Uncategorised

इन्दौर नई दिल्ली के बीच चल रही त्रिसाप्ताहिक का विस्तार कर, हिसार तक प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव।

02 जुलाई 2024, मंगलवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

इन्दौर – नई दिल्ली के बीच चल रही 20957/58 त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस के फेरे प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पश्चिम रेलवे मुख्यालय ने रेल प्रशासन को भिजवाया है।

प्रस्ताव में 20957/58 इन्दौर – नई दिल्ली – इन्दौर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलकर नई दिल्ली न जाते हुए दिल्ली सफदरजंग, रोहतक, हाँसी होते हुए हिसार जाएगी। यज्ञपि इंदौर – हिसार के बीच यह गाड़ी प्रतिदिन हो जाएगी मगर 20957/58 एक्सप्रेस के फेरे सप्ताह में तीन दिन अपने नियमित मार्ग डॉ आंबेडकर नगर, इंदौर, रतलाम, नागदा, मथुरा, शकूरबस्ती, रोहतक, हाँसी, हिसार से रहेंगे और अन्य चार दिन, नए गाड़ी क्रमांक के साथ, डॉ आंबेडकर नगर से हिसार के बीच वाया उज्जैन, नागदा होकर हिसार तक चलाई जाएगी।

मौजूदा 20957 इन्दौर – नई दिल्ली एक्सप्रेस हिसार तक विस्तारित रूप में डॉ आंबेडकर नगर महू से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी और वापसी में 20958 हिसार से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को डॉ आंबेडकर नगर महू की ओर जाएगी।

नई प्रस्तावित डॉ आंबेडकर नगर महू – हिसार एक्सप्रेस वाया उज्जैन, सप्ताह में चार दिन, प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी और वापसी में हिसार से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी।

कुल मिलाकर डॉ आंबेडकर नगर महू और इन्दौर से हिसार के बीच की यह प्रतिदिन एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन उज्जैन होकर और तीन दिन रतलाम होकर नागदा पहुँचेंगी और आगे हिसार तक जाएगी।

डॉ आंबेडकर नगर महू में गाड़ी के रखरखाव के लिए आवश्यक पीट लाइन का निर्माण किया जा रहा है और इसी के चलते यह गाड़ी इन्दौर से महू को स्थानांतरित की जा सकेगी।

गाड़ी की संरचना: वातानुकूल प्रथम -1, वातानुकूल टू टियर – 2, वातानुकूल थ्री टियर – 6, वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी – 2, स्लिपर – 6, द्वितीय साधारण – 3, जनरेटर वैन – 1, एसएलआर – 1 कुल 22 कोच

स्टापेजेस 20957/58 : इन्दौर, रतलाम, नागदा, शामगढ़, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक, मेहम, हाँसी

स्टापेजेस नई प्रस्तावित गाड़ी : इंदौर, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक, मेहम, हाँसी

उपरोक्त प्रस्ताव को अनुमति मिल जाती है तो 20957/58 त्रिसाप्ताहिक गाड़ी नई दिल्ली स्टेशन पर नही जाएगी।

Uncategorised

मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियों में अनिवार्य रूप से चार कोच द्वितीय अनारक्षित GS लगाए जाएंगे।

29 जून 2024, शनिवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

सामान्यतः भारतीय रेल में आम रेल यात्री के लिए मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियाँ उसके 200 से 500 किलोमीटर की अकस्मात यात्रा के लिए उपयुक्त मानी जाती है। मगर मानक कोच संरचना के तहत रेल प्रशासन ने ऐसी कई यात्री गाड़ियोंको लगभग पूर्णतः वातानुकूलित गाड़ियोंमे बदल कर रख दिया था। द्वितीय श्रेणी के नाम पर दो स्लिपर और अनारक्षित श्रेणी के नाममात्र एक या दो कोच कुछ गाड़ियोंमे बचे रह गए थे। आम रेल यात्रिओंको इससे बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ऐसे ही नियमित रेल गाड़ियोंमे साधारण आरक्षण करने में बड़ी परेशानियाँ होती है। तत्काल टिकटें भी चन्द मिनटों में ‘नो रूम’ हो जाती है। ऐसी स्थिति में आम यात्रिओंको केवल अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करना ही एकमात्र विकल्प बच जाता है।

