Uncategorised

मुम्बई हावड़ा मार्गपर, रायगड़ – झारसुगुड़ा खण्ड के कोटरलिया स्टेशन पर रेल ब्लॉक

17 मार्च 2025, सोमवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

मुम्बई हावड़ा मार्गपर, दपुमरे SECR क्षेत्र में, रायगड़ – झारसुगुड़ा खण्ड के कोटरलिया स्टेशन पर  रेल की तीसरी एवं चौथी मार्गिका को मुख्य रेल मार्ग से सम्पर्कता प्रदान करने हेतु दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक तेरह दिनों का रेल ब्लॉक दिया गया है। इस ब्लॉक के दौरान, 36 मेल/एक्सप्रेस/सवारी गाड़ियाँ अलग-अलग तिथियोंको रद्द रहेंगी। साथही चार – चार यात्री गाड़ियाँ मार्ग बदलकर/ आँशिक रद्द की जा रही है। रेल ब्लॉक के दौरान होने वाले उक्त बदलावों का विस्तृत विवरण निम्नप्रकार से है।

रद्द की गई गाड़ियाँ :

68737/38 रायगड़ बिलासपुर रायगड़ प्रतिदिन मेमू JCO दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक 14-14 फेरे रद्द रहेंगी।

68735/36 रायगड़ बिलासपुर रायगड़ प्रतिदिन मेमू JCO दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक 14-14 फेरे रद्द रहेंगी।

18113/14 टाटानगर बिलासपुर टाटानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 से 24 अप्रैल तक 14-14 फेरे रद्द रहेंगी।

18109/10 टाटानगर – नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – टाटानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक 14-14 फेरे रद्द रहेंगी।

20828 सान्तरागाछी जबलपुर साप्ताहिक हमसफ़र JCO दिनांक 16 और 23 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 20827 जबलपुर सान्तरागाछी साप्ताहिक हमसफ़र JCO दिनांक 17 और 24 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी।

17008 दरभंगा सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 11, 15, 18, 22  और 25 अप्रैल के पाँच  फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 17007 सिकंदराबाद दरभंगा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 08, 12, 15, 19, 22 अप्रैल के पाँच फेरे रद्द रहेंगी।

20822 सान्तरागाछी पुणे साप्ताहिक हमसफ़र JCO दिनांक 12 और 19 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 20821 पुणे सान्तरागाछी साप्ताहिक हमसफ़र JCO दिनांक 14 और 21 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी।

12880 भुबनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 10, 14, 17 और 21 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 12879 लोकमान्य तिलक टर्मिनस भुबनेश्वर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 12, 16, 19 और 23 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी।

22843 बिलासपुर पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 11 और 18 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 22844 पटना बिलासपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 13 और 20 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी।

12870 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 11 और 18 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 12869 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 13 और 20 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी।

12151 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार समरसता द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 09, 10, 16 और 17 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी।वापसी में 12152 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 11, 12, 18 और 19 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी।

22894 हावड़ा साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 10 और 17 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 22893 साईं नगर शिर्डी हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 12 और 19 अप्रैल के दो फेरे रद्द रहेंगी।

12812 हटिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 11, 12, 18 और 19 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 13, 14, 20 और 21 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी।

12129/30  पुणे हावड़ा पुणे आज़ाद हिन्द प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक 14-14 फेरे रद्द रहेंगी।

12860/59 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा गीतांजली प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक 14-14 फेरे रद्द रहेंगी।

12222 हावड़ा पुणे द्विसाप्ताहिक दुरन्तो सुपरफास्ट JCO दिनांक 10, 12, 17 और 19 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 12221 पुणे हावड़ा द्विसाप्ताहिक दुरन्तो सुपरफास्ट JCO दिनांक 12, 14, 19 और 21 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी।

12905 पोरबंदर शालीमार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 09, 10, 16 और 17 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 12906 शालीमार द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 11, 12, 18 और 19 अप्रैल के चार फेरे रद्द रहेंगी।

12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस शालीमार समरसता सप्ताह में चार दिवसीय, ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट JCO दिनांक 11, 12, 14, 15,  18, 19, 21 और 22 अप्रैल के आठ फेरे रद्द रहेंगी। वापसी में 12102 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी सप्ताह में चार दिवसीय,  सुपरफास्ट JCO दिनांक 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल के आठ फेरे रद्द रहेंगी।

नियमित मार्ग को बदलकर चलनेवाली गाड़ियाँ :

12809/10 हावड़ा – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हावड़ा प्रतिदिन सुपरफास्ट मेल वाया नागपुर, JCO दिनांक 11 से 24 अप्रैल तक, दोनों ही दिशाओंमें, 14- 14 फेरे झारसुगुड़ा से रायपुर के बीच परावर्तित मार्ग टिटिलागढ़ होकर चलाई जाएगी। उक्त तिथियोंमें यह गाड़ियाँ, ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, रायगढ़, ख़रासिया, सकती, चाँपा, बिलासपुर, भाटापारा यह स्टेशन स्किप करते चलेंगी।

12262 हावड़ा – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में चार दिवसीय दुरन्तो सुपरफास्ट वाया नागपुर, JCO दिनांक 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 एवं 23 अप्रैल के आठ फेरे और 12261 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा सप्ताह में चार दिवसीय दुरन्तो सुपरफास्ट वाया नागपुर, JCO दिनांक 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल के आठ फेरे झारसुगुड़ा से रायपुर के बीच परावर्तित मार्ग टिटिलागढ़ होकर चलाई जाएगी। उक्त तिथियोंमें यह गाड़ियाँ बिलासपुर यह स्टेशन स्किप करते चलेंगी।

आँशिक रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :

68861/62 गोंदिया – झारसुगुड़ा – गोंदिया प्रतिदिन मेमू JCO दिनांक 11 अप्रैल से 05 मई तक, 25 – 25 फेरे केवल गोंदिया से बिलासपुर के बीच ही चलेगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

12410 हज़रत निजामुद्दीन – रायगढ़ सप्ताह में पाँच दिवसीय, गोंड़वाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 एवं 22 अप्रैल के दस फेरे और 12409 रायगढ़ हज़रत निजामुद्दीन सप्ताह में पाँच दिवसीय गोंडवाना सुपरफास्ट वाया नागपुर, JCO दिनांक 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 22 एवं 24 अप्रैल के दस फेरे, केवल हज़रत निजामुद्दीन से बिलासपुर के बीच चलेंगी। उक्त फेरों में यह गाड़ी बिलासपुर से रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

Uncategorised

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लम्बा रेल ब्लॉक; बहुत सी यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

15 मार्च 2025, शनिवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर सेंट्रल स्टेशन एवं कानपुर ब्रिज लेफ्ट बैंक के बीच पुलिया क्रमांक 110 के गर्डर्स को बदला जा रहा है। इस काम के लिए बैयालिस दिनोंतक प्रतिदिन नौ घंटे रेल ब्लॉक की अनुमति दी गई है। उक्त दिनोंमें कानपुर सेंट्रल से कानपुर ब्रिज इस खण्ड की अप लाइन बन्द रहेगी। जो यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी, उसकी सूची निम्नलिखित है,

पूर्णतः रद्द की गई गाड़ियाँ :

14123/24 माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ – कानपुर सेंट्रल – माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 19 मार्च से 01 मई के बीच रद्द रहेगी।

11109/10 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन – लखनऊ – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 19 मार्च से 01 मई के बीच रद्द रहेगी।

22453/54 लखनऊ मेरठ सिटी लखनऊ राज्यरानी प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 19 मार्च से 30 अप्रैल के बीच रद्द रहेगी।

इन एक्सप्रेस गाड़ियोंके अलावा 51813/14 झाँसी लखनऊ सवारी, 54101/02 प्रयागराज संगम कानपुर अनवरगंज सवारी, 54153/54 रायबरेली कानपुर सेंट्रल सवारी, 54325/26 सीतापुर सिटी कानपुर सेंट्रल सवारी, 54335/36 बालामाऊ कानपुर सेंट्रल सवारी, 53345/46 लखनऊ कासगंज सवारी, 64203/04 लखनऊ कानपुर मेमू के बीच चलनेवाली, यह सवारी गाड़ियाँ दिनांक 19 मार्च से 01 मई के बीच रद्द रहेगी।

