23 मई 2025, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082
26901/02 साबरमती वेरावळ साबरमती वन्देभारत एक्सप्रेस
26901 साबरमती वेरावळ वन्देभारत दिनांक 26 मई 2025 से प्रत्येक गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 05:25 को साबरमती से रवाना होकर दोपहर 12:25 को वेरावळ पहुँचेंगी। वापसी में 26902 वेरावळ साबरमती वन्देभारत दिनांक 27 मई 2025 से प्रत्येक गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन दोपहर 14:40 को वेरावळ से रवाना होकर रात 21:35 को साबरमती पहुँचेंगी।
23 मई 2025, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082
माननीय प्रधानमंत्री मोदी के हस्ते कल, 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया गया।
18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में निर्मित, ₹1,100+ करोड़ की इस परियोजना का उद्देश्य बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ रेल बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करना यह है।
राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के अनुसार उद्घाटन किए गए अमृत भारत स्टेशनों की राज्यवार सूची निम्नलिखित है।
21 मई 2025, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082
अभी थोड़ी देर पहले हमने इस गाड़ी की संक्षिप्त समयसारणी प्रस्तुत की थी। लीजिए, अब विस्तृत समयसारणी उपलब्ध है।
21903 सुपरफास्ट बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को रात 23:25 पर निकल कर मंगलवार शाम 20:40 को बीकानेर पहुँचेंगी। वापसी में 21904 सुपरफास्ट बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:50 को रवाना होकर, गुरुवार की सुबह 6:45 पर बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 18 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 वातानुकूलित चेयर कार, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच
उपरोक्त समयसारणी में PTT अर्थात पब्लिक टाइमटेबल, यात्रिओंके लिए समयसारणी का पालन करना होगा। WTT का अर्थ होता है, वर्किंग टाइमटेबल याने रेल विभाग की परिचालनिक समयसारणी।
21 मई 2025, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082
21903/04 बान्द्रा टर्मिनस – बीकानेर – बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट
21903 सुपरफास्ट बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को रात 23:25 पर निकल कर मंगलवार शाम 20:40 को बीकानेर पहुँचेंगी। वापसी में 21904 सुपरफास्ट बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 8:50 को रवाना होकर, गुरुवार की सुबह 6:45 पर बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।
कोच संरचना : 18 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 वातानुकूलित चेयर कार, 02 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच
संक्षिप्त समयसारणी :
चूँकि यह नई गाड़ी 12247/48 बान्द्रा निजामुद्दीन बान्द्रा युवा एक्सप्रेस से रैक से लिंक की जा रही है। अतः इसका नियमित फेरा दिनांक 26 मई से शुरू होने की संभावनाएं है। फिलहाल कल दिनांक 22 मई को इस गाड़ी का बीकानेर से 04707 क्रमांक से शुभारम्भ फेरा नियोजित किया गया है, उसकी समयसारणी निम्नलिखित है,
17 मई 2025, शनिवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पँचमी, विक्रम संवत 2082
आजकल यात्री ने स्लिपर श्रेणी का टिकट बुक कराया और अपग्रेडेशन योजना में उसका टिकट वातानुकूलित श्रेणी में आ जाने से उच्च वर्ग में यात्रा की ऐसा अक्सर सुनाई देता है। कुल मिलाकर भाग्यशाली यात्री की स्लिपर के किरायोंमे एसी की सवारी हो जाती है।
आरक्षित रेल टिकट में अपग्रेडेशन होना यह पूर्व रेल मन्त्री लालूप्रसाद यादव के कार्यकाल की देन है। इसमे संहिता यह थी, अंतिम चार्टिंग के बाद निम्न श्रेणी के आरक्षण प्रतिक्षासूची में रह जाते थे और उच्च वर्ग की जगहें खाली रह जाती थी अतः गाड़ी में उपलब्ध सभी आरक्षित टिकटों को उनकी श्रेणी से एक वर्ग ऊपर अपग्रेड कर प्रतीक्षा सूची के टिकिटोंका रद्दीकरण रोकना और प्रतीक्षारत यात्रिओंको सुविधा प्रदान करना यह थी।
अब यह टिकिटोंका अपग्रेडेशन किस तरह और कौनसी नियमावली के अंतर्गत होता है, यह समझते है, निम्नलिखित परिपत्रक देखिए
पहले उच्च वर्ग को अपग्रेडेशन पद्धतिसे दूर रखा गया था। जैसे की वातानुकूलित प्रथम 1A और एग्जीक्यूटिव चेयर कार EC में बर्थ/सीट्स चार्टिंग के बाद खाली रह भी जाते तो भी उनमें निचली श्रेणी के टिकटों को अपग्रेड नही किया जाता था। साथ ही वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी 3E के टिकटोंकी भी कहीं अपग्रेडेशन नही होती थी। मगर अब यह व्यवस्था बदल गई है।
