Uncategorised

मुम्बई अहमदाबाद मुम्बई शताब्दी चलेगी गांधीनगर कैपिटल तक

12009 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर दिनांक 24 दिसम्बर से अहमदाबाद से आगे विस्तारीत होकर गांधीनगर कैपिटल तक जाएगी। वापसीमे 12010 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन, रविवार छोड़कर दिनांक 24 दिसम्बर से गांधीनगर कैपिटल से शुरू होगी।

Image courtesy : indiarailinfo.com

विस्तारित अहमदाबाद से गांधीनगर कैपिटल के बीच किसी भी स्टेशन का ठहराव नही दिया गया है। साथ के परिपत्रक में शताब्दी एक्सप्रेस के बदले और विस्तारित समय दिए गए है। यात्रीगण कृपया PTT अर्थात पब्लिक टाइम टेबल के समय अपनाए। एक्जिस्टिंग टाइम मतलब पुरानी समयसारणी और revised याने बदली समयसारणी है। 24 दिसम्बर से गाड़ी revised याने बदले समयों के अनुसार चलेगी।

Uncategorised

मध्य रेल की सवारी गड़ियोंका लेखाजोखा, रेल्वे ने आम यात्री से कितनी सुविधाए छीनी है और मध्य रेल के यात्री ने क्या खोया है!

मध्य रेल पर मुम्बई से भुसावल होकर खंडवा तक , भुसावल से नागपूर तक , मुम्बई से पुणे होते हुए सोलापूर, वाडी तक, पुणे से मिरज होते हुए कोल्हापूर तक, वर्धा – बल्हारशाह और नागपूर से इटारसी ऐसे मुख्य मार्ग है। पनवेल – कर्जत, दौंड – मनमाड, दौंड – बारामती, बड़नेरा – अमरावती – नरखेड़, चालिसगाव – धुले, जलम्ब – खामगाव, आमला – छिंदवाड़ा, कुरडुवाड़ी – मिरज – लातूर ऐसे उपमार्ग है।

बीते माह की 15 तारीख से मध्य रेल पर 17 जोड़ी अनारक्षित मेमू/ डेमू गाडियाँ एक्सप्रेस के रूप मे शुरू की गई और तभी से रेल यात्रीओं और यात्री संगठनों मे एक अलगसी बैचेनी छा गई है। एक तो उनकी तमाम सवारी गाडियाँ छिन जाने का डर उन्हें सताए जा रहा है और दूसरा, जो भी मेमू/डेमू गाड़ियाँ चलाई गई है वह बहुत ही कम, नाममात्र है, आधी अधूरी है। इसमे एक बात और जोड़ लीजिए, अनारक्षित टिकटों की बिक्रीअभी तक शुरू नहीं किया जाना।

उपरोक्त सभी मार्गोंपर लम्बी दूरी की मेल / एक्स्प्रेस गाडियाँ तो बहुतेरी चल रही है लेकिन उन मे बिना आरक्षण के यात्रा नहीं की जा सकती और आरक्षण तो लम्बी यात्रा करने वाले यात्रीओं को ही नहीं मिल पाता तो कम दूरी वाले या छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री की क्या बात कर सकते है? स्थानीय, कम दूरी वाले यात्रीओं की परेशानी क्या है यह न तो लोकप्रतिनिधि समझने को तैयार है ना ही रेल विभाग के अधिकारी गण। यात्रिओंकी सही समस्या क्या है यह समझने के लिए आपको पहले मध्य रेल का नेटवर्क और उसपर चलने वाली सवारी गाड़ियों को जानना होगा, नेटवर्क का ब्यौरा तो हमने ऊपर इंट्रो में दे दिया है, बची अब गाडियाँ उन्हे भी समझ लेते है।

भुसावल मुम्बई मार्ग पर 51153/54 मुम्बई भुसावल, 51423/24 ईगतपुरी मनमाड, 51181/82 देवलाली भुसावल और 4 जोड़ी चालिसगाव धुले ऐसे कुल 7 जोड़ी गाडियाँ चलती थी जिनमे से मुख्य मार्ग मुम्बई भुसावल पर फ़िलहाल एक भी डेमू/मेमू गाड़ी नहीं चलाई गई तो चालिसगाव धुले के 57 किलोमीटर उप मार्ग पर 4 मे से 2 जोड़ी मेमू चली है।

