Uncategorised

श्री माता वैष्णो देवी कटरा जानेवाली पश्चिम रेल की 4 गाड़ियोंका गुलदस्ता

12471/72/73/74/75/76/77/78 गाड़ी क्रम से चलने वाली, स्वराज, सिंधु और सर्वोदय नामक चलनेवाली यह चार गाड़ियाँ पश्चिम रेलवे का माता वैष्णो देवी का गुलदस्ता कहलाती है। यह चारों गाड़ियाँ कटरा से वड़ोदरा के बीच लगभग एक ही शेड्यूल में, अलग अलग दिनोंमें चलती है। वडोदरा से आगे बांद्रा जानेवाली स्वराज एक्सप्रेस मुम्बई मार्गपर निकल जाती है तो बाकी तीनों गाड़ियाँ अहमदाबाद की ओर अपने गन्तव्य स्टेशनोंके लिए चलती है। 1 जनवरी के पश्चात यह गाड़ियोंकी सेवा शुरू की जा रही है।

1: 04676 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से गांधीधाम के लिए हर गुरुवार को निकलती है, 04675 गांधीधाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हर शनिवार को निकलती है। यह गाड़ी पहले सर्वोदय नामसे चलती थी।

2: 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बांद्रा टर्मिनस के लिए हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवारको निकलती है, 04671 बांद्रा टर्मिनस से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हर सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को निकलती है। यह गाड़ी पहले स्वराज नामसे चलती थी।

3: 04678 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से हापा के लिए हर सोमवार को निकलती है, 04677 हापा से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हर मंगलवार को निकलती है।

4: 04680 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से जामनगर के लिए हर रविवार को निकलती है, 04675 जामनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए हर बुधवार को निकलती है। यह गाड़ी पहले सिंधु नामसे चलती थी।

Uncategorised

05018/17 काशी एक्सप्रेस की नई समयसारणी

05018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 31 दिसम्बर से और 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 2 जनवरीसे समय परिवर्तन किया जा रहा है।

Uncategorised

हरिद्वार का रेल मार्ग दोहरीकरण के चलते हफ्तेभर बन्द रहेगा।

हरिद्वार – लक्सर के बीच रेल के दोहरीकरण का शुरू है, इसी सन्दर्भ मे तकनीकी कार्य होती इस मार्ग की कई गाड़ियाँ रद्द या आंशिक रद्द की जा रही है।

रद्द गाड़ियाँ

1: 02017/18 नई दिल्ली देहरादून नई दिल्ली दिनांक 29/12/2020 से 05/1/2021 तक रद्द

2: 02092/91 काठगोदाम देहरादून काठगोदाम दिनांक 29/12/2020 से 05/1/2021 तक रद्द

3: 04610 श्री वैष्णो देवी कटरा हृषिकेश दिनांक 30/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 04609 हृषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा दिनांक 31/12/20 से 05/1/21 तक रद्द

4: 04888 बाड़मेर हृषिकेश दिनांक 28/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 04887 हृषिकेश बाड़मेर दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द

5: 04113 प्रयागराज देहरादून दिनांक 28/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 04114 देहरादून प्रयागराज दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द

6: 05001 मुजफ्फरपुर देहरादून दिनांक 28/12/20 और 04/1/21 को और वापसीमें 05002 देहरादून मुजफ्फरपुर दिनांक 02/1/21 की गाड़ी रद्द रहेगी।

7: 05005 गोरखपुर देहरादून दिनांक 30/12/20 और 01/1/21 को और वापसीमें 05006 देहरादून गोरखपुर दिनांक 29/12/20 और 05/1/21 की गाड़ी रद्द रहेगी।

8: 02053 हरिद्वार अमृतसर दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक और वापसीमें 02054 अमृतसर हरिद्वार दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द # यह गाड़ी कोहरे के चलते पहले ही रद्द की गई है।

9: 02171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार वातानुकूलित दिनांक 28/12/20 से 04/1/21 तक और वापसीमें 02172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 29/12/20 से 05/1/21 तक रद्द। # यह गाड़ी कोहरे के चलते पहले ही रद्द की गई है।

10: 02191 जबलपुर हरिद्वार दिनांक 30 और वापसी में 02192 हरिद्वार जबलपुर दिनांक 31 दिसम्बर की दोनों गाड़ियाँ रद्द रहेगी।

11: 02055/56 देहरादून नई दिल्ली देहरादून दिनांक 29/12/2020 को रद्द रहेगी।

अंशतः रद्द

1: 09609/10 उदयपुर हरिद्वार उदयपुर यह गाड़ी 28 से लेकर 5 जनवरी तक दिल्ली तक ही चलेगी, दिल्ली से हरिद्वार के बीच रद्द रहेगी।

2: 09111 वलसाड हरिद्वार जो 29/12 को वलसाड से चलेगी हरिद्वार के बजाय मेरठ सिटी तक ही जाएगी, वापसी में 09112 जो दिनांक 30/12 को हरिद्वार के बजाए मेरठ सिटी से चलेगी।

3: 09017 बांद्रा हरिद्वार जो 30/12 को बांद्रा से चलेगी हरिद्वार के बजाय मेरठ सिटी तक ही जाएगी, वापसी में 09018 जो दिनांक 31/12 को हरिद्वार के बजाए मेरठ सिटी से चलेगी।

4: 04711/12 हरिद्वार श्रीगंगानगर हरिद्वार यह गाड़ी कोहरे की वजह से पहले से ही श्रीगंगानगर सहारनपुर के बीच ही चल रही है।

Uncategorised

ट्रेसपासिंग मेट्रो के सामने भी….😢

रेल की पटरियों पर घूमना दण्डनिय अपराध है। यह तो है ही, लेकिन खुद का जीवन दांव पर लगता है यह क्यों नही सोचते ऐसे लोग?

भाई, क्या आपके जीवन से भी अनमोल आपका समय है? यह समय की बचत करना नही बल्कि अक्षम्य लापरवाही है।

छुरी पर गर्दन रखोगे तो गर्दन का कटना तय है, इसमें छुरी का दोष नही। उसीतरह यदि आप इस तरह रेल पटरी को पार करने का प्रयत्न करोगे तो आप अपनी जान को सीधे सीधे जोख़िम में डाल रहे हो।

किसी एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए पादचारी पुल बनाए गए है। यात्री को असुविधा न हो इसलिए एस्कलेटर, लिफ्ट लगाई गई है। इसके बावजूद कोई यात्री पटरी से प्लेटफार्म पार करने की सोचता है तो यह उसका नीरी मूर्खता है, उसे न तो अपनी चिंता है और न ही अपने परिवार की परवाह।

व्हिडियो सौजन्य : @TheMetroRailGuy