Uncategorised

रेलवे स्टेशनोंकी नवीनतम श्रेणी तय की गई

10 सितम्बर 2024, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल के नेटवर्क में कुल 8809 रेलवे स्टेशन है, जिसमे 5945 नॉन सबर्बन अर्थात गैर-उपनगरीय स्टेशन है। 578 उपनगरीय स्टेशन है, जिसमे मुम्बई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद ई. महानगर आते है जिनमे उपनगरीय गाड़ियाँ चलते है। 2286 हॉल्ट स्टेशन्स है, जहाँपर अमूमन डेमू, मेमू, सवारी गाड़ियाँ ही ठहराव लेती है।

सभी 8809 स्टेशनोंको 3 श्रेणियों में बाँटा गया है। NSG नॉन सबर्बन स्टेशन ग्रुप, जिसमे यात्रिओंके आवागमन (फुटफॉल) और स्टेशन की कुल आय के अनुसार छह उपश्रेणी में रखा गया है। SG सबर्बन स्टेशन ग्रुप इसमे तीन उपश्रेणिया है और तीसरा हॉल्ट स्टेशन ग्रुप, इसमे भी तीन उपश्रेणिया है।

मेट्रो रेल सहित सत्रह क्षेत्रीय रेलवे के स्टेशनोंकी सूची निम्नप्रकार है।

स्टेशनोंका वर्गीकरण प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल से किया जाता है। उपरोक्त वर्गीकरण वर्ष 2024-25 के लिए किया गया है। वर्गीकरण के मानक यात्रिओं द्वारा होनेवाली PRS एवं UTS टिकटोंकी आय और स्टेशन से रवाना होनेवाले यात्री संख्या से तय की गई है। यह गणना हेतु आँकड़े आर्थिक वर्ष 2023/24 के है।

वर्गीकरण में उच्चतम श्रेणी पाना, यह ऐसा दुष्ट चक्र है, ज्यादा गाड़ियाँ, ज्यादा ठहराव, ज्यादा आय!
स्टोपेजेस नही रहेंगे तो आय भला कैसे बढ़ेगी? और मार्गपर ज्यादा यात्री गाड़ियाँ भी तो चलें!
😁

Uncategorised

15 सितम्बर को दस नई वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ

09 सितम्बर 2024, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

वन्देभारत एक्सप्रेस दस नए मार्ग पर चलने के लिए तैयार है। दिनांक 15 सितम्बर 2024 को निम्नलिखित दस नई वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ किया जा रहा है। हालाँकि रेल विभाग की सूचना का अभी इंतज़ार है, मगर शुभारंभ गाड़ियोंके अंदाजन समयसारणी अनौपचारिक रूप से मीडिया में आ चुकी है।

1: नागपुर सिकंदराबाद नागपुर वन्देभारत

2: आगरा कैंट बनारस आगरा कैंट वन्देभारत

3: रायपुर विशाखापट्टनम रायपुर वन्देभारत (यह गाड़ी दुर्ग – विशाखापट्टनम के बीच घोषित है।)

4: गया हावड़ा गया वन्देभारत

5: टाटानगर पटना टाटानगर वन्देभारत

6: ब्रम्हपुर टाटानगर ब्रम्हपुर वन्देभारत

7: बैद्यनाथ धाम वाराणसी बैद्यनाथ धाम वन्देभारत

8: राउरकेला हावड़ा राउरकेला वन्देभारत

9: भागलपुर हावड़ा भागलपुर वन्देभारत

10: पुणे हुब्बाली पुणे वन्देभारत

साथ ही वाराणसी नई दिल्ली वन्देभारत गाड़ी को ने 20 कोच के रैक से चलाया जाएगा। इससे इस गाड़ी की यात्री क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

रेल विभाग द्वारा यथोचित समयपर इन गाड़ियोंकी विस्तृत समयसारणी आएगी तब हम उसे आपके लिए प्रस्तुत करेंगे।

