Uncategorised

पूर्व मध्य रेलवे की त्यौहार विशेष गाड़ियाँ

पु म रेल ECR ने अपने क्षेत्र से 27 जोड़ी त्यौहार विशेष गाड़ियोंकी सीमित अवधि के लिए चलाने की घोषणा की है। यह गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित एवं विशेष किराया श्रेणी, निर्बन्धित दूरी के साथ चलाई जाएगी। यात्रीगण इन गाड़ियोंके समयसारणी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट/ ऍप http://www.enquiry.indianrail.gov.in और आरक्षण के लिए http://www.irctc.co.in पर देख सकते है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियोंका विस्तार ; अब चलेगी अगस्त अंत तक

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, 12 जोड़ी याने 24 गाड़ियाँ त्यौहार विशेष श्रेणी में अगस्त माह के अंत तक चलाई जानी है। इन गाड़ियोंकी किराया दर नियमित विशेष गाड़ियोंके किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा होंगे। इसके साथ ही दूरी का प्रतिबंध भी रहेगा। मतलब कम अंतर की यात्रा के लिए भी किराया ज्यादा ही देना होगा।

निम्नलिखित सूची में गाड़ियोंके परिचालन के दिनोंकी सूचना दी गयी है।

09424/23 गाँधीधाम तिरुनेलवेली गाँधीधाम फेस्टिवल विशेष वाया कोंकण रेलवे का मॉनसून टाइमटेबल। यह टाइमटेबल 31/10/2021 तक लागू रहेगा।

09017/18 बान्द्रा हरिद्वार बान्द्रा फेस्टिवल स्पेशल की डिब्बा संरचना में बदलाव किया जा रहा है। 07/08 जुलाई से इस गाड़ी में 10 की जगह 9 स्लिपर क्लास के डिब्बे रहेंगे।

Uncategorised

अहमदाबाद जम्मूतवी और जोधपुर जम्मूतवी सुधारित समयसारणी से शुरू होने जा रही है।

अहमदाबाद जम्मूतवी के बीच प्रतिदिन चलनेवाली 19223/24 एक्सप्रेस गाड़ी 09221/22 मेल एक्सप्रेस विशेष के रूप में शुरू की जा रही है। 09221 अहमदाबाद से दिनांक 06 जुलाई से प्रतिदिन जम्मूतवी के लिए रवाना होगी और 09222 जम्मूतवी से दिनांक 10 जुलाई से प्रतिदिन अहमदाबाद के लिए चलना शुरू हो जाएगी। ध्यान रहे, यह निम्नलिखित तीनों जोड़ी गाड़ियाँ संक्रमण कालीन निर्बंधोके आधीन सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्थान्तर्गत चलेगी। समयसारणी में बदलाव किया गया है, कृपया जाँच लीजिएगा।

जम्मूतवी से जोधपुर के बीच चलनेवाली 19226/25 प्रतिदिन एक्सप्रेस को 09226/25 क्रमांक के साथ मेल एक्सप्रेस विशेष श्रेणी में प्रतिदिन शुरू किया जा रहा है। 09226 जम्मूतवी से दिनांक 07 जुलाई से प्रतिदिन चल पड़ेगी और 09225 जोधपुर से दिनांक 09 जुलाई से प्रतिदिन चलना आरम्भ होगी।

22957/58 अहमदाबाद वेरावळ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली सोमनाथ एक्सप्रेस 09257/58 क्रमांक से, विशेष श्रेणी में प्रतिदिन चलना शुरू हो रही है। 09258 वेरावळ से दिनांक 05 जुलाई से अहमदाबाद के लिए चल पड़ेगी और 09257 अहमदाबाद से दिनांक 11 जुलाई से प्रतिदिन वेरावळ के लिए शुरू की जा रही है।

Uncategorised

01007/08 मुम्बई पुणे मुम्बई डेक्कन स्पेशल 26 जून से सेवा में हाजिर होगी

मुम्बई पुणे के बीच छोटे स्टेशनोंके यात्रिओंके बीच बेहद लोकप्रिय ‘डेक्कन एक्सप्रेस’ विशेष श्रेणी में दिनांक 26 जून से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे दोनोंही दिशाओंसे शुरू की जा रही है।

यात्रीगण से निवेदन है, गाड़ी की गति में सुधार किए जाने से समयोंमे मामूली सा परिवर्तन हुवा है, हालाँकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे स्टेशन से गाड़ी के छूटने के समय मे कोई परिवर्तन नही है, अपितु गन्तव्योंपर पहुंचने के समय अब कम हो गए है और गाड़ी जल्द पहुंचने लगेगी। कृपया निमलिखित समयसारणी पर ध्यान दीजिएगा।

Uncategorised

संक्रमण कालीन निर्बंधोके शिथिल होते ही पश्चिम रेलवे WR की 32 गाड़ियाँ फिरसे दौड़ने के लिए तैयार

आज पश्चिम रेलवे ने एक परीपत्रक जारी कर अपनी रद्द की हुई गाड़ियोंको फिरसे यात्री सेवामे दाखिल करने की घोषणा की है। निम्नलिखित गाड़ियाँ निर्देशों के अनुसार तारीखोंसे चल पड़ेगी।

गाड़ियोंके फेरोंमें सुधार