Uncategorised

नवजीवन एक्सप्रेस के समय बदलावपर व्यापक चर्चा : किस क्षेत्र के यात्री खुश तो कौन परेशान?

जब भी रेलवे के नए टाइमटेबल आते है, तब यात्रिओंमें नई गाड़ियाँ और नियमित गाड़ियोंके समयोंमे बदलाव की बड़ी उत्सुकता रहती है। वैसे तो रेल्वेकी संकल्पित शून्य प्रणाली आधारित समय सारणी अभी आने को है, लेकिन जो भी गाड़ियाँ विशेष श्रेणियोंमे रेल प्रशासन यात्रिओंके लिए ला रहा है वह उसी झीरो बेस याने शून्य प्रणाली समयसारणी की ही बानगी है।

02656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस पहले अपने नियमित 12656 वाले रूपमे चेन्नई से सुबह 9:35 को निकल दूसरे दिन अहमदाबाद को शाम 18:30 को पोहोंचती थी। कुल 1891 किलोमीटर का रन, 44 स्टापेजेस लेते हुए 32 घंटे और 55 मिनट में करीबन 58 किलोमीटर प्रतिघंटा स्पीड से तय करती थी। जो अब चेन्नई से सुबह 10:10 को निकल अहमदाबाद को दूसरे दिन शाम 18:00 को पोहोचाएगी। याने पूरे रन में 65 मिनट की बचत और एवरेज गति हुई साढ़े उनसठ किलोमीटर प्रति घंटा। खैर, इस दिशा में नवजीवन एक्सप्रेस का यह समय परिवर्तन रोजमर्रा के यात्रिओंमें कोई विशेष हलचल नही ला सका, लेकिन लौटती गाड़ी में अमूलचूल बदलाव किया गया है।

02655 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन स्पेशल नए समय रात 22:00 को अहमदाबाद से निकलेगी और तीसरे दिन प्रातः 4:45 को चेन्नई पोहोचाएगी। अपने नियमित रन में नवजीवन एक्सप्रेस सुबह 7:55 को अहमदाबाद से निकल दूसरे दिन, शाम में 16:05 को पोहोंचती थी, पूरे रन में 32 घंटे और 10 मिनट का समय लगता था, जो इस विशेष गाड़ी में घटकर 30 घंटे और 45 मिनट रह गया है।

जब भी किसी प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी के समयोंमे इस तरह का जबरदस्त बदलाव आता है तो, नियमित यात्रिओंके यात्रा की प्लानिंग गड़बड़ा जाती है। मध्य और पश्चिम रेलवे पर नवजीवन एक्सप्रेस अप डाउन करनेवाले पास धारकोंकी फेवरिट गाड़ी हुवा करती थी, जिसे आनेवाले दिनोंमें उन्हें पर्याय खोजना होगा। चेन्नई – जोधपुर के बीच यात्रा करनेवाले यात्रिओंके लिए सूर्यनगरी एक्सप्रेस की लिंक यह नवजीवन एक्सप्रेस से बनती थी जो अब वापसी यात्रा जोधपुर – चेन्नई में टूट गयी है। हालाँकि तिरुपति बालाजी के दर्शनार्थी इस बदलाव से काफी आनन्दित है। अब तिरुपति सुबह जल्द ही पोहोंचा जा सकेगा।

वैसे हमारे टाइमटेबल एक्सपर्ट परवेजभाई बताते है, 02656 अहमदाबाद चेन्नई विशेष एक्सप्रेस के समय मे एक ट्वीस्ट है। 09083 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी जो प्रतिदिन चल रही है, उसका अहमदाबाद से चलने का समय भी रात 22:00 का ही है और भुसावल तक दोनों गाड़ियोंका मार्ग भी एक ही है। हालाँकि 09083 और 02655 का अहमदाबाद से छूटने के समय के अलावा और बाकी स्टेशनोंके समय और ठहराव में कोई मेल नही। लेकिन अहमदाबाद के डिपार्चर में तो कुछ बदलाव आ सकता है।

गाड़ियोंके समयसारणी के बड़े बड़े बदलाव में किसी क्षेत्र के यात्रिओंको फायदा तो किसी को परेशानी होती ही है। रेलवे का नज़रिया लम्बे दूरी के यात्रिओंके सुविधा के मद्देनजर होता है।

09083 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर विशेष का टाइमटेबल
नवजीवन स्पेशल एक्सप्रेस का टाइमटेबल
Uncategorised