Uncategorised

संतरागाछी – अजमेर के बीच चलेगी साप्ताहिक विशेष

09 सितम्बर 2024, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081

दशहरा, दीपावली, छठ पूजा के दौरान यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए तथा अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए पश्चित रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया स्‍टेशन पर ठहराव के साथ संतरागाछी से अजमेर के मध्‍य गाड़ी संख्‍या 08611/08612 संतरागाछी अजमेर संतरागाछी विशेष, दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 08611 संतरागाछी अजमेर साप्ताहिक विशेष 30 सितम्‍बर, 2024 से 18 नवम्‍बर, 2024 तक संतरागाछी से प्रत्येक सोमवार को 22.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया (11.05/11.30, बुधवार) होते हुए प्रत्येक बुधवार को 15.00 बजे अजमेर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 08612 अजमेर संतरागाछी साप्ताहिक विशेष 03 अक्‍टूबर, 2024 से 21 नवम्‍बर,2024 तक अजमेर से प्रत्येक गुरूवार को 23.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के चंदेरिया (02.45/03.25,शुक्रवार) होते हुए प्रत्येक शनिवार को 14.20 बजे संतरागाछी स्‍टेशन पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में खड़गपुर, टाटा, चाण्डिल, मूरी, रांची, टोरी,  बरवाडीह, डाल्‍टनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, सिंगरौली, महदेईया, सरईग्राम, ब्‍योहारी, खन्‍ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, अशोकनगर, गुना, रुठियाई, अटरू, बारां, सगोरिया, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

यात्रीगण ट्रेनों की आगमन प्रस्‍थान समय, कोच कंपोजिशन, मार्ग, दिन इत्‍यादि की विस्‍तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।   

Uncategorised

पुणे – जोधपुर और पुणे – ढहर का बालाजी, जयपुर के बीच साप्ताहिक विशेष के 8 फेरे

07  सितम्बर 2024, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

रेलवे ने दिवाली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे – जोधपुर और पुणे – ढ़हर का बालाजी, जयपुर के बीच साप्ताहिक विशेष चलाने का फैसला किया है, जिसका विवरण निम्नलिखित प्रकार से है:-

1. पुणे – जोधपुर – पुणे साप्ताहिक विशेष (04 फेरे)

गाड़ी संख्या 01409 पुणे – जोधपुर साप्ताहिक 28.10.2024 और 04.11.2024 (2 ट्रिप), प्रत्येक सोमवार को 19.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 17.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01410 जोधपुर – पुणे साप्ताहिक  29.10.2024 और 05.11.2024 (2 ट्रिप), प्रत्येक मंगलवार को 22.00 बजे जोधपुर से रवाना होगी और अगले दिन 23.30 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव: लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, महेसाणा, अबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़।

संरचना: कुल 18 आईसीएफ कोच:- दो एसी 3-टियर, 8 स्लीपर क्लास, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

2. पुणे – ढ़हर का बालाजी साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी (04 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01433 पुणे – ढ़हर का बालाजी साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी दिनांक 30.10.2024 और 06.11.2024 (2 ट्रिप) को प्रत्येक बुधवार को पुणे से 09.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.40 बजे ढ़हर का बालाजी पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 01434 ढ़हर का बालाजी – पुणे साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी दिनांक 31.10.2024 और 07.11.2024 (2 ट्रिप) को प्रत्येक गुरुवार को ढहर का बालाजी से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे पुणे पहुँचेगी।

ठहराव: लोनावाला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर।

संरचना: कुल 17 आईसीएफ कोच: एक फर्स्ट एसी, एक एसी 2 टियर, दो एसी 3-टियर, 5 स्लीपर क्लास, 8 जनरल सेकंड क्लास जिसमें 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

आरक्षण: ट्रेन संख्या 01409/01433 के लिए बुकिंग 13.09.2024 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और http://www.irctc.co.in वेबसाइट पर शुरू होगी।

विस्तृत ठहराव, विशेष ट्रेनों के समय के लिए कृपया http://www.enquiryindianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Uncategorised

