Uncategorised

आया मौसम s s … रेल यात्रिओंकी माँगपूर्ति होने का! ☺️

02 मार्च 2024, शनिवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन ने कल और आज में लगभग 52 परिपत्रक निकाले। वर्षोँसे रेल यात्रिओंकी स्टोपेजेस, एक्सटेंशन की माँगों की पूर्तता हाई-स्पीड से कराई जा रही है।

कई छोटे – बड़े स्टेशनोंके स्टोपेजेस बहाल किए गए है। नई गाड़ियाँ, पुरानी गाड़ियोंके आगे के स्टेशनोंतक विस्तार आपको स्थानीय अखबारों की सुर्खियों में दिख ही जायेंगे। इस ब्लॉग में सारे परिपत्रक लेंगे तो उतनी पृष्ठ का प्रकाशन तैयार हो जाएगा। बहु-प्रलंबित ‘शून्य’ आँकड़े से शुरू होकर विशेष गाड़ियोंकी की श्रेणी में चलनेवाली पुरानी सवारी गाड़ियाँ भी, पुराने किराया दरों में और पुराने गाड़ी क्रमांक में लौटाई जा रही है। सामान्य गाड़ियोंके किराए सामान्य स्तर पर आ गए है, यह खबर तो हम आप को पहले ही दे चुके है। जल्द ही प्रीमियम गाड़ी, वन्देभारत गाड़ियोंके शुभारंभ की एक बड़ी सूची खुलने के भी आसार है।

जारी करने की तारीख 21/02 की जगह 21/03 समझी जाए।

कुल मिलाकर यह बात तय है, आने वाले 10, 15 दिन आम रेल यात्रिओंको सारी ख़बरोंमें रेलवे, रेलवे सुनाई देने वाला है। ☺️

तो भाईयों, एन्जॉय!! आपकी भूली-बिसरी, लम्बित-प्रलम्बित माँगोंकी फाइलों पर से जमी धूल हटने वाली है। उन पर कुछ न कुछ धारणा बनने वाली है। फुल भले ही न मिले, पंखुड़ी तो मिल ही जानी है, क्या है की मौसम आ गया है….

Uncategorised

क्या सचमे इसकी जरूरत थी?

28 फरवरी 2024, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल मुख्यालय ने फिर एक अकल्पनीय निर्णय लिया है। संक्रमनपूर्व सवारी गाड़ियोंके किफायती किराए यात्रिओंको लौटा दिए गए है।

भुसावल रेलवे टिकट काउन्टर पर निकला सामान्य यात्री टिकट

गौरतलब यह है, संक्रमण पूर्व काल की बहुतांश सवारी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस में बदली गयी है। उनमें परिचालनिक सुधार किया गया है। पुराने पारम्परिक ICF कोचों को बदल कर उन्हें डेमू/मेमू रैक में बदला गया है। यह गाड़ियाँ स्पीड-अप हुई है, उनके कुछ स्टोपेजेस भी रद्द किए गए है। कुल मिलाकर उन्हें एक्सप्रेस गाड़ियोंके स्वरूप में ढालने का प्रयास किया गया है।

अब विषय यह आता है, जब पुराने सवारी किराए लौटे है, तो वह कौनसी गाड़ियाँ है? यह केवल वह गाड़ियाँ है, जिनके स्टोपेजेस रद्द नही हुए है। जो अपनी पूरी यात्रा, अर्थात प्रारम्भिक स्टेशन से लेकर गंतव्य स्टेशन तक सभी स्टोपेजेस पर ठहराव ले रही है। जो गाड़ियाँ अभी भी विशेष गाड़ियोंकी श्रेणी में अपने गाड़ी क्रमांक में ‘0’ से शुरुवाती आँकड़े से कर रही है। जिसका परिचालन 200 से 250 किलोमीटर के भीतर का है। ऐसी परिभाषित गाड़ियाँ प्रत्येक मार्ग पर बिल्कुल गिनीचुनी बची है।

