Uncategorised

मुम्बई नान्देड राज्यरानी एक्सप्रेस की विस्तृत जानकारी

दक्षिण मध्य रेलवे की ओरसे राज्यरानी एक्सप्रेस के परिचालन हेतु परिपत्रक जारी किया है, जिसमे मनमाड़, नासिक MST धारकोंकी गाड़ी के नान्देड विस्तार को लेकर जो भी ढेर सारी शिकायतोंका खुलासा कर दिया गया है।

यह गाड़ी यज्ञपि अपने पुराने सुपरफास्ट 22101 / 22102 नम्बर को बदल कर नए 17611 / 17612 नम्बर से चलेगी फिर भी मुम्बई से मनमाड़ तक सुपरफास्ट ही दर्ज रहेगी। मनमाड़ से नान्देड के बीच यह गाड़ी का दर्जा केवल मेल / एक्सप्रेस का रहेगा।

पूरी गाड़ी का कम्पोजिशन 2 SLR, 1 CZAC, 9 GSCZ, 3 GSCN, 1 ACCW और 1 ACCN इस तरह रहेगा। फॉरमेशन याने डिब्बेकी संरचना नान्देड से मुम्बई की दिशामे – लोको, 1 एसएलआर, 8 GSCZ याने जनरल सेकन्ड क्लास सिटिंग, 1 CZAC वातानुकूलित कुर्सी यान, 3 GSCN स्लिपर क्लास, 1 ACCN वातानुकूलित 3 टियर, ACCW वातानुकूलित 2 टियर, 1 GSCZ जनरल सेकन्ड क्लास कुर्सीयान, 1 एसएलआर कुल 17 डिब्बे का रेक रहेगा।

मुम्बई से नान्देड और नान्देड से मुम्बई के बीच 3 स्लिपर, 1 वातानुकूलित 2 टियर और 1 वातानुकूलित 3 टियर में आरक्षण किया जा सकेगा।

मुम्बई से मनमाड़ के लिए 1 वातानुकूलित कुर्सीयान एवं 8 सेकन्ड सिटिंग उपलब्ध रहेंगे। मनमाड़ से नान्देड तक यह सभी, 1 वातानुकूलित कुर्सीयान एवं 2 सेकन्ड सिटिंग डिब्बे आरक्षण के लिए और बाकी 6 GSCZ डिब्बे, 2 SLR अनारक्षित रहेंगे।

नान्देड से मुम्बई की ओर जाते वक्त 1 वातानुकूलित कुर्सीयान, 8 GSCZ सेकन्ड क्लास कुर्सीयान और 1 SLR मनमाड़ / नासिक के यात्रिओंको मुम्बई जाने के लिए नान्देड से मनमाड़ तक लॉक अवस्था में लाये जाएंगे।

परिपत्रक अंग्रेजी में –

Uncategorised

नागपुरकी ओर यात्रा करनेवाले यात्री कृपया ध्यान दे।

मध्य रेलवे नागपुर विभाग मधे प्लेटफार्म क्र – 1 और 2 का निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से भुसावल नागपुर भुसावल पैसेंजर को रद्द करने का निर्णय लिया गया है जो निम्न प्रकार से है,

गाड़ी क्रमांक – 51286 अप नागपुर –भुसावल पैसेंजर यह दिनांक – 09.01.20 से दिनांक – 02.02.2020 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 51285 डाउन भुसावल – नागपुर पैसेंजर यह दिनांक – 09.01.20 से दिनांक – 02.02.2020 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 51262. अप वर्धा –अमरावती पैसेंजर यह दिनांक – 11.01.20 ,12.01.20,18.01.20,19.01.20,25.01.20,26.01.20,01.02.20,02.02.20 को रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 51261 डाउन अमरावती – वर्धा पैसेंजर यह दिनांक – 11.01.20 ,12.01.20,18.01.20,19.01.20,25.01.20,26.01.20,01.02.20,02.02.20 को रद्द रहेगी।