देश की पहली ‘वन्दे मेट्रो’ मध्य रेलवे के खाते में…

06  सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल अपने यात्रिओंके लिए उन्नत किस्म की यात्री सेवाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध है। वन्देभारत वातानुकूलित सिटिंग के बाद अमृतभारत ग़ैरवातानुकूलित ट्रेन सेट और उसके आगे वन्देभारत वातानुकूलित स्लिपर और रोजमर्रा के यात्रिओंके लिए वन्दे मेट्रो लाई जा रही है।

वन्देभारत वातानुकूलित सिटिंग और अमृतभारत ट्रेन तो पटरियोंपर सुगमता और यशश्वीता के झंडे गाढ़ चुकी है। वन्देभारत स्लिपर का प्रोटोटाइप मूलरूप संस्करण लगभग तैयार है और इसकी तस्वीरे, जानकारियाँ आप विविध मीडिया में देख चुके होंगे। यह जल्द ही यात्री सेवाओं में दाख़िल ह्यो सकती है। इधर वन्दे मेट्रो भी तैयार है, वंदे मेट्रो वन्देभारत की तरह ही एक स्व-चालित ट्रेन सेट है जो यात्रियों को कम दूरी की अंतर-शहर यात्रा के लिए तेज़, वातानुकूलित यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।

ट्रेन में 130 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुँचने की क्षमता होगी। वंदे मेट्रो के प्रत्येक कोच में 100 बैठे यात्री और अतिरिक्त 200 खड़े यात्री अपनी रेल यात्रा कर सकेंगे।

वंदे मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई सुविधाएँ होंगी। इनमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और कैमरे, वास्तविक समय की जानकारी के लिए एलसीडी डिस्प्ले के साथ एक पीआईएस सिस्टम और बेहतर स्वच्छता के लिए वैक्यूम निकासी प्रणाली के साथ मॉड्यूलर शौचालय शामिल हैं। ट्रेनों में वायुगतिकीय रूप से डिज़ाइन किया गया ड्राइविंग एंड और पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे होंगे ताकि सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। यात्रियों को समकालीन डिज़ाइन वाली हल्की कुशन वाली सीटें, सुखद माहौल के लिए फैली हुई रोशनी और इष्टतम दृश्यों के लिए रोलर ब्लाइंड्स के साथ चौड़ी पैनोरमिक सीलबंद खिड़कियाँ मिलेंगी। अतिरिक्त सुविधाओं में रूट इंडिकेटर डिस्प्ले, एक आपातकालीन टॉक बैक यूनिट, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और कवच ट्रेन एंटी-कोलिजन सिस्टम आदि शामिल हैं।

वंदे मेट्रो के पहले दो प्रोटोटाइप आरसीएफ कपूरथला और आईसीएफ चेन्नई द्वारा निर्मित किए गए हैं और व्यापक परीक्षणों के बाद जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे।

वन्दे मेट्रो की जानकारी एवं तस्वीरें Times group के सौजन्य से
Courtesy : X account, @rajtoday

विशेष बात यह है, वन्दे मेट्रो का कपूरथला रेल कोच फैक्टरी का प्रोटोटाइप रैक, मध्य रेलवे को भेजे जाने के आदेश रेलवे मुख्यालय ने जारी किए है। अब रेल प्रेमियोंमे चर्चाएं चल रही है, मध्य रेल इस वन्दे मेट्रो को आखिर किस मार्ग पर चलाने की सम्भावनाए है? मुम्बई – कोल्हापुर, मुम्बई – पुणे, मुम्बई – रत्नागिरी, मुम्बई – नासिक या पुणे – सूरत, पुणे – कोल्हापुर, पुणे – नासिक वाया कल्याण या नागपुर – अमरावती, नागपुर – चंद्रपुर या सोलापुर – वाड़ी।

अटकलें बहुत सी है, मगर मुम्बई – नासिक और पुणे – कोल्हापुर की संभावना ज्यादा है। अन्य चर्चित मार्गोंपर वन्देभारत या अन्य गाड़ियाँ चल ही रही है। खैर, हम तो अधिकृत घोषणा की राह देखेंगे और आप तक ठोस ख़बर लेकर लौटेंगे, फिलहाल चर्चाओं का आनन्द लेते है।