Uncategorised

पूर्वोत्तर रेलवे की दो जोड़ी प्रतिदिन अनारक्षित गाड़ियाँ

रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पीलीभीत-टनकपुर के मध्य 05341/05342 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन 04 मार्च, 2021 से प्रतिदिन किया जायेगा।

इसअनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोच लगाये जायेगे।

रेल यात्रियों की सुविधा हेतु बरेली सिटी-पीलीभीत के मध्य 05339/05340 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन 04 मार्च, 2021 से प्रतिदिन किया जायेगा।

इसअनारक्षित एक्सप्रेस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 08 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोच लगाये जायेगे।

Uncategorised

NWR उपरे की आठ जोडी अनारक्षित गाड़ियाँ 05 मार्च से चल पड़ेगी।

1) 09615/16 अजमेर मारवाड़ अजमेर अनारक्षित स्पेशल 05/06 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

2) 04835/36 हिसार रेवाड़ी हिसार अनारक्षित स्पेशल 06 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

3) 04833/34 जयपुर हिसार जयपुर अनारक्षित स्पेशल 05/07 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

4) 04782/81 रेवाड़ी बठिण्डा रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल 05 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

5) 04789/90 रेवाड़ी बीकानेर रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल 06 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

6) 04787/88 भिवानी रेवाड़ी भिवानी अनारक्षित स्पेशल 05/08 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

7) 04729/30 रेवाड़ी फाजिल्का रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल 07/08 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

8) 04735/36 श्रीगंगानगर अम्बाला सिटी श्रीगंगानगर अनारक्षित स्पेशल 05/06 मार्च से प्रतिदिन चलेगी।

विशेष टीप्पणी : रेल प्रशासन का यात्रीगण से निवेदन है, विशेष गाड़ी 09792 हिसार जयपुर दिनांक 02 मार्च से गेटोर जगतपुरा स्टेशन पर नही रुकेगी।

Uncategorised

मध्य रेल: भुसावल मण्डल में रेलवे का पॉवर ट्रैफिक ब्लॉक

भुसावल भादली के बीच स्टील प्लेट गर्डर आरओबी लाँचिंग के कार्य हेतु, रेलवे का पॉवर-ट्रॅफिक ब्लॉक
लिया जा रहा है। दिनांक 03.03.2021 को भुसावल भादली के बीच किलोमीटर मार्क 441/29-31 पर विशेष पॉवर ब्लॉक और ट्रॅफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते निम्नलिखित गाड़ियोंके परिचालन बाधित रहेंगे।

*दिनांक 03.03.2021 2.30 घंटे अप, डाऊन और थर्ड लाईन इन पर सुबह 10:30 से दोपहर 13:00 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

*अप ट्रैक पर गाड़ियोंके समय मे कोई बदलाव नही।

*डाउन ट्रैक –

1) गाडी क्रमांक 02833 डाउन अहमदाबाद हावडा विशेष जलगाव स्टेशन में 2 घंटे रोकी जाएगी।

2) गाडी क्रमांक 09483 अहमदाबाद बरौनी विशेष डाऊन पाळधी स्टेशन में 2 घण्टे रोकी जाएगी।

3) गाडी क्रमांक 02259 डाऊन मुंबई-हावडा विशेष शिरसोली स्टेशन में 50 मिनिट रोकी जाएगी।

4) गाडी क्रमांक 02779 डाऊन वास्को निजामुद्दीन विशेष म्हसावद स्टेशन में 45 मिनिट रोकी जाएगी।

यात्रीगण से निवेदन है, कृपया रेल ट्रैफिक ब्लॉक की तारीख एवं समय का ध्यान रखे और अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।

भुसावल मंडल
दिनांक 01.03.2021
PR-2021/03/01

Uncategorised

‘असुविधा के लिए खेद है ‘

आजकल हमारी भारतीय रेल हाईटेक फीचर्स याने उच्च तंत्रज्ञान का उपयोग कर रही है। तमाम रेल गाड़ियाँ स्पेशल याने विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है। कोई भी यात्री गाड़ी का पब्लिक टाइमटेबल छपा नही है। एक परीपत्रक जारी किया जाता है, अखबारोंमें खबर दी जाती है, फलाँ गाड़ी फलाँ क्रमांक से चलेगी। इसकी यह समयसारणी रहेगी। अब यात्री देखें और समझे की उसके बोर्डिंग स्टेशनपर कब आएगी, कहाँ रुकेगी और गन्तव्य पर कब पोहोचेंगी अथवा हाई टेक बन जाए, मोबाइल पर ऍप डाउन लोड करें और अपनी गाड़ी की समयसारणी समझ ले।

