Uncategorised

द म रे SCR के बल्हारशाह – काजीपेट खण्ड पर 20 दिनों का रेल ब्लॉक ; करीबन 80 गाड़ियोंके फेरे रहेंगे बाधित!

2 जून 2024, रविवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग पर बल्हारशाह – काजीपेट खण्ड का रेल तिहरीकरण कार्य ज़ोरोंसे चल रहा है। इस कार्य मे असिफाबाद रोड से रेचनी रोड के 14 किलोमीटर सेक्शन का रेल तिहरीकरण का तकनीकी कार्य हेतु लगभग 20 दिनोंतक, दिनांक 17 जून 2024 से 06 जुलाई 2024 तक निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित हो रही है। जिसमें 34 नियमित यात्री गाड़ियाँ कुछ तिथियोंके लिए नही चलेंगी। 45 विशेष गाड़ियोंके कुछ फेरे रद्द किए जाएंगे तो कुछ गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग से परिवर्तित होकर गन्तव्य तक पहुंचाई जाएंगी।

नियमित चलनेवाली 34 यात्री गाड़ियोंके फेरे निम्नलिखित तिथियोंमे रद्द किए जा रहे है। (JCO – जर्नी कमिन्स ऑन – का अर्थ है, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि।)

मार्ग पर चलनेवाली 45 विशेष गाड़ियोंके फेरे, निम्नलिखित तिथियोंमे रद्द किए जा रहे है।

निम्नलिखित 12 पार्सल गाड़ियाँ निर्देशित तिथियोंपर नही चलेंगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :

परावर्तित मार्ग (विजयवाड़ा – दुव्वाड़ा – विजयनगरम – रायागड़ा – रायपुर – नागपुर ) से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ –

परावर्तित मार्ग (सिकंदराबाद / काचेगुड़ा – निजामाबाद – मुदखेड़ – पिम्पलकुट्टी – माज़री) से चलाई जानेवाली गाड़ियाँ –

यात्रीगण उपरोक्त अवधि में, इस रेल मार्ग से यात्रा का नियोजन कर रहे है तो निम्नलिखित परिपत्रक को समझे और विस्तृत जानकारी हेतु रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें।

Uncategorised

इन्दौर – बान्द्रा टर्मिनस के बीच विशेष गाड़ी के 2 -2 फेरे

1 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

यात्री सुविधाओं के मद्देनजर, पश्चिम रेलवे ने इन्दौर – बान्द्रा टर्मिनस के बीच विशेष गाड़ी के 2 -2 फेरे चलाने की सूचना जारी की है। उक्त फेरोंके लिए विशेष यात्री किराया लागू रहेगा।

09048/47 इन्दौर बान्द्रा टर्मिनस इन्दौर विशेष

09048 इन्दौर से दिनांक रविवार 02 एवं मंगलवार 04 जून 2024 को बान्द्रा टर्मिनस के लिए शाम 19:15 को रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।

09047 बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 03 सोमवार एवं 05 बुधवार जून 2024 को दिन में 11:50 को रवाना होगी और अगले दिन अल-सुबह 4:40 को इन्दौर पहुँचेंगी।

Uncategorised

कोंकण रेल का ‘मान्सून टाइम टेबल’; 10 जून से 31 अक्टूबर के अवधि के लिए लागू हो जाएंगे

1 जून 2024, शनिवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल में कोंकण रेलवे ऐसा विभाग है जहाँ बरसाती मौसम में रेल गाड़ियोंकी समयसारणी 10 जून से 31 अक्टूबर तक, प्रतिवर्ष बदलती है। चूँकि इस क्षेत्र में पूरा पहाड़ी इलाका है और चट्टानों के खिसकने की सम्भवनाओंके चलते यात्री गाड़ियोंको नियंत्रित कर चलाया जाता है। इन लगभग पाँच महीनोंके लिए कोंकण रेल की समयसारणी नियंत्रित स्वरूप में रहती है। आइए इस वर्ष की मॉनसून समयसारणी देखते है,

सूची

1: 12432/31 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन त्रिसाप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस

2: 16333/34 वेरावळ तिरुवनंतपुरम वेरावळ साप्ताहिक एक्सप्रेस

3: 16335/36 गांधीधाम नागरकोईल गांधीधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 16337/38 ओखा एर्नाकुलम ओखा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 19260/59 भावनगर कोचुवेली भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस

