Uncategorised

मनमाड़ – दौंड डिरेलमेंट: नए बुलेटिन, परावर्तित / रद्द गाड़ियाँ

बुलेटिन क्रमांक 4, 5, और 6

1: 02629 यशवंतपुर निजामुद्दीन सम्पर्क क्रान्ति पुणे से आगे मनमाड़ तक परावर्तित मार्ग, कर्जत कल्याण इगतपुरी ऐसे चलेगी। यह गाड़ी यशवंतपुर से 22 तारीख को निकल चुकी है।

2: 06528 नई दिल्ली बेंगालुरु कर्णाटक एक्सप्रेस खण्डवा से वाड़ी तक परावर्तित की गई है। खण्डवा के बाद यह गाड़ी भुसावल बाइपास होकर अकोला, पूर्णा, परभणी, लातूर रोड, कुरडुवाडी होकर वाड़ी पोहोचेगी। यह गाड़ी तारीख 22 को नई दिल्ली से निकल चुकी है।

आज याने दिनांक 23 को चलनेवाली गाड़ियोंके बारे में सूचना

3: 01033 पुणे दरभंगा विशेष दौंड से इटारसी तक परावर्तित मार्ग पर चलेगी। दौंड के बाद यह गाड़ी कुरडुवाडी, लातूर रोड, पिम्पलकुट्टी, नागपुर से इटारसी पहुंच आगे अपने नियमित मार्ग से दरभंगा की ओर जाएगी।

4: 01077 पुणे जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस पुणे से मथुरा के बीच परावर्तित हुई है। पुणे से कर्जत, पनवेल, वसई रोड, रतलाम, कोटा ऐसे चलेगी।

5: 02149 पुणे दानापुर विशेष पुणे से मनमाड़ के बीच परावर्तित रहेगी। पुणे से यह गाड़ी कर्जत, पनवेल इगतपुरी मनमाड़ और आगे अपने नियमित मार्ग से दानापुर को जाएगी।

रद्द की गई गाड़ियाँ

मार्ग की तीन गाड़ियोंको जो आज दिनांक 23 से अपनी यात्रा शुरू करनेवाली थी, पूर्णतयः रद्द की गई है।

1) 02117 पुणे अमरावती, 2) 01039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र, 3) 02016 पुणे मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

Uncategorised

मध्य रेलवे की मुम्बई दिल्ली राजधानी शुरू हो रही है।

मध्य रेलवे की प्रतिष्ठित, देश की पहली पुश-पुल तरीकेसे चलाई गई यात्री गाड़ी, राजधानी दिनांक 25 से मुम्बई से एवं 26 से हज़रत निजामुद्दीन से, सप्ताह में चार दिन चलने के लिए तैयार हो गयी है। यात्रीगण कृपया गाड़ी क्रमांक और शेड्यूल पर ध्यान दे।

Uncategorised

मनमाड़ दौंड मार्ग बाधित, गाड़ियाँ इगतपुरी कल्याण होकर चलेगी

आज प्रातःकाल में मनमाड़ दौंड रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए और इससे यह रेल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग की तमाम रेल गाड़ियाँ मनमाड़ इगतपुरी कल्याण कर्जत होकर पुणे की ओर चलाई जा रही है। मध्य रेलवे ने इसके लिए खास बुलेटिन निकाले है।

02779 वास्को निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस, 01039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र यह पुणे से भुसावल की ओर आनेवाली गाड़ियाँ पुणे से कर्जत, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ होकर आएंगी। भुसावल से पुणे की ओर जानेवाली 06524 निजामुद्दीन यशवंतपुर, 06501 अहमदाबाद यशवंतपुर, 01078 जम्मूतवी पुणे झेलम, 02780 निजामुद्दीन वास्को गोवा और 02224 अजनी पुणे वातानुकूलित एक्सप्रेस मनमाड़ से आगे इगतपुरी, कल्याण, कर्जत होकर पुणे जाएगी।

06229 मैसूरु वाराणसी जो कि 22 तारीख को मैसूरु से चली है, दौंड के बाद पुणे कर्जत कल्याण इगतपुरी होकर मनमाड़ भुसावल आएगी।

06527 बेंगालुरु नई दिल्ली कर्णाटक एक्सप्रेस जो कि 22 तारीख को बेंगालुरु से चली है अब वाड़ीसे परावर्तित मार्ग, सिकन्दराबाद, बल्हारशहा, नागपुर, इटारसी आकर आगे नई दिल्ली जाएगी।

मनमाड़ दौड मार्ग की खबर और देते रहेंगे।

Uncategorised

इन्दौर बिलासपुर इन्दौर नर्मदा, नान्देड बेंगालुरु नान्देड, धर्माबाद मनमाड़ धर्माबाद और पूर्व तटीय रेलवे की त्यौहार विशेष गाड़ियोंकी अवधि बढ़ी।

08233/34 इन्दौर बिलासपुर इन्दौर 26 दिसम्बर से चलनेवाली है।

06519/20 बेंगालुरु नान्देड बेंगालुरु हम्पी एक्सप्रेस प्रतिदिन, अब बदले समयोंनुसार चलेगी। ज्ञात रहे, गाडीके यशवंतपुर स्टापेजेस रद्द किए गए है।

07687/88 मनमाड़ धर्माबाद मनमाड़ हाइकोर्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन 24 दिसम्बर से शुरू की जा रही है।

पूर्व तटीय (ECoR) रेलवे ने अपनी निम्नलिखित त्यौहार विशेष गाड़ियोंकी अवधि बढाई है।

Uncategorised

मध्य रेल की कुछ गाड़ियोंमे समय परिवर्तन

निम्नलिखित गाड़ियों के समय में संशोधन किया गया है:-

१) 01235 नागपुर-मडगाँव विशेष अब कल्याण 04.42 बजे और पनवेल 05.45 बजे आयेगी।हाल्ट: वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, रोहा मनगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरि, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमली।

२) 02165 एलटीटी-गोरखपुर विशेष अब लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।02166 गोरखपुर-एलटीटी विशेष अब गोरखपुर 15.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हाल्ट: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, भदोही, वाराणसी, मऊ, देवरिया सदर।

3) 02167 एलटीटी-मंडुवाडीह विशेष अब लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01.55 बजे मंडवाडीह पहुंचेगी।02168 मंडुवाडीह-एलटीटी विशेष अब मंडुवाडीह से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हाल्ट: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी

4) 01015 एलटीटी-गोरखपुर दैनिक विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनाँक 1.1.2021 से 8.4.2021 तक 23.29 बजे प्रस्थान करेगीऔर तीसरे दिन 07.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

01016 गोरखपुर- LTT दैनिक विशेष दिनाँक 3.1.2021 से 10.4.2021 तक गोरखपुर से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

हाल्ट: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगाँव, पचोरा, जलगाँव, भुसावल, रावेर, बुरहानपुर और खंडवा, खिरकिया, हरदा, टिमरनी, इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, झाँसी , ओरई, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद।

नागपुर मडगाँव नागपुर विशेष गाड़ी

01235 नागपुर-मडगाँव (शुक्रवार) 8.1.2021 से 29.1.2021 तक

01236 मडगाँव-नागपुर (शनिवार) 9.1.2021 से 30.1.2021 तक

आरक्षण: लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, नागपुर से छूटने वाली पूरी तरह से आरक्षित विशेष गाड़ियों की विस्तारित ट्रिप के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट  www.irctc.co.in  पर दिनांक 23.12.2020 को आरंभ होगा।

सभी गाड़ियोंके बदले समय ntes या irctc के ऐप या रेलवे की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

railpost.in की सौजन्यता से