रेल प्रशासन कहता है, जो भी कोई बदलाव होता है, हम हमारे डेटा बेस से सभी यात्रिओंके मोबाईल फोन पर sms लघु संदेश भेज उन्हें सूचित और सचेत कर देते है की आपकी गाड़ी में यह बदलाव किया गया है। अब यह गाड़ी आपके स्टेशन से इस समयपर चलेगी। पर क्या रेल प्रशासन यह जानती है, उनके बुकिंग बाबू आरक्षण करते वक्त मोबाइल नम्बर फीड ही नही करते? ऐसी स्थिति में यात्री को कोई मैसेज नही मिलता और न ही रेल प्रशासन इसकी कोई जिम्मेदारी लेगी।

उपरोक्त ट्वीट देखिए, यात्री कह रहा है, उसकी गाड़ी समय से पहले ही छूट गयी और रेल प्रशासन कहता है, हमने यात्रिओंको बल्क लघु संदेश द्वारा सूचित किया था और आगे यह भी कहते है, असुविधा के लिए खेद है। अब कहाँ गड़बड़ झाला है, यह तो वह यात्री और उसका टिकट बुकिंग क्लर्क ही जाने। उसे sms मिला या नही यह भी पता नही। हाँ यदि वह स्मार्ट यात्री होता तो उसका टिकट ऑनलाइन बुकिंगवाला होता जिसमे मोबाईल नम्बर डालना आवश्यक है तब तो उसे sms बराबर भेजा गया होता और उसे पढ़ कर वह अपनी गाड़ी भी छूटने न देता।

लेकिन सबसे बड़ी तकलीफ यह विशेष श्रेणी की गाड़ियोंकी है। इन विशेष श्रेणी याने स्पेशल गाड़ियों का मतलब समझते है आप? यह गाड़ियाँ शॉर्ट नोटिस पर बन्द की जा सकती है, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट, रूट डायवर्शन की जा सकती है। फेरे कम या ज्यादा का बदलाव भी किया जा सकता है। कुल मिलाकर इन गाड़ियोंका परिवहन रेल प्रशासन के हाथोंमें उनकी जरूरत और समय की माँग पर आधारित है। यह सब इस संक्रमण काल को देखते हुए की गई आपातकालीन व्यवस्था है। किसी भी समय जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा सकते है और शायद इसीलिए इनकी स्थायी नियमित समयसारणी या गाड़ियोंका नियमितीकरण नही किया जा रहा है।

यात्रीगण यात्रा करने से पूर्व हमेशा अपनी गाड़ी की जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन 139 से ले सकते है। रेलवे के पूछताछ केंद्र, NTES ऍप या रेलवे की अधिकृत वेबसाइट की जानकारी पर ही विश्वास करें और उनकी सूचनाओंपर ही अपनी यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

अहमदनगर औरंगाबाद रेल मार्ग का सर्वे शुरू होगा 01 मार्च से

मध्य रेलवे के अहमदनगर स्टेशन से औरंगाबाद के लिए नई ब्रॉड गेज लाईन बिछाने हेतु सर्वेक्षण किए जाने के आदेश 2018/19 में दिए गए थे। वही सर्वेक्षण का कल से शुरू किया जा रहा है।

सड़क मार्ग से औरंगाबाद अहमदनगर पुणे के बीच भारी संख्या में यात्रिओं और माल का परिवहन होता है। लगभग हर 30 मिनट से औरंगाबाद से पुणे के लिए राज्य परिवहन की वातानुकूलित शिवशाही बस पुणे के लिए निकलती है और इस मार्ग पर ट्रैवल बसों की तो गिनती ही नही। फोर लेन सड़क मार्ग को प्रशासन ने छह लेन में बढाने का प्रस्ताव भी मन्जूर कर दिया है। ऐसी स्थिति में अब रेलवे मार्ग के लिए भी सर्वेक्षण किया जाना इस क्षेत्र के लिए बड़ी अच्छी खबर है।

पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह मार्ग काफी व्यस्त होता है। औरंगाबाद की जगप्रसिद्ध अजन्ता, एलोरा गुफाएँ, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, शनि शिंगणापुर, भगवान दत्त का स्थान देवगढ़ और शिर्डी के लिए इस मार्ग पर काफी ट्रैफिक रहती है।

सर्वेक्षक, मुम्बई से निकल औरंगाबाद और ज़िले से सड़क मार्ग से जाते हुए गंगापुर, नेवासा, शनि शिंगणापुर, अहमदनगर और आगे अहमदनगर जिले से होते हुए मनमाड़ इस प्रकार सर्वेक्षण करेंगे। इस बीच यह लोग औरंगाबाद, अहमदनगर के जिला मुख्यालयों, मण्डल रेलवे के स्थानिक अधिकारियों, जिला उद्योग केंद्र, अनाज मण्डी समितियाँ, रेलवे स्टेशन अफसर, बस डिपो अधिकारी, ट्रांसपोर्टर आदि लोगोंसे मिलकर रेलवे ट्रैफिक की संभावनाएं जानेंगे।