गाड़ी क्रमांक – 12290 अप नागपुर –मुंबई दुरोंतो यह दिनांक 09.01.20 से दिनांक -02.02.20 तक नागपुर स्टेशन से प्रस्थान न करते हुए अजनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी क्रमांक – 12289 डाउन मुंबई – नागपुर दुरोंतो यह दिनांक – 09.01.20 से दिनांक – 01.02.20 तक यह गाड़ी अजनी स्टेशन पर शोर्ट टर्मिनेट की गयी है, याने अजनी स्टेशन तक ही जाएगी। आगे नागपुर तक नही जाएगी।

Uncategorised

राजस्थान के अजमेर पालनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण हेतु भीमाणा – मावल स्टेशनोंपर रेल ब्लॉक।

राजस्थान के अजमेर पालनपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण हेतु भीमाणा – मावल स्टेशनोंपर दिनांक 10 जनवरी से 06 फ़रवरी तक रेल ब्लॉक है।

राजस्थान की ओर यात्रा करनेवाले यात्रिओंसे निवेदन है, चेन्नई जोधपुर चेन्नई केवल चेन्नई से अहमदाबाद के बीच, हिसार सिकन्दराबाद हिसार एक्सप्रेस सिकन्दराबाद से बड़ोदरा से हिसार के बीच डाइवर्ट मार्ग पर और नान्देड श्रीगंगानगर नान्देड एक्सप्रेस, नान्देड से मेहसाणा के बाद भीलड़ी, समदड़ी होकर आगे परावर्तित मार्गपर चलेगी। ऐसी कई गाड़ियाँ है, समय और तारीखें जानने के परिपत्रक देखे और अपनी यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

अब गरीब रथ में बेड रोल अलगसे बुक कराने के आवश्यकता नही।

आपने गरीब रथ में यात्रा करते बेड रोल की उपलब्धता की समस्या से सामना किया होगा, क्योंकि रेलवे की अन्य वातानुकूलित श्रेणी की तरह गरीब रथ एक्सप्रेस में बेड रोल चार्जेस किराएमे सम्मिलित नही रहते। गरीब रथ एक्सप्रेस में बेड रोल ऑप्शनल रखा गया है, जिसका चार्जेस अलगसे देना पड़ता है और यदि आप आरक्षण लेते वक्त बेड रोल अलगसे ₹25/- देकर बुक करना भूल गए तो गाड़ी में बेड रोल मिलने में बड़ी मुश्किल होती है।

गरीब रथ एक्सप्रेस, भारतीय रेल में सन 2006 में शुरू की गई थी और आज की तारीख में 26 गरीब रथ गाड़ियाँ चलाई जा रही है। इसके शुरू करने की यह मंशा थी की सर्वसाधारण यात्री को निम्नतम किरायोंमे रेलवे की वातानुकूलित सेवा का आनंद लेते आना चाहिए। चूँकि किराया कम रखना था दूसरा गरीब रथ डिब्बों की जो रचना थी उसमें यात्री ज्यादा समाए रहते थे। इन ज्यादा यात्रिओंकी अनुपात में बेड रोल भी दिए जाते तो उतने बेड रोल रखने के लिए डिब्बों में जगह नही थी। इसके लिए यात्री को बेड रोल लेना ऑप्शनल कर दिया, यात्री अपनी आवश्यकताओं के अनुसार बेड रोल का मूल्य दे और बेड रोल बुक करें या यात्रा के दौरान ले। इससे किराए भी कम रहते थे। लेकिन इसमें दिक्कत यह होने लगी की स्टार्टिंग स्टेशन पर जितने भी बेड रोल होते, यात्री सम्भाल लेते और बीच के स्टेशनोंसे चढ़ने वाले यात्रिओंको बेड रोल उपलब्ध ही नही रहते थे। यहाँतक की बुक किए यात्रिओंको भी बेड रोल नही मिल पाते थे।

इन सारी परेशानियों के चलते रेल प्रशासन ने 15 मई 2020 से सारे गरीब रथ एक्सप्रेस में बेड रोल चार्जेस को अन्य वातानुकूलित श्रेणियों की तरह किराए में सम्मिलित कर दिया है और हर यात्री को बेड रोल मिले ऐसा सुनिश्चित कर दिया है। इसके लिए सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे को सूचना दी गयी है, डिब्बों में बेड रोल रखने के लिए, कुछ बर्थ कम कर के उचित जगह बनाए और यात्रिओंको सुविधा दे।