Uncategorised

भुसावलकर की पसंदीदा भुसावल – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस जल्द शुरू होने के आसार, साथ ही मुम्बई पुणे प्रगती, सोलापुर मिरज भी चलेंगी।

दिल थाम कर रखिए, मध्य रेल प्रशासन ने सोलापुर और पुणे मण्डल को उपरोक्त गाड़ियोंके रैक तैयार करने को कहे दिया है।

सोलापुर मण्डल को 11026/25 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस और 22155/56 सोलापुर मिरज एक्सप्रेस का रैक एवं पुणे मण्डल को 121266/25 पुणे मुम्बई प्रगति एक्सप्रेस का रैक अप टु डेट करने का पत्र यहाँ सलग्न कर रहे है।

हमें यकीनन समझते है, भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस वाया मनमाड़, पनवेल, कर्जत गाड़ी का भुसावलवासियोंको कितना बेसब्री से इंतजार था। बस कुछ ही दिनोंकी बात है, यह गाड़ी चल पड़ेगी। यहीं बात सोलापूर मिरज सोलापूर एक्सप्रेस के लिए भी लागू है।

जैसे ही इन गाड़ियोंकी परिचालन तिथि और समयसारणी हमें प्राप्त होगी, हम अवश्य ही आपके लिए ले आएंगे।

Uncategorised

रेलवे के आला अफसरों की रेलवे के कार्यक्षमता एवं अनुसंधान सम्बन्धी बैठक

भारतीय रेल के चेयरमैन सीईओ, कार्यकारी निदेशक, सभी क्षेत्रीय रेलवे के महाव्यवस्थापक और मण्डलों के व्यवस्थापक इनकी एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यूँ तो यह बैठक सम्पूर्णतयः कार्यालयीन बैठक थी मगर इसके कुछ तथ्य यात्रिओंसे भी सम्बंधित है, अतः इस बैठक की टिप्पणियाँ आपके सामने प्रस्तुत है।

इस पत्र का मुद्दा क्र 1.4 रेलवे ने जहाँ जहाँ यात्रिओंकी मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियोंकी शुरू करने की मांग है, उन पर क्षेत्रीय रेलवे आवश्यक कार्रवाई करें यह कहा गया है।

संक्रमनपूर्व चालित कई गाडियाँ अब तक शुरू नहीं हो पाई है, रेल प्रशासन से निवेदन है कृपया उचित कार्रवाई की जाए।

1.8 में रेल कर्मचारियों के बारे में कहा गया है। जो भी लाइन ड्यूटी स्टाफ़ है वह केवल लाइन पर ही चलना चाहिए उन्हें ऑफिस (स्थिर) ड्यूटी नही देना चाहिए।

खर्च की बचत होने के लिए डीजल लोको के उपयोग पर प्रतिदिन नजर रखना, खास कर उन खण्डों में जहाँ OHE लाइनें डली हो और इलेक्ट्रिक लोको चलाए जा सकते हो। चल स्टॉक का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए।

इसमे कई यात्री संगठन गाडियाँ विस्तारित करने की मांग कर रहे है, आशा है, रेल प्रशासन इस मुद्दे के चलते उचित कदम उठाकर जहाँ सम्भव है, गाड़ियोंको निकटतम रखरखाव किया जा सके ऐसे स्टेशन तक विस्तारित करेंगे ।

मुद्दा क्र 1.13 में सुपर क्रिटीकल और क्रिटिकल परियोजना के बारे में चिन्ता व्यक्त की गई है। उनके पूर्णत्व की डेडलाइन सुनिश्चित करने को कहा गया है। एक बार सुनिश्चित की गई तारीखें बदली नही जाएगी। प्रत्येक परियोजना की मासिक समीक्षा तय की जायेगी और सम्बन्धित क्षेत्रीय रेलवे के महाव्यवस्थापक उसके डेडलाइन की सटीकता से निगरानी करेंगे।

स्टेशन के विकास सम्बन्धित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान रखें जाने की आवश्यकता जताई गई है। इन योजनाओंको जल्द से जल्द पूरा करना है।