मुम्बई पुणे मार्ग पर 51027/28 मुम्बई पंढ़रपुर सप्ताह मे 3 दिन, 51029/30 मुम्बई विजयपुरा सप्ताह मे 4 दिन, 51033/34 मुम्बई दौंड शिर्डी प्रतिदिन लिंक ऐसी 3 जोड़ी गाडियाँ चलती थी। चूंकि इस इलाके मे यात्री संगठन बेहद सक्रिय है अतः वर्ष 2018 से ही 11139/40 मुम्बई विजयपुरा गदग प्रतिदिन, 11027/28 दादर पुणे कुरडुवाड़ी पंढ़रपुर सप्ताह मे 3 दिन और 11041/42 दादर पुणे दौंड शिर्डी सप्ताह मे 4 दिन ऐसी गाडियाँ रेल प्रशासन ने चलवा दी। वहीं 51317/18 पुणे पनवेल और 11025/26 पुणे पनवेल भुसावल एक्स्प्रेस का कोई अतापता नहीं है।

अब बाकी मार्गों के हाल देख लीजिए,

भुसावल – इटारसी मार्ग पर 51187/88 भुसावल कटनी और 51157/58 भुसावल इटारसी यह दो जोड़ी सवारी गाडियाँ चल रही थी जिनमे केवल एक 01183/84 भुसावल – इटारसी मेमू चली है।

भुसावल – बड़नेरा – वर्धा – नागपूर मार्ग पर 51285/86 भुसावल नागपूर, 51183/84 भुसावल नरखेड, 51151/52 नवी अमरावती नरखेड़, 51197/98 भुसावल वर्धा, 51259/60/61/62 नागपूर – वर्धा – अमरावती और 8 जोड़ी बड़नेरा – अमरावती, 4 जोड़ी जलम्ब खामगाव ऐसी 6 जोड़ी मुख्य मार्ग पर और 12 जोड़ी सवारी गाडियाँ उपमार्ग पर चल रही थी जिनमे 01385 /86 भुसावल – बड़नेरा मेमू, 01367/68/69/70 बड़नेरा नरखेड़ मेमू, 01317/18 अमरावती वर्धा मेमू, 01379/80 बड़नेरा अमरावती, ऐसी केवल 5 जोड़ी मेमू गाडियाँ चली है। बताइए 20 जोड़ी की ऐवज मे 5 जोड़ी, यह कैसा इन्साफ है? केवल 25% गाड़ियाँ और वह भी पूरानी गन्तव्योंके बीच चलनेवाली एन्ड टू एन्ड नही।

इटारसी – नागपूर – वर्धा – बल्हारशाह इस ग्रैन्ड ट्रंक मार्ग पर 51829/30 नागपूर इटारसी, 51293/94 नागपूर आमला, 51196/95 बल्हारशाह वर्धा, 51253/54 आमला छिंदवाड़ा, 51255/56 बोरदाई छिंदवाड़ा, 59395/96 भंडारकुंड छिंदवाड़ा ऐसी 6 जोड़ी गाडियाँ चल ही थी जिन मे 01323/24 नागपूर आमला मेमू, 01317/18 आमला इटारसी मेमू, 01319/20 आमला छिंदवाड़ा मेमू कुल 3 जोड़ी मेमू गाडियाँ चलाई गई है।

पुणे दौंड मार्ग पर पुणे से दौंड 4 जोड़ी डेमू, 2 जोड़ी पुणे बारामती डेमू, 2 जोड़ी दौंड बारामती डेमू, मे से 3 जोड़ी पुणे दौंड डेमू चली है मगर पुणे दौंड बारामती के बीच कोई ट्रेन नहीं चली। गौरतलब यह है, पुणे दौंड के बीच की गाडियाँ भी यात्री संगठन के आंदोलनों के बाद ही शुरू हो पाई थी।

पुणे दौंड मनमाड मार्ग पर 51401/02 पुणे मनमाड, 51421/22 पुणे निजामाबाद, 57515/16 दौंड नांदेड 77658/57 जालना साई नगर शिर्डी इन चार जोड़ी गाड़ियों मे से केवल 01409/10 दौंड निजामाबाद डेमू यही गाड़ी चली है। यह भी 25% ही है।

