Uncategorised

द.प. रेल की 3 जोड़ी बेंगालुरु – दानापुर, वास्को – निजामुद्दीन और यशवंतपुर – निजामुद्दीन क्लोन गाड़ियोंकी समयसारणी

मित्रों, कल हमने आपको 20 जोड़ी क्लोन गाड़ियोंकी सूची से अवगत कराया था, साथ ही इन क्लोन गाड़ियोंकी परिभाषा भी समझाई थी।

आज हमारे पास दक्षिण पश्चिम रेलवे की 3 जोड़ी साप्ताहिक क्लोन गाड़ियोंकी समयसारणी उपलब्ध हुयी है, जिसे आपसे सांझा कर रहे है। यह गाड़ियाँ है,

1: 06509/06510 क्रांतिवीर सांगोल्ला रायन्ना बेंगालुरु सेंट्रल दानापुर क्रांतिवीर सांगोल्ला रायन्ना बेंगालुरु सेंट्रल क्लोन साप्ताहिक स्पेशल वाया चेन्नई, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जं

2: 07379/07380 वास्को दा गामा हज़रत निजामुद्दीन वास्को दा गामा साप्ताहिक क्लोन स्पेशल वाया मडगांव, मिरज, पुणे, मनमाड़, भुसावल

3: 06523/06524 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन यशवंतपुर साप्ताहिक क्लोन स्पेशल वाया हुब्बाल्ली, मिरज, मनमाड़, भुसावल

एक जोड़ी साप्ताहिक गाड़ी दक्षिण मध्य रेल की भी है, 02787/02788 सिकन्दराबाद दानापुर सिकन्दराबाद क्लोन स्पेशल। हालांकि इसकी समयसारणी अभी नही मिली है, लेकिन इसका परीपत्रक जारी किया गया है।

Late added 😊

यात्रिओंके लिए एक आवश्यक सूचना है, यज्ञपि यह गाड़ियाँ घोषित की गई है, मगर एक बात समझ ले की यह सारी गाड़ियाँ क्लोन गाड़ियाँ है। यदि इनकी मुख्य स्पेशल गाड़ी में यात्रिओंकी प्रतीक्षा सूची लग जाती है, तो ही यह गाड़ियाँ चलाई जाएगी ऐसा दक्षिण मध्य रेल का परीपत्रक सूचित करता है। इसमें केवल प्रतीक्षा सूची धारक यात्री ही सम्मिलित किए जाएंगे।

दूसरी तरफ रेल बोर्ड का परीपत्रक यह कहता है सभी क्लोन गाड़ियोंमे ARP यानी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 10 दिन का रहेगा। किराया दर हमसफ़र गाड़ियोंके किराया तालिका के बराबर रहेगा।

अब यहाँपर बोर्ड और झोन की क्लोन ट्रेन की बुकिंग पर कॉन्ट्रवर्सी याने विवादास्पद स्थिति मालूम पड़ती है। बोर्ड कहता है अग्रिम आरक्षण की अवधि 10 दिन की है, याने हमसफ़र के किराए अनुसार आप इन गाड़ियोंमे अग्रिम आरक्षण कर सकते है। तो, द.म. रेल के परीपत्रक अनुसार जब मुख्य गाड़ी में प्रतीक्षा सूची लग जाएगी और वह कन्फर्म नही होगी तो प्रतिक्षासूची धारी यात्रिओंको गाड़ी छूटने के 4 घंटे पूर्व इस क्लोन गाड़ी ने कन्फर्म आसन क्रमांक दिए जाएंगे और सूचित किया जाएगा।

अब हकीकत तो जब यह गाड़ियाँ चल पड़ेगी या और विस्तृत परिपत्र आएगा तो ही समझ आएगी। वैसे हम तो तैयार है, ही आपके खातिर। कोई भी सूचना मिले तो आप तक जरूर पोहोचाएँगे

Uncategorised

20 जोड़ी रेल गाड़ियाँ और चलेगी जहाँ यात्रिओंकी ज्यादा माँग है।

संक्रमण काल मे कुछ ही गाड़ियाँ रेल प्रशासन द्वारा चलाई जा रही है और वह सारी गाड़ियाँ विशेष याने स्पेशल ट्रेन्स कैटेगरी में चल रही है।

यज्ञपि उनके टाइमिंग्ज, फेरे, किराए सब उनके पुराने गाड़ियों जाइस ही है। रेलवे घोषणा भी करती है, फलाँ फलाँ गाड़ियोंकी समयसारणी अनुसार चलेगी। अब आपके मन मे यह सवाल होगा, फिर विशेष गाड़ी क्यों? गाड़ी क्रमांक ‘0’ से शुरू क्यों? जब सब एक जैसा ही है तो नियमित गाड़ियाँ ही क्यों नही चला देते? इसका कारण यह है, यह सारी गाड़ियाँ राज्य शासन की सहमती और सहकार्य से चलाई जा रही है। राज्य शासन अपने राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप इनमें बदलाव करने का आग्रह कर सकती है, जैसे फेरे रद्द करना, स्टापेजेस बन्द करवाना या टर्मिनल आगे पीछे के किसी स्टेशन पर करवाना। इसीलिए यह गाड़ियाँ स्पेशल श्रेणी में चलवाई जा रही है, जिनका शेड्यूल कभी भी बदल किया जा सके।

अब अपने आज के विषय की ओर आते है, क्लोन गाड़ियाँ याने किसी गाड़ी में यात्रिओंकी ऐसी प्रतीक्षा सूची चल रही है जो कन्फर्म होना मुश्किल या यूं कहें नामुमकिन हो उस मार्ग पर, उन्ही गन्तव्योंपर एक एक्सट्रा गाड़ी रवाना करना, उसे कहते है ‘क्लोन गाड़ी’

रेल प्रशासन ने 21 तारीख से 20 जोड़ी क्लोन गाड़ियाँ चलाने की घोषणा की है। यह सारी गाड़ियाँ ‘हमसफ़र’ गाड़ियाँ याने वातानुकूलित 3 टियर रहेगी और इनका किराया भी हमसफ़र एक्सप्रेस के किराए के बराबर रहेगा। यह गाड़ियाँ 10 दिनोंके ट्रायल पर चलाई जा रही है। इसके बारे में रेल प्रशासन अपने क्षेत्रीय कार्यालयोंसे फीडबैक लेती रहेगी और उस पर निर्भर रहेगा की यह गाड़ियाँ आगे चलती रहेगी या रद्द हो जाएगी। यह गाड़ियाँ भलेही ‘ क्लोन ‘ कहीं जा रही है, लेकिन इनकी एवरेज स्पीड और स्टापेजेस इनके रेग्युलर गाड़ियोंसे कही बेहतर है। मतलब स्टापेजेस काफी कम और एवरेज स्पीड सुपरफास्ट से ज्यादा।

तो आप परीपत्रक देख लिजिए और अपनी यात्रा का नियोजन करना शुरू कर दे।

Uncategorised

बधाई हो, गोदान स्पेशल शुरू करने की घोषणा हुयी।

01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 18 सितंबर से हर सोमवार बुधवार, शुक्रवार और रविवार को गोरखपुर के लिए रवाना होगी और वापसी में 01056 गोरखपुर से 20 सितंबर से हर बुधवार, शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी अपने नियमित गाड़ी क्रमांक 11055/11056 के समयसारणी और स्टापेजेस के अनुसार चलाई जाएगी।

01059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 17 सितंबर से हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को छपरा के लिए रवाना होगी और वापसी में 01060 छपरा से 19 सितंबर से हर गुरुवार, शनिवार, सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी अपने नियमित गाड़ी क्रमांक 11059/11060 के समयसारणी और स्टापेजेस के अनुसार चलाई जाएगी।

दोनोंही गाड़ियाँ शुरू होने से आजमगढ़, मऊ के यात्रिओंकी कई दिनोंकी माँग पूरी हो रही है।

Uncategorised

12323/24 हावडा आनंदविहार हावडा एक्सप्रेस जल्दही बाड़मेर तक विस्तारित हो रही है।

12323/24 हावडा आनंदविहार हावडा सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को रेल बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। ऐसा कहा जा रहा है, अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही हावडा बाड़मेर सेवा शुरू हो सकती है।

संक्रमण काल की वजह से रेल प्रशासन कुछ ही गाड़ियाँ वह भी स्पेशल्स की तर्ज पर चला रहा है। ऐसे में हावडा से सुदूर राजस्थान के बाड़मेर से जोड़नेवाली गाड़ी की कई वर्षों की मांग इस तरह पूरी होते देख राजस्थान के लोग काफी आनंदित है।

एक संक्षिप्त समयसारणी के जरिए हावडा – बाड़मेर के बीच गाड़ी किस तरह चलेगी यह रेल बोर्ड का परीपत्रक दिखा रहा है। इसमें बताया जा रहा है, हावडा से गाड़ी आनंदविहार की जगह अब दिल्ली जंक्शन स्टेशन होते हुए रेवाड़ी, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़, लाडनूं, जोधपुर, समदड़ी स्टेशनोंके स्टापेजेस लेती हुई बाड़मेर पोहोंचेगी।

Uncategorised

बेंगालुरु नई दिल्ली बेंगालुरु कर्णाटक एक्सप्रेस समय भी बदला और गाड़ी क्रमांक भी

06527/06527 यह नए गाड़ी क्रमांक के साथ अब कर्नाटक एक्सप्रेस चलेगी, यह बात और है की अब भी इसका सुपर एक्सप्रेस का स्टेटस बरकरार रखा गया है, लेकिन जब यह गाड़ी 12627/12628 हुवा करती थी तब के 600 किलोमीटर के रिस्ट्रिक्शन्स याने बन्धन अब नही है। अब आप इस कर्णाटक स्पेशल में कम अंतर की रेल यात्रा भी अपना टिकट आरक्षित करवा कर कर सकते हो।

गाड़ी के समयोंमे भी थोड़ा हेरफेर हुवा है, ज्यादा नही 10-20 मिनटों का लेकिन बदला है तो नोट करना जरूरी है, तो कर लीजिएगा।