25 जुलाई 2024, गुरुवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2081
22961 मुम्बई – अहमदाबाद वन्देभारत एक्सप्रेस और 82901 मुम्बई – अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस के समय में दिनांक 24/08/2024 से संशोधन किया जा रहा है। यात्रीजी6 से निवेदन है, उक्त बदलाव निम्नलिखित परिपत्रक में दिया गया है, विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
परिपत्रक में दर्ज WTT याने वर्किंग टाइम टेबल और PTT याने पब्लिक टाइम टेबल। यात्रिओंके लिए PTT समयसारणी प्रचलन में रहती है और WTT रेल परिचालन विभाग के लिए।
82901 तेजस एक्सप्रेस की समयसारणी 10 मिनीट देरी से की गई है।22961 वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी 10 मिनीट नियमित समयसारणी से पहले की गई है।
23 जुलाई 2024, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वितीया/तृतीया, विक्रम संवत 2081
दौंड जंक्शन और दौंड कॉर्ड स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग हेतु दिनांक 27 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान दौंड स्टेशन से गुजरने वाली कई गाड़ियाँ रद्द, आँशिक रद्द और गाड़ियोंका नियमित मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। निम्नलिखित परिपत्रक में तिथिनुसार गाड़ियोंके परिचालन का बदलाव दिया जा रहा है,
21 जुलाई 2024, रविवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2081
सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस माह में कावडियों की सुविधा हेतु हरिद्वार से दिल्ली, लखनऊ, बरैली के बीच और लक्सर – मुरादाबाद के बीच विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है। दिल्ली से शामली, सहारनपुर के बीच चलनेवाली नियमित गाड़ियोंका हरिद्वार तक विस्तार, 11 गाड़ियोंमे सामान्य कोच बढ़ाए जा रहे है।
19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081
रेल मुख्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मण्डल के खिरकिया स्टेशन पर अगले छह महीने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है|
गाड़ी संख्या 12149 पुणे – दानापुर सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 08:00 बजे पहुँचकर, 08:02 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
2 गाड़ी संख्या 12150 दानापुर – पुणे सुपरफास्ट प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 15:15 बजे पहुँचकर, 15:17 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद – हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 10:26 बजे पहुँचकर, 10:28 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
4.गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद – बरौनी सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 14:35 बजे पहुँचकर, 14:37 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
5.गाड़ी संख्या 19484 बरौनी – अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस दिनांक 21.07.2024 से खिरकिया स्टेशन पर 23:05 बजे पहुँचकर, 23:07 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ठहरावों का अधिकतम उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081
यात्रीगण से निवेदन है, तम्बाराम स्टेशन से होकर रेल यात्रा का नियोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कीजिए। अधिक जानकारी हेतु रेल हेल्पलाइन 139, या रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कीजिएगा।