Uncategorised

चेन्नई लखनऊ के बीच गाड़ी चलनेवाली है।

06093/94 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल लखनऊ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक स्पेशल सीमित अवधि के लिए दिनांक 12/14 जनवरीसे शुरू की जा रही है। निम्नलिखित परीपत्रक में फेरोंकी तारीख और समयसारणी दी गयी है। अग्रिम आरक्षण कल याने 06 जनवरीसे शुरू हो जाएगा।

Uncategorised

नमो नमो हे शंकरा, भोलेनाथ शंकरा चलिए हरिद्वार, महाकुम्भ पर्व पर

हरिद्वार में महाकुंभ मेला दिनांक 11 जनवरीसे शुरू होने जा रहा है। लाखो तीर्थयात्री कुम्भ मेला में सम्मिलित होते है। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। रेलवे ने, हरिद्वार महाकुम्भ के लिए 13 जोड़ी गाड़ियोंकी सूची जारी की है।

यूँ तो कोहरे के चलते हरिद्वार मार्ग की कई गाड़ियाँ रद्द या आंशिक रद्द की जा चुकी थी, लेकिन अब इन गाड़ियोंकी पुनर्समीक्षा कर उन्हें 11 जनवरी के आसपास फिरस यात्री सेवाओंमे दाखिल किया जाएगा।

1: 02369/70 हावडा हरिद्वार हावडा कुम्भ एक्सप्रेस सप्ताह में 5 दिन, हावडा से 10 एवं हरिद्वार से 11 जनवरीसे शुरू होगी।

2: 02327/28 हावडा देहरादून हावडा उपासना एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक हावडा से 12 एवं देहरादून से 13 जनवरीसे शुरू होगी।

3: 14711/12 हरिद्वार श्रीगंगानगर हरिद्वार प्रतिदिन श्रीगंगानगर एवं हरिद्वार से 11 जनवरीसे शुरू होगी।

4: 13009/10 हावडा देहरादून हावडा दून एक्सप्रेस प्रतिदिन हावडा से 09 एवं देहरादून से 12 जनवरीसे शुरू होगी।

5: 19019/20 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 10 से बांद्रा टर्मिनस और 11 से हरिद्वार से शुरू होगी।

6: 22659/60 कोचुवेली न्यू हृषिकेश कोचुवेली साप्ताहिक दिनांक 08 से कोचुवेली से और 11 से न्यू हृषिकेश से शुरू की जा रही है।

7: 18477/78 पुरी न्यु हृषिकेश पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 09 से पुरी से और 11 जनवरीसे न्यु हृषिकेश से शुरू की जाएगी।

8: 19565/66 ओखा देहरादून ओखा उत्तरांचल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 15 को ओख़ासे और 17 जनवरीसे देहरादून से शुरू होगी।

9: 19031/32 अहमदाबाद न्यु हृषिकेश अहमदाबाद प्रतिदिन मेल, दिनांक 10 से अहमदाबाद से और 11 जनवरीसे न्यु हृषिकेश से शुरू की जा रही है।

10: 14113/14 प्रयागराज संगम देहरादून प्रयागराज संगम संगम लिंक एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 09 को प्रयागराज संगम से और 12 जनवरीसे देहरादून से शुरू की जा रही है।

11: 14119/20 काठगोदाम देहरादून काठगोदाम प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 11 को काठगोदाम से एवं 10 जनवरीसे देहरादून से शुरू की जा रही है।

12: 12171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस दिनांक 11 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से और 12 जनवरीसे हरिद्वार से शुरू की जा रही है।

13: 14717/18 बीकानेर हरिद्वार बीकानेर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11 को बीकानेर से एवं 12 जनवरीसे हरिद्वार से शुरू की जा रही है।

यह 13 जोड़ी गाड़ियोंको रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे, हरिद्वार महाकुम्भ के लिए शुरू करने की कवायद चल रही है, और निम्नलिखित पत्रानुसार यह पता चलता है कि इन गाड़ियोंको मंजूरी मिल गयी है।

Uncategorised

मिशन रफ्तार : पश्चिम मध्य रेल की 38 जोड़ी गाड़ियाँ भरेगी फर्राटा

वैसे मिशन रफ्तार यह समूचे भारतीय रेल का कार्यक्रम है, प म रेल इसके मुख्य मार्ग ग्रांट ट्रंक दिल्ली – चेन्नई मार्ग बीना से इटारसी को कवर करती है और एक भाग इटारसी – खण्डवा मुम्बई के ओर जाता है। प म रेल ने अपने खण्ड पर 38 जोड़ी गाड़ियोंकी लिस्ट जारी की है जिन्हें अब 130 किलोमीटर प्रति घंटा गति से दौड़ाया जाएगा।