LHS कम ऊंचाई के सबवे में पानी रुकने की समस्याओं पर समाधान निकालने के लिए कहा गया है। इस प्रकार की बहुतसी शिकायतें आ रही है।

बाकी खर्च पर नियंत्रण रखने हेतु आबंटित ठेके पर समीक्षा करना, उत्पन्न बढाने के लिए विशेष प्रयास करना इत्यादि चर्चाएं की गई है। यात्रिओंके हित सम्बन्धी चर्चा हमने यहाँपर भाषांतरित कर प्रस्तुत की है। चूंकि यह पत्र सोशल मीडिया पर आया है तो हमने उसे रेल्वे की कार्यप्रणाली और भारतीय रेल के प्रति, उसके सर्वांगीण विकास के प्रति अधिकारियों को कितने परिश्रम करने होते है यह समझने हेतु आपके सामने प्रस्तुत किया है।

Uncategorised

बेंगलुरु निजामुद्दीन बेंगलुरु वाया हुब्बाली, बेलगाँव, पुणे, भुसावल प्रतिदिन राजधानी का प्रस्ताव रवाना

उक्त प्रस्ताव माननीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के आग्रह पर दक्षिण पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को भेजा है। केंद्रीय मंत्री का प्रस्ताव और आग्रह होने के कारण यथावकाश सम्मति भी मिलने की पुरजोर आशा है।

इस राजधानी एक्सप्रेस के कारण मध्य रेल के पुणे मण्डल को पहली और भुसावल मण्डलको एक और राजधानी एक्सप्रेस मिलने की आशा भी बढ़ गयी है।

Uncategorised

सुखद आश्चर्य: जलगाँव – भादली रेल ब्लॉक की सारी गाड़ियाँ ऊपरी रेल पुल से निकाल ली गयी।

ब्लॉक की जलगाँव से भुसावल की ओर जानेवाली गाड़ियाँ तीसरे लाइन से निकालना शुरू किया, पहली गाड़ी 12833 अहमदाबाद हावड़ा पास की गई। यात्रीगण ब्लॉक में 14:50 तक रुकने वाली गाड़िया तीसरी लाइन से धड़ाधड़ निकाली जा रही है। 😄😄

अजमेर पूरी सुपरफास्ट, वास्को निजामुद्दीन गोवा सुपरफास्ट, मुम्बई हावडा गीतांजलि, लोकमान्य तिलक टर्मिनस अयोध्या साकेत सुपरफास्ट इत्यादि गाड़ियाँ भी ROR तरसोद से निकालकर भुसावल ला ली गयी और आगे भी रवाना कर दी गयी। जलगाँव – भुसावल के बीच ROR के चौथे लाइन वाला गर्डर लॉन्चिंग का कार्य भी सुचारू रूपसे चल रहा है। हमारे पास ताजा जानकारी के लिए कुछ वीडियो आये है, वह यहाँ आपके साथ साँझा कर रहे है।

Uncategorised

मध्य रेल के भुसावल मण्डल मे कल दिनांक 12 जनवरी को तकनीकी कार्य हेतु रेल ब्लॉक, इगतपुरी भुसावल ईगतपुरी एक्स्प्रेस रद्द और 22 गाडियाँ नियंत्रित की जाएगी।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मध्य रेल्वे के भुसावल मण्डल मे कल दिनांक 12 जनवरी को भादली – जलगाँव के बीच चौथी रेल लाइन का गर्डर लॉन्चिंग, दुसखेड़ा – सावदा खंड और बुरहानपुर मे रेल तकनीकी कार्य हेतु सुबह 9:40 से दोपहर 15:50 तक संयुक्त रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते गाड़ियोंके परिचालन मे निम्नलिखित बदलाव किए जाएंगे।

11120/19 भुसावल ईगतपुरी भुसावल मेमू एक्स्प्रेस दोनोंही दिशाओंसे सम्पूर्ण रद्द रहेगी।

जलगाँव से भुसावल की ओर आनेवाली 11 डाउन गाड़ियाँ 1 से 4 घंटे तक नियंत्रित की जाएगी।