24 नवम्बर से 02621 और 26 नवम्बर से 02622 चेन्नई नई दिल्ली चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस स्पेशल भी प्रतिदिन चल पड़ेंगी।

यह तमिलनाडु एक्सप्रेस भी विशेष श्रेणी में आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलने वाली है। विशेष बात यह है, की यह गाड़ी अब आरामदायक LHB कोचेस से सुसज्जित रहेगी। समयोंमे थोड़ा बदलाव भी हुवा है, आशा है यात्रीगण जरूर नोट करेंगे।

Uncategorised

अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन नए टाइमिंग्ज के साथ शुरू हो रही है।

02656 चेन्नई अहमदाबाद नवजीवन प्रतिदिन 22 नवम्बर से सुबह 10:10 चलेगी और दूसरे दिन शाम 18:00 को अहमदाबाद पोहोचेगी। वापसीमे 02655 नवजीवन एक्सप्रेस रात 22:00 को दिनांक 23 नवम्बर से प्रतिदिन चलेगी और तीसरे दिन प्रातः 4:45 को चेन्नई सेंट्रल को पोहोचेगी।

डिब्बा संरचना : 1 फर्स्ट वातानुकूलित कम वातानुकूलित 2 टियर, 1 वातानुकूलित 2 टियर, 5 वातानुकूलित 3 टियर, 10 स्लिपर, 2 सेकेंड क्लास जनरल, 2 जनरेटर वैन और 1 पेंट्री कार

यात्रीगण ज्ञात हो, यह गाड़ी पुर्णतयः आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके साथ चलेगी और अपने नियमित क्रमांक 12655/56 के सभी स्टेशनोंपर ठहराव लेगी।

Uncategorised

क्या प्रशासन के पास रेल गाड़ियोंमे चल रहे अवैध विक्रेताओं को रोकने की क्षमता नहीं है?

संक्रमण काल मे 23 मार्च से यात्री रेल गाड़ियाँ बन्द कर दी गयी थी जो 12 मई से 15 जोड़ी राजधानी गाड़ियाँ खुलने से फिर शुरू हुई। धीरे धीरे हिस्से दर हिस्से में जरूरत और यात्रिओंकी माँगोंपर गाड़ियाँ खोली जाने लगी। और अब ऐसी स्थिती है की काफी कुछ मार्गोंपर गाड़ियाँ खुल चुकी है, चलने लगी है। यज्ञपी यह गाड़ियाँ नियमित गाड़ियोंके भाँती नही है, पुर्णतयः आरक्षित है, विशेष श्रेणियोंमे चलाई जा रही है, लेकिन बहुतांश विशेष गाड़ियाँ उनके नियमित गाड़ियोंके समयसारणी के आधारपर ही चलाई जा रही है। इससे उन नियमित मार्गोंपर हमेशा यात्रा करने वाले यात्रिओंको समयसारणी के बदलावोंकी परेशानी का सामना नही करना पड़ रहा है। उनके लिए एक नियमित गाड़ी की तरह ही यह गाड़ियाँ है। फर्क केवल इतना ही है की अनारक्षित यात्रा पुर्णतयः बन्द हो गयी है।

आम आदमी जो कभी भी रेल यात्रा करनी होती तो आरक्षण कर रेल यात्रा करता था और छोटा सफर होता या दिन दिन में रेल यात्रा करनी होती तो अनारक्षित टिकट खरीद अपनी रेल यात्रा करता था। इन दिनों जब केवल आरक्षण कर के ही रेल यात्रा की जा रही है और इतना ही नही जिस व्यक्ति के पास आरक्षित टिकट नही है वह रेलवे के परिसर तक मे प्रवेश नही कर पा रहा है, तो प्लेटफार्म और रेल गाड़ियोंमे पोहोंचना बहोत आगे की बात है। जंक्शनोंपर रहनेवाले, अपने रिश्तेदारों को चाय नाश्ता, खाने के टिफिन पकड़ाने के सदाबहार, बारह मासी काम पर भी टोटली बन्दी लग गयी है।