यहाँ रेल प्रशासन की मानक कोच संरचना के चलते सम्पूर्ण गाड़ी में मात्र एक या दो अनारक्षित कोच यात्रिओंके लिए उपलब्ध होते थे, जो गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से ही फुल्ल हो जाते थे। इन परिस्थितियों में अनारक्षित टिकट धारक यात्री साधारण कोच में नही चढ़ पाता था और केवल मजबूरी में, उसे आरक्षित कोच की ओर रुख करना पड़ता था। एक तरफ रेल प्रशासन अमर्याद रूप में अनारक्षित टिकट बेचती है और दूसरी तरफ अपने गाड़ी संरचना वमे वह कोच लगातार घटा रही थी। हालात यह होने लगी थी, अनारक्षित यात्री अब आरक्षित कोच  यहाँतक की वातानुकूल कोच में अनाधिकृत प्रवेश करने लगे थे। आरक्षित यात्रिओंकी शिकायतें बढ़ने लगी और रेल प्रशासन के अपने नियमपालन में कडाई लाने का निर्णय लिया। इससे प्रतिक्षासूची के यात्री, अनारक्षित टिकट धारकोंकी यात्रा करना ही असम्भव सा हो गया। रेल यात्रिओंके आक्रोश को देखते हुए आखिरकार रेल प्रशासन ने निर्णय लिया, तकरीबन आठ सौ गाड़ियोंमे अनिवार्य रूप से कम से कम चार अनारक्षित द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े जाए। यह चार कोच एसएलआर /महिला कोच या दिव्यांग कोच के अलावा रहेंगे। हालाँकि यह नियोजन भी पर्याप्त नही है।

रेल विभाग को लम्बी दूरी के गाड़ियोंमे नियोजन बद्ध तरीकेसे अनारक्षित कोच को आरक्षित 2S याने द्वितीय श्रेणी सिटिंग में बदलना होगा, तभी इन गाड़ियोंमे अनाधिकृत यात्री संख्या पर नियंत्रण लाया जा सकेगा। 300 से 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए अनारक्षित मेमू इंटरसिटी गाड़ियाँ चलाना जरूरी हो गया है। वन्देभारत श्रेणी की गाड़ियोंमे आम यात्रिओंका यात्रा करना आसान नही है। उसकी आमदानी से वह इन गाड़ियोंका मेल नही बैठा पाता। उसका साधारण टिकट, सीजन पास से तालमेल बैठ चुका है।

सर्वसाधारण मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गाड़ियोंमे जनरल कोच की संख्या अब अमूमन चार कोच की रखी जाएगी। इस कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे NWR ने उक्त बदलाव की सूची जारी की है। इसमे दस जोड़ी गाड़ियोंमे स्थायी रूप से वातानुकूलित थ्री टियर कोच को कम कर के उसके स्थान पर GS द्वितीय श्रेणी साधारण अनारक्षित कोच लगाया जा रहा है।

यात्रीगण उक्त बदलाव ARP अर्थात एडवांस रिजर्वेशन पीरियड, अमूमन 120 दिनोंकी तिथि के बाद से शुरू होगा।

Uncategorised

कुछ बड़ा होने वाला है?

28 जून 2024, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

आज कल इस डायलॉग, संवाद की फिर से चलती आ गई है। ‘कुछ बड़ा होने वाला है…’ अर्थात प्रश्न न पूछिए, बस देखते रहिए और अपने अपने तर्कों से समझते रहिए।

संक्रमण काल मे जब अचानक ही यात्री गाड़ियाँ बन्द कर दी गई थी तब अमूमन तीन, साढ़े तीन वर्ष भारतीय रेल अपने पुराने समयसारणी पर चलती रही। जै जरूरत पड़ती तो मीडिया, सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर परिपत्रक जारी कर दिए जाते थे। उस वक्त भारतीय रेल का ‘शून्याधारित समयसारणी’ का कार्यक्रम भी चल रहा था। हालांकि आज भी उस कार्यक्रम को अपनी मंज़िल, मुकाम मिला या नही मिला इसका कोई अधिकृत इकरारनामा सामने नही आया है। यात्री तो उसमे पिसे ही गए। गाड़ियाँ रद्द हुई, स्टापेजेस खत्म हुए, गाड़ियोंकी समयसारणीयाँ बेसमय की गई।

अब फिर से उसी तरह वर्ष 2023 की यात्री रेल समयसारणी ‘ट्रेन्स एट अ ग्लान्स’ और रेल कमर्चारियों की परिचालनिक समयसारणी, वर्किंग टाइमटेबल को 31 दिसम्बर 2024 तक विस्तारित कर दी गई है। अर्थात नई समयसारणी अब पहली जनवरी वर्ष 2025 से जारी की जाएगी।

