Uncategorised

रेलवे टाइमटेबल मे आनेवाला है, आमूलचुल बदलाव। नियमित 500 गाड़ियाँ होंगी बन्द, 10,000 स्टापेजेस भी रद्द किए जाएंगे।

आप के कानोंपर रेलवे टाइमटेबल के संदर्भ में हमेशा पड़नेवाला शब्द “जीरो बेस टाइमटेबल” जो की इस संक्रमण काल की उत्पत्ति है। अब यह उपलब्धि है या आपत्ति या एक अलग परेशानी यह तो आनेवाला काल ही बताएगा।

दरअसल 22 मार्च से रेलवे की सारी यात्री गाड़ियाँ बन्द कर दी गयी थी। तमाम रेलवे नेटवर्क खाली हो गए थे। धीरे धीरे केवल जरूरत के हिसाब से जीवनावश्यक वस्तुओं की माल यातायात शुरू की गई और 12 मई से 30 राजधानी गाड़ियाँ, 1 जून से 200 मेल एक्सप्रेस गाड़ियाँ यात्रिओंकी आवाजाही के लिए पटरी पर उतारी गई। वर्षों पुराने यात्री टाइमटेबल मे मौलिक रूप से बदलाव करने की यह आदर्श स्थिति थी।

रेल प्रशासन ने इस आपत्ति का चुनौती के स्वरूपमे स्वीकार किया और अपने बुनियादी ढांचे को जो वर्षोंसे “रिक्त स्थानोंकी पूर्ति” के समायोजन पर काम किए जा रहा था, ज़ीरो बेस टाइमटेबलिंग के लिए तैयार हो गए। आज यह स्थिति है, की रेलवे अपने माल भाड़े से कमाए हुए धन को यात्री गाड़ियोंमे एडजस्ट करती चली आ रही है। 1 रुपिया अर्जित करने के लिए 98.5 पैसे लग रहे है। ऐसी स्थिति में यह जरूरी हो जाता है, की अपने व्यवस्थाओंके के ढांचे पर नजर डाले और जरूरी, एवं आवश्यक बदलाव करें, अन्यथा सारा ढाँचा ही चरमरा न जाए। इसके लिए रेल प्रशासन ने अपने कुछ तज्ञ और IIT मुम्बई से सहयोग लिया और ज़ीरो बेस टाइमटेबल की रचना की शुरवात की। मुख्य उद्देश्य यह था, की यात्री गाड़ियाँ, मालगाड़ियाँ चलने की सुव्यवस्था हो, मरम्मत किए जाने के लिए अलग से वक्त मिले।

जब यह ज़ीरो बेस टाइमटेबल साकार होते आ रहा है तो एक कड़ा सारांश भी नजर आ रहा है, पूरे रेल नेटवर्क से नियमित चलनेवाली करीबन 500 गाड़ियोंको अपने घर बैठना है, याने रद्द होना है और लम्बी दूरी की गाड़ियोंके कुल मिलाकर 10,000 स्टापेजेस को हरी झंडी दिखानी है याने स्किप करना है, हाँ भाई, याने इतने सारे स्टापेजेस रद्द किए जा सकते है।

अब इससे होगा क्या, तो इससे रेल नेटवर्क पर 15% मालगाड़ियाँ बढाई जायेगी। जो गाड़ियाँ अभी नियमित रूपसे चल रही है, उनका अभ्यास किया जा चुका है। उनमेसे जिन गाड़ियोंमे 50% से कम यात्री बुकिंग्ज हो रही है, उनको रद्द किया जाएगा। लम्बी दूरी की गाड़ियोंके स्टॉपेज में कमसे कम 200 किलोमीटर का अंतर होगा, याने यह गाड़ियाँ किसी स्टेशन से छूटने के बाद 200 किलोमीटर तक नही रोकी जाएगी ताकी इन गाड़ियोंकी अपनी एवरेज तेजी बरकरार रखी जा सके। दस लाख से ज्यादा आबादी के शहर, औद्योगिक शहर, तीर्थ या पर्यटन स्थल इनके स्टापेजेस बरकरार रखे जा सकते है।

गाड़ियाँ रद्द किए जाने में सेक्शन्स का भी अभ्यास किया जा रहा है। यदि कोई गाड़ी अपने किसी खण्ड में खाली चलती है तो उस यात्रा खण्ड को रद्द कर के उसे पहले ही टर्मिनेट याने शार्ट टर्मिनेट कर के उसकी यात्रा समाप्त की जाएगी। (ज़ीरो बेस टाइमटेबल में टर्मिनलों का बदलाव) लम्बी दूरी की गाड़ियोंके स्टापेजेस रद्द किए जाने या किसी छोटे स्टेशनपर गाड़ियोंकी उपलब्धि न रहने के सूरत में दो स्टेशनोंके बीच कनेक्टिंग ट्रेन डेमू या मेमू के स्वरूप में शुरू की जाएगी।

