Uncategorised

मध्य रेल की 4 गाड़ियाँ शुरू हो रही है।

01411/12 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कोल्हापुर के बीच प्रतिदिन चलनेवाली महालक्ष्मी स्पेशल 2 फरवरी से मुम्बई से और 01 फरवरी से कोल्हापुर से, 02235/36 सिकन्दराबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच सप्ताह में दो बार चलनेवाली दुरन्तो स्पेशल 26/27 जनवरीसे, 07617/18 हुजूर साहिब नान्देड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच प्रतिदिन चलनेवाली तपोवन स्पेशल 26/27 जनवरीसे, 02730/29 हुजूर साहिब नान्देड से पुणे के बीच चलनेवाली द्विसाप्ताहिक स्पेशल 26/27 जनवरीसे से शुरू की जा रही है। निम्नलिखित परीपत्रक से आपको संक्षिप्त जानकारी मिलेगी, विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के ऍप, वेबसाईट या पूछताछ नम्बर 139 पर मिल सकती है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की गाड़ियाँ स्पीड अप की जा रही है, समयसारणी भी बदलेगी।

कल हमने 7 जोड़ी गाड़ियोंकी, बदली जानेवाली समयसारणी दी थी, कुल 103 जोड़ी गाड़ियाँ स्पीड अप की जानेवाली है।

1: 09039/40 बांद्रा बरौनी बांद्रा अवध त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस। 09039 बांद्रा से 29 जनवरीसे हर सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी, वापसीमे 09040 बरौनी से 31 जनवरीसे हर मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को निकलेगी।

2: बांद्रा बरौनी बांद्रा अवध सप्ताह में 4 दिन स्पेशल एक्सप्रेस। 09037 बांद्रा से 29 जनवरीसे हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी, वापसीमे 09038 बरौनी से 01 फरवरीसे हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को निकलेगी। आगे 1 जून 2021 से 09037/38 और 09039/40 एक हो कर 09037/38 क्रमांक से प्रतिदिन चलेगी।

3: 02901/02 बांद्रा उदयपुर सिटी बांद्रा त्रिसाप्ताहिक स्पेशल यह गाड़ी 28/29 से शुरू होने जा रही है। ज्ञात हो, इनकी लिंक एक्सप्रेस अब नही चलाई जाएगी।

4: 09041/42 बांद्रा गाजीपुर सिटी बांद्रा द्विसाप्ताहिक 29/31 जनवरीसे शुरू होगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त परीपत्रक यथस्थित देखकर अपनी यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

07405/06 तिरुपति आदिलाबाद तिरुपति कृष्णा,07243/44 गुण्टूर रायगड़ा गुण्टूर और 17249/50 रेनिगुंटा काकीनाड़ा पोर्ट रेनिगुंटा प्रतिदिन स्पेशल

07405 तिरुपति आदिलाबाद दिनांक 28 से प्रतिदिन शुरू होने जा रही है, वही वापसीमे 07406 आदिलाबाद से तिरुपति के लिए दिनांक 29 जनवरीसे शुरू की जाएगी। निम्नलिखित समयसारणी पर यात्रीगण गौर करे, थोड़ा बदलाव किया गया है।

07249/50 काकीनाड़ा पोर्ट रेनिगुंटा काकीनाड़ा पोर्ट स्पेशल दिनांक 27 जनवरीसे, दोनों ओरसे चलेगी। गाड़ी के पुराने समयसारणी के मुकाबले नई समयसारणी में 27 स्टेशनोंके ठहराव हटाए गए है।

07243 गुण्टूर रायागड़ा स्पेशल दिनांक 27 और 07244 रायागड़ा गुण्टूर स्पेशल दिनांक 28 जनवरीसे प्रतिदिन शुरू की जा रही है। गाड़ी को स्पीड अप किया गया है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी गाड़ियाँ हुई स्पीड अप। यात्रीगण ध्यान दे, समयसारणी भी बदलेगी।

हाल ही में पश्चिम रेलवे ने अपने बहुतांश खंडोंपर रेलवे ट्रैक की गतिसीमा बढाकर 130 प्रति घंटा कर दी है, और उसका परिणाम गाड़ियोंका न सिर्फ समय बदला है बल्कि उनकी समयसारणी में भी व्यापक बदलाव किया गया है।

1: 09207 वलसाड पुरी दिनांक 28 जनवरीसे हर गुरुवार को वलसाड से चलेगी। वापसी में 09210 पुरी वलसाड दिनांक 31 जनवरीसे हर शनिवार को पुरी से चलेगी।

2: 09231 बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 30 जनवरीसे हर शनिवार को लखनऊ के लिए चलेगी और वापसीमे 09032 लखनऊ से दिनांक 31 जनवरीसे हर रविवार को बांद्रा के लिए निकलेगी।

3: 09075 बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 28 को हर गुरुवार को रामनगर के लिए चलेगी और वापसी में 09076 रामनगर से दिनांक 29 को हर शुक्रवार को बांद्रा के लिए निकलेगी।

4: 02955 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 27 जनवरीसे और 02956 दिनांक 28 जनवरीसे रोजाना चलेगी।

5: 02933/34 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद कर्णावती स्पेशल दोनों ओरसे दिनांक 27 जनवरीसे प्रतिदिन चलेगी।

6: 02947/48 अजीमाबाद स्पेशल, 02947 अहमदाबाद से दिनांक 27 जनवरीसे से हर बुधवार और सोमवार को पटना के द्विसाप्ताहिक चलेगी और वापसीमे 02948 पटना से दिनांक 29 जनवरीसे हर शुक्रवार और बुधवार को अहमदाबाद के लिए सप्ताह में दो दिन चलेगी।

7: 02961/62 मुम्बई इन्दौर मुम्बई अवंतिका स्पेशल, 02961 मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 27 जनवरीसे और 02962 इन्दौर से दिनांक 28 जनवरीसे प्रतिदिन अपने बदले समयोंनुसार चलेगी।

प्रत्येक गाड़ी का परीपत्रक खबर के नीचे जोड़ा गया है, यात्रीगण कृपया सारी सूचनाओंको यथायोग्य पढ़कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।