Uncategorised

लखनऊ में रेल ब्लॉक : कुछ यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

लखनऊ, ऐशबाग से माणकनगर के बीच नए रेल मार्ग का परीक्षण दिनांक 09 जून से किया जा रहा है। यह कार्य 14 जून 2024 तक चलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल ने निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी, ऐसे परिपत्रक जारी किया है। यात्रीगण को सूचित किया जाता है, कृपया गाड़ियोंके JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि समझे और उसके अनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें।

मार्ग परावर्तित कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

रद्द की गई गाड़ियाँ :

आँशिक रद्द की गई गाड़ियाँ :

नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

Uncategorised

उत्तर रेलवे NR की शुरवाती ‘0’ क्रमांक से परिचालित 563 विशेष गाड़ियाँ, नियमित सवारी गाड़ियाँ बनेगी।

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

उ रेल NR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 563 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल ही चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 563 गाड़ियोंकी सूची,

Uncategorised

सूरत रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास चरण – 1 का कार्य 10 जून से शुरू ; कुछ गाड़ियोंके टर्मिनल प्वाइंट बदलेंगे।

7 जून 2024, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2081

सूरत रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट का कार्य 10 जून 2024 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए 3 माह की अवधि ली गयी है। प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर यह कार्य किया जाएगा अतः सूरत स्टेशन से प्रारम्भ करने वाली 8 गाड़ियाँ / समाप्त होने वाली 9 गाड़ियोंके टर्मिनल प्वाइंट को बदलकर उधना किया जा रहा है।

यात्रीगण से निवेदन है निम्नलिखित परिपत्रक को देखें,

इस अस्थायी परिवर्तन की अवधि तीन माह के लिए निर्धारित की गई है। जो 10 जून 2024 से शुरू हो कर 07 सितम्बर 2024 तक चलेगी।

निम्नलिखित 8 गाड़ियाँ जिन्हें अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन से रवाना किया जाएगा।

1: 19002 सूरत विरार प्रतिदिन इंटरसिटी

2: 12936 सूरत बान्द्रा टर्मिनस प्रतिदिन इंटरसिटी

3: 19007 सूरत भुसावल एक्सप्रेस

4: 19005 सूरत भुसावल एक्सप्रेस

5: 09065 सूरत छपरा साप्ताहिक विशेष

6: 19045 सूरत छपरा पाँच दिवसीय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस

7: 22947 सूरत भागलपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

8: 20925 सूरत अमरावती त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी

निम्नलिखित 9 गाड़ियाँ जिन्हें अब सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन पर समाप्त कर दिया जाएगा।

1: 19006 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस

2: 19008 भुसावल सूरत प्रतिदिन एक्सप्रेस

3: 09096 नंदुरबार सूरत प्रतिदिन सवारी

4: 12935 बान्द्रा टर्मिनस सूरत प्रतिदिन इंटरसिटी

5: 20926 अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी

6: 19001 विरार सूरत प्रतिदिन इंटरसिटी

7: 09066 छपरा सूरत साप्ताहिक विशेष

8: 19046 छपरा सूरत पाँच दिवसीय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस

9: 22948 भागलपुर सूरत द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

यात्रीगण से निवेदन है, अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें।

Uncategorised

उत्तर रेलवे की वाराणसी – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एवं दिल्ली – बान्द्रा के बीच विशेष गाड़ियाँ

6 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081

04230/29 वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस वाराणसी विशेष

04230 विशेष वाराणसी से दिनांक 04, 08 एवं 12 जून 2024 को रात 22:20 को रवाना होगी एवं दिनांक 06, 10, एवं 14 की सुबह 10:30 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुँचेंगी।

04229 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनांक 06, 10 एवं 14 जून 2024 को दोपहर 13:00 को रवाना होगी एवं दिनांक 07, 11, एवं 15 की रात 23:45 को वाराणसी पहुँचेंगी।

गाड़ी की संरचना में वातानुकूल, स्लिपर एवं साधारण कोच रहेंगे।

समयसारणी :

04005/06 दिल्ली जंक्शन बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली जंक्शन वातानुकूलित विशेष

04005 विशेष दिल्ली जंक्शन से दिनांक 04, 06, 08 एवं 10 जून 2024 को रात 23:50 को रवाना होगी एवं दिनांक 06, 08, 10, एवं 12 की अल-सुबह 01:55 को बान्द्रा टर्मिनस को पहुँचेंगी।

04006 विशेष बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 06, 08, 10 एवं 12 जून 2024 को सुबह 04:00 को रवाना होगी एवं दिनांक 07, 09, 11, एवं 13 की सुबह 06:00 को दिल्ली जंक्शन पहुँचेंगी।

गाड़ी की संरचना में 16 गरीब रथ वातानुकूल कोच रहेंगे।

समयसारणी :

यात्रीगण अधिक जानकारी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139, अधिकृत वेबसाइट/ऍप का उपयोग करें।

Uncategorised

उ प रेल NWR में राहत : चल रही,’0′ गाड़ी क्रमांक की 90 विशेष गाड़ियाँ, अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी।

6 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081

उ प रेल NWR में चल रही, शुरवाती ‘0’ गाड़ी क्रमांक की 90 विशेष गाड़ियाँ अब नियमित सवारी गाड़ी क्रमांक से चलेंगी। रेल यात्रिओंको ‘विशेष किरायों’ से राहत तो अमूमन मिल चुकी थी मगर रेल ऑपरेटिंग विभाग को भी परिचालनिक राहत मिलेगी। यह आदेश 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। आइए देखते है उन 90 गाड़ियोंकी सूची,

ज्ञात रहे, पहले यही विशेष गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस किराया श्रेणी से चलाई जा रही थी, जिसे बीते कुछ महीने पहले ही रेल मुख्यालय ने आदेश पारित कर सवारी गाड़ियोंके किरायोंमे तब्दील किया था। अब इन्हें पुराने नियमित गाड़ी क्रमांक मिलने से यात्रिओंको भी गाड़ियोंकी पहचान करने में राहत मिलेगी।