इसके साथ ही एक जोड़ी पार्सल विशेष एवं 03 जोड़ी TOD विशेष गाड़ियाँ भी उक्त अवधि में नही चलाई जाएगी।

आँशिक रद्द / पुनर्निर्धारित की जानेवाली गाड़ियाँ : कृपया गाड़ियोंकी JCO, अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार बाधित अवधि को समझे।

11407 पुणे लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 मार्च से 22 अप्रैल एवं 11408 लखनऊ पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 मार्च से 24 अप्रैल तक पुणे से कानपुर सेंट्रल के बीच ही चलेगी, कानपुर सेंट्रल से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी।

22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 मार्च से 26 अप्रैल एवं 22122 लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट 23 मार्च से 27 अप्रैल तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कानपुर सेंट्रल के बीच ही चलेगी, कानपुर सेंट्रल से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी।

12209 कानपुर सेंट्रल काठगोदाम साप्ताहिक गरीबरथ JCO दिनांक 25 मार्च से 29 अप्रैल एवं 12210 काठगोदाम कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस 24 मार्च से 28 अप्रैल तक काठगोदाम से लखनऊ के बीच ही चलेगी, कानपुर सेंट्रल से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी।

15083 छपरा फरुखाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 मार्च से 29 अप्रैल एवं 15084 फरुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 20 मार्च से 30 अप्रैल तक छपरा से गोमतीनगर के बीच ही चलेगी, गोमतीनगर से फरुखाबाद के बीच रद्द रहेगी।

गाड़ियोंकी नियमित समयसारणी में पुनर्निर्धारण

12104 लखनऊ पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 26 मार्च, 2, 9, 16, 23, 30 अप्रैल को लखनऊ से निर्धारित समय 16:20 की जगह, 30 मिनट देरीसे, 16:50 को रवाना की जाएगी।

16094 लखनऊ पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20, 24, 27 31 मार्च, 1, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 अप्रैल को लखनऊ से निर्धारित समय 16:20 की जगह, 30 मिनट देरीसे, 16:50 को रवाना की जाएगी।

12535 लखनऊ रायपुर द्विसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस JCO दिनांक 20, 24, 27 31 मार्च, 1, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28 अप्रैल को लखनऊ से निर्धारित समय 14:10 की जगह, 120 मिनट देरीसे, 16:10 को रवाना की जाएगी।

64211 लखनऊ कानपुर प्रतिदिन मेमू JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक लखनऊ से निर्धारित समय 14:30 की जगह, 90 मिनट देरीसे, 16:00 को रवाना की जाएगी।

07076 गोरखपुर हैदराबाद साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 23, 30 मार्च, 6, 13, 20, 27 अप्रैल को गोरखपुर से निर्धारित समय 08:30 की जगह, 150 मिनट देरीसे, 11:00 रवाना की जाएगी।

05053 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 21, 28 मार्च, 4, 11, 18, 25 अप्रैल को गोरखपुर से निर्धारित समय 09:30 की जगह, 120 मिनट देरीसे, 11:30 रवाना की जाएगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

सूची में दी गई यात्री गाड़ियाँ उनके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार (JCO) को मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। उन दिनोंमें उक्त गाड़ियाँ कानपुर सेंट्रल स्टेशन नही जाएंगी।

परावर्तित मार्ग – लखनऊ, मोरादाबाद

12571 गोरखपुर आनन्द विहार टर्मिनस सप्ताह में चार दिवसीय, हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 मार्च से 27 अप्रैल तक, 23 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी।

12595 गोरखपुर आनन्द विहार टर्मिनस सप्ताह में तीन दिवसीय, हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 29 अप्रैल तक, 18 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी।

22539 मऊ आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 मार्च से 29 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी।

22411 नाहारलगुन आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक अरुणाचल एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 मार्च से 26 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी।

22412 आनन्द विहार टर्मिनस नाहारलगुन द्विसाप्ताहिक अरुणाचल एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 27 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी।

12003 लखनऊ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, 42 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी। उक्त दिनोंमें, मार्ग बदलने से कानपुर सेंट्रल, फाफुंद, इटावा, टूण्डला, अलीगढ़ स्टेशन होकर नही जाएंगी।

