Uncategorised

दपुमरे SECR के बिलासपुर मण्डल के अनूपपुर – नई कटनी स्टेशनोंके बीच 10 दिनोंका रेल ब्लॉक : 24 यात्री गाड़ियोंके फेरे रद्द, गोंदिया बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस जबलपुर, नैनपुर होकर कटनी पहुँचेंगी।

8 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2081

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल के अनूपपुर नई कटनी खण्ड पर, मुदरिया स्टेशन में रेल तिहरीकरण के कार्य हेतु तकनीकी रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। यह रेल ब्लॉक 12 से 21 जून 2024 तक जारी रहेगा। इस दौरान बिलासपुर – कटनी मार्गपर चलनेवाली 24 यात्री गाड़ियोंके फेरे रद्द किए जा रहे है और 2 यात्री गाड़ियाँ परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। आगे खबर विस्तार से,

ब्लॉक अवधि में पूर्णतः रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ :

1: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी – चंदिया रोड सवारी विशेष रद्द रहेगी।

2: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी सवारी विशेष रद्द रहेगी।

3: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी – चिरमिरी सवारी विशेष रद्द रहेगी।

4: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी – कटनी सवारी विशेष रद्द रहेगी।

5: दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी – अनूपपुर सवारी विशेष रद्द रहेगी।

6: दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर – चिरमिरी सवारी विशेष रद्द रहेगी।

7: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर – रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

8: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

9: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर – इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

10: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

11: दिनांक 12 जून 2024 से 19 जून मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

12: दिनांक 13 जून 2024 से 20 जून 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

13: दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

14: दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

15: दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर – शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

16: दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल – नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

17: दिनांक 12, 14, 17 एवं 19 जून 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

18: दिनांक 13, 15, 18 एवं 20 जून 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

19: दिनांक 13 एव 17 जून 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ – रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

20: दिनांक 14 एवं 18 जून 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर – लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

21: दिनांक 12 एवं 19 जून 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

22: दिनांक 13 एवं 20 जून 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

23: दिनांक 16 जून 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

24: दिनांक 17 जून 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परावर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ :

1: दिनांक 12 जून 2024 से 20 जून 2024 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी गोंदिया प्रतिदिन एक्सप्रेस कटनी से आगे परावर्तित मार्ग, जबलपुर, नैनपुर होकर गोंदिया पहुँचेंगी।

2: दिनांक 13 जून 2024 से 21 जून 2024 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया बरौनी प्रतिदिन एक्सप्रेस गोंदिया से कटनी के बीच परिवर्तित मार्ग नैनपुर, जबलपुर होते हुए कटनी पहुँचेंगी और उससे आगे अपने नियमित मार्ग से बरौनी को जाएगी।

उपरोक्त दिनोंमें गाड़ी संख्या 15231/32 बरौनी गोंदिया बरौनी प्रतिदिन एक्सप्रेस गोंदिया से कटनी के बीच के सभी स्टापेजेस के लिए रद्द समझी जाएगी।

उपरोक्त समाचार http://www.haribhoomi.com के सहयोग से साभार

Uncategorised

पश्चिम रेलवे WR की शुरवाती ‘0’ क्रमांक से परिचालित 233 विशेष गाड़ियाँ, नियमित सवारी गाड़ियाँ बनेगी।

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

पश्चिम रेल वR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 233 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल ही चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 233 गाड़ियोंकी सूची, इसके साथ ही पश्चिम रेल में छोटी लाइनोंकी गाड़ियाँ भी परिचालित है। मीटर गेज की 16 और नैरो गेज की 04 गाड़ियोंको भी अब नियमित गाड़ी क्रमांक मिलने जा रहे है।

Uncategorised

लखनऊ में रेल ब्लॉक : कुछ यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

लखनऊ, ऐशबाग से माणकनगर के बीच नए रेल मार्ग का परीक्षण दिनांक 09 जून से किया जा रहा है। यह कार्य 14 जून 2024 तक चलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी, ऐसे परिपत्रक जारी किया है। यात्रीगण को सूचित किया जाता है, कृपया गाड़ियोंके JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि समझे और उसके अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें।

मार्ग परावर्तित कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

रद्द की गई गाड़ियाँ :

आँशिक रद्द की गई गाड़ियाँ :

नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR की शुरवाती ‘0’ क्रमांक से परिचालित 563 विशेष गाड़ियाँ, नियमित सवारी गाड़ियाँ बनेगी।

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

उ रेल NR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 563 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल ही चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 563 गाड़ियोंकी सूची,

Uncategorised

सूरत रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास चरण – 1 का कार्य 10 जून से शुरू ; कुछ गाड़ियोंके टर्मिनल प्वाइंट बदलेंगे।

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

सूरत रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का कार्य 10 जून 2024 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए 3 माह की अवधि ली गयी है। प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर यह कार्य किया जाएगा अतः सूरत स्टेशन से प्रारम्भ करने वाली 8 गाड़ियाँ / समाप्त होने वाली 9 गाड़ियोंके टर्मिनल प्वाइंट को बदलकर उधना किया जा रहा है।

यात्रीगण से निवेदन है निम्नलिखित परिपत्रक को देखें,

इस अस्थायी परिवर्तन की अवधि तीन माह के लिए निर्धारित की गई है। जो 10 जून 2024 से शुरू हो कर 07 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

निम्नलिखित 8 गाड़ियाँ जिन्हें अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

1: 19002 सूरत विरार प्रतिदिन इंटरसिटी

2: 12936 सूरत बान्द्रा टर्मिनस प्रतिदिन इंटरसिटी

3: 19007 सूरत भुसावल एक्सप्रेस

4: 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस

5: 09065 सूरत छपरा साप्ताहिक विशेष

6: 19045 सूरत छपरा पाँच दिवसीय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस

7: 22947 सूरत भागलपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

8: 20925 सूरत अमरावती त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी

निम्नलिखित 9 गाड़ियाँ जिन्हें अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन पर समाप्त कर दिया जाएगा।

1: 19006 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस

2: 19008 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस

3: 09096 नंदुरबार सूरत प्रतिदिन सवारी

4: 12935 बान्द्रा टर्मिनस सूरत प्रतिदिन इंटरसिटी

5: 20926 अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी

6: 19001 विरार सूरत प्रतिदिन इंटरसिटी

7: 09066 छपरा सूरत साप्ताहिक विशेष

8: 19046 छपरा सूरत पाँच दिवसीय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस

9: 22948 भागलपुर सूरत द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

यात्रीगण से निवेदन है, अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें।