Uncategorised

आपत्ति…, नही यह तो इष्टापत्ति।

कुछ आपदाएं, आपत्तियाँ बेहद दुखदायी, वेदनामयी होती है। दुनियाभर आयी महामारी ने हजारों, लाखों जानें भक्ष्य ली, कइयोंको बेरोजगार कर दिया। लोगोंके कामकाज छीन गए, रोजीरोटी से वंचित हो गए। लेकिन इसके बाद भी जीवन कहीं रुकता है भला? कोई एक मार्ग पर अवरोध आए तो जल अपनी धार के लिए दूसरी ढलान ढूंढ ही लेता है।

आज इस महामारी की आपत्ती मे लोग अपने व्यवसायोंको, व्यापार को, रोजगार को नए रूप देकर आगे बढ़ाने का प्रयत्न कर रहे है। रोजगारोंके अवसर बदल रहे है, संस्थान, प्रतिष्ठान बदल रहे है।

रेलवे ने भी इस विपदाओं में अपने कई ऐसे काम निपटाए है, जिसे करना रेलगाड़ियोंकी व्यस्तता के कारण आसान नही होता। पटरियोंके रखरखाव, ट्रैकोंके डबलिंग, विद्युतीकरण, ऊपरी पैदल पुल, रेल अंडर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज हो सके उतने काम निपटाए जा रहे है। सबसे महत्वपूर्ण काम है 150 -160 वर्ष पुराने टाइमटेबल की पुनर्रचना करना। जब सारी गाड़ियाँ बन्द है, खास करके यात्री गाड़ियाँ तब इससे अच्छा अवसर क्या हो सकता है, ज़ीरो बेस टाइमटेबल बनाने का। आज तक कोई भी नई गाड़ी शुरू करने की बारी आती तो टाइम स्लॉट्स ढूंढे जाते थे और खाली जगह में गाड़ी को ठूँस दिया जाता था, फिर उस वजह से किसी गाड़ी को कही रोकना, तो कहीं मोड़ना तो कही तोड़ना भी पड़ता था। इस पुनर्रचना में सभी गाड़ियाँ खुल कर साँस, मतलब अपने वजूद के हिसाब से चलाई जाएगी। फालतू मे घंटो किसी सुपरफास्ट के लिए साइड होने की जरूरत न पड़ेगी।

एक बड़ा अवसर और मिला है रेल प्रशासन को, यह जानने का आखिर उनकी गाड़ियोंमे कितने यात्री चल रहे है? जी हाँ। फिलहाल द्वितीय श्रेणी टिकट बुकिंग बिल्कुल बन्द है, उसकी जगह आरक्षित द्वितीय श्रेणी याने 2S टिकट दिए जा रहे। हमारा रेल प्रशासन से आग्रह है, द्वितीय श्रेणी का अस्तित्व अब केवल EMU, MEMU, DMU तक सीमित कर दिया जाए।

रेल प्रशासन को पता होना चाहिए, उसने कौनसी गाड़ी के लिये कितने टिकट जारी किए है। 90, 100 यात्री की क्षमता वाले कोच में उतने ही लोग यात्रा करें तो उसे आप यात्रा कह सकते है, नही तो कोच की क्षमता से 4 गुना लोग यात्रा करते नजर आते है। डिब्बे के पैसेज में, सीट्स के ऊपर, सीट्स के नीचे, टॉइलेट एरिया में, यहाँ तक की टॉयलेट्स में भी 6-8 जन घुसे रहते है। किसी राजनेता ने हवाई जहाज के जनरल क्लास को कैटल क्लास कहा था, उन्होंने शायद भारतीय रेल का जनरल क्लास देख लिया होगा, भेड़, बकरियाँ भी शरमा जाए ऐसी भीड़ द्वितीय श्रेणी के डिब्बों में भरी होती है। दरवाजों में लटके लोग घंटो सफर (?) करते है। यह सब अनियंत्रित द्वितीय श्रेणी टिकट के आबंटन का नतीजा है। रेल प्रशासन को पता ही नही की उनकी किस ट्रेन में कितनी सवारियाँ यात्रा कर रही है।

जब सेकण्ड क्लास डिब्बेमे पैर धरने को जगह न हो, तो बेचारा यात्री, टिकट खरीद कर भी जगह न मिल पाए तो गैरकानूनी तरीकेसे यात्रा करने मजबूर हो जाता है, स्लिपर डिब्बे में, दिव्यांगों के डिब्बे में, महिलाओं के डिब्बे में अपनी ठौर ढूंढता है। जब तकलीफ़ोंकी हदें टूट जाती है तो सारे नियमोंको ताक पर रख, जहाँ जगह मिले वही यात्री चढ़ जाते है। अराजकता और भ्रष्टाचार की शुरुवात यहाँ से ही तो होती है। इसके बारे हम न ही बोले तो ठीक होगा, आगे विषयांतर होते चला जाएगा।

