Uncategorised

पुणे दौंड पुणे के बीच दो जोड़ी अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ 08 अप्रैल से प्रतिदिन चलेगी।

पुणे से दौंड के लिए अनारक्षित मेमू क्रमांक 01489 सुबह 07:05 बजे और 01491 शाम 18:45 को चलेगी। वहीं दौंड से पुणे के लिए अनारक्षित मेमू क्रमांक 01490 सुबह 07:05 बजे और शाम 18:15 को निकलेगी। विस्तृत समयसारणी निम्नलिखित टेबल में है। यात्रीगण ध्यान रहे PTT याने पब्लिक टाइमटेबल आपके लिए है, WTT याने वर्किंग टाइमटेबल रेलवे के परिचालन विभाग लिए होता है, जिससे यात्रिओंका कोई लेना देना नही है।

Uncategorised

आज धरतीपर पूरे 33 कोटि देवता विचरण कर रहे है।

कहते है 33 कोटि देवता है, क्या आप जानते हो, यह सारे 33 कोटि देवता जमीं पर उतरे है। पल पल हमारी जान की रक्षा कर रहे है, हमे बचा रहे है।

डॉक्टर, नर्सेस, वॉर्डबॉय, यहाँतक दवाखाने का हर बन्दा जो आपकी पर्ची बना रहा है, साफसफाई कर रहा है, आज इन 33 कोटि देवता में शामिल है।

इतना ही नही, पुलिस विभाग, पालिका के कर्मचारी, परिवाहन विभाग जिसमे एम्ब्युलेंस हो या यात्री बसें या रेलवे के हर एक कर्मचारी जो अपना कर्तव्य जी जान लगा कर पूरा कर रहा है, आपका दूधवाला, सब्जीवाला, किरानेवाला

जरा गौर से देखिए, आपको निश्चित ही उनमें वह 33 कोटि देवता नजर आ जाएंगे।

जहाँ हम एक दूसरे से सोशल डिस्टेन्स रखते है, वहीं यह लोग हमारे लिए अपनी जिंदगी दाँव पर लगाकर अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर रहे है।

मित्रों, यह सारे देवदूत, भगवान आपके लिए सड़कों, अस्पतालों, रेलगाड़ियों, बसोंमें अपनी सेवाएं दे रहे है। कोई अस्पताल में आपके बिस्तर ठीक कर रहा है, कोई टॉयलेट साफ कर रहा है, कोई आपको समयपर दूध, खाना मिले इसके लिए मिलों सुबह से शाम तक दौड़ रहा है।

इनमें से कई लोगोंने आप के लिए कर्तव्योंका निर्वाह करते अपने प्राण न्योंछावर कर दिए है।

क्या ईश्वर हमे कुछ देता है तो हम उस उपकार की पूर्तता कर सकते है? शायद कभी नही। लेकिन उन उपकारोंके बदले हम एक कर सकते है, इनकी मदत कर सकते है, इनका बोझ कम कर सकते है, कैसे? हम बताते है। आज आप वचन लीजिए, संक्रमण के सभी नियमोंका यथास्थित पालन करेंगे। मास्क लगाएंगे। दो गज दूरी का पालन करेंगे। जितनी बार जरूरत हो साबुन से हाथ धोएंगे। बिना वजह घर से क़दापी बाहर नही निकलेंगे।

ले रहे है न वचन? आपको इन सारे 33 कोटि देवताओं की सौगंध है।

Uncategorised

मुम्बई से गोरखपुर के बीच चलनेवाली कुशीनगर और सन्त कबीर एक्सप्रेस के परिचालन में 11 अप्रैल से भारी बदलाव। गाड़ी नम्बर के साथ समयसारणी भी बदली

02542/02541 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर सन्त कबीर धाम एक्सप्रेस का गाड़ी क्रमांक दिनांक 11/12 अप्रैल से 02103/02104 यह होगा। और जब यात्री गाड़ियाँ नियमित हो जाएगी तब यह गाड़ी क्रमांक 20103/20104 rdहो जायेंगे।

**निम्नलिखित समयसारणी में 02103 का लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से छुटने का समय 23:00 की जगह 05:23 यह पढ़े।

01015/16 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस का गाड़ी क्रमांक दिनांक 11/13 अप्रैल से 02538/37 यह हो जाएगा और गाड़ियाँ नियमित किए जानेपर 22538/22537 ऐसा हो जाएगा। rdयह गाड़ी सुपरफास्ट बनाई गई है। स्टापेजेस में भी इगतपुरी रद्द किया गया है, नेपानगर स्टेशन के ठहराव को एक्सपेरिमेंट बेसिस पर शुरू रखा गया है।

05017/18 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्सप्रेस अप्रेल 09और 11 से LHB रैक से चलेगी, गाड़ी क्रमांक में फ़िलहाल तो बदलाव नही है, मगर गाड़ियाँ नियमित होगी तब वही पुराना 15017/18 नम्बर शुरू हो जाएगा।

Uncategorised

मध्य रेल की 2 जोड़ी गाड़ियाँ, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से फैजाबाद और कराईकल के बीच, शुरू हो रही है।

01067 लोकमान्य तिलक टर्मिनस फैजाबाद द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 14 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। 01068 फैजाबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 15 अप्रैल से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को चलेगी।

01017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कराईकल साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। 01018 कराईकल लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

Uncategorised

भुसावल पुणे भुसावल विशेष मेमू

ख़्वाब हो या तुम कोई हक़ीकत, कौन हो तुम बतलाओ हे… हे….

सच, क्या कहे? लेकिन मन मे लड्डू फूटा? फूटा के नही?

जी। फिलहाल तो 01121 भुसावल पुणे विशेष आरक्षित मेमू दिनांक 15 और 29 अप्रैल को पुणे के लिए रवाना होगी और वापसीमे 01122 पुणे भुसावल विशेष आरक्षित मेमू दिनांक 16 और 30 अप्रैल को पुणे से रवाना होगी। समयसारणी निम्नलिखित है।

जहाँतक बात यह है, मेमू गाड़ियोंकी यह प्रयोगात्मक दौड़ है। हम आशा करते है, यही समयसारणी से इस मेमू को नियमित प्रतिदिन चलाए जाने की आवश्यकता है, जो क्षेत्र के यात्रिओंकी माँग को पूरा करेगी।