पुणे दौंड सोलापूर मार्ग पर 71415/16 और 71413/14 पुणे सोलापूर गाड़ियों मे से 01421/22 यह एक डेमू चलाई गई है।

दौंड सोलापूर वाडी और कुरडुवाड़ी मिरज मार्ग पर 71301/02 सोलापूर कलबुरगी, 71305/06 कलबुरगी वाडी, 57130/29 हैदराबाद विजयपुरा, 57659/60 सोलापूर फलकनुमा 57133/34 सोलापूर रायचूर, 57155/56 कलबुरगी हैदराबाद, 51433/34 निजामाबाद पंढ़रपुर, 71427/28 कुरडुवाड़ी मिरज इन गाड़ियों मे से केवल 01381/82 सोलापूर वाडी डेमू, 01545/46 कुरडुवाड़ी मिरज डेमू, 01413/14 निजामाबाद पंढ़रपुर डेमू चली है।

अब बात करते है पुणे सातारा कोल्हापूर मार्ग की, इस मार्ग पर 51409/10 पुणे कोल्हापूर, 51435/36 पुणे सातारा, 51429/30 सांगली कोल्हापूर, 51442/41 सातारा कोल्हापुर, 51431/32 मिरज लोंडा, 51419/20 मिरज हुबली, 51461/62/63/64 मिरज बेलगाव, 51427/28/07/08 मिरज कोल्हापूर, 51405/06 मिरज कासल रॉक, 51425/26 मिरज परली, 71427/28 मिरज कुरडुवाड़ी इन गाड़ियों मे से 01539/40 पुणे सातारा डेमू, 01541/42 सातारा कोल्हापूर डेमू केवल दो जोड़ी गाडियाँ चलाई गई है। यह समझिए, के इस इलाके की तो सम्पर्कता काट ही रखी है।

अब आप समझिए ‘एक अनार और सौ बीमार’ वाली दुर्गति क्यों हो रही है, क्यो चल रही गाड़ियोंमे बेदम भीड़ है, क्यों मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग 8 – 8 करोड़ रुपए जुर्माना वसुली कर पा रहे है? लगभग 61 जोड़ी पुरानी गाड़ियोंके ऐवज मे केवल 19 जोड़ी गाडियाँ फिलहाल चलाई गई है और सबसे बड़े दबाव की बात यह है की आम एक्स्प्रेस गाड़ियोंमे अनारक्षित टिकट की बुकिंग बिल्कुल बंद की गई है। हजारों यात्री अपनी रोजाना की रेल सम्पर्कता खो बैठे है और बिना टिकट यात्रा करने के लिए बेबस है। माननीय रेल प्रशासन या राज्य प्रशासन क्या इस बेबसी की तरफ बिल्कुल ही मुँह फेर चुकी है? आज इतनी ढेर सूची बनाने का कारण ही यही है की उन्हे यह समझ तो पड़े की उन्होंने आम यात्रीओं से क्या छिना है और क्यों यात्री कलप रहा है।

Uncategorised

पंजाब में फिर रेल का चक्का जाम!

किसान अन्दोलन के चलते, फिरोजपुर मण्डल में आगे जम्मूतवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर नही आ – जा रही रेल गाड़ियाँ।

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, किसान अन्दोलन में फिर गाज़ रेलवे पर ही गिरी है। आज से किसान अन्दोलन शुरू हो गया है और रेल प्रशासन के अब तक चलते आए निर्णय की तरह, ठीक उसी तरह, मार्ग पर चलनेवाली गाड़ियोंको रद्द/ मार्ग परिवर्तन/ आंशिक रद्द करने का कटु निर्णय ले लिया है। अन्दोलनकारियोंकी मनमानियों के चलते राष्ट्रीय सम्पत्ति को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए शायद यही उपाय प्रशासन को सर्वोपरी लगता होगा। खैर, यात्रिओंसे निवेदन है, रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क करें या रेलवे वेबसाइट, ऍप पर देखकर ही अपनी पंजाब की ओर की जाने वाली रेल यात्रा का नियोजन करे। यूँ तो अब गाड़ियोंके परिचालन में बदलावोंके परिपत्रकोंकी लाइन लगने वाली है, मगर हम आपको इस आंदोलन से रद्द या आंशिक रद्द गाड़ियोंकी सूची में उलझाना नही चाहते। आप रेल प्रशासन से ही सम्पर्क कर अपनी रेल गाड़ी की स्थिती अच्छे से जान पाएंगे। हम केवल आशा करते है, अन्दोलनकारी हमारी रेलगाड़ियोंको बख़्श दे।