आज की स्थिति में रेल प्रशासन केवल और केवल आरक्षित टिकट जारी कर रही है। द्वितीय श्रेणी के भी टिकट 2S क्लास में बदल दिए गए है, जो बिल्कुल सही तरीका है इस आपत्ति काल को इष्टापत्ति बनाने का। यही तरीका आगे भी चलता रहा तो रेल यात्रा में अनुशासन बना रहेगा। न सिर्फ स्लिपर, वातानुकूलित डिब्बे के यात्री अपनी अपनी जगहोंपर बैठ कर ढंग से यात्रा कर पाएंगे बल्कि द्वितीय श्रेणी के यात्री भी चैन की साँस ले पाएंगे। टिकट का जो मोल वह चुका रहे है, उसका सार्थक होगा।

हम रेल प्रशासन से पुनः आग्रह करते है, द्वितीय श्रेणी को अब इसी तरह आरक्षित ही रहने दिया जाए ताकी देश आम जनता रेल में सन्मानपूर्वक यात्रा कर सके।

Uncategorised

भुसावल लोको शेडमे “द बिग बीस्ट” WAG-12 का आगमन

देश मे निर्मित, सबसे पॉवरफुल इलेक्ट्रिक इंजिन WAG-12 का आज भुसावल लोंको शेड में आगमन हुवा। यह इंजिन बिहार के मधेपुरा में 250 एकड़ क्षेत्र में बनाए गए कारखाने में विदेशी लोको निर्माण कम्पनी ‘अल्सटॉम’ के सहयोग से निर्मित है।

WAG – 12 का अर्थ है, W याने वाइड गेज ( ब्रॉड गेज) A याने AC अल्टरनेट करन्ट और G याने गुड्स, मालगाड़ी खींचने के लिए विशेष निर्मित। 12 वी जनरेशन का लोको। इससे पूर्व भारतीय रेलवे में WAG-9 यही सबसे ज्यादा क्षमतावान लोको हुवा करता था। यह लोको उससे दुगुनी क्षमता का है। लगभग 6000 टन लोडिंग क्षमता और गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा। दरअसल इन इंजिनोंको डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए निर्मित किया गया है। ऐसे कुल 800 इंजिनोंकी निर्मिती होने जा रही है।

भुसावल लोको शेड में 100 से भी ज्यादा लोको पायलट इसका प्रशिक्षण लेंगे। आशा है, यह लोको जल्द ही पूरे मध्य रेलवे में और देश मे मालगाड़ियोंके लिए पर्याय बन जाएगा।

फोटो : उदय जोशी

Uncategorised

आनेवाले टाइमटेबल में यह गाड़ियाँ होंगी परावर्तित।

ज़ीरो बेस टाइमटेबलींग के चलते रेल प्रशासन ने निम्नलिखित 50 जोड़ी गाड़ियोंका मार्ग परावर्तित करने का निर्णय लिया है। ऐसे तो यह मार्ग परिवर्तन सम्बंधित मार्ग पर हमेशा यात्रा करनेवालोंको तुरन्त समझ आता है, लेकिन हमने आपको यह परावर्तित मार्ग को मैप के जरिए समझाने का प्रयास किया है। इन मैप्स के लिए हम इण्डिया रेल इन्फो को आभारी है।

निम्नलिखित परीपत्रक 6 पृष्ठ का है, और उसपर एक एक जोड़ी गाड़ी के नम्बर के साथ उनका कहाँ से कहाँ तक चलती है, नियमित मार्ग, नियोजित मार्ग, नियमित स्टापेजेस का रद्द होना और नियोजित मार्ग के नए स्टापेजेस इस प्रकार रचना है। इस पूरे 6 पेज के परीपत्रक के आगे, हमने आपकी सहायता हेतु प्रत्येक गाड़ी का नियमित मार्ग का मैप दे रहे है और साथ ही परावर्तित, नियोजित मार्ग के बारे में विवरण। आशा है, यह आपको रेल के रूट्स, मार्ग समझने बेहद मददगार साबित होगा।

परीपत्रक में आइटम नम्बर 4 से गाड़ियोंकी लिस्ट शुरू हुई है।

1: 19419/20 अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 22919/29 अहमदाबाद चेन्नई अहमदाबाद हमसफ़र साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 82653/54 यसवंतपुर जयपुर यसवंतपुर साप्ताहिक सुविधा एक्सप्रेस