अब सीटों में 2S – VS – CC – EC – EV – EA यह अपग्रेडेशन इस तरह समझें, द्वितीय श्रेणी आरक्षित सिटिंग (2S)- विस्टाडोम ग़ैरवातानुकूलित (VS यह क्लास महू पातालपानी हैरिटेज ट्रेन में उपलब्ध) – वातानुकूलित चेयर कार (CC) – एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) – विस्टाडोम वातानुकूलित (EV) – एग्जीक्यूटिव अनुभूति क्लास (EA) इस तरह उच्च वर्ग की एक एक पायदान ऊपर उपलब्ध की जाएगी।
शयिका, बर्थ के लिए टिकटोंके श्रेणी की स्टेप्स पायदान इस तरह है, स्लिपर SL – वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी 3E – वातानुकूलित थ्री टियर 3A – वातानुकूलित टू टियर 2A – वातानुकूलित प्रथम 1A इस तरह उच्च वर्ग की एक एक पायदान ऊपर उपलब्ध की जाएगी।
अपग्रेडेशन करते वक्त दो स्तर तक विचार किया जाएगा। निम्नलिखित चार्ट देखें,
स्लिपर की टिकट के लिए प्रथम स्तर 3E, 3A और अगला स्तर 2A, वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी 3E के लिए प्रथम स्तर 3A और अगला स्तर 2A, वातानुकूलित थ्री टियर 3A के लिए केवल एक स्तर 2A और वातानुकूलित टू टियर 2A के लिए भी एक स्तर 1A रहेगा।
सीट्स के अपग्रेडेशन में 2S द्वितीय श्रेणी आरक्षित सिटिंग के लिए VS यदि कोच संरचना में उपलब्ध है तो और अगला स्तर CC वातानुकूलित चेयर कार, VS के लिए CC, CC के लिए EC और अगले स्तर में EV या EA, EC के लिए EV और अगले स्तर में EA और EV के लिए EA इस तरह अपग्रेडेशन उपलब्ध कराया जाएगा।
अपग्रेडेशन की नियमावली :
अंतिम आरक्षण चार्टिंग में याने गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने चार घण्टे पूर्व, GNWL कोटे के आरएसी या प्रतिक्षासूची के टिकिटोंका प्रबंधन करने हेतु GNWL जनरल वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म्ड PNR को प्राथमिकता दी जाती है। याने उच्च वर्ग में कुछ जगह बिना बुकिंग की बच गई है तो पहले उससे एक पायदान नीचे के वर्ग की पहले से पूर्णत: कन्फ़र्म PNR को अपग्रेडेशन में प्राधान्य दिया जाएगा।
अगली प्राधानता तत्काल योजना के तहत बुक किए गए कन्फर्म PNR में से रैंडम तरीके, बिना किसी निर्धारण के, अनियमित तरीके से चुना जाता है। GNWL कोटे की कन्फर्म्ड टिकट सूची और TQ तत्काल कोटे की कन्फर्म्ड टिकट सूची से बारी – बारी से चयन करने की उपरोक्त प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक यात्रियों के प्रतिक्षासूची से सभी पात्र रिक्त सीटें भर नहीं जातीं या जब तक सभी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की टिकटें कन्फर्म नहीं हो जाती।
ध्यान रहें, अपग्रेडेशन की इस योजना में RLWL रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को अपग्रेड नहीं किया जाता है।
जिन कन्फर्म यात्रियों को उच्च श्रेणी में अपग्रेड किया गया है, उनकी बर्थ/सीट उस श्रेणी के आरएसी/डब्ल्यूएल यात्रियों को आवंटित की जाती है। यदि अभी भी कुछ बर्थ रिक्त हैं तो ये रिक्त बर्थ अगली निम्न श्रेणी के कन्फर्म यात्रियों को आवंटित की जाएगी।
अपग्रेडेशन के लिए चुने गए, किसी एक PNR (अधिकतम 6) के सभी यात्रियों को एक साथ अपग्रेड किया जाता है। यदि एक ही कोच में सभी यात्रिओं को अपग्रेड करने के लिए पर्याप्त खाली बर्थ उपलब्ध नहीं हैं तो उनमें से किसी को भी अपग्रेड नहीं किया जाएगा।
यात्रियों से उनकी पसंद पूछे बिना ही उन्हें अपग्रेड किया जाएगा, जैसे कि स्लिपर क्लास से वातानुकूलित कोच, केबिन बर्थ से साइड बर्थ, लोअर बर्थ से अपर बर्थ इस तरह। हालांकि, अगर कोई यात्री बुकिंग के समय अनुरोध फॉर्म में अपग्रेडेशन के लिए ‘नहीं’ विकल्प का पर्याय चुनता है, तो PRS यात्री आरक्षण प्रणाली द्वारा उसके PNR को अपग्रेडेशन के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। आरक्षण फॉर्म में यह पर्याय उपलब्ध रहता है।
चूँकि किसी भी तरह के रियायती किराया टिकट को अपग्रेडेशन योजना के लिए स्वीकृति नही है अतः पूर्ण किराया भुगतान करने वाले आरक्षित यात्री और रियायती आरक्षित यात्री, दोनों के कमबाइन्ड टिकट रहने की सूरत में, यात्रिओंका बंटवारा न हो इसके लिए इस तरह के PNR को अपग्रेड नहीं किया जाएगा।
आजकल वैसे भी वरिष्ठ नागरिक किराया रियायत रद्द है, मगर बहुत से वरिष्ठ यात्री लोअर बर्थ कोटा का उपयोग करते है, उन्हें इस अपग्रेडेशन योजना में सम्मिलित नही किया जाता है।