Uncategorised

देश आग्रह करता है, यातायात के साधनोंका; ठहराव मांगता है, स्टेशनोंसे सीधी गुजरती यात्री रेल गाड़ियोंका!

19 अगस्त 2025, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082

माना की जमाना चाँद पर पहुँचने का चल रहा है, सुपर कम्प्यूटर का है, AI कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए हल निकालने का है। तीव्र गतिसे एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने का है। हमारे देश मे भी रेल गाड़ियाँ तेज चलने लगी है। एक सौ तीस प्रति घण्टा अमूमन सभी एक्सप्रेस गाड़ियाँ दौड़ लगा देती है। वन्देभारत, अमृतभारत के आगे बुलेट ट्रेन का संस्करण भी जल्द ही दौड़ने लगेगा। इन सब तेज तर्रार गति के साधनों में गाँव के यात्री जिनमे युवा, विद्यार्थी, उद्यमी, रोजगार तलाशने शहर का रुख करने वाले, उनके नजदीकी रेलवे स्टेशनोंसे सीधी गुजरने वाली गाड़ियोंको देख परेशान हो रहे है।

दरअसल गाड़ियोंको तेज गति से एक शहर से दूसरे शहर को साधने में राह में पड़ने वाले कई छोटे शहर, गाँव के स्टेशन पसीज रहे है। एक वक्त था, गाँव के लोग अपनी खेती-बाड़ी, छोटे-बड़े उद्योग में मग्न थे। करीब की पाठशाला में बच्चे पढ़ लेते थे। शहर जाकर आगे की पढ़ाई करने की सोच बहुतों की नही होती थी। पढ़ लिए अब अपना रोजगार सम्भाल लो बस! लेकिन अब ऐसा नही है। गाँव की जनता हर तरह से प्रगती करने के लिए लालायित है। शहर जाकर पढ़ाई करना, बेहतर रोजगार के लिए कल-कारखानों का रुख करना, कृषि उपज के उचित दाम के लिए नई मण्डी तलाशना हर प्रकार से उन्हें यातायात की जरूरत पड़ने लगी है।

दिनभर में एखाद दो सवारी गाड़ियाँ पहले काफी होती थी। किसी को एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गाड़ियोंकी या लम्बी दूरी की यात्राओंकी भी दरकार ज्यादातर नही होती थी। अब शहर जाना-आना करने वाले यात्रिओंमें गाड़ियोंकी माँग बढ़ने लगी है। युँ तो रेल प्रशासन ने कम अंतर में ठहराव लेने वाली कई गाड़ियाँ बन्द कर दी, ठहराव बन्द कर दिए, प्रचलित सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में बदल दिया था। मगर अब जहाँ गाड़ियाँ अद्ययावत LHB रैक से संचालित की जा रही है, जिनकी की कम समय मे रुकने और तेज गति पकड़ने की क्षमताएं है, उन गाड़ियोंको छोटे, मंझौले स्टेशनोंपर यात्रिओंकी माँग को देखते हुए स्टोपेजेस देने की व्यवस्था की जा रही है। इसी के फलस्वरूप उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे आदि क्षेत्रीय रेल विभागों ने अपने क्षेत्रोंमें कई गाड़ियोंमे स्टोपेजेस बढाए है।

दक्षिण रेलवे :

उत्तर रेलवे :

उत्तर पश्चिम रेलवे :

दक्षिण मध्य रेल :

पूर्व तटीय रेल :

आम रेल यात्री अन्य क्षेत्रीय रेलवे से भी इसी तरह यात्री गाड़ियोंमे बेहतर कनेक्टिविटी हेतु के कार्रवाई की आशा रखते है।

Uncategorised

मलकापुर, बोदवड और रावेर मे सुपरफास्ट गाड़ियोंको मिला स्टोपेज

14 अगस्त 2025, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, षष्टि, विक्रम संवत 2082

आम यात्रिओंकी पुरजोर माँग के मद्देनजर, रेल प्रशासन ने निम्नलिखित सुपरफास्ट गाड़ियोंको मलकापुर, बोदवड एवं रावेर रेलवे स्टेशनोंपर स्टोपेज देने की बात स्वीकार कर ली है। इससे उक्त स्टेशन के यात्रिओंने आनन्द व्यक्त किया है।

👉12149/50 पुणे – दानापूर – पुणे सुपौल प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रावेर में रुकेगी।

👉20925/26 अमरावती – सुरत – अमरावती इंटरसिटी त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस बोदवड में रुकेगी।

👉12113/14 पुणे – नागपूर – पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस मलकापूर में रुकेगी।

निम्नलिखित रेल प्रशासन के आदेश देखें,

रेल प्रशासन की ओर से आए हुए इस आदेश पर मध्य रेल जल्द ही कार्रवाई कर, इन स्टोपेजेस की समयसारणी जारी करेगा।

Uncategorised

भारतीय रेल लायी है, त्यौहारों में रेल यात्रिओंके लिए अनुपम उपहार!