यह तीनों गाड़ियाँ वसई रोड़ से आगे नियमित पनवेल होकर जाने की बजाय कल्याण स्टेशन से होकर कर्जत जाएगी।

4: 15705/06 कटिहार दिल्ली कटिहार चंपारण सत्याग्रह द्विसाप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस यह गाड़ी कटिहार से रुसैरा घाट तक पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया होकर चलती है, जिसे नौगाचिया होकर चलाया जाएगा। आइए मैप से समझते है।

5: 12253/54 यसवंतपुर भागलपुर यसवंतपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस

6: 12507/08 सिल्चर तिरुवनंतपुरम सिल्चर साप्ताहिक अरुणौई एक्सप्रेस

7: 12509/10 गौहाटी बेंगालुरु कैंट गौहाटी त्रै साप्ताहिक एक्सप्रेस

8: 12513/14 गौहाटी सिकन्दराबाद गौहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस

9: 12515/16 सिल्चर तिरुवनंतपुरम सिल्चर साप्ताहिक एक्सप्रेस

10: 15227/28 मुजफ्फरपुर यसवंतपुर मुझफ़रपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

11: 22501/02 न्यू तिनसुकिया बेंगालुरु न्यू तिनसुकिया साप्ताहिक एक्सप्रेस

12: 22511/12 कामाख्या लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस

यह आठों जोड़ी गाड़ियाँ अब हावड़ा, सांतरागाछी स्टेशन होकर नही जाएंगी, भट्टनगर होकर निकल जाएगी। कृपया मैप पे जान ले।

13: 55007/08 गोरखपुर पाटलिपुत्र गोरखपुर सवारी गाड़ी कप्तानगंज, थावे, सिवान के बजाय थावे के बाद गोपालगंज, मसरख होते हुए छपरा की ओर जाएगी।

14: 13149/50 अलीपुरद्वार सिलड़ाह अलीपुरद्वार कंचनकन्या डेली एक्सप्रेस

15: 13245/46 न्यू जलपाईगुड़ी राजेन्द्रनगर न्यू जलपाईगुड़ी त्रै साप्ताहिक कैपिटल एक्सप्रेस

16: 13247/48 कामाख्या राजेन्द्रनगर कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन

17: 15483/84 अलीपुरद्वार दिल्ली अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा डेली एक्सप्रेस

यह चार जोड़ी गाड़ियाँ बागडोगरा होकर जाएगी, 3 जोड़ी गाड़ियोंमे तो न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन बाईपास हो रहा है।

18: 15929/30 डिब्रूगढ़ ताम्बाराम डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस यह गाड़ी नए बने बोगिबिल रेल ब्रिज से धेमाजी होकर गुजरेगी। इस वजह से लमडिंग, गौहाटी जैसे स्टेशन इस गाड़ी के मार्ग से स्किप हो रहे है।

21: 12715/16 हुजुरसाहिब नान्देड अमृतसर हुजुरसाहिब नान्देड सचखण्ड डेली एक्सप्रेस

24: 14011/12 दिल्ली होशियारपुर दिल्ली डेली एक्सप्रेस

26: 14609/10 हृषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा हृषिकेश हेमकुण्ट डेली एक्सप्रेस

27: 14631/32 देहरादून अमृतसर देहरादून लाहौरी डेली एक्सप्रेस

31: 18101/02 राउरकेला जम्मूतवी राउरकेला डेली एक्सप्रेस

यह पाँच जोड़ी गाड़िया अब अम्बाला से सरहिन्द होते हुए सनेहवाल जाती थी जो अब अम्बाला से चंडीगढ़ होते हुए सनेहवाल जाएगी। इससे चंड़ीगढ़ की कनेक्टिविटी काफी बढ़ रही है।

20: 12237/38 वाराणसी जम्मूतवी वाराणसी बेगमपुरा डेली एक्सप्रेस

22: 13009/10 हावड़ा देहरादून हावड़ा दून डेली एक्सप्रेस

23: 13307/08 धनबाद फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलज डेली एक्सप्रेस

30: 15667/68 गांधीधाम कामख्या गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस

यह चार जोड़ी गाड़ियाँ वाराणसी से लखनऊ के बीच जफराबाद, फैज़ाबाद, बाराबंकी मार्ग के बजाए प्रतापगढ़, रायबरेली होकर चलेगी।

25: 14307/08 बरेली प्रयागराज संगम बरेली डेली एक्सप्रेस लखनऊ से प्रयाग के बीच रायबरेली, प्रतापगढ़, फाफामऊ होकर जाने के बजाए लखनऊ रायबरेली से ऊंचाहार होकर फाफामऊ और प्रयाग जाएगी।

