल में दौंड से वाड़ी और मनमाड़ दौंड खण्ड आता है। इस क्षेत्र में पुणे मनमाड़, पुणे निजामाबाद, पुणे नान्देड, पुणे सोलापुर, विजयपुरा रायचूर, सोलापुर गुंटकल, कलबुर्गी वाड़ी, सोलापुर फलकनुमा, कलबुर्गी हैदराबाद ऐसी सवारी गाड़ियाँ चला करती थी। नागपुर मण्डल के कार्यक्षेत्र में बड़नेरा से नागपुर, वर्धा से बल्हारशाह, नागपुर से इटारसी और आमला छिंदवाड़ा ऐसे खण्ड आते है। जिसमे नागपुर वर्धा अमरावती सवारी, नागपुर आमला, अजनी काजीपेट, नागपुर इटारसी, वर्धा बल्हारशाह, आमला बैतूल, आमला छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव छिंदवाड़ा ऐसी सवारी गाड़ियाँ चलती थी।

मुम्बई मण्डल में भी मुम्बई से कर्जत, कसारा, पनवेल, हार्बर ऐसी सैकड़ों उपनगरीय गाड़ियोंके अलावा मुम्बई से पंढरपुर, विजयपुरा और साईं नगर शिरडी की सवारी गाड़ी चलती थी। फिलहाल यह तीन गन्तव्योंकी सवारी गाड़ियोंको शून्याधारित समयसारणी में विशेष एक्सप्रेस बनाकर चला दिया गया है। इसके अलावा कोंकण रेलवे खण्ड पर दादर रत्नागिरी, दिवा सावंतवाड़ी, दिवा पनवेल ऐसी सवारी गाड़ियाँ चलती थी।

अब प्रश्न यह है, इतनी ढेर सवारी गाड़ियाँ, इनके बीच के स्टेशन्स, वहांके यात्री इनका इस संक्रमण काल के रेल बन्द और उसके बाद की यह विशेष गाड़ियोंका परिचालन में क्या हाल होंगे? कैसे यात्रा कर रहे होंगे इन छोटे स्टेशन्स के लोग? उन स्टेशनोंके सहारे से रहनेवाले कई लोगोंकी आजीविका भी ठप हो गयी होगी, जैसे कुली, मजदूर, रेहड़ी वाले, ऑटो रिक्शा वाले लोग। जब गाड़ियाँ ही नही तो यात्री कहाँसे होंगे और यात्री ही नही तो लेनदेन, काम धंदा कैसा? प्रशासन ने इन स्टेशनोंके यात्रिओंके साथ साथ इन्हें भी भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

मित्रों, निर्बन्धित गाड़ियाँ चलाए जाने से सोचिए, कितनी समस्याए उत्पन्न हुई है। ऐसा नही की सारे भारतीय रेल पर यही स्थिति है, मध्य रेल छोड़ दें तो लगभग सभी क्षेत्रीय रेलवे ने अपने क्षेत्र की PSPC याने यात्री सवारी सेवाएं चला दी है, हालाँकि यह सेवाएं मेल/एक्सप्रेस किरायोपर चल रही है मगर सभी स्टेशन्स पर रुक तो रही है। वहाँ के यात्रिओंको रेल सेवा का लाभ तो मिल रहा है। कई क्षेत्रीय रेल्वेज ने शून्याधारित समयसारणी के प्रस्तावित मद पर अपने गाड़ियोंमे बदलाव भी कर लिए है। सवारी गाड़ियोंके बदले मेमू ट्रेन्स चलाई जा रही है।

यात्री चाहते है, मध्य रेल और जो भी बाकी क्षेत्रीय रेल्वेज है, अपने निर्णय यथायोग्य समय रहते जारी कर देवे। शून्याधारित समयसारणी में यदि सवारी गाड़ियोंको बन्द कर मेमू/डेमू चलवाना हो तो चलवा दे। कोई गाड़ियोंमे गन्तव्योंके बदलाव करने हो, स्टापेजेस कम करने हो जो भी है, वह कर के गाड़ियोंको पुनः पटरियोंपर चला दीजिए। बस गाड़ियाँ पूर्ण क्षमता से चलवा दीजिए। भले ही नियमित समयसारणी न हो तो विशेष PSPC कर के ही चलवा दीजिए।