15025 मऊ आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 मार्च से 29 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी। कानपुर सेंट्रल एवं अलीगढ़ स्टेशन स्किप होंगे।

15026 आनन्द विहार टर्मिनस मऊ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 मार्च से 28 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी। अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्किप रहेंगे।

15557 दरभंगा आनन्द विहार टर्मिनस अमृतभारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 28 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी। कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूण्डला एवं अलीगढ़ स्टेशन स्किप होंगे।

15705 कटिहार दिल्ली द्विसाप्ताहिक चम्पारण हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 28 अप्रैल तक, 12 फेरे, लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परावर्तित मार्ग आलमनगर, मोरादाबाद होकर चलेगी। कानपुर सेंट्रल, एवं अलीगढ़ स्टेशन स्किप होंगे।

परावर्तित मार्ग – बुढ़वल, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, कासगंज सूची में दी गई यात्री गाड़ियाँ उनके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार (JCO) को मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। उन दिनोंमें उक्त गाड़ियाँ कानपुर सेंट्रल स्टेशन नही जाएंगी।

19410 गोरखपुर साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 मार्च से 28 अप्रैल तक, 12 फेरे, बुढ़वल से कासगंज के बीच परावर्तित मार्ग सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होकर चलेगी। बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, बिल्हौर, कन्नौज, फरुखाबाद, गंज डंडवारा स्टेशन स्किप रहेंगे।

22922 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 मार्च से 29 अप्रैल तक, 06 फेरे, बुढ़वल से कासगंज के बीच परावर्तित मार्ग सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होकर चलेगी। बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, गुरसहायगंज, फरुखाबाद स्टेशन स्किप रहेंगे।

22921 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 मार्च से 27 अप्रैल तक, 06 फेरे, बुढ़वल से कासगंज के बीच परावर्तित मार्ग सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होकर चलेगी। बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, गुरसहायगंज, फरुखाबाद स्टेशन स्किप रहेंगे।

02563/64 बरौनी नई दिल्ली बरौनी प्रतिदिन क्लोन विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, 42-42 फेरे, बुढ़वल से कासगंज के बीच परावर्तित मार्ग सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होकर चलेगी। ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, स्टेशन स्किप रहेंगे।

02569/70 दरभंगा नई दिल्ली दरभंगा प्रतिदिन क्लोन विशेष एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, 42-42 फेरे, बुढ़वल से कासगंज के बीच परावर्तित मार्ग सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर होकर चलेगी। ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – लखनऊ, शाहजहांपुर, कासगंज सूची में दी गई यात्री गाड़ियाँ उनके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार (JCO) को मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। उन दिनोंमें उक्त गाड़ियाँ कानपुर सेंट्रल स्टेशन नही जाएंगी।

20921/22 बान्द्रा लखनऊ बान्द्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 मार्च से 27 अप्रैल तक, 06-06 फेरे, कासगंज से लखनऊ के बीच परावर्तित मार्ग शाहजहांपुर होकर चलेगी। फरुखाबाद, कन्नौज, अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्किप रहेंगे।

19669/70 उदयपुर पाटलिपुत्र उदयपुर साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 मार्च से 25 अप्रैल तक, 06-06 फेरे, कासगंज से लखनऊ के बीच परावर्तित मार्ग शाहजहांपुर होकर चलेगी। फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्किप रहेंगे।

12179/80 लखनऊ आगरा फोर्ट लखनऊ प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक 42-42 फेरे, कासगंज से लखनऊ के बीच परावर्तित मार्ग शाहजहांपुर होकर चलेगी। उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफुंद, भरथना, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूण्डला, जमुना ब्रिज स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – गोरखपुर, अयोध्याधाम, माँ बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सूची में दी गई यात्री गाड़ियाँ उनके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार (JCO) को मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। उन दिनोंमें उक्त गाड़ियाँ कानपुर सेंट्रल स्टेशन नही जाएंगी।

12511 गोरखपुर कोचुवेळी त्रिसाप्ताहिक राप्तीसागर एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 27 अप्रैल तक 18 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गोण्डा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव स्टेशन स्किप रहेंगे।