Uncategorised

भुसावल देवलाली मेमू शुरू होने का मिला आश्वासन, जल्द ही शुरू हो सकती है।

इन आश्वासित करनेवाले वृत्त स्थानीय वृत्तपत्र में प्रकाशित हुए है। इसी के संदर्भ में हम कुछ ऐसी जानकारी आपके सामने प्रस्तुत कर रहे है, जो आपको आनेवाले बदलावों के लिए तैयार कर देगी।

स्थानीय जलगाँव सांसद के अथक प्रयास के चलते धुळे – चालीसगांव मेमू के दो फेरे चल पड़े और उन्हीं प्रयासोंको आगे बढाते हुए अब भुसावल – देवलाली एक्सप्रेस मेमू को भी जल्द ही पटरी पर लाने का आश्वासन मिल चुका है।

51181/82 भुसावल देवलाली पैसेंजर मार्च 2020 के संक्रमणकाल से बन्द थी और अब तक भी पटरी पर लायी नही गयी इसके पीछे जितने कारण राज्य प्रशासन के आपदा नियंत्रण समिति के निर्बंध थे तकरीबन उतने ही रेल्वे बोर्ड से जारी शून्याधारित समयसारणी के प्रस्ताव भी थे। रेल्वे बोर्ड की ओरसे सम्पूर्ण भारतीय रेल के लिए समयसारणी की पुनर्रचना की कवायद शुरू की गई थी और उसे शून्याधारित समयसारणी का नाम दिया गया था। इस प्रस्ताव मे कई गाड़ियोंके परिचालन मे व्यापक बदलाव किया जाना है। कई मेल/एक्स्प्रेस गाडियाँ जिन मे यात्रीओं की रुचि कम दिखाई दे रही है उन्हे बंद किया जायगा और परिचालन सुविधा के लिए कई गाड़ियोंके गंतव्य टर्मिनल मे भी बदलाव करने का प्रस्ताव है। बहुतांश सवारी गाड़ियों को एक्स्प्रेस बनाया जायगा और उनको क्षमता से ज्यादा गाड़ियोंके मार्ग से हटाया जायगा। मित्रों, इस शून्याधारित समयसारणी की परिभाषा समझने के लिए हम आपके लिए कुछ पृष्ठ ले आए है जिनसे आप अपनी लोकप्रिय सवारी गाड़ियोंमे क्या बदलाव होंगे यह समझ सकते है।

सबसे पहले हम 51181/82 भुसावल – देवलाली – भुसावल को ही समझते है,

उपरोक्त पत्र मे देखीए, सबसे पहले हम 51181/82 भुसावल – देवलाली – भुसावल को 11113/14 एक्स्प्रेस बनाने का प्रस्ताव है। साथ ही 11113 देवलाली भुसावल एक्स्प्रेस का समय देवलाली से सुबह 4:50 की जगह सुबह 7:20 का हो जायगा एवं उक्त गाड़ी भुसावल मे 10:05 की जगह दोपहर 12:15 को पहुचेंगी। वापसी मे 11114 भुसावल देवलाली एक्स्प्रेस 17:15 की जगह 17:05 को निकल देवलाली मे रात 23:00 की जगह रात 22:15 को पहुंचा देगी। दोनों दिशाओं मे गाड़ी लगभग 20 से 25 मिनट स्पीड अप की गई है।

आगे सवारी गाड़ियोंमें होनेवाले बदलाव का पूरा ड्राफ्ट भी है,

निम्नलिखित ड्राफ्ट मे सूची क्रमांक 8 एवं 9 देखीए, 51157/58 भुसावल – इटारसी – भुसावल सवारी गाड़ी को 11115/16 एक्स्प्रेस मे रूपांतरित किया जाने का प्रस्ताव है जो की मेमू एक्स्प्रेस मे बदली जा चुकी है और प्रस्तावित समयों के अनुसार ही फिलहाल चलाई जा रही है।