मध्य रेल के भुसावल मण्डल की बात की जाए तो सूरत की ओर जाने वाली तीन जोड़ी सवारी गाड़ियाँ थी, जिनमे दो जोड़ी एक्सप्रेस बन चुकी है और उनके किराए यथावत एक्सप्रेस के ही रहेंगे। केवल एक 09077/78 भुसावल – सूरत – भुसावल सवारी जो संक्रमण काल के पश्चात घटकर भुसावल – नंदुरबार – भुसावल बन गई, उसमे यह सवारी किराए लागू है। भुसावल – अमरावती मेमू जिसे भुसावल – बड़नेरा मेमू बनाया गया, उसमे भी यह सवारी किराए लागू है। मगर भुसावल वर्धा भुसावल सवारी जो अब एक्सप्रेस के स्वरूप में है और भुसावल – नागपुर – भुसावल ओवर नाइट सवारी बन्द की जा चुकी है, पुनर्स्थापित नही हुई और पुनर्बहाली के कोई आसार भी नही है। उसी प्रकार खण्डवा की दिशा में, भुसावल कटनी के बीच परिचालित सवारी गाड़ी सूरत भुसावल सूरत एक्सप्रेस से लिंक कर एक्सप्रेस में रूपांतरित हो चुकी है और भुसावल इटारसी के बीच चलने वाली सवारी भी एक्सप्रेस बन चुकी है। अर्थात भुसावल – खण्डवा मार्ग पर अब कोई सवारी गाड़ियाँ परिचालित नही हो रही।

फिर रेल प्रशासन के मद्देनजर, सवारी (ऑर्डिनरी) गाड़ियोंकी स्टेंडर्ड डेफिनेशन, मानक परिभाषा क्या है? मित्रों, परिपत्रक अनुसार तो संकल्पना क्या है, यह तो हमने उपरोक्त परिच्छेद में बताया है और एक रास्ता है, रेल विभाग के अनारक्षित टिकट बुकिंग ऍप UTS पर ऑर्डिनरी गाड़ियोंको ‘पैसेंजर विशेष’ ऐसा नामकरण किया गया है, उनमें यात्रियोंको सवारी गाड़ियोंके सामान्य किराए लागू होंगे।

यह वायरल मेसेज है, सोशल मीडिया में,

अब विचार करने की बात है, इस सस्ते किरायोंको फिर से बहाल करने की क्या आवश्यकता थी? यात्री तो मेल/एक्सप्रेस किराए चुका कर यात्रा करना शुरू हो गए थे। एक तरफ वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियोंके टिकट पर भी छपता है, ‘रेल विभाग केवल 57% किराया ही वसूलता है’ दूसरी तरफ आप फिर से कम किराए बहाल कर रहे हो? दूसरा मुद्दा यह भी है, जितनी सवारी गाड़ियाँ संक्रमण काल के पूर्व में परिचालित थी उनमें से अमूमन 75% गाड़ियोंको रेल प्रशासन मेल/एक्सप्रेस में रूपांतरित कर चुकी है। मण्डल मुख्यालय या क्षेत्रीय मुख्यालय या खुद रेल प्रशासन भी इस सामान्य किरायोंकी पुनर्बहाली की सूचना आम हलक़ों में परिपत्रक निकाल कर दे नही रही। स्टेशनोंपर, टिकट खिड़कियों पर भी कोई सूचनाएं प्रदर्शित नही की गई है, तो क्या समझना है, यह प्रयोग है या यात्रिओंकी भावनाओं से किया गया खिलवाड़ है?

प्रीमियम, तगड़े किरायोंकी वसूली के बावजूद रेल प्रशासन वन्देभारत के टिकट पर अपनी ‘सब्सिडी’ वाली पंक्ति छापना नही भूलती

इससे बेहतर तो यही रहता, प्रशासन ने जो इन सवारी गाड़ियोंका मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में उन्नतिकरण किया था भले ही केवल किरायोंको लेकर ही था, उसे अपने मानकों पर खरा करा देते, पूर्ण रूप से एक्सप्रेस की गति से, उचित समयसारणी पर चलवाते। यात्रिओंको मेल/एक्सप्रेस किराया देने में कोई परहेज नही था और आज रेल प्रशासन इनके किराए घटाकर ले रहा है तो कोई खुशी भी नही है।

Uncategorised

मनमाड़ दौंड रेल मार्ग दोहरीकरण कार्य हेतु विलद – निम्बलक – वाम्बोरी खण्ड पर रेल ब्लॉक; 24 – 29 फरवरी के बीच यात्री गाड़ियाँ रहेंगी बाधित

24 फरवरी 2024, शनिवार, माघ, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2080

निम्नलिखित अवधि रहेगा रेल ब्लॉक का,

दिनांक 24 फरवरी 2024

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 23/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12221 पुणे हावड़ा दुरन्तो JCO दिनांक 24/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 25 फरवरी 2024

22171 पुणे रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस JCO दिनांक 25/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 24/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 26 फरवरी 2024

11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 26/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग परभणी, परली, लातूर रोड़, कुरडुवाडी, दौंड जंक्शन, पुणे होकर चलेगी।

