Uncategorised

पश्चिम रेल की नौ जोड़ी दुर्गा पूजा विशेष गाड़ियाँ

15 सितम्बर 2025, सोमवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

1 : 09061/62 बान्द्रा टर्मिनस बरौनी बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (3-3 फेरे) वाया वडोदरा, रतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर

09061 : बान्द्रा टर्मिनस से सोमवार 22, 29 सितम्बर, 06 अक्टूबर

09062 : बरौनी से गुरुवार 25 सितम्बर, 02, 09 अक्टूबर

कोच संरचना : 13 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

2 : 09029/30 बान्द्रा टर्मिनस रीवा बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (6-6 फेरे) वाया भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, सतना

09029 : बान्द्रा टर्मिनस से गुरुवार 18, 25 सितम्बर, 02, 09, 16, 23, 30 अक्टूबर

09030 : रीवा से शुक्रवार 19, 26 सितम्बर, 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर

कोच संरचना : 20 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

3 : 09033/34 उधना बरौनी उधना वातानुकूलित द्विसाप्ताहिक विशेष (6-6 फेरे) वाया नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर

09033 : उधना से मंगलवार, शनिवार 20,23,27 एवं 30 सितम्बर, 04, 07 अक्टूबर

09034 : बरौनी से गुरुवार, सोमवार, 22, 25 एवं 29 सितम्बर, 02, 06 एवं 09 अक्टूबर

कोच संरचना : 14 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 16 LHB कोच

04 : 09041/42 उधना बलिया उधना वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष (3-3 फेरे) वाया सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, झाँसी, गोविन्दपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, अनौरिहार, गाजीपुर सिटी

09041 : उधना से गुरुवार 25 सितम्बर, 02 एवं 09 अक्टूबर

09042 : बलिया से शुक्रवार 26 सितम्बर, 03 एवं 10 अक्टूबर

कोच संरचना : 14 वातानुकूलित थ्री टियर, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 16 LHB कोच

05 : 09067/68 उधना जयनगर उधना साप्ताहिक विशेष (3-3 फेरे) वाया नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा

09067 : उधना से रविवार 21, 28 सितम्बर, 05 अक्टूबर

09068 : जयनगर से सोमवार 22, 29 सितम्बर, 06 अक्टूबर

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 14 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 स्लिपर, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

06 : 09069/70 उधना समस्तीपुर उधना वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष (3-3 फेरे) वाया नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर

09069 : उधना से शनिवार 20, 27 सितम्बर, 04 अक्टूबर0

09070 : समस्तीपुर से सोमवार 22, 29 सितम्बर, 06 अक्टूबर

कोच संरचना : 07 वातानुकूलित थ्री टियर, 07 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 16 LHB कोच

07 : 09437/38 गांधीधाम सियालदह गांधीधाम साप्ताहिक विशेष (4-4 फेरे) वाया अहमदाबाद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, बयाना, टूण्डला, कानपुर, प्रयागराज जंक्शन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान

09437 : गांधीधाम से बुधवार 17, 24 सितम्बर, 01 एवं 08 अक्टूबर

09438 : सियालदह से शनिवार 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 10 वातानुकूलित थ्री टियर, 05 स्लिपर, 02 एसएलआर कुल 18 ICF कोच

08 : 09257/58 भावनगर शकूर बस्ती भावनगर साप्ताहिक विशेष (11-11 फेरे) वाया बोटाद, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, पालनपुर, अबु रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट

09057 : भावनगर से शुक्रवार 19, 26 सितम्बर, 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 07, 14, 21, 28 नवम्बर

09058 : शकूर बस्ती से शनिवार 20, 27 सितम्बर, 04, 11, 18, 25 अक्टूबर, 01, 08, 15, 22, 29 नवम्बर

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टु टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 07 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

यात्रीगण ज्ञात रहे, विशेष गाड़ियोंको अतिरिक्त किरायोंके साथ चलाया जाता है।

Uncategorised

पश्चिम रेल में अहमदाबाद, सूरत स्टेशनोंके अस्थायी बन्द किए गए स्टोपेजेस, पुनर्स्थापित किए जा रहे है।

13 सितम्बर 2025, शनिवार, अश्विन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

