Uncategorised

पुणे मुम्बई रेल सेक्शन में और भी गाड़ियाँ रद्द

मुम्बई पुणे के बीच दिनांक 05 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक और भी गाड़ियाँ रद्द की गई है।

1: 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, जो दिनांक 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच लोकमान्य तिलक टर्मिनस स चलने वाली थी, उपरोक्त दिनोंमें केवल पुणे से विशाखापत्तनम के बीच चलेगी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पुणे के बीच रद्द रहेगी।

18519 विशाखापत्तनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जो दिनांक 05 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम से चलनेवाली थी, उपरोक्त दिनोंमें केवल विशाखापत्तनम से पुणे के बीच चलेगी, पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी।

2: 12702 हैदराबाद मुम्बई छ शि म ट एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक केवल हैदराबाद से पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

12701 मुम्बई छ शि म ट हैदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मुम्बई छ शि म ट के बजाय पुणे से रवाना हिकर हैदराबाद जायगी। मुम्बई और पुणे के बीच रद्द रहेगी।

3: 17614 नान्देड पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक केवल पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से पनवेल के बीच रद्द रहेगी।

17613 पनवेल नान्देड एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से दिनांक 16 अक्टूबर तक पनवेल के बजाय पुणे से नान्देड के लिए रवाना होगी, यह गाड़ी उपरोक्त दिनोंमें पनवेल और पुणे के बीच रद्द रहेगी।

4: 12125 मुम्बई छ शि म ट पुणे प्रगति एक्सप्रेस और 12126 पुणे मुम्बई छ शि म ट प्रगति एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पुर्णतया रद्द रहेगी।

इसके अलावा 12702 हैदराबाद मुम्बई छ शि म ट एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर को पूर्णतया रद्द रहेगी।
07617 नान्देड पनवेल स्पेशल दिनांक 12 अक्तूबर को, नान्देड से चलने वाली एवं 07618 पनवेल नान्देड स्पेशल दिनांक 13 अक्टूबर को पनवेल से चलनेवाली पूर्णतया रद्द रहेगी।

DRM पुणे से निम्नलिखित परिपत्रक जारी किया गया है।

Uncategorised

न्यु तिनसुकिया रेलवे स्टेशन

हमारे रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक और सुन्दर बनाए जा रहे है। हाल ही में हमने वर्धा स्टेशन के दृश्य देखे थे, आज आपको दिखाते है न्यु तिनसुकिया का रेलवे स्टेशन।
रेल प्रशासन, स्टेशनोंको सुन्दर और सुविधपूर्ण बनाता है, और आगे यात्रिओंकी जिम्मेदारी बनती है की वह उसकी सुन्दरता बनाए रखें।

Uncategorised

पुणे के यात्री, कृपया ध्यान दे। आपकी कुछ गाड़ियाँ दि. 05 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रद्द या शार्ट टर्मिनेट होने जा रही है।

1: दिनांक 05, 10, 11और 12 अक्टूबर को मुम्बईसे चलनेवाली 51027 मुम्बई पंढरपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 06, 11, 12 और 13 अक्टूबर को पंढरपुरसे चलनेवाली 51028 पंढरपुर मुम्बई पैसेंजर रद्द रहेगी।

2: दिनांक 06, 07, 08, 09, 13, और 14 अक्टूबर को मुम्बईसे चलनेवाली 51029 मुम्बई विजयपुरा पैसेंजर रद्द रहेगी।

दिनांक 07, 08, 09, 10, 14 और 15 अक्टूबर को विजयपुरासे चलनेवाली 51030 विजयपुरा मुम्बई पैसेंजर रद्द रहेगी।

3: दिनांक 05 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक 11025 /11026 पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस कल्याण इगतपुरी नासिक मार्ग से मनमाड न जाते हुए दौंड, अहमदनगर होते हुए मनमाड होकर भुसावल जाएगी। यह गाड़ी चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक मार्ग के लिए उपरोक्त दिनोंके लिए रद्द रहेगी।

4: 11029 / 11030 मुम्बई कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस दिनांक 05 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक केवल पुणे से कोल्हापुर के बीच चलाई जाएगी। उपरोक्त दिनोंमें यह गाड़ी पुणे से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

5:11029 मुंबई कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस दिनांक 15 अक्टूबर को पूर्णतया रद्द रहेगी।

6: 17318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुबली एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस की जगह पुणे से हुबली के लिए रवाना होगी, यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पुणे के बीच उपरोक्त दिनोंमें रद्द रहेगी।

6: 17317 हुबली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 05 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक हुबली से लोकमान्य तिलक टर्मिनस की जगह पुणे तक ही जाएगी, यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पुणे के बीच उपरोक्त दिनोंमें रद्द रहेगी।

यह परिपत्रक, DRM पुणे द्वारा जारी हुवा है।

Uncategorised

लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें

देश की पहली कमर्शियल ट्रेन, तेजस एक्सप्रेस आज से शुरू की गई। इसकी कई सारी जानकारी तो आपके पास पहलेसेही पहुंच गई है, आज तस्वीरें देखते है।