12221 पुणे हावड़ा दुरन्तो JCO दिनांक 26/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 25/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 27 फरवरी 2024

11409 दौंड जंक्शन निजामाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/02/2024 परावर्तित मार्ग   कुरडुवाडी, लातूर रोड़, परली, परभणी होकर चलेगी।

12147 कोल्हापुर हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 27/02/2024, श्रीगोन्दा, विसापुर, अहमदनगर, राहुरी, बेलापुर, पुनताम्बा, कान्हेगाव, कोपरगाँव, येवला और अंकाइ इन स्टेशनोंपर ठहराव लेगी।

11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग परभणी, परली, लातूर रोड़, कुरडुवाडी, दौंड जंक्शन, पुणे होकर चलेगी।

11025 अमरावती पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 26/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

12627 बेंगलुरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 26/02/2024 अपने नियमित मार्ग दौंड जंक्शन, अहमदनगर, मनमाड़ की जगह परावर्तित मार्ग लोनावला, कर्जत, इगतपुरी, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड़ पहुँचेंगी।

11078 जम्मू तवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 25/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/02/2024 अपने नियमित मार्ग दौंड कोर्ड, अहमदनगर, मनमाड़ की जगह परावर्तित मार्ग लोनावला, कर्जत, इगतपुरी, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड़ पहुँचेंगी।

12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO दिनांक 26/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 26/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 27/02/2024 एकसौ नब्बे मिनट (03 घण्टे 10 मिनट) देरी से अर्थात अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से नियमित समय 10:45 की जगह दोपहर 13:55 को रवाना की जाएगी।

दिनांक 28 फरवरी 2024

11409 दौंड जंक्शन निजामाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/02/2024 परावर्तित मार्ग   कुरडुवाडी, लातूर रोड़, परली,परभणी होकर चलेगी।

11033 पुणे दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/02/2024, श्रीगोन्दा, विसापुर, अहमदनगर, राहुरी, बेलापुर, पुनताम्बा, कान्हेगाव, कोपरगाँव, येवला और अंकाइ इन स्टेशनोंपर ठहराव लेगी।

11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग परभणी, परली, लातूर रोड़, कुरडुवाडी, दौंड जंक्शन, पुणे होकर चलेगी।

11025 अमरावती पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/02/2024 अपने नियमित मार्ग दौंड कोर्ड, अहमदनगर, मनमाड़ की जगह परावर्तित मार्ग लोनावला, कर्जत, इगतपुरी, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड़ पहुँचेंगी।

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 27/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

दिनांक 29 फरवरी 2024

11409 दौंड जंक्शन निजामाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 29/02/2024 परावर्तित मार्ग   कुरडुवाडी, लातूर रोड़, परली,परभणी होकर चलेगी।

11037 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 29/02/2024, श्रीगोन्दा, विसापुर, अहमदनगर, राहुरी, बेलापुर, पुनताम्बा, कान्हेगाव, कोपरगाँव, येवला और अंकाइ इन स्टेशनोंपर ठहराव लेगी।

11025 अमरावती पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

12627 बेंगलुरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 28/02/2024 अपने नियमित मार्ग दौंड जंक्शन, अहमदनगर, मनमाड़ की जगह परावर्तित मार्ग लोनावला, कर्जत, इगतपुरी, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड़ पहुँचेंगी।

11078 जम्मू तवी पुणे झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 27/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

22685 यशवंतपुर चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक कर्नाटक सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट JCO दिनांक 28/02/2024 अपने नियमित मार्ग पुणे, दौंड कोर्ड, अहमदनगर, मनमाड़ की जगह परावर्तित मार्ग पुणे, लोनावला, कर्जत, इगतपुरी, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड़ पहुँचेंगी।

12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को गोवा एक्सप्रेस JCO दिनांक 28/02/2024 अपने नियमित मार्ग मनमाड़, अहमदनगर, दौंड कोर्ड, पुणे की जगह परावर्तित मार्ग मनमाड़, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, कर्जत, लोनावला होकर पुणे पहुँचेंगी।

11026 पुणे अमरावती एक्सप्रेस JCO दिनांक 29/02/2024 अपने नियमित मार्ग दौंड कोर्ड, अहमदनगर, मनमाड़ की जगह परावर्तित मार्ग लोनावला, कर्जत, इगतपुरी, पनवेल, कल्याण होकर मनमाड़ पहुँचेंगी।

12104 लखनऊ पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 28/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 28/02/2024 तीस मिनट नियंत्रित की जाएगी।

यात्रीगण कृपया ज्ञात रहे, JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि। परावर्तित की गई और नियंत्रित की गई गाड़ियाँ अपने समयसारणी से हुई देरी में सुधार कर सकती है अतः अपनी नियोजित रेल गाड़ी के चल समय की जानकारी हेतु रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें।

Uncategorised

बड़ी खबर : पुराने, सवारी गाड़ियोंके किफायती यात्री किराए बहाल किए जा रहे है!