अनारक्षित टिकट व्यवस्था शुरू करना भी बेहद जरूरी है। लोग अपनी छोटी छोटी, रोजमर्रा की और बेहद जरूरी यात्रा करने के लिए परेशान हो रहे है। सार्वजनिक परिवहन बन्द होने से सड़क मार्ग पर जरूरत से ज्यादा निजी वाहन, मोटर साइकिलें लेकर लोगोंको यात्रा करनी पड़ रही है। एक तो सुरक्षा से समझौता, अतिरिक्त यात्रा समय और ऊपर से महंगे ईंधन का बोझ है सो अलग।

व्यापार, व्यवसाय, कारखानोमे काम करने वाले कर्मी, निजी क्लासेस में भागदौड़ करनेवाले विद्यार्थी, जरूरी काम से शहरोंकी ओर जानेवाले जरूरतमन्द, दवाखानेमे इलाज के लिए जानेवाले मरीज और उनके परिजन ऐसे कई यात्री है जो सवारी गाड़ियोंके बन्द होने से बेहद परेशान है। इन लोगोंकी सुनवाई ही नही है क्योंकि न तो ये इलेक्ट्रॉनिक आधुनिक गैजेट्स का उपयोग कर पाते है, ना ट्विटर, ई मेल जानते है कि फटसे अपनी समस्या की गुहार लगा देंगे और ना ही किसी जनप्रतिनिधियोंको इनकी समस्या का कोई ख्याल है। यह ग्रामीण लोग बेचारे बस इंतज़ार करते जा रहे है, आखिर किसी दिन तो इनकी सवारी गाड़ियाँ चलने वाली है, इंतज़ार कीजिए बस चलने वाली ही है। 😢😢

Uncategorised

पूर्वतटीय रेल ECoR की 7 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ जुलाई माह से चलनेवाली है।

02609 सांतरागाछी तिरुपति साप्ताहिक दिनांक 04 जुलाई से प्रत्येक रविवार और 02610 तिरुपति सांतरागाछी साप्ताहिक 05 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

08573 विशाखापट्टनन भगत की कोठी साप्ताहिक दिनांक 08 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को और 08574

08572 विशाखापट्टनन टाटानगर साप्ताहिक दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार और 08571 टाटानगर विशाखापट्टनन साप्ताहिक दिनांक 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

02984 अगरतला बेंगलुरु कैंट साप्ताहिक त्यौहार विशेष दिनांक 06 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी और 02983 बेंगलुरु कैंट अगरतला साप्ताहिक त्यौहार विशेष दिनांक 09 जुलाई से 27 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस गाड़ी का किराया नियमित दरों से 1.3 से ज्यादा रहेगा।

08564 विशाखापट्टनन दिघा साप्ताहिक दिनांक 08 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को और 08563 दिघा विशाखापट्टनन साप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

08565 विशाखापट्टनन हुजूर साहिब नान्देड त्रिसाप्ताहिक दिनांक 10 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी और 08566 हुजूर साहिब नान्देड विशाखापट्टनन त्रिसाप्ताहिक दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी।

08570 विशाखापट्टनन भुबनेश्वर दिनांक 14 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी और 08569 भुबनेश्वर विशाखापट्टनन दिनांक 15 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी।

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेलवे NWR की राजस्थान कनेक्टिविटी रिचार्ज हो रही है।

रेलगाड़ियाँ हम भारतीयों के जीवन का अभिन्न अंग है, यह रुक जाती है तो मानो हमारा जीवन भी रुक सा जाता है और चल पड़ती है तो मन मानो किसी उत्सवों जैसा खिल जाता है। हाँ यह बात भले ही कोई कहीं नही जाता हो मगर सबको अपने गाँव, शहर से चलने वाली गाड़ियाँ चाहिए ही चाहिए।