यात्रीओंके लिए सोशल मीडिया में खबरें तो बहुत है। कहा जा रहा है, 800 गाड़ियोंमे अनारक्षित द्वितीय श्रेणी साधारण कोच के कम से कम 4 से 6 कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्ष 2025/26 में 50 नई वन्देभारत एक्सप्रेस, 50 नई अमृतभारत एक्सप्रेस और 50 वन्देभारत स्लिपर पटरियों पर लाने की कवायद शुरू है। मगर यह बातें अबतक सोशल मीडिया में ही है और सोशल मीडिया पाँच से पचास करने में बहुत माहिर है। 😊 नई  समयसारणी को लम्बित करने के पीछे हो सकता है, और भी कई गाड़ियोंके समयसारणी और संरचनाओं में व्यापक और अकल्पनीय बदलाव होना है।

खैर, और छह माह तक यात्रिओंको अपनी रेल यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की वेबसाइटों, ऍप और हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर जान लेना होगा, समझ लेना होगा के उनकी नियोजित रेलगाड़ी में “कछु बदलाव तो नही न कर दिया है?” 😊😊

Uncategorised

मध्य रेल की ग्यारह जोड़ी विशेष गाड़ियाँ सितम्बर अन्त तक चलती रहेंगी।

28 जून 2024, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल से गुजरनेवाली 11 जोड़ी विशेष गाड़ियोंको अब सितम्बर अन्त तक बढ़ा दिया गया है। गाड़ियोंकी समयसारणी में कोई भी बदलाव नही होगा।

1: 01025/26 दादर बलिया दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष के 39, 39 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब दादर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को, 30 सितम्बर 2024 तक और बलिया से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को, 02 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।

2: 01027/28 दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिन परिचालित विशेष के 51, 51 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब दादर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को, 29 सितम्बर 2024 तक और गोरखपुर से 30 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

3: 01435/36 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक विशेष के 13, 13 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब सोलापुर से प्रत्येक मंगलवार को, 24 सितम्बर 2024 तक और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को, 25 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

4: 01437/38 सोलापुर तिरुपति सोलापुर साप्ताहिक विशेष के 13, 13 फेरे बढ़ा दिए है। यह गाड़ियाँ अब सोलापुर से प्रत्येक गुरुवार को, 26 सितम्बर 2024 तक और तिरुपति से प्रत्येक शुक्रवार को, 27 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

5: 01461/62 सोलापुर दौंड जंक्शन सोलापुर प्रतिदिन अनारक्षित विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

6: 01463/64 सोलापुर कलबुर्गी सोलापुर प्रतिदिन अनारक्षित विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

7: 01139/40 नागपुर मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक विशेष के 26 – 26 फेरे बढ़ाए गए है।  यह गाड़ियाँ अब नागपुर से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, 28 सितम्बर 2024 तक चलती रहेंगी और वापसी में मडगांव से प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को, 29 सितम्बर तक चलती रहेंगी।

8: 01023/24 पुणे कोल्हापुर पुणे प्रतिदिन विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

9: 01211/12 बड़नेरा नासिक रोड बड़नेरा प्रतिदिन अनारक्षित मेमू विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

10: 01487/88 पुणे हरंगुळ पुणे प्रतिदिन विशेष अब 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 92 – 92 फेरे बढ़े है।

11: 01091/92 खण्डवा सनावद खण्डवा सप्ताह में पाँच दिवसीय सेवा, विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को, 30 सितम्बर तक दोनों दिशाओंमें चलेगी। यह कुल 55 – 55 फेरे बढ़े है।

यात्रीगण, कृपया ध्यान दीजिएगा, विशेष गाड़ियोंमे विशेष किराया दर के टिकट लागू होते है।

Uncategorised

पुणताम्बा ब्लॉक की, 29, 30 जून की सारी बाधित यात्री गाड़ियाँ रिस्टोर याने नियमित की गई।

28 जून 2024, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

यात्रीगण को सूचित किया जाता है, हमारे ब्लॉग की खबर दिनांक 18 जून, ‘मनमाड़ – पुणे मार्ग पर पुणताम्बा में तेरह दिनों का रेल ब्लॉक : 14 गाड़ियोंके फेरे….’  https://wp.me/pajx4R-5eB के अंतर्गत दिनांक 29 एवं 30 जून को जो भी यात्री गाड़ियाँ, मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट रद्द/आँशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर चलनेवाली थी उन्हें अब रिस्टोर याने अपने नियमित समयसारणी अनुसार चलाया जाएगा। दरअसल 29, 30 जून का लिया गया रेल ब्लॉक किसी तकनीकी कारणोंके चलते रद्द किया गया है। रेल प्रशासन ने उक्त विषयपर अलगसे परिपत्रक निकाला है, जिसे हम यहाँ प्रस्तुत कर रहे है,

यात्रीगण से अनुरोध है, कृपया इस बात की नोंद लेवे।