22 फरवरी 2024, गुरुवार, माघ, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

छोटे स्टेशनोंको रेल सुविधा देनेवाली डेमू / मेमू और सवारी गाड़ियोंका संक्रमण पूर्व किराया यात्रिओंको दोबारा बहाल किया जा रहा है।

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

यज्ञपी यह परिपत्रक SWR दक्षिण पश्चिम रेल द्वारा जारी किया गया है, मगर यह जरूर रेल मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय रेल कार्यकालोंमें जारी हुवा है।

अब जल्द ही सभी क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र की डेमू, मेमू गाड़ियोंका वर्गीकरण सवारी गाड़ियोंमे हुवा है, मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमें रखा गया है और उन में कौन- कौनसी गाड़ियोंमे यह द्वितीय श्रेणी पैसेंजर किराए लागू रहेंगे, इसकी सूची जारी कर सकते है।

ज्ञात रहे, हम हमारे ब्लॉग के जरिए लगातार इस विषय पर अपने विचार रखते गए है। दरअसल संक्रमणपूर्व  सवारी गाड़ियोंके नियमित कोच की जगह डेमू, मेमू रैक चलाए गए और उन्हें मेल/एक्सप्रेस की श्रेणी के किराए लागू कर दिए गए। स्टोपेजेस लगभग वहीं के वहीं, पहले जितने ही। समयसारणी भी अमूमन वहीं पुरानी, यात्रा समय भी पहले जितना ही मगर किराए पहले से तिगुने। यह इन गाड़ियोंमे यात्रा करने वाले यात्रिओंके साथ सीधी प्रताड़ना थी। और यह व्यवस्था संक्रमण काल  से आज तक चली आ रही थी। जबकि सारी रेल कार्यप्रणाली यथावत कर दी गयी थी। खैर, देर आयद, दुरुस्त आयद!

‘0’ शून्य क्रमांक से शुरवात किए गए गाड़ी क्रमांक की डेमू/मेमू गाड़ियोंमे यह सवारी गाड़ियोंवाले किराए लागू हो सकते है। जिन गाड़ियोंका ‘अपग्रेडेशन’ सवारी गाड़ियोंसे मेल/एक्सप्रेस में हो चुका है, जिन्हें नियमित गाड़ी क्रमांक मिल चुका है वह गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस किरायोंसे ही चलती रह सकती है। संबन्धित क्षेत्रीय रेल विभाग के परिपत्रक की प्रतिक्षा है। 😊

Uncategorised

कोयम्बटूर – बेंगलुरु कैंट – कोयम्बटूर वन्देभारत की समयसारणी में यात्री-संगत बदलाव!

21 फरवरी 2024, बुधवार, माघ, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

20642 कोयम्बटूर बेंगलुरु कैंट वन्देभारत जो फिलहाल प्रातः 5:00 बजे कोयम्बटूर से रवाना हो रही है, उसे जल्द ही नई समयसारणी के अनुसार सुबह 7:35 पर रवाना किया जाएगा। इससे इसके बेंगलुरु पहुंचने का समय 11:30 की जगह 13:50 हो जाएगा अर्थात समयसारणी के बदलाव के साथ यह गाड़ी अपना परिचालनिक समय मे पांच मिनट, पूरे तीन सौ सेकन्ड (😊) की बचत कराएगी।

वापसीमे 20641 बेंगलुरु कैंट कोयम्बटूर वन्देभारत एक्सप्रेस अपने फिलहाल समय 13:40 की जगह 14:20 को रवाना की जाएगी और कोयम्बटूर को 20:00 बजे की जगह 20:45 को पहुँचेंगी। यहाँ रेल विभाग ने पाँच मिनट, पूरे तीन सौ सेकंड्स अपने खाते में रख लिए। स्पीड-अप का हिसाब बराबर ☺️

कृपया रेल मुख्यालय से पारित, निम्नलिखित परिपत्रक देखें,

रेल मुख्यालय के उपरोक्त आदेश पर सम्बंधित क्षेत्रीय रेल जल्द ही निर्णय ले कर यात्रिओंके लिए उपयुक्त समयसारणी और उसे लागू करने के तिथि की सूचना जारी करेगा।