1: 12833 अहमदाबाद हावड़ा सुपरफास्ट वाया नागपूर, जलगाँव मे सुबह 11:05 से 14:45 तक 3 घंटे 40 मिनट नियंत्रित की जायगी।

2 : 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्स्प्रेस वाया इटारसी, जलगाँव मे सुबह 11:00 से 14:45 तक 3 घंटे 45 मिनट नियंत्रित की जायगी।

3: 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर सुपरफास्ट, जलगाँव मे सुबह 11:50 से 14:45 तक 2 घंटे 55 मिनट नियंत्रित की जायगी।

4: 22183 लोकमान्य तिलक टर्मिनस फैजाबाद सुपरफास्ट, शिरसोली मे सुबह 11:50 से 14:45 तक 2 घंटे 55 मिनट नियंत्रित की जायगी।

5: 12859 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा गीतांजलि सुपरफास्ट, म्हसावद मे सुबह 11:55 से 14:45 तक 2 घंटे 50 मिनट नियंत्रित की जायगी।

6: 12779 वास्को द गामा हजरत निजामुद्दीन गोवा सुपरफास्ट, माहेजी मे सुबह 12:10 से 14:45 तक 2 घंटे 25 मिनट नियंत्रित की जायगी।

7: 20824 अजमेर पूरी सुपरफास्ट, धरणगाव मे सुबह 12:45 से 14:55 तक 2 घंटे 10 मिनट नियंत्रित की जायगी।

8: 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर काशी एक्स्प्रेस, पाचोरा मे सुबह 13:00 से 14:45 तक 1 घंटे 45 मिनट नियंत्रित की जायगी।

9: 15548 लोकमान्य तिलक टर्मिनस जयनगर एक्स्प्रेस, गालन मे सुबह 13:15 से 14:45 तक 1 घंटे 30 मिनट नियंत्रित की जायगी।

10: 15645 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गुवाहाटी एक्स्प्रेस, कजगाँव मे सुबह 13:35 से 14:45 तक 1 घंटे 10 मिनट नियंत्रित की जायगी।

11: 12534 मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट, वाघली मे सुबह 13:45 से 14:45 तक 1 घंटे तक नियंत्रित की जायगी।

खंडवा से भुसावल की ओर आनेवाली 11 अप गाड़ियाँ आधे से पौने तीन घंटे तक नियंत्रित की जाएगी।

1: 12628 नई दिल्ली बेंगालुरु कर्नाटक सुपरफास्ट, सावदा मे 12:35 से 15:20 तक 2 घंटे 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

2: 12166 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, निम्भोरा मे 12:45 से 15:20 तक 2 घंटे 35 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

3: 17019 जयपुर हैदराबाद एक्स्प्रेस रावेर मे 12:55 से 15:20 तक 2 घंटे 25 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

4: 12533 लखनऊ मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस पुष्पक सुपरफास्ट वाघोड़ा मे 13:00 से 15:20 तक 2 घंटे 20 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

5: 12172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, बुरहानपुर मे 13:20 से 15:20 तक 2 घंटे नियंत्रित की जाएगी।

6: 12108 लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट, असीरगढ़ रोड मे 13:25 से 15:20 तक 1 घंटे 55 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

7: 11072 वाराणसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्स्प्रेस, नेपानगर मे 13:35 से 15:20 तक 1 घंटे 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

8: 12486 श्रीगंगनगर हुजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट, मांडवा मे 13:50 से 15:20 तक, डेढ़ घंटा नियंत्रित की जाएगी।

9: 22789 सिकंदराबाद हिसार सुपरफास्ट, भुसावल मे 13:20 से 14:40 तक, 1 घंटा 20 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

10: 12860 हावड़ा मुम्बई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि सुपरफास्ट भुसावल मे 13:55 से 14:45 तक 50 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

11: 22137 नागपूर अहमदाबाद प्रेरणा सुपरफास्ट भुसावल मे 14 :15 से 14:50 तक 35 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

देरीसे चलनेवाली गाड़ियाँ समय बना सकती है।