यात्री स्टापेजेस के लिए भी टिकट बुकिंग्ज का तत्व अपनाया जाएगा। जिन स्टेशनोंपर बुकिंग्ज कम है, वहांके स्टापेजेस स्किप याने रद्द किए जा रहे है। तमाम लिंक एक्सप्रेस को रद्द किया जा रहा है, जिन से गाड़ियाँ अनावश्यक रूप से ज्यादा समय खड़ी की जाती है, साथ ही रेल लाइनें भी एंगेज रहती है। इन लिंक एक्सप्रेस के बदले ब्रांच लाइन्स और मेन लाइन के स्टेशनोंके बीच कनेक्टिंग ट्रेन्स की व्यवस्था की जाएगी।

सभी गाड़ियोंको LHB रैक्स में परावर्तित किया जा रहा है। हर एक्सप्रेस गाड़ी कमसे कम 22/24 डिब्बों की रहेगी। जिस मार्ग की गाड़ी रद्द हो रही है, उन स्टेशनोंकी कनेक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी। इन सारी कवायदोंका सबर्बन गाड़ियोंपर कोई असर नही होगा, यह परिवर्तन केवल मैन लाइनोंकी गाड़ियोंमे ही किया जा रहा है।

अब आप सोच रहे होंगे आखिर यह धमाकेदार “ज़ीरो बेस टाइमटेबल” आ कब रहा है? तो मित्रों, रेल प्रशासन ने इसकी पक्की तारीख तो फ़िलहाल नही दी है, लेकिन अगले वर्ष के शुरवाती महीनोंमें ही इसे जारी करने की तैयारी रेलवे ने कर ली है। तो तैयार हो जाइए, रेलवे के नए बदलावों के लिए, ज़ीरो बेस टाइमटेबल के लिए।

Uncategorised

उत्तर मध्य रेलवे ने शुरू की इंटरसिटी गाड़ियाँ

उत्तर मध्य रेलवे ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए राज्यान्तर्गत रेल द्वारा यात्री यातायात सुगमता से हो इसलिए 5 जोड़ी गाड़ियाँ शुरू की है

1: 01803/04 झांसी लखनऊ झाँसी डेली स्पेशल, जो 3 से 30 सितंबर तक चलेगी।

2: 04109/10 कानपुर सेंट्रल चित्रकूट धाम कार्वी कानपुर सेंट्रल वाया भीमसेन डेली स्पेशल जो 3 से 30 सितंबर तक चलेगी।

3: 02179/80 लखनऊ आगरा फोर्ट लखनऊ डेली स्पेशल जो 3 से 30 सितंबर तक चलेगी।

4: 01801/02 झाँसी इटावा झाँसी डेली स्पेशल जो 3 से 30 सितंबर तक चलेगी।

5: 04111/12 कानपुर सेंट्रल चित्रकूट धाम कार्वी कानपुर सेंट्रल वाया प्रयागराज डेली स्पेशल जो 3 से 30 सितंबर तक चलेगी।

इन गाड़ियोंकी समयसारणी निम्नलिखित परीपत्रक में है।

Uncategorised

लिंक एक्सप्रेसेस बन्द की जा रही है, परीपत्रक देख लीजिए।

डिलिंकिंग ऑफ लिंक एक्सप्रेस ट्रेन्स आइए आपको बताते है, विस्तार से-

1: 11057/58 मुम्बई अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस के 4 मुम्बई धुलिया कोचेस जो की चालीसगांव में कट कर 51116/51111 चालीसगांव धुलिया सवारी में लगते थे, बन्द किए जा रहे।

2: 12139/40 मुम्बई नागपुर मुम्बई सेवाग्राम एक्सप्रेस के 6 मुम्बई बल्हारशाह मुम्बई कोचेस, जो की वर्धा में कट कर 51195/51196 वर्धा बल्हारशाह सवारी को लगते थे, बन्द किए जा रहे है।

3: 11027/28 मुम्बई चेन्नई मुम्बई मेल में लगनेवाला 11039/40 गोंदिया कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस का एक कोच जो की गोंदिया से दौंड तक आकर दौंड से सोलापुर के लिए मेल में लगता था, बन्द किया जा रहा है।

