Uncategorised

दमरे SCR का नया टर्मिनल स्टेशन ‘चर्लापल्ली’

04 जनवरी 2025, शनिवार, पौष, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081

𝐂𝐡𝐚𝐫𝐥𝐚𝐩𝐚𝐥𝐥𝐢 𝐑𝐚𝐢𝐥𝐰𝐚𝐲 𝐒𝐭𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 𝐟𝐫𝐨𝐦 𝐓𝐞𝐥𝐚𝐧𝐠𝐚𝐧𝐚!

दमरे SCR के मुख्यालय हैदराबाद के पास अब सिकन्दराबाद, काचेगुड़ा के अलावा और एक नया ट्रेन टर्मिनल स्टेशन बनाया गया है चर्लापल्ली। चर्लापल्ली रेलवे स्टेशन को 428 करोड़ रुपये के बजट से विकसित किया गया है। इस नए सैटेलाइट टर्मिनल में पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं के साथ बड़ा सर्कुलेटिंग एरिया, सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाली 5 लिफ्ट और 5 एस्केलेटर, पार्सल बुकिंग की सुविधा और सभी आधुनिक यात्री सुविधाएं होंगी। चर्लापल्ली स्टेशन 25 जोड़ी ट्रेनों को संभाल सकता है और कुल 19 लाइन क्षमता के साथ इसमे 10 नई लाइनें जोड़ी गई हैं। यह चर्लापल्ली स्टेशन के कुछ दृश्य है,

निम्नलिखित दो जोड़ी गाड़ियाँ आगे चर्लापल्ली से रवाना/समाप्त होंगी।

12603/04 पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल – हैदराबाद – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 07 जनवरी से हैदराबाद की जगह चर्लापल्ली के लिए चला करेंगी वहीं वापसी में 12604 दिनांक 08 जनवरी से चर्लापल्ली से चेन्नई सेंट्रल के लिए रवाना हुवा करेंगी।

12589/90 गोरखपुर सिकन्दराबाद गोरखपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 12 जनवरी से सिकन्दराबाद की जगह चर्लापल्ली के लिए चला करेंगी वहीं वापसी में 12590 दिनांक 13 जनवरी से चर्लापल्ली से गोरखपुर के लिए रवाना हुवा करेंगी।

निम्नलिखित गाड़ियोंको दिनांक 07 जनवरी से चर्लापल्ली स्टेशन पर स्टोपेज दिया गया है।

12757/58 सिकन्दराबाद शिरपुर कागज़ नगर सिकन्दराबाद कागज़नगर प्रतिदिन इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

17201/02 गुण्टूर सिकन्दराबाद गुण्टूर प्रतिदिन गोलकुंडा एक्सप्रेस

17233/34 सिकन्दराबाद शिरपुर कागज़ नगर सिकन्दराबाद भाग्यनगर प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस

Uncategorised

विशेष किराया दर से चलने वाली TOD गाड़ियोंको नियमित समयसारणी में सम्मिलित किया गया!

02 जनवरी 2025, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल में अलग अलग प्रकार की यात्री गाड़ियाँ चलाई जाती है। इनके प्रकार मेल/एक्सप्रेस, सवारी या सुपरफास्ट से भिन्न होते गए। यह भिन्नता श्रेणी के अलावा यात्री किराए की भी है अर्थात नियमित किराया तालिका के अलग यात्री किराया दर इन गाड़ियोंमे लागू किया जाता है। उदाहरण के लिए जैसे की राजधानी, शताब्दी, जनशताब्दी, हमसफ़र, गरीबरथ इत्यादि। यहॉं तक की नई परिचालित वन्देभारत, अमृतभारत यह गाड़ियोंमे भी अलग विशिष्ट किराया श्रेणी लागू रहती है। हालाँकि फर्क यात्री सुविधाएं और गति का भी है।

इन्ही अलग किराया श्रेणी में रेल विभाग, TOD –  ट्रेन्स ऑन डिमाण्ड याने यात्रिओंकी पुरजोर माँग पर चलाई गई अतिरिक्त यात्री किराया दर की विशेष गाड़ियाँ। यह बिल्कुल आम मेल/एक्सप्रेस की तरह उन्ही के कोच का उपयोग कर बनाई गई गाड़ियाँ है। अब तक यह TOD गाड़ियाँ रेल विभाग द्वारा समय समय पर घोषित की जाती थी और त्यौहार, छुट्टियों में चलाई जाती थी मगर इस बार इन 31 जोड़ी TOD गाड़ियोंको नियमित समयसारणी में सम्मिलित कर लिया गया है और उनके TOD वाले विशेष, अतिरिक्त यात्री किरायोंके टैग के साथ! निम्नलिखित सूची देखिए,

मित्रों, यह गाड़ियोंका परिचालन अनेक यात्रिओंने देखा है, युँ कहिए झेला है। 😢 इनमें से बहुतांश गाड़ियाँ बेतहाशा देरी से चलती है। इनकी घोषित समयसारणी कुछ रहती है और चाल कुछ और! 4 – 6 घण्टे देरी से चलना इन गाड़ियोंकी आदत सी है और इन गाड़ियोंसे किसी यात्री ने यात्रा कर ली तो वह कान पकड़, वचन ले लेता है, दोबारा इन गाड़ियोंमे कभी यात्री नही करेंगा।

रेल विभाग ने अब तक इन TOD गाड़ियोंको कुछ निर्धारित वक्त के लिए चलाया था लेकिन इस बार की नई समयसारणी ‘ट्रेन्स एट अ ग्लान्स’ में उन्हें नियमित यात्री गाड़ियोंकी समयसारणी में शामिल कर लिया है। क्या इस वजह से अब रेल विभाग से हम यह आशा कर सकते है, की TOD गाड़ियाँ अपनी नियमित समयसारणी के अनुसार चल पाएगी? यह मुख्य प्रश्न है।

विशेष गाड़ियोंके चलते अतिरिक्त किराया दर चुकाना भारतीय रेल के यात्रिओंके लिए नई बात तो अब रही नही है। विभिन्न श्रेणी की भिन्न भिन्न प्रकार के किराए वाली गाड़ियोंके साथ अब यह TOD गाड़ियाँ भी अनुसूचित हो गई है, हाँ मगर समयसारणी में राजधानी, शताब्दी गाड़ियोंकी तरह, इसकी अलग से किराया तालिका नही दी है।

अर्थात यह समझने की भूल ना करें की इन्हें अतिरिक्त किरायोंसे मुक्ति मिल गई होगी। वह तो TOD के आविष्कार के साथ बन्ध गए है और जारी रहेंगे। 😊

Uncategorised

रेल में आरक्षित यात्रिओंके लिए विशेष सूचना

01 जनवरी 2025, बुधवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2081

आजकल रेल में आरक्षण कर के यात्रा करना बहुत आम बात हो गई है। आरक्षण करने के लिए यात्री झट अपने मोबाइल पर IRCTC का ऍप डाऊनलोड कर बड़ी आसानी से रेल आरक्षण कर लेते है। डिजिटल पेमेंट्स और व्यापक इंटरनेट डाटा के जरिए यह काम बड़ी सुगमता से होता है।

कई यात्री ऐसे भी है, जिन्हें ई-टिकट निकालने में हिचकिचाहट सी महसूस होती है, या डिजिटल पेमेंट्स की परेशानी रहती है। कई जगह नेटवर्क के स्पीड की भी समस्या होती है ऐसी स्थिति में यह यात्री या तो PRS आरक्षण टिकट खिड़की या फिर टिकट बुकिंग एजंट्स का सहारा लेते है। यह व्यवस्था भी उपलब्ध न हो तो अपने किसी जानकार रिश्तेदार से लोग टिकट आरक्षित करने का आग्रह करते है।

आम तौर पर कोई भी व्यक्ति अपने रिश्तेदार, स्नेही का ई-टिकट IRCTC के अपने अकाउंट से निकाल सकता है। इस पर अकाउंट धारक पर जो टिकट संख्या का बन्धन है इसके अलावा कोई पाबन्दी नही है, बशर्ते अकाउंट धारक टिकट आरक्षण का व्यवसाय न करता हो। अब यहॉं से सावधानी वाली बात शुरू होती है।

यदि आप यात्री है और आपने अपने किसी रिश्तेदार के जरिए ई-टिकट आरक्षित करवाई है तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक है।

कई बार IRCTC अकाउंट होल्डर रिश्तेदार टिकट बनाते वक्त नाम, उम्र में गड़बड़ी कर देते है। अतः आप अपने पहचानपत्र पर जो नाम हो, उम्र दर्ज हो (उसके मुताबिक उम्र) ही टिकट बनावाते वक्त दर्ज करवाए। यात्रा के दौरान PNR पर दर्ज सभी यात्री रेल नियमानुसार घोषित, अपनी ओरिजिनल ID पहचानपत्र साथ मे अवश्य रखे यह बहुत महत्वपूर्ण है।

रेल ई-टिकिटिंग नियमावली में यज्ञपी PNR पर अंकित यात्रिओंमेंसे किसी एक की ओरिजिनल ID मौजूद रहना आवश्यक है, फिर भी यात्रा के दौरान टिकट जाँच दल को PNR पर अंकित जानकारी और यात्रा करते हुए यात्री के सत्यता के बारे में शंका उत्पन्न हुई तो केवल ओरिजिनल ID, पहचानपत्र ही आपकी मदद कर सकता है। अन्यथा यात्री को रेल कानून के अंतर्गत बिनाटिकट दण्डित किया जा सकता है, साथ ही कानूनी कार्रवाई की नौबत भी आ सकती है। आजकल टिकट चेकिंग के दौरान ऐसे कई वाक़िए हो रहे है।

जहाँ तक सम्भव हो, अपना आरक्षित टिकट खुद ही बनाए। चाहे तो जानकार से सलाह, मशविरा कर ले, टिकट बनवाने की जानकारी ले सकते है। अन्य माध्यम जैसे PRS आरक्षण खिड़की या अधिकृत टिकट बुकिंग एजेन्ट के जरिए आरक्षण किया जा सकता है, मगर हर हालात में यात्रा के दौरान, प्रत्येक यात्री को अपना पहचानपत्र साथ रखना आवश्यक ही रहेगा।

Uncategorised

पश्चिम रेल WR की नई समयसारणी – जनवरी 2025 के प्रमुख अंश

31 दिसंबर 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे पश्चिम रेल WR द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..

Uncategorised

मध्य रेल CR की नई समयसारणी – जनवरी 2025 के प्रमुख अंश

31 दिसंबर 2024, मंगलवार, पौष, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल की समयसारणी 01 जनवरी 2025 से बदली जा रही है। सभी गाड़ियोंमे किए गए बदलाव NTES नैशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर दिनांक 01 जनवरी 2025 पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमे मध्य रेल CR द्वारा किए जाने वाले बदलावों के प्रमुख अंश..