11 अगस्त 2024, रविवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081
आजकल सोशल मीडिया का उपयोग अवांछनीय तरीके से किया जाने लगा है। भारतीय रेलवे ने इस पर बड़ी आपत्ति उठाई है। रेल प्रशासन ने आज एक ‘प्रेस ब्रीफ’ जारी किया है, उसे हम यहाँपर यथावत, जस की तस प्रस्तुत कर रहे है।
दरअसल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है, जिसकी पहुँच अमर्याद है और इसका दुरुपयोग कर किसी की भी छवि बनाई या बिगाड़ी जाना सहज हो गया है।
यह अवांछनीय प्रयोगों की कड़ी टूटना जरूर चाहिए। रेल विभाग अपने रिलीज समय चलते सोशल मीडिया पर ही दे दे तो सोशल मीडिया की फेक न्यूज का जवाब, सोशल मीडिया पर ही अन्य लोग रेलवेज की ऑथेंटिक न्यूज को टैग कर कर दे दिया करेंगे।
11 अगस्त 2024, रविवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081
यात्रीगण कृपया ध्यान दे :- मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
➡️ 02139/02140 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – नागपुर विशेष ( 2 ट्रिप )
02139 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – नागपुर विशेष, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 15/8/2024 को 0:25 पर अर्थात 1दिनांक 14 की देर रात को नागपुर के लिए रवाना होगी।
02140 नागपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष दिनांक 16/8/2024 को नागपुर से दोपहर 13:30 को रवाना होगी।
कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 03 वातानुकूल टू टियर, 15 वातानुकूल थ्री टियर, 02 जनरेटर कार, 01 बन्द अवस्था मे पेंट्रीकार कुल 22 LHB कोच
➡️ आरक्षण दिनांक 12.08.2024 से शुरू
➡️ 02144/02143 नागपुर पुणे नागपुर विशेष ( 4 ट्रिप )
02144 नागपुर पुणे विशेष के दो फेरे दिनांक 14 और 16 अगस्त 2024 को, शाम 19:40 को रवाना होंगी।
02143 पुणे नागपुर विशेष के दो फेरे दिनांक 15 और 17 अगस्त 2024 को दोपहर 16:10 को रवाना होंगी।
कोच संरचना : 14 वातानुकूल थ्री टियर, 02 जनरेटर वैन कुल 16 पुराने गरीबरथ के ICF कोच
➡️ 01149/01150 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मडगांव – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ( 4 ट्रिप )
01149 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मडगांव विशेष, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 15 एवं 17 अगस्त 2024 को 21:00 पर रवाना होगी।
01150 मडगांव लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष, मडगांव से दिनांक 16 एवं 18 अगस्त 2024 को 12:00 पर रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 21 LHB कोच
➡️ 01417/01418 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – कोल्हापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष ( 2 ट्रिप )
01417 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – कोल्हापुर विशेष दिनांक 20 अगस्त को 0:20 को अर्थात दिनांक 19 को देर रात कोल्हापुर के लिए रवाना होगी।
01418 कोल्हापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष दिनांक 20 अगस्त को रात 22:00 को मुम्बई के लिए रवाना होगी।
कोच संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 06 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 16 ICF कोच
10 अगस्त 2024, शनिवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081
मित्रों, बीते दिनों आरक्षित कोच में अनाधिकृत यात्रिओंकी जबरन घुसपैठ के चलते न सिर्फ यात्री परेशान हो गए थे अपितु ड्यूटी स्टाफ़ भी हैरान हो रहे थे। अनारक्षित यात्री सीधे ही किसी भी आरक्षित कोच में सवार होना शुरू हो गए थे और रेल प्रशासन इससे हतप्रभ हो गया था। रेलवे के ट्विटर हैंडल्स पर रोजाना शिकायतोंके ढेर लग रहे थे। लोग अपने खचाखच भरे आरक्षित कोचों की वीडियो, तस्वीरें जोड़ते थे।
इस स्थिती से उबरने के लिए रेल प्रशासन ने अपने पुराने नियमावली पर कड़ाई बरतना शुरू किया। प्रतिक्षासूची टिकट धारक को अब आरक्षित कोच में पाए जाने पर दण्डित किया जाने लगा और साथ ही उसे अगले स्टेशन पर साधारण कोच में यात्रा करने की सलाह दी जाती थी। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने अपनी प्रत्येक मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट श्रेणी की सर्वसाधारण गाड़ियोंमे अनिवार्य रूप से 4 से 6 साधारण कोच जोड़ने की घोषणा कर दी।
इससे आगे जाकर अब रेल प्रशासन एक नई सोच पर विचार कर रही है। गाड़ियोंका श्रेणियोंमे वर्गीकरण, इसका अर्थ है प्रत्येक गाड़ी में सभी श्रेणी के कोच का न रहना। मित्रों, आप को शायद याद होगा, हम कई दिनोंसे इस बात पर जोर देते आ रहे थे। अब वह होने जा रहा है।
बोर्ड स्तर पर ऐसी चर्चा है, अब वन्देभारत, अमृतभारत श्रेणी में ही नई गाड़ियाँ बढाई जाएंगी।इसमे भी वर्गीकृत वन्देभारत, अमृतभारत ट्रेन्स के प्रस्ताव पर पुरजोर किया जा रहा है।
वातानुकूल श्रेणी : वन्देभारत एवं वन्देभारत स्लिपर गाड़ियाँ
ग़ैरवातानुकूलित श्रेणी : अमृतभारत – पूर्णतः आरक्षित स्लिपर एवं 2S
09 अगस्त 2024, शुक्रवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081
केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर के लिए 24000 करोड़ रुपए से ज्यादा के आठ नए रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी।
174 किलोमीटर लम्बे, जलगाँव – जालना नई रेल लाइन परियोजना को कैबिनेट द्वारा अनुमति मिल चुकी है। ₹7105 करोड़ की इस परियोजना से यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज स्थल, अजन्ता एवं एलोरा भारतीय रेल के नक्शे पर आ जायेंगे।
इसके साथ ही जलगाँव जंक्शन रेलवे स्टेशन का महत्व भी बढ़ने जा रहा है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए भी यह रेल परियोजना महत्वपूर्ण साबित होंगी।
08 अगस्त 2024, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081
शेगांव -जलंब खंड के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भुसावल मंडल के शेगांव -जलंब खंड के बीच स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली को शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक दिनांक 10.08.2024 नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक कार्य के दौरान यात्री ट्रेनों में परिवर्तन इस प्रकार हैं:
दिनांक 10.08.2024 को मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का विनियमन – –
1) 01211 बडनेरा-नासिक विशेष को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
2) 22846 हटिया – पुणे एक्सप्रेस को 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
3) 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस को 01 घंटे 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
4) 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस को 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
5) 12440 श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस को 01 घंटे 10 मिनट के लिए नियमित किया जाएगा.
6) 01366 बडनेरा-भुसावल मेमू को 30 मिनट के लिए नियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के संबंध में रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।