4: 11039/11040 कोल्हापुर गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस के कोल्हापुर से चालीसगांव तक दो स्लिप कोच आते थे और 51113/51116 चालीसगांव धुलिया सवारी गाड़ी से धुलिया जाते थे, वह सेवा बन्द की जा रही है।

5: 11067/68 लोकमान्य तिलक टर्मिनस फैज़ाबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में पाँच रायबरेली कोच लगते थे जिसे अलग नम्बर 21067/21068 से बुकिंग भी थी, बन्द की जा रही है।

6: 13141/42 सियालदह न्यू अलीपुरद्वार सियालदह तीस्ता तोर्षा एक्सप्रेस के पांच स्लिप कोचेस जो कि 23141/23142 इस अलग नम्बरसे बुकिंग की जाती रही, नए टाइमटेबल आने पर बन्द की जा रही है।

7: 13153/54 सियालदह मालदा टाउन सियालदह गौर एक्सप्रेस के सात कोचेस मालदा टाउन से बालुरघाट के लिए चलते थे, अब बन्द किए जाएंगे।

8: 13345/46 वाराणसी सिंगरौली वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के सात कोचेस शक्तिनगर के लिए चलाए जाते थे, बन्द किए जाएंगे और शक्तिनगर वाराणसी के बीच सप्ताह में 3 दिनोंके लिए एक अलग गाड़ी चलाई जाएगी।

9: 18309/10 सम्बलपुर जम्मूतवी सम्बलपुर और 18101/02 टाटानगर जम्मूतवी टाटानगर यह दोनों गाड़ियाँ लिंक बनकर चलती थी जिन्हें अब अलग अलग दो गाड़ियोंमे चलाया जाएगा। सम्बलपुर जम्मूतवी के बीच 4 दिन और टाटानगर जम्मूतवी के बीच 3 दिन यह गाड़ियाँ चलेगी।

10: 12053/54 अमृतसर ऊना अमृतसर हिमाचल एक्सप्रेस के हरिद्वार कोचेस भी बन्द किए जा रहे है।

11: 12487/88 आनंदविहार जोगबनी आनंदविहार सीमांचल एक्सप्रेस के राधिकापुर लिंक को बन्द किया जाएगा।

12: 14041/42 दिल्ली देहरादून दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस की नजीबाबाद में कटने वाली हरिद्वार लिंक कोचेस को बन्द किया जाएगा, गाड़ी केवल दिल्ली देहरादून के बीच ही चलेगी।

13: 17247/48 नरसापुर धर्मावरम नरसापुर एक्सप्रेस की मच्छलिपटनाम लिंक को बन्द कर गाड़ी केवल धर्मावरम नरसापुर के बीच ही चलेगी।

14: उसी प्रकार 57264/65 नरसापुर विसाखापट्टनम नरसापुर सवारी गाड़ी की मच्छलिपटनाम लिंक को भी समाप्त किया जा रहा है, गाड़ी केवल नरसापुर विसाखापट्टनम के बीच चलेगी।

15: 13351/52 धनबाद अलापुझा धनबाद की 18189/90 टाटानगर लिंक चलती थी। दोनोंही गाड़ियोंको अलग कर 13351/52 को सीधी धनबाद अलापुझा धनबाद एक्सप्रेस और 18189/90 को टाटानगर एर्नाकुलम टाटानगर एक्सप्रेस ऐसी सेपरेट गाड़ियोंमे चलाया जाएगा।

पार्ट 2 में 10 जोड़ी लिंक गाड़ियाँ ऐसी है, जिन पर अभी कोई फैसला नही किया गया है।

1: 12311/12 हावड़ा कालका मेल के कालका कोचेस

2: 13009/10 हावड़ा देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस के हरिद्वार कोचेस

3: 12687/88 मदुराई देहरादून मदुराई एक्सप्रेस के 22687/22688 मदुराई चंड़ीगढ़ मदुराई कोचेस

4: 14095/96 दिल्ली सराय रोहिल्ला कालका दिल्ली सराय रोहिल्ला हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस के नौ कोचेस भिवानी कालका के बीच चलते है।

5: 14265/66 वाराणसी देहरादून वाराणसी के हरिद्वार कोचेस

6: 22659/60 कोचुवेली देहरादून कोचुवेली के हरिद्वार कोचेस

7: 19565/66 ओखा देहरादून ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस के हरिद्वार कोचेस

