Uncategorised

रेल बजट 2023-24 के मद्देनजर मध्य रेल CR के सारे निर्माणाधीन कार्योंका हालिया लेखाजोखा : एक पूर्वावलोकन

28 जानेवारी 2023, शनिवार, माघ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2079

रेल बजट के मद्देनजर, एक पूर्वावलोकन : मध्य रेल के वे सारी रेल परियोजनाएं जो अलग अलग स्थितियों में है। किसी का सर्वेक्षण चल रहा है तो कोई मुख्यालय में विचाराधीन है। कई परियोजनाएं निधी के या किसी अनुमती के अभाव में ठण्डे बस्ते में भेजी जा चुकी है। आइए देखते है,

घोषित किये गए रेल सर्वेक्षण (16 जनवरी 2023 तक की स्थिती)

बीते वर्षोंके रेल बजट सम्बंधित परियोजनाएं जो ‘पिंक बुक’ मौजूद, पर अस्वीकृत अवस्थामें है।

सर्वेक्षण सम्पन्न, रेल मुख्यालयों में विचाराधीन परियोजनाएं

रेल मुख्यालय के ठण्डे बस्ते में पड़ी परियोजनाएं ; जो शायद ही आगे बढ़ पाएंगी।

Uncategorised

भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस 28 जनवरी से 31 मार्च तक दो महीने के लिए रद्द

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, 11025/26 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस दिनांक 28 जनवरी से 31 मार्च तक अर्थात दो महीने के लिए रद्द की जा रही है। मुम्बई मण्डल के कर्जत स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा उसी के लिए यह निरस्तीकरण घोषित हुवा है। यूँ तो इस मार्ग से चलनेवाली और भी गाड़ियाँ है, जिसका तपसिल अभी आने को हे।

इसमे रेल प्रशासन बजाय सम्पूर्ण निरस्तीकरण करें, इस गाड़ी को भुसावल से पुणे के बीच मनमाड़, दौंड कॉर्ड होकर परिचालित कर सकता है। चूँकि 50% से भी ज्यादा यात्री भुसावल से सीधे पुणे के बीच यात्रा करनेवाले होते है और गाड़ी एक इन्टरसिटी वर्ग में समाहित है ऐसी स्थिति में गाड़ी पूर्ण रद्द हो यह यात्रिओंके लिए काफी पीड़ादायक हो सकता है।

Uncategorised

मध्य रेल के मुम्बई मण्डलमें विविध बुनियादी कार्य की निविदाएं निकली

25 जानेवारी 2023, बुधवार, माघ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2079

निविदा / सीआर / इंजीनियरिंग विभाग

  1. पनवेल कर्जत (29 किमी) दोहरीकरण परियोजना के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा डीपीआर तैयार करने के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण
  2. तटबंध में मिट्टी का काम, कटाई, पुल के रास्ते, किनारे की नालियों का निर्माण, छोटे पुल, सेवा भवन, एफओबी, लिफ्टिंग बैरियर और ऊंचाई नापने का काम, ट्रैक को बिछाने और जोड़ने, मशीन से कुचल पत्थर की गिट्टी की आपूर्ति और स्टैकिंग, मार्ग सामग्री का परिवहन सीआर पर वर्धा बल्लारशाह तीसरी लाइन परियोजना के लिए चंद्रपुर सहित – बल्लारशाह सहित स्टेशनों के बीच आदि।
  3. मुंबई सीएसएमटी कुर्ला 5वीं, 6वीं लाइन परियोजना के संबंध में कुर्ला स्टेशन पर एफओबी, स्काईवॉक, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म और मेजेनाइन फ्लोर का निर्माण।
  4. अहमदनगर बीड परली वैजनाथ नई लाइन परियोजना के संबंध में चेनेज 191000 से 261000 तक एमबीसी स्लीपरों का परिवहन
  5. मुंबई सीएसएमटी कुर्ला 5वीं 6वीं लाइन परियोजना के संबंध में परेल रेलवे स्टेशन पर शेष कार्य।
Uncategorised

पश्चिम रेल के 492 किलोमीटर लम्बे मुम्बई – अहमदाबाद रेल मार्ग पर बाड़ लगाई जाएगी

24 जानेवारी 2023, मंगलवार, माघ, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2079

भारतीय रेल के रेल मार्ग शहरों, गाँवों और बस्तियों के करीब से गुजरते है। जब जंगलों से गुजरते है तो वन्य पशु और बस्तियों के पास से गुजरते है तब मवेशियों का रेल लाइनोंके पास चरना या उसे पार करने का खतरा लगा रहता है। आसाम, पश्चिम बंगाल में हाथी पटरियों पर आ जाते है।

हमने देखा, मासूम और निरपराध जानवर यूँ ही पटरियोंपर तेज गति से आनेजाने वाली गाड़ियोंके चपेट में आकर अपना प्राण गवाँ बैठते है। चूँकि यात्री गाड़ियोंकी गति अब लगातार 90/110/130/150 kmph की रफ़्तार से बढ़ रही है। मालगाड़ीयाँ भी अब 60/75/90 की गति से चल रही है। रेल पर जानवर आ जाने से न सिर्फ जीव हत्याएं हो रही अपितु रेल गाड़ियोंका भी नुकसान हो रहा है। साथ गाड़ियोंकी आवाजाही में भी खलल पड़ता है। वन्य जीवोंके लिए अब कॉरिडोर बनाकर उनकी आवाजाही को सुगम किया जा रहा है। वहीं मवेशियों के लिए बाड़ का प्रावधान किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे ने मुम्बई – अहमदाबाद के 492 किलोमीटर लम्बे रेल मार्ग पर तक़रीबन 622 किलोमीटर लम्बी बाड़ लगाने योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। निविदाएं निकल कर काम आबंटित हो चुका है और जल्द से जल्द पूरा भी किया जाएगा। इसी तरह आगे चलकर सभी रेल मार्ग की बाड़बंदी की जाएगी ताकि रेलगाड़ीयाँ भी सुचारू रूप से चले और जानवरोंकी जीव हत्या भी न हो।