02152/51 हबीबगंज पुणे हबीबगंज हमसफ़र बदले हुए समय के अनुसार दिनांक 06 फरवरी से हर शनिवार को हबीबगंज और दिनांक 07 फरवरी से हर रविवार को पुणे से शुरू होगी।
02157/58 हबीबगंज सांतरागाछी हबीबगंज हमसफ़र बदले हुए समय के अनुसार दिनांक 03 फरवरी से हर बुधवारको हबीबगंज और दिनांक 04 फरवरी से हर गुरुवार को सांतरागाछी से शुरू होगी।
तारीख 01 फरवरी, आम यात्री मुम्बई के उपनगरीय गाड़ी से अपने कामकाज पर जा सकेगा, यात्रा कर सकेगा।
यूँ ही नही मुम्बई की उपनगरीय गाड़ियोंको मुम्बई की जीवनवाहिनी कहा जाता है, लेकिन बीते दस महीनोंसे आम आदमी के लिए लोकल गाड़ी में बैठना स्वप्नवत हो गया था। वजह थी संक्रमण की रोकथाम के लिए गए एहतियात। जरूरी सेवाकर्मियोंके लिए लोकल गाड़ियाँ खोली जा चुकी थी और कुछ दिनों पहले महिला यात्रिओंको भी यह सहूलियत दी गयी थी।
महाराष्ट्र राज्य शासन ने मध्य एवं पश्चिम रेल को आम यात्रिओंके लिए उपनगरीय यात्रा की सशर्त अनुमति देने का पत्र दिया है। फरवरी की पहली तारीख से यह यात्री निम्नलिखित शर्तों के अनुसार यात्रा कर पाएंगे।
तारीख की पहली लोकल गाड़ी सेसुबह 7 बजे के पहले, दोपहर के 12 बजे से शाम 4 बजने तक और रात 9 बजे से आखरी लोकल गाड़ी तक आम यात्री उपनगरीयगाड़ियोंमे टिकट लेकर यात्रा कर सकता है।
केवल जरूरी सेवाकर्मी, या इससे पूर्व अनुमति प्राप्त वर्ग के यात्री, सुबह 7 से दोपहर 12 और शाम 4 से रात 9 बजे तक याथवत यात्रा कर पाएंगे।
पत्र में आगे, मुम्बई महानगर की दुकानें रात 11 बजे तक और उपहारगृह, रेस्टोरेंट देर रात 1 बजे तक खुले रखे जाने की छूट दी गयी है। संक्रमणकालीन सभी नियम कड़ाई से पालन करने का आग्रह भी उस मे दर्ज है। कृपया निम्नलिखित पत्र यथस्थित समझ ले।
इसके संदर्भ में रेलवे के परीपत्रक अभी प्राप्त नही किए गए है।
भारतीय रेल अपने यात्रिओंके लिए आधुनिक सुविधा लाते रहती है। हाल ही में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के डिब्बों में एक नई व्यवस्था लाई गई है। कैबिन या कूपे की खिड़की की कांच की पारदर्शिता एक स्विच द्वारा बदलना। यह नवीनतम तकनीक का नाम है PDLC (पॉलीमर डिस्प्रेस्ड लिक्विड क्रिस्टल) इस तकनीक से डिब्बे में स्मार्ट विण्डोज़ और स्मार्ट कूपे डोअर्स बनाए गए है। एक इलेक्ट्रीक स्विच को दबाते ही आपके कूपे की पारदर्शी खिड़कियां और दरवाजा अपारदर्शी हो जाएंगे और आपकी प्राइवसी सुरक्षित की जाएगी। लीजिए हम वह वीडियो आपके लिए ले आए है।
02707/08 तिरुपति हज़रत निजामुद्दीन तिरुपति आन्ध्र प्रदेश सम्पर्क क्रान्ति त्रिसाप्ताहिक नम्बर बदल, स्पेशल के रूपमे दिनांक 03 फरवरीसे शुरू की जा रही है।
02707/08 का गाड़ी क्रमांक बदल कर 02781/82 किया गया है, समयसारणी में भी बदलाव है। 02781 तिरुपति से 03 फरवरी से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी और वापसी में 02782 हजरत निजामुद्दीन से 05 फरवरी से हर बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को निकलेगी। निम्नलिखित परीपत्रक में विस्तृत समयसारणी दी गयी है।
उत्तर पूर्व रेल की 04124/23 कानपुर प्रतापगढ़ कानपुर इण्टरसिटी प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 01/02 से शुरू की जा रही है।
दक्षिण रेलवे की 06095/96 चेन्नई सेंट्रल तिरुपति चेन्नई सेंट्रल स्पेशल 01 फरवरी से प्रतिदिन शुरू हो रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की 02455/56 दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल दिनांक 27/28 से प्रतिदिन चलपड़ेगी।
दक्षिण मध्य रेल की 07209/10 काकीनाड़ा पोर्ट बेंगालुरु काकीनाड़ा पोर्ट शेषाद्रि प्रतिदिन, दिनांक 30 से काकीनाडा से और 02 फरवरी से बेंगालुरु से शुरू हो रही है।
दक्षिण मध्य रेल की 07405/06 तिरुपति कोल्हापुर तिरुपति हरिप्रिया प्रतिदिन, की दिनांक 01 और 03 फरवरी से तिरुपति से चल रही है।
दक्षिण रेल की 06089/90 चेन्नई सेंट्रल जोलारपेट्टी चेन्नई सेंट्रल येलागिरी प्रतिदिन दिनांक 01/02 फरवरी से शुरू हो रही है।
पश्चिम रेल की बांद्रा टर्मिनस बरौनी के बीच चलनेवाली अवध स्पेशल 09039/40 सप्ताह में 3 दिन, बांद्रा से दिनांक 25 जनवरीसे और बरौनी से दिनांक 31 जनवरीसे शुरू होगी।