Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस, कुछ मार्ग का सफ़ेद हाथी!

21 सितम्बर 2024, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

वन्देभारत, भारतीय रेल की एक महत्वाकांक्षी प्रीमियम इंटरसिटी रेल गाड़ी, जो देश के महत्वपूर्ण शहरोंका एक दिन में फेरा करा देती है।

वन्देभारत एक्सप्रेस चलाने का उद्देश्य यही था की देश के ऐसे प्रमुख शहर जो बिजनेस हब है या औद्योगिक इकाइयों से समृद्ध है या फिर बड़े धार्मिक यात्राओंके लिए प्रसिद्ध है, इन्हें एक दिन में साधे। मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, बनारस, पुणे इत्यादि ऐसे शहर है, जहाँ तेज परिवहन की मांग रहती है। मुम्बई – अहमदाबाद के बीच कई यात्री गाड़ियाँ रोजाना चलती है, फिर भी वहाँपर यात्रिओंकी और गाड़ियोंके लिए माँग बढ़ती ही रहती है। वहीं अवस्था अन्य महानगरों में भी चलते आ रही है। वाराणसी, अयोध्या, कटरा यह धार्मिक स्थलों के लिए भी यात्रिओंकी तेज एवं आरामदायक गाड़ियोंकी माँग रहती है। इसीके मद्देनजर वन्देभारत गाड़ियाँ ऐसे मार्गोंपर सफल है, यात्रिओंसे लबालब होकर चल रही है।

निम्नलिखित चार्ट देखिए,

उपरोक्त चार्ट में वन्देभारत गाड़ियोंके वातानुकूलित चेयर कार के सीटों का लेखाजोखा लिया गया है। कुछ गाड़ियाँ हाल ही में अर्थात 16 सितम्बर से ही शुरू की गई है अतः उन ने यात्री प्रतिक्रियाओं का असर दिखने के लिए कुछ अवसर लग सकता है।

भुबनेश्वर – विशाखापट्टनम, टाटानगर – ब्रम्हपुर, रीवा – भोपाल, कलबुर्गी – बेंगलुरु, उदयपुर – आगरा / जयपुर, दुर्ग – विशाखापट्टनम, नागपुर – सिकंदराबाद ई. कुछ ऐसी वन्देभारत गाड़ियाँ है, जिनमे यात्रिओंकी प्रतिक्रिया निराशाजनक है। रेल प्रशासन को आवश्यकता है, की जिन वन्देभारत गाड़ियोंमे पचास प्रतिशत से भी कम यात्री यात्रा कर रहे है तो उन गाड़ियोंका अभ्यास किया जाए, उनकी समयसारणी में, टर्मिनल स्टेशन में बदलाव कर कुछ फर्क पड़ सकता है, या उस मार्ग के लिए वन्देभारत जैसी प्रीमियम गाड़ी की आवश्यकता ही नही है यह देखा जाना चाहिए।

कुछ मार्ग ऐसे भी है, जहाँ वन्देभारत गाड़ियोंमे यात्रिओंकी प्रतिक्रिया उस्फूर्त है, गाड़ियाँ बिल्कुल फुल चल रही है। ऐसे मार्ग पर वन्देभारत गाड़ियोंके कोच बढाकर या अतिरिक्त गाड़ी चलाकर ज्यादा यात्रिओंकी व्यवस्था की जा सकती है। वाराणसी – दिल्ली और मुम्बई – अहमदाबाद के बीच यह प्रयोग सफल हुवा है। साथ ही इन्दौर – भोपाल वन्देभारत को नागपुर तक आगे बढ़ाकर यात्री सुविधा और संख्या में बढ़ोतरी मिली है। उदयपुर – जयपुर वन्देभारत को आगरा तक बढ़ाया गया है।

दरअसल किसी एक वन्देभारत जैसी प्रीमियम गाड़ी को चलाने के लिए उसी मार्ग की अन्य मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंकी समयसारणी को हिलाया जाता है। प्रीमियम गाड़ी है, तो उसे अन्य यात्री गाड़ियोंके मुकाबले परिचालनिक प्राधान्य भी दिया जाता है। एक तरफ देश मे उन्नत शिक्षा, औद्योगिकरण के चलते गांवों, छोटे शहरोंसे महानगरों की ओर यात्रिओंकी आवाजाही बढ़ रही है। लेकिन सभी यात्री प्रीमियम गाड़ियोंमे यात्रा नही कर सकते। महंगे किरायों और कम स्टोपेजेस के चलते वन्देभारत जैसी गाड़ियाँ आम यात्रिओंके लिए किसी उपयोग की नही। उन्हें डेमू, मेमू, इंटरसिटी या हाल ही में अहमदाबाद – भुज के बीच शुरू की गई वन्दे मेट्रो जैसे गाड़ियोंकी आवश्यकता है। ऐसी गाड़ियाँ, रोजगार पर पहुंचने वाले आम जनता के लिए उपयुक्त रह सकती है।