12521 बरौनी एर्नाकुलम साप्ताहिक राप्तीसागर एक्सप्रेस JCO दिनांक 24 मार्च से 28 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गोण्डा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव स्टेशन स्किप रहेंगे।

12589 गोरखपुर चारलापल्ली साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 26 मार्च से 30 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गोण्डा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव स्टेशन स्किप रहेंगे।

12591 गोरखपुर यशवन्तपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 मार्च से 26 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गोण्डा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव स्टेशन स्किप रहेंगे।

15023 गोरखपुर यशवन्तपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 मार्च से 29 अप्रैल तक 05 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

15065 गोरखपुर पनवेल सप्ताह में पांच दिवसीय एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 29 अप्रैल तक 30 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। आनन्द नगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, झाड़खंडी, बलरामपुर, गोण्डा, बाराबंकी, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

15067 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 29 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। आनन्दनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, झाड़खंडी, बलरामपुर, गोण्डा, बाराबंकी, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

20104 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 मार्च से 29 अप्रैल तक 42 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गोण्डा, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्किप रहेंगे।

22533 गोरखपुर यशवन्तपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 24 मार्च से 28 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग अयोध्या धाम, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। गोण्डा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – वाराणसी, प्रयागराज रामबाग़, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सूची में दी गई यात्री गाड़ियाँ उनके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार (JCO) को मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। उन दिनोंमें उक्त गाड़ियाँ कानपुर सेंट्रल स्टेशन नही जाएंगी।

15269 मुजफ्फरपुर साबरमती साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 24 अप्रैल तक 06 फेरे, छपरा से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। सिवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

22531 (15109) छपरा मथुरा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 मार्च से 30 अप्रैल तक 18 फेरे, छपरा से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगा। छपरा से ऐशबाग तक सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

19306 कामाख्या महू साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 मार्च से 27 अप्रैल तक 06 फेरे, वाराणसी से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगा। जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर,  लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

11124 बरौनी ग्वालियर प्रतिदिन मेल JCO दिनांक 19 मार्च से 29 अप्रैल तक 42 फेरे, छपरा से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। एकमा से उन्नाव तक सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

11080 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 मार्च से 26 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। आनन्दनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, झाड़खंडी, बलरामपुर, गोण्डा, बाराबंकी, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

12597 गोरखपुर मुम्बई अन्त्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 मार्च से 29 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – माँ बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सूची में दी गई यात्री गाड़ियाँ उनके प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथिनुसार (JCO) को मार्ग परिवर्तन कर चलाई जाएंगी। उन दिनोंमें उक्त गाड़ियाँ कानपुर सेंट्रल स्टेशन नही जाएंगी।

14101/02 प्रयागराज संगम कानपुर सेंट्रल प्रयागराज संगम प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक 42-42 फेरे, प्रयागराज संगम से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। फाफामऊ से उन्नाव के बीच सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

14217/18 प्रयागराज संगम चंडीगढ़ प्रयागराज संगम प्रतिदिन ऊंचाहार एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 मार्च से 30 अप्रैल तक 42-42 फेरे, प्रयागराज संगम से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग छपरा, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। फाफामऊ से उन्नाव के बीच सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

12144 सुल्तानपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 25 मार्च से 29 अप्रैल तक 06 फेरे, सुल्तानपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। मुसाफिरखाना, निहालगढ़, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

12174 माँ बेल्हादेवी प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक उद्योगनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 29 अप्रैल तक 12 फेरे, प्रतापगढ़ से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। अमेठी, रायबरेली, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

13167 कोलकाता आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 24 अप्रैल तक 06 फेरे, प्रतापगढ़ से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। वाराणसी से लखनऊ के बीच के स्टेशन स्किप रहेंगे।

12875 पुरी आनन्द विहार नीलाचल त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 मार्च से 29 अप्रैल तक 18 फेरे, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव के बीच सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – गोरखपुर, अनौरिहार, जौनपुर, फाफामऊ, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल

19054 मुजफ्फरपुर सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 23 मार्च से 27 अप्रैल तक 06 फेरे, शाहगंज से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, लखनऊ स्टेशन स्किप रहेंगे।