09 अगस्त 2025, शनिवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2082

रेलवे ने दिवाली और छठ त्योहारों से पहले भीड़ को कम करने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ के लिए वापसी यात्रा किराए में 20 प्रतिशत की छूट शुरू की है।

प्रयोगात्मक आधार पर शुरू किए गए इस राउंड ट्रिप पैकेज की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू हो रही है। दिवाली-छठ की छुट्टियों के दौरान 13 से 26 अक्टूबर तक की आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकती है।

इस वर्ष 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक बुक की जाने वाली रियायती वापसी यात्रा टिकटों पर 60 दिनों की वर्तमान अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।

राउंड ट्रिप पैकेज योजना विस्तार से,

उपरोक्त योजना में शामिल यात्रिओंका विवरण दोनों ओर की यात्रा में अर्थात जाते और आते हुए की जाने वाली रेल यात्रा में समान, एक ही होना चाहिए।

योजना में रेल यात्रा शुरू करने की अवधि, दिनांक 13 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच रहेगी और वापसी यात्रा तिथी दिनांक 17 अक्टूबर से 01 दिसम्बर के बीच की रहेगी। योजना में आरक्षण करने हेतु 13 से 26 अक्टूबर की टिकट बुकिंग 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी। एक ओर की टिकट बुक करने के बाद ‘कनेक्टिंग जर्नी’ ऑप्शन का उपयोग करते हुए वापसी यात्रा बुक करनी होगी। और रेल विभाग के आरक्षण नियम, ARP अग्रिम आरक्षण अवधि जो की 60 दिनोंकी होती है, इसमे लागू नही रहेगी।

योजना के अंतर्गत दोनों ओर की यात्रा टिकट में आरक्षण कन्फ़र्म उपलब्ध होना अनिवार्य है।

दोनों ओर से यात्री के टिकट समान श्रेणी के होना चाहिए।

इस योजना में बुक किए टिकटोंपर धनवापसी नही दी जाएगी।

‘फ्लेक्सी फेयर’ वाली गाड़ियाँ जैसे कि दुरन्तो, शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियोंके अलावा अन्य सभी गाड़ियोंमे एवं विशेष गाड़ियों के सभी आरक्षित श्रेणियों में इस योजना की टिकट बुक की जा सकेगी।

एक बार बुक किए गए टिकिटोंमे किसी प्रकार का बदलाव, मोडिफिकेशन नही किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत रियायती वापसी टिकट बुकिंग में किसी भी तरह का अन्य रियायत नही जोड़ा जाएगा।

इस योजना के तहत टिकट निकला जाए तो यात्री को उसकी “वापसी यात्रा” में अर्थात केवल एक ओर से आने वाले टिकट में, लगने वाले बेसिक किरायोंमे 20% की रियायत दी जाएगी।

दीपावली और छठ पूजा की छुट्टियों के दौरान काम से सप्ताह भर की छुट्टी लेने के इच्छुक लोगों के लिए भारतीय रेल का यह अनुपम उपहार है।

Uncategorised

अजनी पुणे अजनी वन्देभारत एक्सप्रेस के अनुमानित किराए

07 अगस्त 2025, गुरुवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082

अब अजनी पुणे के बीच सप्ताह में छह दिन वन्देभारत शुरू होने जा रही है तो जाहिरसी बात है, सब के मन मे उत्सुकता है, इसके किराए कैसे रहेंगे। आप के लिए हम यहाँ पर किराया तालिका रख रहे है और किरायोंकी गणना भी समझा देते है।

26101/02 गाड़ी के सभी स्टोपेजेस के बीच का अन्तर

अजनी से वर्धा 75
वर्धा से बड़नेरा 96
बड़नेरा से अकोला 79
अकोला से भुसावल 140
भुसावल से जळगाव 25
जळगाव से मनमाड़ 159
मनमाड़ से कोपरगाँव 42
कोपरगाँव से अहमदनगर 112
अहमदनगर से दौंड कॉर्ड 82
दौंड कॉर्ड से पुणे 72

अजनी से पुणे का कुल अन्तर 882 km

यह है किराया तालिका,

कैसे निकाले किराया,

आपको भुसावल से पुणे के बीच किराया निकालना है,

भुसावल से पुणे 492 किलोमीटर है, 1890

किराया तालिका में 491 से 500 किलोमीटर के बेसिक किराए वातानुकूलित चेयर कार (CC) के लिए ₹931/- और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) के लिए ₹1890/- दर्ज है।

अब इनमें आरक्षण शुल्क CC के लिए ₹40/- और सुपरफास्ट चार्ज ₹45/- जोड़ लीजिए। कुल जोड़ हुवा ₹1016/- इसमे GST 5% ₹69/- लगकर कुल योग हुवा ₹1085/-

वही EC में बेसिक किराया ₹1890/- आरक्षण ₹60/- सुपरफास्ट ₹75/- कुल योग ₹2025/- अब इसमे 5% GST ₹115/- कुल ₹2140/- किराया लगेगा।

इसके बाद गाड़ी के परिचालन नुसार नाश्ता, दिन का भोजन, दोपहर का नाश्ता, चाय, शाम का भोजन, यदि यात्री इन सब व्यवस्था का आनन्द लेना चाहें तो इनका शुल्क आवश्यकता नुसार जोड़े। जो कुछ योग आएगा उसे ₹5/- के सम कीजिए।

यदि यात्री कैटरिंग नही लगा तो भुसावल से पुणे का CC श्रेणी का किराया ₹1085/- लगेगा और EC का किराया ₹2140/- लगेगा।

इसी तरह अजनी से पुणे के लिए CC – ₹1600/- और EC – ₹3200/- लगेगा। कैटरिंग चार्जेस अतिरिक्त

कैटरिंग चार्जेस :

चाय या कॉफी : ₹15/-

नाश्ता सुबह : ₹120/- से ₹160/- तक

नाश्ता शाम : ₹ 60/- से 110/- तक

लन्च/ डिनर : ₹220/- से ₹260/- तक

उपरोक्त खानपान के रेट्स अमूमन दिए गए है। फिलहाल इस गाड़ी का मेन्यू जाहिर नही हुवा है।

आशा है, देश की अब तक की ऐसी पहली वन्देभारत एक्सप्रेस जो सबसे लम्बे परिचालन के लिए चलने जा रही है, अवश्य ही आपकी यात्रा सुखद, सफल और आनन्द से भरपूर करने वाली है।