पश्चिम रेल के अहमदाबाद, सूरत स्टेशनोंपर स्टेशन पुनर्विकास कार्योंके चलते कुछ नियमित मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ियोंके स्टोपेजेस को अहमदाबाद की जगह असरवा, वटवा एवं साबरमती पर स्थानांतरित किया गया था। इनमें से पाँच गाड़ियोंके अहमदाबाद टर्मिनल स्टेशन को दिनांक 13 सितम्बर से पुनर्स्थापित किए जा रहे है।

12931 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस जो अहमदाबाद की जगह वटवा स्टेशन पर समाप्त की जा रही थी, दिनांक 13 से 19 सितम्बर तक मणिनगर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

अभी भी निम्नलिखित 19 यात्री गाड़ियोंके अहमदाबाद स्टोपेज निम्नप्रकार से अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर जारी रहेंगे।

सूरत स्टेशन के स्टोपेजेस जिन्हें उधना स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया था, उन्हें दिनांक 10 अक्टूबर 2025 से पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

निम्नलिखित 25 यात्री अप गाड़ियाँ, जो वडोदरा से सूरत, उधना होकर मुम्बई, नंदुरबार की दिशा में चलती है, उनका सूरत स्टोपेज निम्नप्रकार से पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

निम्नलिखित 25 यात्री डाउन गाड़ियाँ, जो मुम्बई, नंदुरबार से चलकर उधना, सूरत होते हुए वडोदरा की दिशा में चलती है, उनका सूरत स्टोपेज निम्नप्रकार से पुनर्स्थापित किया जा रहा है।

निम्नलिखित पांच जोड़ी यात्री गाड़ियाँ, जो सूरत की जगह उधना से अपनी यात्रा शुरू/समाप्त कर रही थी, अब अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में दी गई तिथियोंके अनुसार सूरत स्टेशन से शुरू/समाप्त की जाएगी।

Uncategorised

रेल विभाग का जय बिहार! दो और नई गाड़ियाँ और नौ जोड़ी गाड़ियोंका मार्ग विस्तार घोषित

10 सितम्बर 2025, बुधवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

छप्पर फाड़ कृपा कैसे बरसती है, यह रेल प्रशासन ने निम्नलिखित परिपत्रक जारी कर दिखा दिया है। बिहार के यात्रिओंकी ऐसी पौ बारह हुई है के जो माँगे वह मिले और जो न माँगे वह जबरन मिले। ☺️

नई गाड़ियाँ :

1 : 26301/02 जोगबनी दानापुर जोगबनी वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन परिचालित)

26301 वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन, प्रातः 3:25 को जोगबनी से रवाना होकर 11:30 को दानापुर पहुँचेंगी। वापसी में 26302 वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन, शाम 17:10 को दानापुर से रवाना होकर, देर रात, अगले तिथि में, 1:20 को जोगबनी पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, (दिशा बदलेगी) बनमंखी, दौराम मधेपुरा, सहरसा, (दिशा बदलेगी) खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दानापुर

2 : 15701/02 कटिहार सिलीगुड़ी कटिहार प्रतिदिन एक्सप्रेस

15701 एक्सप्रेस प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे कटिहार से खुलेंगी और सुबह 10:00 बजे सिलीगुड़ी पहुँचेंगी। वापसी में 15702 एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 12:30 को सिलीगुड़ी से खुलेगी और शाम 18:00 बजे कटिहार पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 08 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 10 LHB कोच

स्टोपेजेस : कटिहार, पूर्णिया, कस्बा, जलालगढ़, अररिया कोर्ट, रहमतपुर, बंशबारी हॉल्ट, खावसपुर, लक्ष्मीपुर, बरधा हॉल्ट, कालियागंज, टेरागच, बीबीगंज, तुलसिया हॉल्ट, पावाखाली, काडोगाँव हॉल्ट, भोगड़बार हॉल्ट, ठाकुरगंज, गलगलिया, नक्सलबाड़ी, बागडोगरा, सिलीगुड़ी

गाड़ियोंका विस्तार :

1: 13225/26 जयनगर दानापुर जयनगर प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस का दानापुर से आगे आरा तक विस्तार

2: 22352/51 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु पाटलिपुत्र साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र से आगे सहरसा तक विस्तार