15045 गोरखपुर ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 मार्च से 24 अप्रैल तक 06 फेरे, गोरखपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। बस्ती, गोण्डा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशन स्किप रहेंगे।

परावर्तित मार्ग – अम्बाला कैंट, दिल्ली जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल

22445/46 कानपुर सेंट्रल अमृतसर कानपुर सेंट्रल  साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 24 मार्च से 29 अप्रैल तक 06-06 फेरे, कानपुर सेंट्रल से अम्बाला के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। उन्नाव से सहारनपुर के बीच सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

12469/70 कानपुर सेंट्रल जम्मूतवी कानपुर सेंट्रल  द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 20 मार्च से 30 अप्रैल तक 12-12 फेरे, कानपुर सेंट्रल से अम्बाला के बीच परावर्तित मार्ग होकर चलेगी। उन्नाव से सहारनपुर के बीच सभी स्टेशन स्किप रहेंगे।

Uncategorised

ताजा अपडेट : भुसावल – नागपुर रेल मार्ग निर्बाध किया गया; गाड़ियोंकी आवाजाही शुरू।

14 मार्च 2025, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081

भुसावल मण्डल के अधिकारियों और रेल कर्मियोंने अथक परिश्रम कर बोदवड के करीब अपघात क्षेत्र को निर्बाध कर दिया है और यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही अब शुरू हो गई है।

आप यात्रियों और रेल कर्मियोंके बीच हुवा एक सुन्दर गेस्चर, सुसंवाद देख सकते है! ☺️

Uncategorised

भुसावल – नागपुर मार्ग पर बोदवड स्टेशन पर दुर्घटना : अमरावती एक्सप्रेस से टकराया ट्रक

14 मार्च 2025, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081

आज सुबह तड़के चार बजे 12111 मुम्बई अमरावती एक्सप्रेस से एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। यह हादसा भुसावल से आगे नागपुर मार्ग पर, महज 31 किलोमीटर दुर, बोदवड स्टेशन के पास घटित हुवा है। मार्ग की सारी रेल यातायात OHE ओवर हेड इलेक्ट्रिक टूटने से फिलहाल ठप है।

फिलहाल 18029 शालीमार एक्सप्रेस, 22141 नागपुर हमसफ़र, 12261 हावड़ा दुरंतो, 11039 गोंदिया महाराष्ट्र, 12655 चेन्नई नवजीवन अपने नियमित मार्ग की बजाय खण्डवा, इटारसी होकर नागपुर पहुँचेंगी।

कहा जा रहा है, रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर गेहुँ से लदा एक ट्रक गेट तोड़कर पटरी पर चला आया। उसी वक्त 12111 अमरावती मुम्बई एक्सप्रेस बोदवड स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर थी और लेवल क्रॉसिंग से निकल रही थी। लोको पायलट ने तुरन्त ब्रेक लगाए और गाड़ी रोक दी। जानमाल की हानि की कोई खबर नही है अपितु रात में सोए रेल यात्री अपनी बर्थ से गिर पड़े। घटनास्थल पर रेल ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायरोंके टूटने की खबर है इससे यातायात ठप्प हो चुकी है।

नवजीवन एक्सप्रेस, महाराष्ट्र एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग पर जगह जगह पर रोक दी गई है। मार्ग की यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही कब पुनर्स्थापित होंगी इस बारे में रेल विभाग से सूचना की प्रतीक्षा है।

Uncategorised

मध्य रेलवे की 184 होली विशेष गाड़ियाँ – उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा के लिए 68 होली विशेष

12 मार्च 2025, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेलवे ने इस त्यौहारी/होली सीजन में उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाले यात्रियों को होली का शानदार उपहार दिया है।

मध्य रेलवे देश भर के विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 184 विशेष गाड़ियाँ चला रहा है, ताकि यात्री अपने प्रियजनों के साथ होली का त्यौहार मना सकें।

इनमें से 68 गाड़ियाँ उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए हैं।

इन विशेष गाड़ियोंमे एसी स्पेशल, एसी, स्लीपर और जनरल कोच के मिश्रित संयोजन वाली और अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा के लिए 68 यात्राएँ इस प्रकार हैं:

उत्तर प्रदेश की इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, जहाँ 36 विशेष ट्रेन यात्राएँ इस प्रकार हैं:

  • मुंबई से मऊ तक 10 यात्राएँ
  • मुंबई से बनारस तक 6 यात्राएँ
  • मुंबई से गोरखपुर तक 8 यात्राएँ
  • मुंबई से कानपुर तक 4 यात्राएँ और
  • पुणे से गाजीपुर सिटी तक 8 यात्राएँ
    अन्य 32 गाड़ियाँ इन यात्राओं में शामिल हैं
  • पुणे से झांसी तक 4 यात्राएँ
  • हडपसर से झांसी तक 4 यात्राएँ
  • पुणे से इंदौर (मध्य प्रदेश) तक 6 यात्राएँ
  • नासिक रोड से धनबाद (झारखंड) तक 10 यात्राएँ
  • पुणे से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) तक 4 यात्राएँ और
  • हडपसर से हिसार (हरियाणा) तक 4 यात्राएँ

ये विशेष गाड़ियाँ, यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मददगार होंगी। यात्रियों की सुविधा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए, मध्य रेलवे ने यात्री सुविधाओं में वृद्धि की है और अपने पूरे नेटवर्क में कई उपाय लागू किए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर पीने के पानी, भोजन और शौचालय की सुविधा के साथ होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं।

अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों और टिकट जांच कर्मचारियों को तैनात करके विशेष ट्रेनों में उचित बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवस्थित कतार प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है। पूरे स्टेशनों में प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट जांच कर्मचारियों की स्पष्ट उपस्थिति भी यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में सहायक है। ये कर्मी यात्रियों को उनके निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ले जाने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और पूरे स्टेशन परिसर में भीड़ की आवाजाही को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सहायता कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश/झारखंड/दिल्ली/हरियाणा जाने वाली इन विशेष ट्रेनों में होली के त्योहार के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए संशोधित संरचना वाली कुछ विशेष ट्रेनों का विस्तार भी शामिल है।
विवरण इस प्रकार है:

04152/04151 एलटीटी-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
04152 स्पेशल 15.03.2025 से 22.03.2025 तक हर शनिवार को एलटीटी मुंबई से रवाना होगी (2 ट्रिप)
04151 स्पेशल 14.03.2025 से 21.03.2025 तक हर शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी (2 ट्रिप)

04152/04151 की संशोधित संरचना: 1 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 4 स्लीपर क्लास, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन

01923/01924 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
01923 स्पेशल 16.03.2025 से हर रविवार को हडपसर से रवाना होगी 23.03.2025 (2 ट्रिप)
01924 स्पेशल 15.03.2025 से 22.03.2025 तक हर शनिवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी से रवाना होगी (2 ट्रिप)

01921/01922 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
01921 स्पेशल 13.03.2025 से 20.03.2025 तक हर गुरुवार को पुणे से रवाना होगी (2 ट्रिप)
01922 स्पेशल 12.03.2025 से 19.03.2025 तक हर बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी से रवाना होगी (2 ट्रिप)

01923/01924 और 01921/01922 की संशोधित संरचना: 1 एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 6 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान सह गार्ड का ब्रेक वैन

03398/03397 नासिक रोड-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल
03398 स्पेशल 13.03.2025 से 27.03.2025 तक हर गुरुवार को नासिक रोड से रवाना होगी (3 ट्रिप)
03397 स्पेशल 11.03.2025 से 25.03.2025 तक हर मंगलवार को धनबाद से रवाना होगी (3 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 03398/03397 उसी संरचना के साथ चलेगी

ट्रेन संख्या 04152/04151, 01923/01924, 01921/01922 और 03398/03397 मौजूदा समय, दिन और ठहराव के साथ चलेंगी

आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 04152, 01923, 01921 और 03398 विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर उपलब्ध हैं। इन विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव के लिए, कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में किसी भी असुविधा से बचने के लिए स्टेशन पर समय पर पहुँचें। समय पर पहुँचने से बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मध्य रेलवे अपने यात्रियों से अपील करता है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैध टिकट और पहचान पत्र के साथ यात्रा करें।

——-
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।