Uncategorised

पश्चिम रेलवे की उत्तर भारत के लिए चलनेवाली, समर स्पेशल गाड़ियोंकी सूची

यात्रीगण इस बात पर ध्यान दे, न सिर्फ पश्चिम रेलवे बल्कि मध्य रेलवे भी कई अतिरिक्त गाड़ियाँ यात्रिओंकी माँग को देखते हुए घोषित करता जा रहा है। उत्तर भारत मे वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, दरभंगा पूर्व में जानेवाली पटना, राँची, भागलपुर, गौहाटी के लिए लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर देख सकते है। पल पल में गाड़ियोंकी सूची अद्यतन की जा रही है।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे की यशवंतपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरन्तो विशेष एवं मैसूरु साईं नगर शिर्डी विशेष शुरू होंगी।

06593 यशवंतपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरन्तो साप्ताहिक विशेष दिनांक 17/4/21 से 19/6/21 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसीमे 06594 दिल्ली सराय रोहिल्ला से यशवंतपुर के लिए यह गाड़ी दिनांक 19/4/21 से 21/6/21 तक प्रत्येक सोमवार को निकलेगी।

06237 मैसूरु से साईं नगर शिर्डी के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ी, दिनांक 19/4/21 से 28/6/21 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसीमे 06238 साईं नगर शिर्डी से मैसूरु के लिए यह गाड़ी दिनांक 20/4/21 से 29/6/21 तक प्रत्येक मंगलवार को निकलेगी।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे की, कोंकण रेल विभाग से होकर चलनेवाली गाड़ियोंकी मॉनसून समयसारणी

देशभर में भारतीय रेल की पूर्णतयः अवधिके लिए एक ही समयसारणी रहती है, सिवा कोंकण रेलवे के। कोंकण रेलवे यह हमारे देश के दक्षिण पश्चिमी समुद्र तटिय के क्षेत्र में स्थित रेलवे है और इस विभाग में हर वर्ष 10 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक एक धीमी, प्रतिबंधित गति वाली समयसारणी चलती है। कोंकण रेलवे के एक छोर से मध्य रेलवे है तो दूसरे छोर पर दक्षिण रेलवे। जब कोंकण रेलवे में उपरोक्त समयावधि के लिए प्रतिबंधित जिसे मॉनसून समयसारणी कहा जाता है, लागू रहती है तो उससे आगे के क्षेत्र दक्षिण रेलवे में भी इन्ही गाड़ियों के कुछ अलग समयसारणी ही रहती है।

दक्षिण रेलवे ने अपने क्षेत्र में, कोंकण रेलवे से होकर चलनेवाली 24 जोड़ी गाड़ियोंकी समयसारणी एक परीपत्रक के जरिए दी है। यह समयसारणी केवल उन्ही गाड़ियोंकी है, दक्षिण रेलवे से कोंकण रेलवे में चलती है। चिपलूण से आगे मध्य रेलवे के विभाग का कार्यक्षेत्र है, उसका इस समयसारणी कोई भी हिस्सा नही दिया गया है।

यात्रीगण से निवेदन है, निम्नलिखित समयसारणी को सम्भाल कर (सेव) रख ले, 10 जून से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

Uncategorised

मध्य रेल ने अपनी अतिरीक्त विशेष गाड़ियोंके फेरे बढ़ाएं।

1: 01053/54 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस का एक फेरा बढ़ा अब 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर 27 अप्रैल को भी रवाना होगी और वापसीमे 01054 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 29 अप्रैल को गोरखपुर से रवाना होगी।

2: 01401/02 पुणे दानापुर पुणे के 3 फेरे बढाए गए है। 01401 पुणे से दानापुर के लिए 20, 25 एवं 30 अप्रैल को भी चलेगी और वापसीमे 01402 दानापुर से पुणे के लिए 25, 27 अप्रैल, एवं 02 मई को चलेगी।

01091/92 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई पटना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई विशेष के तीन फेरे बढाए गए है। 01091 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से पटना के लिए अब यह विशेष गाड़ी, 22, 26 एवं 29 अप्रैल को भी चलेगी और वापसीमे 01092 पटना से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई के लिए यह विशेष गाड़ी, 23, 27 एवं 30 अप्रैल को भी चलेगी।

01093/94 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई विशेष के नौ फेरे बढाए गए है। 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से गोरखपुर के लिए अब यह विशेष गाड़ी, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 एवं 30 अप्रैल को भी चलेगी। याने 21 से 30 अप्रैल तक रोज चलेगी और वापसीमे 01094 गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई के लिए यह विशेष गाड़ी, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30 अप्रैल एवं 01, 02 मई को भी चलेगी। याने 23 से 02 मई तक गोरखपुर से मुम्बई के बीच रोज चलेगी।

01129/30 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई विशेष के दो फेरे बढाए गए है। 01129 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई से गोरखपुर के लिए अब यह विशेष गाड़ी, 20 एवं 27 अप्रैल को भी चलेगी और वापसीमे 01130 गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई के लिए यह विशेष गाड़ी, 22 एवं 29 अप्रैल को भी चलेगी।

01097/98 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दरभंगा लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का एक फेरा बढाया गया है। 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के लिए यह गाड़ी अब 26 अप्रैल को भी चलाई जाएगी वापसीमे 01098 दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए यह गाड़ी अब 27 एप्रेल को भी निकलेंगी।

01110 मंडुआडीह लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष का नासिक स्टेशन के समय मे बदलाव किया गया है। यह गाड़ी अब नासिक को सुबह 7:57 को आकर 8:00 बजे रवाना होगी। पहले इस गाड़ी का नासिक का समय 09:50/09:53 ऐसे था।