28: 14649/50 और 29: 14673/74 जयनगर अमृतसर जयनगर शाहिद एक्सप्रेस मोरादाबाद से दिल्ली होते हुए अम्बाला की ओर निकलती थी। नए परावर्तित मार्ग में यह दोनों गाड़ियाँ दिल्ली नही जाएगी बल्कि मोरादाबाद से नजीबाबाद, सहारनपुर होते हुए अम्बाला जाएगी।

32: 19307/08 इन्दौर चंडीगढ़ इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस हज़रत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत, अम्बाला होकर चलती थी जिसे अब हज़रत निजामुद्दीन से मेरठ सिटी होकर गाज़ियाबाद से अम्बाला परावर्तित किया जा रहा है।

33: 19805/06 कोटा उधमपुर कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस नई दिल्ली, अम्बाला राजपुरा होते हुए लुधियाना होकर जा रही थी जिसे काफी अलग मार्ग से परावर्तित किया जा रहा है। यह गाड़ी अब नई दिल्ली से रोहतक, जाखल, धुरी होते हुए लुधियाना और फिर आगे उधमपुर की ओर बढ़ेगी।

34: 54075/76 सीतापुर दिल्ली सीतापुर सवारी रायबरेली मार्ग के बजाय चंदौसी होकर चलाई जाएगी।

35: 54471/72 दिल्ली हृषिकेश सवारी और 36: 54475/76 दिल्ली हरिद्वार दिल्ली सवारी यह दोनों गाड़ियाँ अब सहारनपुर बाईपास होकर टपरी जंक्शन होकर चलेगी।

37: 11301/02 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस बेंगालुरु छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस उद्यान डेली एक्सप्रेस गुंटकल के बाद गुटी होते हुए धर्मावरम बेंगालुरु निकलती थी जिसे गुंटकल से गुति की बजाय गुलापल्यामु कालुरु धर्मावरम होते हुए बेंगालुरु चलाया जाएगा।

38: 12783/84 सिकन्दराबाद विसाखापट्टनम सिकन्दराबाद AC एक्सप्रेस काजीपेट, विजयवाड़ा होकर चलाया जा रहा था अब सिकन्दराबाद से छूटने के बाद यह गाड़ी पगिदीपल्ली कैबिन से नालगोण्डा, नदिकूड़ी, गुंटूर, विजयवाड़ा होकर परावर्तित मार्ग से आगे जाएगी।

39: 18111/12 यसवंतपुर टाटानगर यसवंतपुर यह गाड़ी अब गुंटकल बाईपास कर के चलेगी।

40: 18561/62 विसाखापट्टनम काचेगुड़ा विसाखापट्टनम डेली एक्सप्रेस अब विजयवाड़ा बाईपास करते हुए रायनापाडु कैबिन से निकल जाएगी।

41: 56503/04 बेंगालुरु कैंट विजयवाड़ा बेंगालुरु कैंट सवारी गुंटकल बाईपास करते चलेगी।

42: 12295/96 बेंगालुरु दानापुर बेंगालुरु संघमित्रा डेली एक्सप्रेस और 43: 12687/88 मदुराई देहरादून मदुराई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस पैरामबुर होते हुए चेन्नई सेंट्रल स्टेशन को बाईपास करते निकलेगी।

44: 22659/60 कोचुवेली देहरादून कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस अब अलेप्पी होकर चलाई जाएगी।

अब पांच जोड़ी गाड़ियाँ है, जो की भोपाल स्टेशन को बाईपास कर, संत हिरदाराम नगर स्टेशन से निशातपुरा होते हुए विदिशा की ओर निकल जाएगी।

45: 14319/20 बरेली इन्दौर बरेली एक्सप्रेस

46: 19313/14 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर एक्सप्रेस

47: 19321/22 इन्दौर राजेन्द्रनगर इन्दौर एक्सप्रेस

48: 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस

49: 22911/12 इन्दौर हावड़ा इन्दौर क्षिप्रा एक्सप्रेस

50: 12959/60 दादर भुज दादर यह गाड़ी अहमदाबाद आने के बाद चांदोलिया खोडियार होकर भुज के लिए आगे बढ़ती थी, जिसे अब अहमदाबाद, साबरमती खोडियार भुज ऐसा सीधा परावर्तित किया जा रहा है।

मित्रों, हमने लगभग सारे परावर्तित मार्ग के मैप यहाँपर दिए है। जो डार्क लाइन है वह गाड़ी का नियमित मार्ग है, उसकी के पास का मार्ग परावर्तित मार्ग है।

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तय हुवा CRS प्रोग्राम

इस CRS से महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित नागपुर छिंदवाड़ा का मार्ग भी खुलेगा। साथ ही जबलपुर गोंदिया मार्ग पर भी निरीक्षण होगा।