Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे NCR की IRTTC में नई गाड़ी, नए विस्तार, अतिरिक्त फेरे और स्टापेजेस के प्रस्ताव

भारतीय रेलवे टाइमटेबल कमिटी की वार्षिक बैठक में हरेक क्षेत्रीय रेलवे अपनी ओरसे यात्रिओंके अनुकूल माँगे रखती है। उत्तर मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र के लिए क्या मांग रखी है, देखते है।

नई यात्री गाड़ी

मथुरा – जयपुर – मथुरा प्रतिदिन इन्टरसिटी दरअसल इस यात्री गाड़ी की मांग मथुरा से अलवर के बीच की थी, जिसे प्रस्ताव में जयपुर किया गया है। प्रतिदिन शाम 18:00 को मथुरा से निकल अलवर को रात 21:00 और जयपुर को रात 0:05 को पहुंचेगी वापसी में रात 2:00 बजे जयपुर से निकल अलवर को प्रातः 5:00 और मथुरा को सुबह 8:00 पहुंचने की समयसारणी प्रस्तावित है।

फेरोंका विस्तार

1: 15055/56 आग्रा फोर्ट रामनगर आग्रा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रतिदिन करना। फ़िलहाल यह गाडी विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है, वही शेड्यूल पर इसे प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।

2: 12161/62 लोकमान्य तिलक टर्मिनस आग्रा कैंट लोकमान्य तिलक टर्मिनस लश्कर साप्ताहिक को त्रिसाप्ताहिक करना। आग्रा और मुम्बई के बीच यात्रिओंकी गाड़ियोंके लिए भारी मांग देखते हुए यह प्रस्ताव दिया गया है।

3: 22531/32 छपरा मथुरा छपरा त्रिसाप्ताहिक गाड़ी को प्रतिदिन करना।

गाड़ियोंके मार्ग का विस्तार

1: 69159/60 बयाना मथुरा बयाना मेमू को मथुरा से आगे अलवर तक विस्तार करना।

2: 55341/42 कासगंज भरतपुर कासगंज सवारी गाड़ी का भरतपुर से आगे बांदीकुई तक विस्तार करना

यात्री आसन व्यवस्थाएं बढाने की मांग

54461/62 बांदीकुई बरेली बांदीकुई सवारी गाड़ी में 2 स्लिपर और 4 द्वितीय श्रेणी कोच बढाना

59813/12 कोटा यमुना ब्रिज कोटा सवारी गाड़ी में 1 वातानुकूलित 3 टियर, 2 स्लिपर बढाना

22531/32 मथुरा छपरा मथुरा एक्सप्रेस में 4 स्लिपर कोच बढाना

12195/96 आग्रा फोर्ट अजमेर आग्रा फोर्ट इन्टरसिटी में 1 वातानुकूलित कुर्सीयान बढाना

स्टापेजेस की मांग

आग्रा कैंट : 12437/38 निजामुद्दीन सिकन्दराबाद निजामुद्दीन राजधानी, 12441/41 नई दिल्ली बिलासपुर नई दिल्ली राजधानी का ठहराव आग्रा कैंट में किया जाए

मथुरा : 12421/22 नान्देड अमृतसर नान्देड, 22457/58 नान्देड अम्ब अंदुरा नान्देड, 12155/56 हबीबगंज निजामुद्दीन हबीबगंज शान ए भोपाल, 18215/16 दुर्ग जम्मूतवी दुर्ग, 22167/68 सिंगरौली निजामुद्दीन सिंगरौली इन गाड़ियोंको मथुरा में ठहराव दिया जाए।

कोसी कलांन : 14317/18 इन्दौर देहरादून इन्दौर, 19325/26 इन्दौर अमृतसर इन्दौर इन गाड़ियोंको कोसी कलांन में ठहराव दिया जाए।

अछनेरा : 22987/88 अजमेर आग्रा फोर्ट अजमेर इन गाड़ियोंको अछनेरा में ठहराव दिया जाए।