3 : 19483/84 अहमदाबाद बरौनी अहमदाबाद सप्ताह में छह दिन परिचालित एक्सप्रेस का बरौनी से आगे सहरसा तक विस्तार

4 : 12149/50 पुणे दानापुर पुणे प्रतिदीन सुपरफास्ट का दानापुर से आगे सुपौल तक विस्तार यह गाड़ी अब सुपरफास्ट से साधारण मेल/एक्सप्रेस बनाई जा रही है। इसका गाड़ी क्रमांक 12149/50 से बदल कर 11401/02 किया जा रहा है।

5 : 13233/34 राजगीर दानापुर राजगीर प्रतिदिन राजगृह एक्सप्रेस का राजगीर से आगे कोडरमा तक विस्तार।

6 : 13246/45 राजेन्द्र नगर टर्मिनस न्यू जलपाईगुड़ी राजेन्द्र नगर टर्मिनस त्रिसाप्ताहिक कैपिटल एक्सप्रेस का राजेन्द्र नगर से आगे आरा तक विस्तार

7 : 13248/47 राजेन्द्र नगर टर्मिनस कामाख्या राजेन्द्र नगर टर्मिनस सप्ताह में चार दिवसीय परिचालित, कैपिटल एक्सप्रेस का राजेन्द्र नगर से आगे आरा तक विस्तार

8 : 12359/60 कोलकाता पटना कोलकाता त्रिसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस का पटना से आगे आरा तक विस्तार अब यह गाड़ी गरीबरथ न रहकर साधारण मेल/एक्सप्रेस बनाई जा रही है और इसका गाड़ी क्रमांक 12359/60 से बदलकर 13127/28 किया जाएगा।

9 : 14603/04 सहरसा अमृतसर सहरसा साप्ताहिक जनसाधारण एक्सप्रेस का विस्तार सहरसा से आगे नरकटियागंज तक किया जा रहा है।

बिहार राज्य में अब प्रीमियम गाड़ियोंकी सूची निम्नप्रकार हो गई है।
 
14 जोड़ी वन्देभारत गाड़ियाँ

  • गाड़ी सं. 22349/22350 पटना-राँची वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22347/22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत (बुधवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22233/22234 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22345/22346 पटना-गोमती नगर वंदे भारत (शुक्रवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 20887/20888 रांची-वाराणसी वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22499/22500 देवघर-वाराणसी वंदे भारत (मंगलवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22301/22302 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत (बुधवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22303/22304 हावड़ा-गया वंदे भारत (गुरूवार को छोड़कर)
  • गाड़ी सं. 22309/22310 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत (शुक्रवार को छोड़कर)
    10.गाड़ी सं. 20893/20894 टाटानगर-पटना वंदे भारत (बुध, गुरू, शुक्र, शनि)
  • गाड़ी सं.21893/21894 टाटानगर-पटना वंदे भारत (रवि)
  • गाड़ी सं.21895/21896 टाटानगर-पटना वंदे भारत (सोम)
  • गाड़ी सं.26501/26502 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत (शनिवार को छोड़कर)
  • 13. गाड़ी सं. 26301/02 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस
  • 10 जोड़ी अमृतभारत गाड़ियाँ
  • गाड़ी सं. 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  • गाड़ी सं. 11015/11016 सहरसा-लोकमान्‍य तिलक अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  • गाड़ी सं. 22361/22362 राजेन्‍द्रनगर-नई दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  • गाड़ी सं. 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  • गाड़ी सं. 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  • गाड़ी सं. 13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्‍सप्रेस
  • गाड़ी सं. 14047/14048 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • गाड़ी सं. 13697/13698 गया-दिल्‍ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • गाड़ी सं 16601/02 जोगबनी-ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस
  • गाड़ी सं. …………. सहरसा-छेहरटा (अमृतसर)-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस
     
  • नमोभारत एक्सप्रेस
  • गाड़ी सं. 94803/94804 जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल
Uncategorised

नई गाड़ी : इरोड जोगबनी इरोड अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस

09 सितम्बर 2025, मंगलवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

बिहार राज्य से नई गाड़ियोंकी सूची में सबसे ज्यादा चर्चित एवं घोषणा के लिए लम्बी प्रतीक्षा करवाने वाली गाड़ी आखिरकार घोषित हो गई है।

