10 मई 2025, शनिवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
मित्रों, आपको पता ही है की देश मे युद्धजन्य परिस्थिति चल रही है। ऐसी अवस्था मे आपसे नम्र निवेदन है, किसी भी ख़बरोंपर विश्वास करने से पहले अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।
आप को बता दें, सीमावर्ती इलाकों में यात्री रेल आवाजाही पर कुछ बन्धन, नीतियाँ लाई गई है। निम्नलिखित 31 गाड़ियाँ दर्शाए गए अवधि तक रद्द/आँशिक रद्द की जा रही है। रेल यात्रा का नियोजन करने हेतु, विस्तृत जानकारी के लिए आप रेल विभाग की वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन से मदत अवश्य लीजिएगा।
03 मई 2025, शनिवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2082
20495 जोधपुर हड़पसर प्रतिदिन सुपरफास्ट दिनांक 05 मई 2025 से अपने नियमित फेरे शुरू कर रही है। वापसी में 20496 हड़पसर जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट अपने नियमित फेरे दिनांक 06 मई 2025 से शुरू कर देगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच
समयसारणी :
जोधपुर हड़पसर गाड़ी की अग्रिम आरक्षण बुकिंग खुल चुकी है, और हड़पसर जोधपुर की टिकट बुकिंग 05 मई से खोली जाएगी।
यात्रीगण ध्यान दें, उपरोक्त समयसारणी में WTT याने वर्किंग टाइम टेबल और PTT याने पब्लिक टाइम टेबल अर्थात यात्री समयसारणी PTT ही आम यात्रिओंके लिए लागू है। अतः PTT समयसारणी के अनुसार अपनी यात्रा का नियोजन करें।
02 मई 2025, शुक्रवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082
पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल से भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच सप्ताह में पाँच दिवसीय चलनेवाली सुपरफास्ट 20625/26 की नियमित समयसारणी आ गई है।
कल याने 03 मई को चेन्नई से इस गाड़ी का शुभारंभ रेल मन्त्री, अश्विनी वैष्णव के हस्ते होने जा रहा है। यह शुभारम्भ विशेष 02625 क्रमांक से चलाई जाएगी और इसकी समयसारणी निम्नलिखित है,
20625/26 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – भगत की कोठी (जोधपुर)– पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट
20625 सुपरफास्ट दिनांक 05 मई से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चेन्नई से भगत की कोठी के लिए नियमित रवाना होगी।
वापसी में 20626 सुपरफास्ट दिनांक 07 मई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को भगत की कोठी से चेन्नई के लिए नियमित रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच
28 अप्रैल 2025, सोमवार, वैशाख, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082
20495/96 जोधपुर हड़पसर जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट
राजस्थानवासियोंकी अपार माँग के चलते रेल मुख्यालय द्वारा एक पुणे से जोधपुर के बीच प्रतिदिन सुपरफास्ट चलाने की घोषणा की गई है।
20495 जोधपुर हड़पसर सुपरफास्ट प्रत्येक दिन रात 22:00 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 16:55 को पुणे होते हुए शाम 17:20 को हड़पसर में समाप्त होगी और वापसी में 20496 प्रत्येक दिन शाम 19:15 को हड़पसर एवं शाम 19:40 को पुणे जंक्शन से रवाना होकर अगले दिन, दोपहर 14:50 को जोधपुर पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच
रेल मुख्यालय ने परिपत्रक जारी करते हुए, इस गाड़ी को जल्द से जल्द शुरू करने की सूचना संबंधित क्षेत्रीय रेल, NWR उत्तर पश्चिम रेल को दी है। गाड़ी के सम्पूर्ण परिचालन की जानकारी उ प रेल द्वारा यथावकाश जारी की जाएगी।
24 अप्रैल 2025, गुरुवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082
मध्य रेल की पहली अमृतभारत एक्सप्रेस का आज सहरसा से शुभारम्भ हो गया है। यह गाड़ी नियमित स्वरूप में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार अर्थात दिनांक 25 एप्रिल से चल पड़ेगी।
11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर रविवार को प्रातः 2:00 बजे सहरसा पहुँचेंगी। वापसी में 11016 सहरसा से प्रत्येक रविवार को प्रातः 4:20 बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर 15:45 बजे लोकमान्य तिलक पहुँचेंगी।