धौलपुर : 12807/08 विशाखापट्टनम निजामुद्दीन विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस का धौलपुर में ठहराव दिया जाए।

इसी तरह किरौली, फतेहपुर सीकरी, गोबिन्दगढ़, राजा की मण्डी इन स्टेशनोंपर भी विविध गाड़ियोंके ठहराव की मांगें है।

Uncategorised

महाराष्ट्र की यात्रा करनेवाले यात्रिओंके लिए विशेष सूचना

महाराष्ट्र राज्य में संक्रमण सम्बन्धी प्रोटोकाल अधिक कठोर किए गए है। पूर्व में कुछ राज्योंसे राज्य में प्रवेश किए जाने पर RTPCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आवश्यक थी जिसे बढाकर सभी राज्योंके लिए आवश्यक कर दिया गया है।

नए नियम अनुसार देश भर से कहींसे भी, किसी भी तरह के वाहन, सड़क मार्ग, रेल मार्ग, हवाई मार्ग या जल मार्ग से महाराष्ट्र में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ होना आवश्यक किया जाता है।

उक्त RTPCR निगेटिव रिपोर्ट महाराष्ट्र में प्रवेश करने के वक्त से ज्यादा से ज्यादा 48 घंटे पहले निकली होनी चाहिए और यह रिपोर्ट 7 दिन तक वैलिड रहेंगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की विशेष यात्री सेवाएं

यह सारी गाड़ियाँ फ़िलहाल चल रही है और निम्नलिखित परीपत्रक उनके फेरे बढाए जाने के बारे में है। ज्ञात रहे, इन विशेष गाड़ियोंके शेड्यूल यथावत रहेंगे साथ ही किराए की 1.3 अतिरिक्त दर से लागू रहेंगे। यह गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित आसन व्यवस्था में चलाई जाएगी।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की कुछ गाड़ियाँ और हो रही है रद्द

रद्दीकरण का कारण वहीं दिया जा रहा है, यात्रिओंकी कमी।

1: 01138 अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा साप्ताहिक दिनांक 20/5 से 01/7/2021 तक रद्द

2: 01137 नागपुर अहमदाबाद प्रेरणा साप्ताहिक दिनांक 19/5 से 30/6/2021 तक रद्द

3: 05270 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर साप्ताहिक वाया मारवाड़, अजमेर, जयपुर, टूण्डला, कानपुर दिनांक 29/5 से आगे सूचना जारी किए जाने तक रद्द

4: 05269 मुजफ्फरपुर अहमदाबाद साप्ताहिक वाया कानपुर, टूण्डला, जयपुर अजमेर, मारवाड़ दिनांक 27/5 से आगे सूचना जारी किए जाने तक रद्द

5: 09247/48 अहमदाबाद केवड़िया अहमदाबाद प्रतिदिन जनशताब्दी दिनांक 20/5/2021 को रद्द रहेगी।

Uncategorised

जी हाँ! यह है मुम्बई, यह है मुम्बई यह है मुम्बई मेरी जान ….

यह काफी पुराना गाना है, हमारी हिन्दी फ़िल्म का। तब मुम्बई, मुम्बई नही बॉम्बे थी। बॉम्बे की मुम्बई हो गयी मगर उक्त वीडियो मुम्बई की याने हाल ही कि बान्द्रा टर्मिनस की है। नाम भले ही बदल गया, गाना भले ही दशकों पुराना हो, हाल वहीं के वहीं है। बल्कि बद से बदतर हो गए है। क्या कीजिएगा? जो भी कुछ करना है, प्रशासन ने ही करना है। हम तो बस दुवाएँ मांगते है, बिना किसी जान माल के हानि हुए, दुर्घटना रहित, हमारी रेल बेचारी चलती रहे। संकट रेल कर्मियोंको भी है।

उपरोक्त वीडियो @mumbaimatterz से साभार