8: 15013/14 जैसलमेर रानीखेत जैसलमेर एक्सप्रेस के 25013/25014 रामनगर लिंक कोचेस

9: 15035/36 दिल्ली काठगोदाम दिल्ली उत्तर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस की रामनगर लिंक जो 25035/25036 नम्बर से चलती है।

10: 12779/89 हजरत निजामुद्दीन वास्को हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस के हुबली कोचेस

Uncategorised

पूर्व मध्य रेल ने भी जारी की 10 जोड़ी स्पेशल गाड़ियोंकी लिस्ट

अब तक हमने आपको पश्चिम रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे के चलाए जा सकने वाली ज़ोन से प्रस्तावित गाड़ियोंकी लिस्ट बताई थी। अभी अभी हमारे पास पूर्व मध्य रेलवे की जारी की गई लिस्ट भी आई है। इसमें पश्चिम रेलवे की भी कुछ गाड़ियाँ रिपीट हुई है खैर।

1: 03307/03308 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज डेली एक्सप्रेस (13307/13308) गोमोह, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या, फैज़ाबाद, लखनऊ, बरेली, मोरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अम्बाला, लुधियाना, नाकोदर होकर

2: 09063/09064 उधना दानापुर उधना द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (19063/19064) नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आरा, बक्सर होकर

3: 02561/02562 जयनगर नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी डेली एक्सप्रेस (12561/12562) दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, गाज़ियाबाद होकर

4: 20801/20802 इस्लामपुर नई दिल्ली इस्लामपुर मगध डेली एक्सप्रेस, पटना, दानापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, टूंडला, अलीगढ़ होकर

5: 22355/22356 पाटलिपुत्र चंड़ीगढ़ पाटलिपुत्र द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस, दानापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मोरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अम्बाला होकर

6: 02355/02356 पटना जम्मूतवी पटना अर्चना द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (12355/12356) दानापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मोरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अम्बाला, लुधियाना होकर

7: 09053/09054 सूरत मुजफ्फरपुर सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस (19053/19054) वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मकसी, गुना, बिना, झाँसी, टूंडला, कानपुर, फैजाबाद, आजमगढ़, छपरा, हाजीपुर होकर

8: 09313/09314 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (19313/19314) उज्जैन, भोपाल, बिना, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना होकर

# 19321/22 यह भी इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर गाड़ी चलती है, जो कि साप्ताहिक है, मगर लिस्ट में अभी साफ नही है की द्विसाप्ताहिक वाली 19313 चलेगी या यह। अतः रेल बोर्ड की फाइनल लिस्ट के बाद ही तय होगा, कौनसी गाड़ी चलाना है।

9: 02397/02398 गया नई दिल्ली गया महाबोधि डेली एक्सप्रेस (12397/12398) देहरी ओन सोन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, अलीगढ़ होकर

10: 09051/09052 बलसाड़ मुजफ्फरपुर बलसाड़ साप्ताहिक श्रमिक एक्सप्रेस (19051/19052) हालांकि यह गाड़ी पश्चिम रेलवे की लिस्ट में भी है। यह गाड़ी उधना, नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर होकर चलेगी।

Uncategorised

और भी शुरू हो रही है, स्पेशल रेल यात्री गाड़ियाँ।

पूरे भारत भर में से फिलहाल 230 यात्री गाड़ियाँ चलाई जा रही है, जिसमें कई क्षेत्र ऐसे है, जिसमे कोई भी गाड़ी नही चल रही। इन्ही असमानताओं को मद्देनजर रखते हुए रेल प्रशासन ने अपने विविध क्षेत्रीय रेल विभाग को गाड़ियोंकी लिस्ट बनाने कहा है। यज्ञपि यह गाड़ियोंके समय उनके पुराने टाइमटेबल के अनुसार होंगे, मगर नम्बर 0 से स्पेशल कैटेगरी के होंगे। इन गाड़ियोंमे केवल आरक्षित यात्रा ही की जा सकेगी। याने वर्तमान ने जो 230 स्पेशल्स चल रही है, ठीक उसी प्रकार से यह गाड़ियाँ यात्री सेवाओं में उतारी जा रही है।

हमारे पास पश्चिम रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे की संभावित गाड़ियोंकी लिस्ट आयी है, जो आपके लिए प्रस्तुत है।

पश्चिम रेलवे की शुरू की जानेवाली, सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट
दक्षिण पश्चिम रेलवे की शुरू की जानेवाली, सम्भावित गाड़ियोंकी लिस्ट