यह सूची है, जो गाड़ियाँ चलनेवाली है।

1: 09703/04 सीकर लोहारु सीकर प्रतिदिन दिनांक 06 जुलाई से चलेगी

2: 09723/24 फूलेरा रेवाड़ी फूलेरा प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से चलेगी

3: 09728 रेवाड़ी सीकर प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से और 09727 सीकर रेवाड़ी दिनांक 06 जुलाई से चल पड़ेगी।

4: 09733/34 जयपुर मारवाड़ जंक्शन जयपुर प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से चलेगी

5: 09735 फूलेरा रेवाड़ी प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से और 09736 रेवाड़ी फूलेरा दिनांक 07 जुलाई से चल पड़ेगी।

6: 02985 जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला जयपुर प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से चलेगी

7: 02464 जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक दिनांक 08 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को और 02463 दिल्ली सराय रोहिल्ला जोधपुर दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी

8: 04809/10 जैसलमेर जोधपुर जैसलमेर प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से चलेगी

9: 04823 जोधपुर रेवाड़ी प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से और 04824 रेवाड़ी जोधपुर दिनांक 07 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी

10: 04835 हिसार रेवाड़ी प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से और 04836 रेवाड़ी हिसार दिनांक 07 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी

11: 04834/33 हिसार जयपुर हिसार प्रतिदिन दिनांक 06 जुलाई से चलेगी

12: 04801 जोधपुर इन्दौर प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से चलेगी और 04802 इन्दौर जोधपुर प्रतिदिन दिनांक 06 जुलाई से चलेगी

13: 02483 जोधपुर गाँधीधाम त्रिसाप्ताहिक दिनांक 05 जुलाई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी और 02484 गांधीधाम जोधपुर त्रिसाप्ताहिक दिनांक 06 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी

14: 02439 नान्देड श्रीगंगानगर साप्ताहिक दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और 02440 श्रीगंगानगर नान्देड साप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी

15: 04811/12 सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला सीकर द्विसाप्ताहिक दिनांक 07 जुलाई से प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दोनोंही दिशाओंसे चलेगी

16: 04739 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर द्विसाप्ताहिक दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी और 04740 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर द्विसाप्ताहिक दिनांक 06 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार और शनिवारको चलेगी

17: 04753/54 बठिंडा श्रीगंगानगर बठिंडा प्रतिदिन दिनांक 05 जुलाई से चलेगी

18: 04755 बठिंडा श्रीगंगानगर प्रतिदिन दिनांक 06 जुलाई से चलेगी और 04756 श्रीगंगानगर बठिंडा दिनांक 05 से प्रतिदिन चल पड़ेगी।

फेरे बढाए गए

09666 उदयपुर सिटी खजुराहो दिनांक 05 जुलाई से और 09665 खजुराहो उदयपुर सिटी दिनांक 07 जुलाई से प्रतिदिन चलने लगेगी।

उक्त सभी गाड़ियोंकी समयसारणी, आरक्षण के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट/ऍप http://www.irctc.co.in पर लॉग इन कीजिए।

Uncategorised

पश्चिम WR पर पमरे WCR की महत्वपूर्ण PSPC और भोपाल खजुराहो महामना प्रतिदिन शुरू होने जा रही है।

05832 कोटा वड़ोदरा यात्री विशेष दिनांक 02 जुलाई से और 05831 वडोदरा कोटा यात्री विशेष 03 जुलाई से मेल/एक्सप्रेस किरायोंमे अनारक्षित व्यवस्थान्तर्गत शुरू की जा रही है।

05833 कोटा मन्दसौर यात्री विशेष दिनांक 05 जुलाई से और 05834 मन्दसौर कोटा यात्री विशेष दिनांक 06 जुलाई से शुरू होगी।

05838/37 और 05840/39 कोटा झालावाड़ कोटा PSPC दिनांक 02 जुलाई से सेवा में हाजिर हो रही है।

01163/64 भोपाल खजुराहो भोपाल महामना MSPC विशेष दोनोंही दिशाओंसे, दिनांक 02 जुलाई से प्रतिदिन, केवल आरक्षित आसन व्यवस्थान्तर्गत शुरू हो रही है।