यह है वे 38 जोड़ी गाड़ियाँ –

  1. 11015/16 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर
  2. 11071/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी
  3. 11079/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस
  4. 12061/62 हबीबगंज जबलपुर हबीबगंज
  5. 12171/72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस
  6. 12269/70 चेन्नई निजामुद्दीन चेन्नई दुरन्तो
  7. 12285/86 सिकन्दराबाद निजामुद्दीन सिकन्दराबाद दुरन्तो
  8. 22691/92 बेंगालुरु निजामुद्दीन बेंगालुरु राजधानी
  9. 22221 /22 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस निजामुद्दीन राजधानी
  10. 12433/34 चेन्नई निजामुद्दीन चेन्नई राजधानी
  11. 12437/38 सिकन्दराबाद निजामुद्दीन सिकन्दराबाद राजधानी
  12. 12441/42 बिलासपुर नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी
  13. 12439 /40 हुजूर साहिब नान्देड श्रीगंगानगर हुजूर साहिब नान्देड वाया हनुमानगढ़
  14. 12485/86 हुजूर साहिब नान्देड श्रीगंगानगर हुजूर साहिब नान्देड वाया अबोहर
  15. 12625/26 तिरुवनंतपुरम नई दिल्ली तिरुवनंतपुरम केरला
  16. 12715/16 हुजूर साहिब नान्देड अमृतसर हुजूर साहिब नान्देड सचखण्ड
  17. 12967 /68 चेन्नई जयपुर चेन्नई
  18. 12969/70 कोयम्बटूर जयपुर कोयम्बटूर
  19. 15023/24 गोरखपुर यशवंतपुर गोरखपुर
  20. 15101/02 छपरा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस छपरा
  21. 17019/20 जयपुर हैदराबाद जयपुर वाया भुसावल मनमाड़
  22. 18243/44 बिलासपुर भगत की कोठी बिलासपुर
  23. 18245/46 बिलासपुर बीकानेर बिलासपुर
  24. 19305/06 कामाख्या डॉ आंबेडकर नगर महू कामाख्या
  25. 20805/06 विशाखापट्टनम नई दिल्ली विसखापट्टनम ए पी
  26. 22121/22 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस
  27. 22125/26 नागपुर अमृतसर नागपुर
  28. 22631/32 मदुरै बीकानेर मदुरै अणुव्रत
  29. 22909/10 वलसाड पुरी वलसाड
  30. 11463/64 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ वाया इटारसी
  31. 11465/66 सोमनाथ जबलपुर सोमनाथ वाया बीना
  32. 12285/86 सिकन्दराबाद निजामुद्दीन सिकन्दराबाद दुरन्तो
  33. 12541/42 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर
  34. 12723/24 हैदराबाद नई दिल्ली हैदराबाद तेलंगाना
  35. 12919/20 डॉ आंबेडकर नगर श्री माता वैष्णो देवी डॉ आंबेडकर नगर मालवा
  36. 15029-30 गोरखपुर पुणे गोरखपुर
  37. 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज लोकमान्य तिलक टर्मिनस तुलसी
  38. 19713/14 – सिकन्दराबाद जयपुर सिकन्दराबाद वाया नरखेड़ अकोला

उपरोक्त जानकारी railpost.in से साभार

Uncategorised

अहा! रेलवे स्टेशन, वाह!!

एक व्हिडियो रेलवे स्टेशन का, पहले देख लीजिए फिर देते है आपके प्रश्नोंका उत्तर।

वीडियो सौजन्य: S.Lalitha @Lolita_TNIE

है न सुन्दर? क्या आपको यह ब्रिटिश रेलवे स्टेशन तो नही न लग रहा है? नही जी, आप भारत मे ही है, जी हाँ, यह हमारे भारतीय रेल का ही रेलवे स्टेशन है।

यह रेलवे स्टेशन है, नया बना हुवा बेंगालुरु के केम्पेगौडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे (KIA) के लिए विशेष तौर पर बनाया गया रेलवे स्टेशन। जनवरी से हवाईअड्डे के कर्मचारियों और यात्रिओंके लिए बेंगालुरु, यशवंतपुर, बैय्यापनहल्ली और येलहंका से डेमू मेमू ट्रेनोंसे इस स्टेशन का सीधा सम्पर्क स्थापित हो गया है। स्टेशनपर सारी यात्री सुविधाएं यथास्थित शुरू हो गयी है। यह तो आप वीडियो देख कर जान ही लिए है, आगे समयसारणी भी दे रहे है। आनेवाले दिनोंमें और भी यात्री सेवाए बढ़नेवाली है, ऐसा द प रेल की ओरसे कहा गया है।

सौजन्य: The Hindu
Uncategorised

यह कैसा परायापन?

निम्नलिखित चित्र देखिए,

जी हाँ, यह प्लेटफार्म टिकट ही है और आज का 02 जनवरी का है। हाँ भाई, भारतीय रेलवे का ही है। यशवंतपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म टिकट और वह भी केवल नियमित रेट ₹10/- मे।

अब प्रश्न यह है, बाकी रेलवे स्टेशनोंपर प्लेटफार्म टिकट क्यों जारी नही किया जा रहा? या पुणे जैसे स्टेशनपर प्लेटफॉर्म टिकट के ₹50/- क्यो लिए जा रहे?

प्लेटफॉर्म पर कोई घूमने नही जाता है, रेल प्रशासन से प्रार्थना है, जरूरतमन्द व्यक्तियोंके लिए तो भी प्लेटफॉर्म का आबंटन शुरू करवाया जाए। कई बार वृद्ध यात्री, दिव्यांग या चल पाने में असमर्थ यात्रिओंके लिए रेल गाड़ी में अपना सामान लेकर चढ़ना, उतरना असहज होता है। उचित कारणोंके साथ प्लेटफार्म टिकट जारी किए जाए तो यात्रिओंकी बड़ी सुविधा होगी।