Uncategorised

रेल यात्रा : कुछ हिदायतें

आप कहीं पर्यटन, तीर्थयात्रा या किसी जरूरी कार्य की वजह से यात्रा कर रहे हो, चाहे कोई साधन हो, कैसी व्यवस्था हो, भले ही रेलवे के वातानुकूलित कक्ष में आपकी टिकट आरक्षित हो आप एक बात हमेशा ध्यान में रख लीजिए या यूं कहिए गांठ बांध लीजिए, अपने साथ मे अपना दाना पानी जरूर रखे कमसे कम एक ग्लूकोज बिस्किट का पैक और एक पीने के पानी की बोतल अवश्य होना चाहिए। फिर आपका सफर चाहे एक घंटे का हो या एक दिन का।

हाल की घटना है, 12157 पुणे सोलापुर हुतात्मा एक्सप्रेस जो पुणे से शाम 18:00 को निकलती है और रात 22:00 को सोलापुर पोहोंचती है। सैकडों यात्री इस गाड़ी में रोजाना सफर करते है। दिनांक 07 मार्च को यह गाड़ी हमेशा की तरह पुणे स्टेशनसे शाम छह बजे सोलापुर के लिए चल पड़ी। पहला स्टोपेज था दौंड जो की निर्धारित समयानुसार शाम सात बजे आना था। मगर यह गाड़ी दौंड को पहुंची रात 01:20 पर। याने एक घंटे के सफर के लिए उसे सवा सात घंटे लग गए। आगे सोलापुर पहुंचने के लिए उसे दूसरे दिन की सुबह 4:20 हो गयी थी।

इस अनहोनी घटना की वजह रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया एखाद घंटे का इंजीनियरिंग ब्लॉक था। क्या हुवा था, ब्लॉक खोलने में कैसे देरी हो गयी यह संशोधन के विषय है। सोचने का विषय यह है, जब जब इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाता है, तब रेलवे उस मार्ग के आसपास के सभी इंजीनियरिंग कार्य निपटने का प्रयत्न करती है। समय का पालन बाकायदा सख़्ती से, अनुशासन के साथ किया जाता है। मार्ग के सभी अधिकारी वर्ग, परिचालन एवं सुरक्षा कर्मचारी हाई अलर्ट मोड़ पर रहते है। सम्बंधित इंजीनियरिंग विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी कार्यस्थल पर उपस्थित होते है। लेकिन यह यांत्रिक कार्य है, कुछ ऐसी अवांछित, अपरिहार्य परिस्थिति खड़ी हो जाती है, की ब्लॉक को रिटर्न नही किया जा सकता है। आप कुछ इस तरह समझिए, न उगले बने न निगले बने। ऊपर से नीचे तक सारा की सारा प्रशासन अपनी एडियोंपे आ जाता है। गाड़ियाँ बीच रास्ते मे खड़ी हो जाना याने तमाम कर्मचारियोकी जान हलक में आ जाती है।

इधर यात्री एकदम बेहाल हो जाते है। पूरी गाड़ी का सफर गिन कर चार घंटे का है और कई यात्री तो बस एक घंटे में दौंड स्टेशन के लिए ही सवार हुए थे। बमुश्किल से किसी यात्री के पास खाने के लिए कुछ था या शायद ही कोई पीने के पानी की व्यवस्था ले कर चला था। छोटे छोटे बच्चे थे, बीमार, बूढ़े, कोई ड्यूटी से लौटा कर्मचारी तो कोई रोजगारी पर काम करने वाला श्रमिक। सब के सब बेहाल, बेदम। गाड़ी कब चले इसका पता नही। क्या हुवा है इसका भी पता नही। रेल कर्मचारी अपने आप मे परेशान, उंन्हे ही पता नही चल रहा की गाड़ी कब चल पड़ेगी।

भाइयों, मित्रों एक बात का अवश्य ध्यान रखे, अक्सर इस तरह के रेलवे ब्लॉक इतवार छुटियोंके दिन लिए जाते है क्योंकी इस दिन समय से प्रतिबंधित दफ्तर, बैंक में काम करनेवाले यात्री, स्कूल कॉलेजेस को जानेवाले विद्यार्थी गाड़ियोंमे न के बराबर रहते है। रेल प्रशासन की कोशिश यही रहती है, कम से कम तकलीफ़ यात्रिओंको को हो। रेल प्रशासन के भरकस प्रयासोंके बावजूद कभी ऐसे दुःखद और परेशानियों भरे पलोंसे यात्रिओंको सामना करना पड़ सकता है।