गौरतलब यह है, की ऐसी प्रतिबंधित स्थितियोंमे भी रेल गाड़ियोंमे अवैध विक्रेताओंपर किसी तरह की कोई पाबन्दी या अटकाव नही है। आम आदमी वैसे ही बिना टिकट रेल परिसर में प्रवेश करने से कतराता था, जो अब बिल्कुल ही रेलवे से छिटक गया है। आरक्षण रहे तो ही रेलवे दिखेगी ऐसी हालत आम आदमी की है। ऐसे में जिस धड़ल्ले से रेल गाड़ियोंमे अवैध विक्रेता अपने सामान बेचने के व्यवसाय चला रहे है, बड़े ताज्जुब की बात है। यह विक्रेता किसी यात्री की तरह स्टेशनोंके प्रवेशद्वार से स्टेशनोंमें एंट्री नही करते, इनके अलग अलग मार्ग है, जिनसे उनका आना जाना चलते रहता है। ( यह ऐसे रास्ते है,जो शायद रेलवे के सुरक्षा कर्मियोंको कतई पता नही रहते ☺️) जहाँ एक आम यात्री अपनी सारी सुरक्षा, आरक्षित टिकट, परिचय पत्र के साथ रेल गाड़ियोंमे प्रवेश करता है, वहीं यह विक्रेता बिना टिकट, बिना परिचयपत्र और बिना किसी हेल्थ चैकअप के अधिकृत रेल यात्रिओंके सुरक्षा को धता बताकर अपना रोजगार तलाशते रहते है।

हम जानना चाहते है, क्या प्रशासन के पास इन अवैध विक्रेताओंपर कसने के लिए नकैल नही है या इनको रोकने की मानसिकता नही है? आए दिन रेल यात्री ट्विटर पर इस तरह की शिकायत करते रहते है और रेल अधिकारी अपना PNR बताए, घटनास्थल बताए ऐसे मैसेज भेज समय बरबाद करते है। क्या ऑन बोर्ड सुरक्षा कर्मी उसी वक्त उक्त स्थान पर पोहोंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज नही करा सकते? माना की अधिकारी PNR जाँच कर यह समझना चाहते हो की कही फेक कॉल तो नही, लेकिन उससे पहले यदि वहाँपर सुरक्षा कर्मी रवाना किया जाए तो शिकायतकर्ता को सुरक्षितता का एहसास होगा और अवैध विक्रेताओंमें दहशत।

प्रशासन चाहे तो एक भी अवैध विक्रेता, भीख मांगने वाले, झाड़ू लगानेवाले गाड़ी में भी दिखाई न देंगे और यात्रिओंको भी इस बात पर गौर करना चाहिए की माँगनेवालोंसे व्यर्थ सहानुभूति न रखे, अनाधिकृत व्यक्तिओंसे खानपान या किसी तरह का सामान न खरीदे। जब यात्री अपनी सुरक्षा के प्रति सजग होकर कड़ाई से रहेंगे तभी ऐसे विक्रेता और अनावश्यक लोग रेल्वेमें अपने गैरकानूनी काम करने से हतोत्साहित होंगे।

Uncategorised

उत्तर मध्य रेल के मथुरा – निजामुद्दीन मार्ग पर एक महीने का ब्लॉक, कई गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी, कई रद्द रहेंगी, तो कई गाड़ियाँ रेग्युलेट की जाएगी।

उत्तर मध्य रेलवे के कोसिकलां स्टेशन पर चौथी लाइन डालने का काम जारी है। इस काम के चलते धौलपुर से कोसिकलां तक हजरत निजामुद्दीन की ओर जानेवाली 40 गाड़ियाँ दिनांक 26 नवम्बर से लेकर 29 दिसम्बर तक रेग्युलेट की जा रही है। रेग्युलेट याने उन गाड़ियोंके नियमित समयसारणी में चल रहे अनुरक्षण कामोंके हिसाब से अंशतः बदलाव करना। आगे परीपत्रक में उन चालीस गाड़ियोंकी सूची हम दे रहे है, कृपया समयोंके बदलाव नोट करें।

निम्नलिखित चार जोड़ी याने आठ गाड़ियाँ दिनांक 20 नवम्बर से लेकर 29 दिसम्बर तक पुर्णतयः रद्द रहेंगी।

नियमित मार्ग मथुरा – हज़रत निजामुद्दीन के बजाय अलग अलग 6 रेल मार्गोंसे गाड़ियोंको निकाला जा रहा है, उसका विवरण निम्नलिखित परीपत्रक में है।

यात्रीगण से निवेदन है, आप इन मार्ग पर आने वाले 29 दिसम्बर तक रेल यात्रा करने जा रहे है तो उपरोक्त परीपत्रक के अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।