हालाँकि रेल प्रशासन वन्देभारत गाड़ियोंमे यात्रिओंकी संख्या बढ़े इसलिए प्रयास कर रही है। मगर साथ मे यह भी हो, जहाँ जिस तरह के व्यवस्था की माँग है, वह मिल जाए तो बेहतर है, अन्यथा केवल राजनीतिक माँग के चलते शुरू की गई इन प्रीमियम गाड़ियोंकी यात्री-रहित चलकर भद न बजे।

Uncategorised

दुनिया का सबसे बड़ा लोकसंग्रह; कुम्भ मेले के लिए पश्चिम रेल की ग्यारह विशेष गाड़ियोंके प्रस्ताव

19 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की तैयारीयां चल रही है। लाखों यात्रिओंकी यातायात के लिए रेल प्रशासन ने भी अपनी विशेष गाड़ियोंका नियोजन करना शुरू कर दिया है। कुम्भमेला 2025 की 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रहेगा। मध्य रेल ने भी अपनी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रयागराज के बीच द्विसाप्ताहिक फेरे लगानेवाली 12289/90 दूरन्तो एक्सप्रेस के फेरे प्रतिदिन करने का नियोजन किया है। आइए पश्चिम रेलवे की विशेष गाड़ियाँ भी देख लेते है।

1: 09371/72 डॉ आंबेडकर नगर महू – बलिया – डॉ आंबेडकर नगर महू TOD विशेष वाया इन्दौर, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औँरिहार

2: 09031/32 उधना – बलिया – उधना TOD विशेष वाया सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औँरिहार

3: 09029/30 वडोदरा – बलिया – वडोदरा TOD विशेष वाया रतलाम, नागदा, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औँरिहार

4: 09019/20 वलसाड़ – दानापुर – वलसाड़ TOD विशेष वाया नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा

5: 09021/22 वापी गया वापी TOD विशेष वाया वलसाड़, नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम

6: 09403/04 अहमदाबाद वाराणसी अहमदाबाद TOD विशेष वाया आणंद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूण्डला, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन

7: 09413/14 साबरमती बनारस साबरमती TOD विशेष वाया मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,  आगरा फोर्ट, टूण्डला, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

8: 09537/38 राजकोट बनारस राजकोट TOD विशेष वाया वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,  आगरा फोर्ट, टूण्डला, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

9: 09555/56 भावनगर बनारस भावनगर TOD विशेष वाया वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,  आगरा फोर्ट, टूण्डला, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

10: 09421/22 साबरमती बनारस साबरमती TOD विशेष वाया गांधीनगर कैपिटल, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,  आगरा फोर्ट, टूण्डला, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

11: 09591/92 वेरावळ बनारस राजकोट TOD विशेष वाया राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, वीरमगाम, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर,  आगरा फोर्ट, टूण्डला, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड

यज्ञपी उपरोक्त गाड़ियाँ प्रस्तावित है, आशा है रेल प्रशासन इन के परिचालन में आवश्यकता नुसार बदलाव कर इन्हें चलाने की अनुमति दे देगा।

Uncategorised

दौंड मनमाड़ खण्ड पर चार दिन का रेल ब्लॉक; कुछ यात्री गाड़ियाँ रद्द, परावर्तित, रिशेड्यूल की जा रही है।

18 सितम्बर 2024, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल के दौंड मनमाड़ खण्ड के राहुरी पढेगांव के बीच रेल दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है।

रेल सुरक्षा आयुक्त के निरक्षण हेतु यह रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। दिनांक 19 सितम्बर से 23 सितम्बर 2024 तक निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 19 एवं 20 सितम्बर को 30 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

रद्द की गई गाड़ियाँ :

01487/88 पुणे हरनगुळ पुणे विशेष, JCO 22, 23 सितम्बर को दोनों दिशाओंसे रद्द रहेगी।

11041 दादर साईं नगर शिर्डी दिनांक 21 एवं 11042 साईं नगर शिर्डी दादर दिनांक 22 को रद्द रहेगी।

02132 जबलपुर पुणे विशेष दिनांक 21/9/2024 को एवं 02131 पुणे जबलपुर विशेष दिनांक 22/9/2024 को रद्द रहेगी।

नियमित मार्ग से परावर्तित हो कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

11410 निजामाबाद पुणे डेमू दिनांक 21/9/2024, 22/9/2024 एवं 11409 दौंड निजामाबाद डेमू दिनांक 22/9/2024, 23/9/2024 को परभणी, परली, लातूर, कुरडुवाडी, दौंड होकर चलेगी।

17629 पुणे नान्देड़ एक्सप्रेस दिनांक 22/9/2024 एवं 23/9/2024 को और 17630 नान्देड़ पुणे एक्सप्रेस दिनांक 21/9/2024 एवं 22/9/2024 को परभणी, परली, लातूर, कुरडुवाडी, दौंड होकर चलेगी।

12779 वास्को निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस JCO 22/9/2024 को पुणे – मनमाड़ के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी उक्त तिथि को पुणे, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ होकर चलेगी।

22690 यशवंतपुर अहमदाबाद सुपरफास्ट JCO 22/9/2024 को दौंड – सूरत के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी उक्त तिथि को दौंड, पुणे, कर्जत, पनवेल, कल्याण, वसई रोड, सूरत होकर चलेगी।