पश्चिम रेलवे ने अपनी 9 जोड़ी गाड़ियोंकी लिस्ट तैयार की है। ब्रेकैट में वह ट्रेन नम्बर, जिस के स्टापेजेस, सेवा के दिन और समयसारणी नुसार स्पेशल गाड़ी चलेगी।

1: 09263/09264 पोरबंदर दिल्ली सराय रोहिल्ला पोरबंदर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अहमदाबाद, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी होकर (19263/19264)

2: 09269/09270 पोरबन्दर मुजफ्फरपुर पोरबंदर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अहमदाबाद, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज होकर(19269/19270)

3: 02921/02922 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ गोण्डा होकर (22921/22922)

4: 09051/09052 बलसाड़ मुझफ़रपुर बलसाड़ साप्ताहिक श्रमिक एक्सप्रेस उधना, नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर होकर(19051/19052)

5: 02913/02914 बांद्रा टर्मिनस सहरसा बांद्रा टर्मिनस हमसफ़र साप्ताहिक एक्सप्रेस (22913/22914) उधना, नंदुरबार, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, खगड़िया होकर

6: 02971/02972 बांद्रा टर्मिनस पटना बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस (22971/22972) उधना, नंदुरबार, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, होकर

7: 02961/02962 मुम्बई सेंट्रल इन्दौर मुम्बई सेंट्रल अवंतिका डेली स्पेशल (12061/12962) सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन होकर

8: 02911/02912 इन्दौर हावड़ा इन्दौर क्षिप्रा स्पेशल त्रै साप्ताहिक (22911/22912) उज्जैन, भोपाल, बिना, कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, गोमोह, आसनसोल, दुर्गापुर होकर

9: 09115/09116 दादर भुज दादर डेली स्पेशल (19115/19116) सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, गांधीधाम होकर

दक्षिण पश्चिम रेलवे की 5 जोड़ी सम्भावित गाड़ियाँ

1: 06587/06588 यशवंतपुर बीकानेर यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल (16587/16588) हुब्बाल्ली, सोलापुर, पुणे, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद, मारवाड़, जोधपुर, मेड़ता रोड होकर

2: 06535/06536 मैसुर सोलापुर मैसुर गोल गुम्बज डेली स्पेशल (16535/16536) बेंगालुरु, हुब्बाल्ली, बागलकोट, विजयपुरा, होतगी होकर

3: 02253/02254 यशवंतपुर भागलपुर यशवंतपुर अंग स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस (12253/12254) जोलारपट्टी, काटपाडी, रेनिगुंटा, गुडुर, विजयवाड़ा, विसाखापट्टनम, हावड़ा, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, जमालपुर होकर

4: 02627/02628 बेंगालुरु नई दिल्ली बेंगालुरु कर्णाटक डेली स्पेशल (12627/12628) धर्मावरम, गुंटकल, वाड़ी, सोलापुर, दौंड, मनमाड़, भुसावल, भोपाल, झाँसी, मथुरा होकर

5: 06539/06540 बेंगालुरु मैसूरु बेंगालुरु सप्ताह में 6 दीन रविवार छोड़कर # यह नई गाड़ी की घोषणा है, इसके टाइमटेबल की प्रतीक्षा करनी होगी।

पश्चिम मध्य रेलवे की 2 जोड़ी गाड़ियाँ

पश्चिम मध्य रेलवे की 2 जोड़ी गाड़ियाँ भी शुरू की जाने का प्रस्ताव है ऐसी खबर है, लेकिन उसका कोई आधार हमारे पास नही है। वह विशेष गाड़ियाँ, 22981/82 कोटा श्रीगंगानगर कोटा एक्सप्रेस सप्ताह में 4 दिन और 12181/82 जबलपुर अजमेर दयोदय एक्सप्रेस हो सकती है।

वैसे इन 14 जोड़ी गाड़ियोंके अलावा और 36 जोड़ी और गाड़ियोंकी घोषणा अपेक्षित है, जो की बचे 15 क्षेत्रीय विभाग की लिस्ट जारी होते ही कि जाएगी।

एक बात का ध्यान यात्री और विशेष रूप से रखे, यज्ञपि यह स्पेशल गाड़ियाँ उनके पुराने पाथ और स्टापेजेस के अनुसार चलनी है, मगर कुछ स्टापेजेस सम्बंधित राज्य शासन संक्रमन जाँच सुविधाओं के अभाव के चलते रद्द भी कर सकती है, अतः गाड़ियों की घोषणा रेल विभाग से होने के बाद समय समय पर जो भी बदलाव किए जाएंगे उन पर नजर रख कर ही अपनी रेल यात्रा का नियोजन कीजिए।