गौरतलब यह है, की 51197/98 भुसावल वर्धा भुसावल सवारी गाड़ी को 11121/22 एक्सप्रेस बनाकर, बदले समयसारणी से चलाने का प्रस्ताव है। (सूची क्रम 10, 11) साथ ही 51153/54 मुम्बई भुसावल मुम्बई सवारी को 11119/20 इगतपुरी भुसावल इगतपुरी एक्सप्रेस बनाकर चलाने का प्रस्ताव है। (सूची क्रम 19, 20), 51187/88 भुसावल कटनी भुसावल सवारी को 11127/28 भुसावल कटनी भुसावल एक्सप्रेस बनाकर चलाने का प्रस्ताव है। (सूची क्रम 25, 26)

उपरोक्त पृष्ठ से यह तय लगता है, की सवारी गाड़ियाँ अब मेमू एक्सप्रेस के रूप में ही दिखाई देगी। आम यात्री की तो यह धारणा है, बस… गाड़ियाँ चले, समयपर चले और रेल प्रशासन हो सके तो उनके फेरे और भी बढाए, यात्रिओंकी सुविधामे खलल न पड़े।

Uncategorised

मध्य रेलवे में मुम्बई मण्डल पर, पांचवी और छठी लाइन के काम के लिए ठाणे-दिवा स्लो कॉरिडोर पर 18 घंटे का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक

मध्य रेलवे 19.12.2021 को ठाणे – दिवा पांचवीं और छठी लाइनों और दिवा (उत्तर) में ट्रेनों के डायवर्जन के लिए क्रॉसओवर को चालू करने के लिए ठाणे और दिवा के बीच एक विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ब्लॉक संचालित किया जायगा।  ब्लॉक का संचालन 19.12.2021 (रविवार) के सुबह 08.00 बजे से 20.12.2021 (सोमवार) के अलसुबह 02.00 बजे तक किया जाएगा।  ब्लॉक का संचालन में 19.12.2021 (रविवार) के 08.00 बजे से 20.12.2021 (सोमवार) के 02.00 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइनों पर किया जाएगा।  इसके कारण ट्रेन के चलने का पैटर्न निम्न प्रकार से होगा:

उपनगरीय सेवाएं :
07.47 बजे से 23.52 बजे तक कल्याण से छूटने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए अप स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को दिवा और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। मुंब्रा और कलवा यह दोनो स्टेशन स्किप होंगे और मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। उक्त गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचने की सम्भावना है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 07.42 बजे से (20.12.2021 को) 01.15 बजे छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को मुलुंड और दिवा स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। कलवा और मुंब्रा स्टेशन स्किप होंगे। उक्त गाड़ियाँ दिवा स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट कि जाएंगी और निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचने की सम्भावना है।

यात्रीगण ध्यान देंगे, ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा और मुंब्रा स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

कोपर और ठकुर्ली स्टेशनों से सवार होनेवाले यात्रियों को क्रमशः डोंबिवली और कल्याण से ट्रेनों में चढ़ने की सलाह दी जाती है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ठाणे और कल्याण-डोंबिवली परिवहन उपक्रमों के समन्वय से बसें चलाने की व्यवस्था की है.

18.12.2021 (शनिवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी
12112 अमरावती – मुंबई एक्सप्रेस
17611 नांदेड़ – मुंबई एक्सप्रेस
11030 कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस

19.12.2021 (रविवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।
11007/11008 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस
12109/12110 मुंबई – मनमाड – मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस
12071/12072 मुंबई – जालना – मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस
11401 मुंबई – आदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस
12123/12124 मुंबई – पुणे – मुंबई डेक्कन क्वीन
12111 मुंबई – अमरावती एक्सप्रेस
11139 मुंबई – गदग एक्सप्रेस
17612 मुंबई – नांदेड़ एक्सप्रेस
11029 मुंबई – कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस

20.12.2021 (सोमवार) से शुरू होने वाली एक्सप्रेस गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।
11402 आदिलाबाद – मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस
11140 गदग – मुंबई एक्सप्रेस

एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
17317 हुबली – दादर एक्सप्रेस, हुब्बाली से 18.12.2021 को निकलने वाली गाड़ी को पुणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट समाप्त कर दिया जाएगा।
17318 दादर – हुबली एक्सप्रेस, दादर से दिनांक 19.12.2021 को चलनेवाली गाड़ी को, पुणे स्टेशन से शुरू किया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि इस इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक के कारण होने वाली असुविधा के लिए रेलवे
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है