22658 निजामुद्दीन हुबली सुपरफास्ट JCO 22/9/2024 को मनमाड़ – दौंड के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी उक्त तिथि को मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, पुणे, दौंड होकर चलेगी।

11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO 21/9/2024 को मनमाड़ – पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी उक्त तिथि को मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, होकर चलेगी।

12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा सुपरफास्ट JCO 21/9/2024 को मनमाड़ – पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। यह गाड़ी उक्त तिथि को मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, होकर चलेगी।

रिशेड्यूल की गई गाड़ियाँ :

11025 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 23/9/2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से, अपने निर्धारित प्रस्थान समय 11:05 की जगह 14:35 पर याने 210 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

12627 बेंगलुरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22/9/2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन बेंगलुरु से, अपने निर्धारित प्रस्थान समय 19:20 की जगह 23:20 पर याने 240 मिनट देरी से रवाना की जाएगी।

Uncategorised

जेब भले कट जाए, मगर जिओ शान से!☺️

15 सितम्बर 2024, रविवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

एक ख़बर : वर्तमान में परिचालित 3500 सर्वसाधारण लोकल ट्रेनों की जगह लेंगी वातानुकूलित वन्दे मेट्रो

देख लीजिए, वन्दे मेटो की तस्वीर, यह गाड़ी आज/कल में अहमदाबाद से भुज के बीच शुरू होने जा रही है। आगे खबर यह आ रही है, 3500 वर्तमान लोकल रेल व्यवस्था को इस तरह की वन्दे मेट्रो गाड़ियोंसे बदलने की योजना है।

अब लोकल ट्रेन्स का अर्थ केवल उपनगरीय गाड़ियाँ नही, अपितु छोटे शहरों के बीच चलनेवाली, सभी छोटे – बड़े स्टोपेजेस पर रुकनेवाली सवारी गाड़ियाँ जिन्हें हाल ही में डेमू/मेमू में बदला गया था, फिर एक बार नए क्रांतिकारी बदलाव की ओर जानेवाली है। उन्हें अब वन्दे मेट्रो के स्वरूप में बदलने की तैयारी है।

यात्री सुरक्षा, आरामदायी और तेज यातायात तो यह गाड़ियाँ प्रदान करेगी मगर जो किफायत और सामान्य तबक़े की किफायती रेल यात्रा का तमग़ा इन सवारी गाड़ियोंका होता था, अब छीन जाएगा।

वन्दे मेट्रो के न्यूनतम किराए ₹30/- और आगे प्रत्येक 25 किलोमीटर के लिए ₹30/- जोड़ते चलिए। अर्थात 50km – ₹60/-, 100km – ₹120/-,  200km – 240/- और 300km के लिए ₹360/-  वहीं अभी प्रचलित सवारी गाड़ियोंमे न्यूनतम किराए ₹10/- 25km ₹10/- 50km ₹15/-, 100km ₹25/- 200km ₹45/-, 300km के लिए ₹60/- रुपए किराए है। वहीं साधारण द्वितीय श्रेणी मेल/एक्सप्रेस में यही किराए 25 km – ₹30/-, 100km ₹50/- 200km – ₹75/- और 300km के लिए ₹105/- लागू है।

बात यह है, यात्री किराया तालिकाओं में भले वर्षोंसे बदलाव नही हुवा हो मगर यात्रा परिवहन में व्यापक बदलाव कर रेल प्रशासन ने यात्री किरायोंका स्वरूप बदल दिया है। सामान्य यात्रिओंकी सवारी गाड़ियाँ गिनीचुनी रह गई, बहुतसी मेल/एक्सप्रेस श्रेणियों में बदल दी गई। बहुतसी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंको सुपरफास्ट श्रेणी में लाकर उन्हें उन्नत किराए श्रेणी में लाया गया। पूर्णतः वातानुकुल थ्री टियर गाड़ी को ‘हमसफ़र’ टैग लगाकर सामान्य AC-3 से अलग किराए लगा दिए गए।

माना की परिवर्तन यह दुनिया का नियम है। नई नई तकनीकें आती रहेंगी, बदलाव होते रहेंगे और पुरानी व्यवस्था बदलते रहेंगी, तब जाहिर सी बात है, पुराने किराए भी कहाँ तक रहेंगे? पुरानी गाड़ियाँ भी कहाँ तक रहेंगी? बस सस्ती रेल यात्राएँ बीते दिनोंकी बातें बनकर रह जाएंगी। 😢

Uncategorised

नागपुर – सिकंदराबाद एवं पटना – टाटानगर वन्देभारत की समयसारणी

13 सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

20101/02 नागपुर – सिकंदराबाद – नागपुर वन्देभारत एक्सप्रेस

20 कोच की यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

मार्ग में सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, रामागुण्डम एवं काजीपेट स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

20893/94 टाटानगर – पटना – टाटानगर वन्देभारत एक्सप्रेस

08 कोच की यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक सोमवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

मार्ग में चाँदील, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह, पारसनाथ, कोडरमा, गया स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।