6: 22654/53 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

7: 22656/55 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

8: 12978/77 अजमेर एर्नाकुलम अजमेर मरूसागर साप्ताहिक एक्सप्रेस

9: 12618/17 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन मंगला लक्षद्विप एक्सप्रेस

10: 12218/17 चंडीगढ़ कोचुवेली चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक केरल सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस

11: 22660/59 योगनगरी ऋषिकेश कोचुवेली योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस

12: 12484/83 अमृतसर कोचुवेली अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस

13: 20910/09 पोरबंदर कोचुवेली पोरबंदर साप्ताहिक एक्सप्रेस

14: 20932/31 इन्दौर कोचुवेली इन्दौर साप्ताहिक एक्सप्रेस

15: 19578/77 जामनगर तिरुनेलवेली जामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

16: 16345/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस तिरुवनंतपुरम लोकमान्य तिलक टर्मिनस नेत्रावती एक्सप्रेस

17: 12284/83 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

18: 16311/12 श्रीगंगानगर कोचुवेली श्रीगंगानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस

19: 22634/33 हज़रत निजामुद्दीन तिरुवनंतपुरम हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस

20: 20824/23 गांधीधाम तिरुनेलवेली गांधीधाम साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस

21: 12201/02 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस

22: 22113/14 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोचुवेली लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

23: 22150/49 पुणे एर्नाकुलम पुणे वाया पनवेल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

24: 12223/24 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एर्नाकुलम लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक वातानुकूलित दुरन्तो एक्सप्रेस

25: 11097/98 पुणे एर्नाकुलम पुणे वाया मिरज, लौंडा साप्ताहिक पूर्णा एक्सप्रेस

26: 10215/16 मडगांव एर्नाकुलम मडगांव साप्ताहिक एक्सप्रेस

Uncategorised

उत्तर पश्चिम रेल NWR ने अपनी विशेष गाड़ियोंकी अवधि बढाने का प्रस्ताव दिया; अब सितम्बर तक चल सकेगी।

31 मई 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

उ प रेल ने अपनी 14 जोड़ी साप्ताहिक TOD विशेष गाड़ियाँ, जो की जुलाई अन्त तक चलने के लिए निर्धारित की गई थी, उन्हें सितम्बर अन्त तक चलाने का निर्णय लिया है।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त योजना का लाभ लेवे। गाड़ियोंकी विस्तारित अवधि निम्नप्रकार से है,

Uncategorised

मध्य रेल, मुम्बई रेल ब्लॉक का अंतिम चरण

31 मई 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल, मुम्बई रेल ब्लॉक के अंतिम चरण में आज एवं कल कुछ यात्री गाड़ियोंकी समयसारणी में बदलाव किया जा रहा है। निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द/आंशिक रद्द की जाएगी। यात्रीगण कृपया परिपत्रक को यथायोग्य समझे। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट/ऍप का उपयोग करें। परिपत्रक में JCO का अर्थ है, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने की तिथि और रिमार्क के स्तम्भ में किया गया अस्थायी बदलाव दर्ज है।

दिनांक 31 मई 2024 को मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुँचने/रवाना होने वाली यात्री गाड़ियोंकी समयसारणी में किया गया अस्थायी बदलाव

दिनांक 01 एवं 02 जून 2024 को मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुँचने/रवाना होने वाली यात्री गाड़ियोंकी समयसारणी में किया गया अस्थायी बदलाव

रद्द गाड़ियाँ :

शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रद्द ) गाड़ियाँ

ER – एम्प्टी रैक, गाड़ी समाप्त करने के बाद उसका खाली किया गया रैक रखरखाव हेतु WB वाड़ी बन्दर, MZN माझगांव यार्ड में भेजा जाएगा।

शॉर्ट ओरिजिनेट गाड़ियाँ : गाड़ी अपने नियमित प्रारम्भिक स्टेशन की जगह मार्ग में आगे के अन्य स्टेशन से रवाना किया जाना

EX DR – दादर से शुरू होगी, EX PNVL – पनवेल से शुरू होगी, cd between – कैंसल्ड बिट्वीन अर्थात निम्न दो स्टेशनोंके बीच रद्द

विशेष गाड़ियोंकी समयसारणी में किया गया अस्थायी बदलाव :