ईश्वर न करे लेकिन कभी आप ऐसे परेशानी में फंस गए तो हमेशा अपना थोड़ा बहोत खाना- पानी साथ रखे। गाड़ी से जब तक अधिकृत सूचना न मिले तब तक गाड़ी से न उतरे। अपना और अपने सहयोगी यात्रिओंका धैर्य बांधे रखे। आपाधापी में कोई भी गलत कदम न उठाए।

रेल प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा ततपरता से जुटा रहता है। हर सम्भव प्रयास किए जाते है की यात्री को उचित मार्गदर्शन किया जा सके। तो हमेशा सजग रहे, सुरक्षित रहे।

Uncategorised

कुछ गाड़ियोंके समय परिवर्तन, नई गाड़ी; एक अपडेट

19717/19718 जयपुर चंडीगढ़ जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 08/09 मार्च से चंडीगढ़ से आगे दौलतपुर चौक तक विस्तरित की जा रही है। इस विस्तार से हिमाचल में जानेवाले पर्यटकों और सेना के जवानोंको काफी सुविधा होगी।

पश्चिम मध्य रेलवे की 06 मार्च से 3 गाड़ियोंको स्पीड अप किया गया है। 15206 मदनमहाल लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस, 12181 जबलपुर अजमेर दयोदय एक्सप्रेस, 20827 जबलपुर सांतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस यह वे तीन गाड़ियाँ है।

22191 इन्दौर जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के समयसारणी में 07 मार्च से बदलाव किया गया है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे: 16513/16514 और 16523/16524 बंगालुरु कारवार एक्सप्रेस गाड़ियोंके परिचालन को रद्द कर 16595 / 16596 यशवंतपुर कारवार एक्सप्रेस और आगे कारवार वास्कोडिगामा के बीच इसी गाडीको 06551 / 06552 विशेष गाड़ी बनाकर चलाया जाएगा।

आइए परिपत्रक देखते है,

Uncategorised

11025/11026 हुतात्मा एक्सप्रेस 08 मार्च से फिर आठ दिनोंके लिए घुमी अहमदनगर होकर

बड़ी मन्नतोंके बाद आखिर वो घड़ी आ ही गयी की पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस महीनों बीतने के बाद, अपने निर्धारित मार्गपर दिनांक 07 मार्चसे चलने वाली है।

जी हाँ दिनांक 07 मार्च को 11025 भुसावल से पुणे की ओर जानेवाली हुतात्मा एक्सप्रेस और वैसे ही 11026 पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग याने पुणे, चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक होकर मनमाड़ और आगे भुसावल जाएगी।

लेकिन….

ज्यादा खुश होने की जरूरत नही है।

यह सिर्फ एक ही दिन का खेला है।

दिनांक 08 मार्च से 16 मार्च तक यह गाड़ी 11025/11026 पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस फिर से डाईवर्ट होकर याने दौंड बाईपास, अहमदनगर होकर ही मनमाड़ जानेवाली है।

पता नही, कौनसा टोंटका है, जो सिर्फ एक दिन गाड़ी को निर्धारित मार्ग पर चलने को मजबूर कर दिया और अगले ही दिन से फिर डाईवर्ट की जा रही है।

Uncategorised

17318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बाल्ली एक्सप्रेस 02 जुलाई से स्पीड अप और बदले टर्मिनल से।

17318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बली एक्सप्रेस के जुलाई अपडेट्स आ गए है।

ज्ञात रहे, मध्य रेलवे की कई गाड़ियाँ जुलाई से अपने समय, दिन और टर्मिनल्स बदल रही है। हमारे पाठकोंको जो भी बदलाव घोषित होंगे, हम हमारे पोस्ट के जरिए देते रहेंगे। तो मित्रों जुड़े रहिए रेल दुनिया से, फ़ॉलो कीजिए, लाईक कीजिए हाँ और हमारी इन्फॉर्मेशन अपने दोस्तोंसे शेअर भी कीजिए।

17318 हुबली एक्सप्रेस 02 जुलाई 2020 से न सिर्फ स्पीड अप की जा रही है बल्कि इसका स्टार्टिंग स्टेशन भी लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बदल कर दादर किया जा रहा है। आइए इसका टाइमटेबल देख लेते है। हालांकी अभी तक 17317 हुब्बाल्ली दादर का जुलाई अपडेट नही आया है।

Uncategorised

12812/12811 हटिया लो.टि.ट. और 12880/12879 भुबनेश्वर लो.टि.ट. की एक फेरी रद्द।

बिलासपुर चाम्पा के बीच तीसरी लाइन के कार्य हेतु दिनांक 06 मार्च से 08 मार्च तक कई गाड़ियाँ रद्द / रेग्युलेट रहने वाली है। कृपया बिलासपुर क्षेत्रीय रेलवे से जारी हुवा परिपत्रक देखे।