20489/90 बाड़मेर जयपुर बाड़मेर प्रतिदिन एक्सप्रेस 14 नवम्बर 2022 से, सप्ताह में पाँच दिन मथुरा तक विस्तारित की जा रही है। इस तरह का निर्णय रेल बोर्ड से लिया गया है।
चूँकि इस निर्णयपर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे, मण्डलों की रहेगी तो वह आगे इस बारे में विस्तृत परिपत्रक निकालकर बाड़मेर – जयपुर के बीच जो गाड़ी दो दिन चलेगी उसका अलग गाड़ी क्रमांक इत्यादि जाहिर करेगी। फ़िलहाल आप रेल बोर्ड से जारी हुई सूचना देखिए।
जबलपुर और भोपाल मण्डल के मलखेड़ी – गुना खंड, मालखेड़ी – महादेवखेड़ी के लगभग 8 किलोमीटर के बीच रेल दोहरीकरण चालू करने के संबंध में मालखेड़ी और करोद स्टेशनों के प्री एनआई/एनआई के दौरान ट्रेनों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है।
रद्द गाड़ियोंकी सूची :- निम्नलिखित सूची में बाधित गाड़ियोंके क्रमांक और उनके प्रारम्भिक स्टेशन से गन्तव्य स्टेशन का नाम दिया गया है। साथ ही अपने प्रारम्भिक स्टेशन से चलने की तिथि JCO दी गयी है।
मध्य रेल CR के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म क्रमांक 10, 11, 12 और 13 का विस्तार किया जा रहा है। इसके चलते इन प्लेटफार्म से परिचालित किये जाने वाली यात्री गाड़ियोंमे मरे प्रशासन दो महिने के लिए निम्नलिखित बदलाव करने जा रही है।
11140 गदग मुम्बई एक्सप्रेस जो गदग से दिनांक 07 नवम्बर को मुंबई के लिए रवाना होगी, दादर स्टेशन तक ही जाएगी। दादर से मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी। यह टर्मिनल का बदलाव दो महीने तक जारी रहेगा।
02102/01 मनमाड़ मुम्बई मनमाड़ गोदावरी विशेष अब प्रतिदिन की जगह सप्ताह में छह दिन ही चलाई जाएगी। यह गाड़ी दिनांक 10 नवम्बर से 12 जनवरी 2023 तक, दोनोंही दिशाओंसे प्रत्येक गुरुवार के दिन रद्द रहेगी। साथ ही दिनांक 11 नवम्बर से 05 जनवरी तक दादर से मनमाड़ के बीच ही चलाई जाएगी।
प्रबोधिनी, कार्तिकी या देव उठनी एकादशी पर चलिए श्रीहरि के दर्शन करने भुवैकुण्ठ पंढरपुर!
मध्य रेलवे ने पंढरपुर में कार्तिकी मेले के दौरान विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है।
पंढरपुर में होने वाले कार्तिकी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे लातूर – पंढरपुर, पंढरपुर – मिरज और सोलापुर – पंढरपुर के बीच निम्नलिखित विशेष ट्रेनें चलाएगा। विवरण इस प्रकार है,
लातूर – पंढरपुर – लातूर स्पेशल (10 सेवाएं)
01419 विशेष गाड़ी 1.11.2022, 2.11.2022, 4.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को लातूर से 07.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12.25 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. 01420 विशेष गाड़ी पंढरपुर से 1.11.2022, 2.11.2022, 4.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को 14.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.20 बजे लातूर पहुंचेगी.
संरचना: 8 शयनयान श्रेणी और 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं।
पंढरपुर – मिरज – पंढरपुर स्पेशल (8 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01421 विशेष 1.11.2022, 5.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को पंढरपुर से 09.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 12.05 बजे मिरज पहुंचेगी. 01422 विशेष गाड़ी 1.11.2022, 5.11.2022, 7.11.2022 और 8.11.2022 को मिराज से 13.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 17.05 बजे पंढरपुर पहुंचेगी.
संरचना: 6 स्लीपर क्लास और 6 जनरल सेकेंड क्लास जिसमें 2 गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं।
सोलापुर – पंढरपुर – सोलापुर दैनिक डेमू (16 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 01423 डेमू 1.11.2022 से 8.11.20232 तक प्रतिदिन सोलापुर से 10.10 बजे प्रस्थान कर पहुंचेगी। पंढरपुर उसी दिन 13.00 बजे। गाड़ी संख्या 01424 डेमू 1.11.2022 से 8.11.2022 तक पंढरपुर से प्रतिदिन 15.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18.50 बजे सोलापुर पहुंचेगी।
आरक्षण: विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग नं। 01419/01420 और 01421/01422 विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर तत्काल खुलेंगे। विस्तृत समय के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें।
लम्बे अंतराल के बाद एक बार फिर से उदयपुर – अहमदाबाद सीधी रेल सम्पर्क से जुड़ने जा रहा है। यह लाइन अब ब्रॉड गेज वाली है जो देश भर के प्रमुख रेल मार्गों से उदयपुर को अहमदाबाद होकर जोड़ रही है। देश के माननीय प्रधानमंत्री विशेष रेलगाडी के जरिए इस मार्ग का उद्घाटन करेंगे।
उद्घाटन विशेष गाड़ियाँ : 09609 उदयपुर सिटी आसरवा एकल विशेष और 09477 आसरवा उदयपुर सिटी एकल विशेष
नियमित सेवाएं :
19703/04 उदयपुर सिटी आसरवा उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दिनांक 01 नवम्बर से प्रतिदिन
12981/82 जयपुर आसरवा जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01 नवम्बर से प्रतिदिन
आसरवा यह उदयपुर – अहमदाबाद रेल मार्ग पर अहमदाबाद से लगभग 4 किलोमीटर पूर्व स्थित है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुनियादी निर्माण जारी है, जिसके पूर्णत्वता के पश्चात यह गाड़ियाँ सीधे अहमदाबाद जंक्शन से जोड़ी जा सकती है।