16601/02 इरोड जोगबनी इरोड अमृतभारत साप्ताहिक एक्सप्रेस

16601 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को इरोड से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 19:00 बजे जोगबनी पहुँचेंगी। वापसी में 16602 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को जोगबनी से दोपहर 15:15 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 7:30 बजे इरोड पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर/ जनरेटर कार कुल 22 LHB अमृतभारत कोच

स्टोपेजेस : इरोड, सालेम, जोलारपेट्टी, काटपाडी, आरक़्क़ोणम, पेरंबूर, नायडुपेटा, गुडूर, ओंगल, विजयवाड़ा, खम्मम, वरंगल, मंचरियाल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाड़ा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, डभौरा, जसरा, प्रयागराज छिंवकी, विंध्याचल, चुनार, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पिटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगाचिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, फारबिसगंज, जोगबनी

जल्द ही इस गाड़ी के शुभारंभ की तिथी एवं विस्तृत समयसारणी आ जाएगी।

Uncategorised

नई गाड़ियाँ : साईरँग दिल्ली मिज़ोरम राजधानी एवं साईरँग कोलकाता एक्सप्रेस

08 सितम्बर 2025, सोमवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

20507/08 साईरँग आनन्द विहार टर्मिनस साईरँग साप्ताहिक मिज़ोरम राजधानी एक्सप्रेस

20507 राजधानी एक्सप्रेस साईरँग से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 16:30 को रवाना हो कर रविवार को सुबह 10:50 पर आनन्द विहार टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 20508 राजधानी एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को शाम 19:50 को रवाना हो कर मंगलवार को दोपहर 15:15 पर साईरँग पहुँचेंगी।

ज्ञात हो, साईरँग रेलवे स्टेशन मिज़ोरम राज्य की राजधानी ऐजवाल का सैटेलाइट शहर है।

स्टोपेजेस : साईरँग, बैराबी, हैलाकाण्डी, बदरपुर, न्यू हाफलौंग, होजाई, गौहाटी, रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, पटना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आनन्द विहार टर्मिनस

समयसारणी भी जारी हो गई।

13125/26 कोलकाता साईरँग कोलकाता सप्ताह में तीन दिवसीय परिचालित एक्सप्रेस

13125 एक्सप्रेस कोलकाता से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार एवं बुधवार दोपहर 12:25 को रवाना होकर अगले दिन, शाम 19:45 को साईरँग पहुँचेंगी। वापसी में 13126 एक्सप्रेस साईरँग से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार सुबह 7:15 को रवाना होकर अगले दिन, दोपहर को 14:30 को कोलकाता पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : कोलकाता, नैहाटी, कृष्णनगर सिटी, बेरहामपुर कोर्ट, मुर्शिदाबाद, अजीमगंज, जांगीपुर रोड, न्यू फ़र्राक्का, मालदा टाउन, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, तुपनगंज, गोलकगंज, गौरीपुर, बिलासपारा, अभयपुरी, गोलपाड़ा टाउन, कामाख्या, गौहाटी, होजाई, न्यू हाफलौंग, बदरपुर, हैलाकाण्डी, बैराबी, साईरँग

15609/10 गौहाटी साईरँग गौहाटी प्रतिदिन एक्सप्रेस

15609 एक्सप्रेस गौहाटी से प्रतिदिन शाम 19:00 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 पर साईरँग पहुँचेंगी। वापसी में 15610 एक्सप्रेस साईरँग से प्रतिदिन शाम 19:00 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 पर गौहाटी पहुँचेंगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 17 LHB कोच

स्टोपेजेस : गौहाटी, जागी रोड, चापरमुख, होजाई, लमडिंग, माईबंग, न्यू हाफलौंग, न्यू हरनगाजाओ, बदरपुर, काताखल, हैलाकाण्डी, बैराबी, साईरँग

नियमित गाड़ी 13 सितम्बर 2025 से चल पड़ेंगी। उसकी समयसारणी

रेल मुख्यालय द्वारा जारी परिपत्रक पर सबंधित क्षेत्रीय रेल कार्यवाही कर गाड़ियोंके शुभारंभ की तिथी जल्द ही निश्चित करेगा।