Uncategorised

बिहार पर ‘अमृत’ भारत रेल सेवाओंकी बौछार! एक प्रतिदिन और दो साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ियाँ शुरू होंगी।

16 जुलाई 2025, बुधवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, षष्टि, विक्रम संवत 2082

हमारे देश मे सारी मांगो अर्थात कही, अनकही सब, की जब पूर्तता होती दिखाई देने लगे, समझ लीजिए की क्षेत्र में जरूर चुनावी मौसम छाने लगा है। अब बीन बादल बरसातें भी होने वाली है। ☺️

बिहार के लिए युँ तो बहुत सी नई गाड़ियोंकी घोषणा हुई है। उनमें से तीन जोड़ी अमृत भारत गाड़ियोंके परिपत्रक आज जारी हुए है।

1: 22361/62 राजेन्द्रनगर नई दिल्ली राजेन्द्रनगर प्रतिदिन अमृतभारत एक्सप्रेस

22361 एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 19:45 बजे राजेन्द्रनगर से रवाना होकर अगले दिन, दोपहर को 13:10 पर नई दिल्ली पहुँचेंगी और वापसी में 22362 एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 19:10 को नई दिल्ली से चलकर अगले दिन को 11:45 पर राजेन्द्रनगर पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : राजेन्द्रनगर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोंविन्दपुरी, गाजियाबाद, नई दिल्ली

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

संक्षिप्त समयसारणी :

नियमित समयसारणी : राजेन्द्रनगर से दिनांक 31 जुलाई और नई दिल्ली से 01 अगस्त 2025 से प्रतिदिन नियमित फेरे शुरू करेगी।

उद्धाटन विशेष 03261 राजेन्द्रनगर से दिनांक 18 जुलाई 2025 को सुबह 11:45 पर रवाना होगी।

2 : 15561/62 दरभंगा गोमतीनगर (लखनऊ) दरभंगा साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

15561 एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से दोपहर 15:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को प्रातः 5:35 पर गोमतीनगर पहुँचेंगी और वापसी में 15562 एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को सुबह 08:15 को गोमतीनगर से चलकर रविवार को ही देर रात, सोमवार को 0:35 पर दरभंगा पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, बैरगनिया, घोरासन, रक्सौल जंक्शन, सिक्ता, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, गोमतीनगर

कोच संरचना : 12 स्लिपर, 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

संक्षिप्त समयसारणी :

3 : मालदा टाउन गोमतीनगर मालदा टाउन अमृतभारत एक्सप्रेस

यह अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को मालदा टाउन से दोपहर 19:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 15:40 पर गोमतीनगर पहुँचेंगी और वापसी में यह अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को शाम 18:40 को गोमतीनगर से चलकर शनिवार दोपहर को 16:40 पर मालदा टाउन पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : मालदा टाउन, न्यू फ़राक्का, बरहारवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, बभूआ रोड, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, गोमतीनगर

कोच संरचना : 12 स्लिपर, 08 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 कोच

संक्षिप्त समयसारणी :

नियमित समयसारणी :

Uncategorised

अकोला स्टेशन को मिले दो गाड़ियोंके स्टोपेजेस

15 जुलाई 2025, मंगलवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, पँचमी, विक्रम संवत 2082

अकोला स्टेशन पर यात्रिओंकी पुरजोर माँग के चलते और स्थानीय सांसद के आग्रह पर दो यात्री गाड़ियोंको स्टॉपेज मिलने जा रहे है।

12261/62 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में चार दिन परिचालित दुरन्तो एक्सप्रेस अब जल्द ही अकोला स्टेशन पर भी ठहराव लेंगी। इससे मुम्बई तथा हावड़ा की ओर रेल यात्रा करने वाले अकोला शहर और जिला वासियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने जा रही है। उक्त गाड़ी के अकोला स्टेशन के समयसारणी की घोषणा मध्य रेल की ओरसे जल्द ही जारी की जाएगी।

इसके साथ ही, पूर्वघोषित नई साप्ताहिक सुपरफास्ट, जिसका शुभारम्भ अभी प्रतीक्षित है, 20151/52 रीवा पुणे रीवा जो जबलपुर, बालाघाट, गोन्दिया, नागपुर, भुसावल, दौंड कॉर्ड के रास्ते चलेंगी, उसे भी अकोला स्टेशन पर ठहराव की अनुमति मिल गई है।

हावड़ा दुरन्तो के स्टॉपेज से अकोला वासी रेल यात्रिओंने खुशी प्रकट की। कुछ यात्रिओंमें मुम्बई नागपुर मुम्बई प्रतिदिन दुरन्तो के स्टोपेज मिलने की मंशा थी। दरअसल नागपुर दुरन्तो प्रतिदिन है और समय पालन में बेहतर है। साथ ही उसके दोनों दिशाओंकी समयसारणी भी अकोला से मुम्बई/नागपुर के लिए बहुत सुविधाजनक थी। खैर! यात्रिओंमें विश्वास है, आगे नागपुर दुरन्तो के लिए भी कोशिश जारी रखी जाएगी।  😊

Uncategorised

🚨 दक्षिण रेलवे, चेन्नई के पास मालगाड़ी में भीषण आग 🚨

14 जुलाई 2025, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

📅 दिनांक: 13 जुलाई 2025
📍 स्थान: एगट्टूर, तिरुवल्लूर के पास (चेन्नई और अरक्कोणम के बीच)

🔥 क्या हुआ :

चेन्नई हार्बर से जोलारपेट जा रही एक मालगाड़ी में सुबह लगभग 5:30 बजे आग लग गई। आग एक डिब्बे में लगी और लगभग 18 डिब्बों में फैल गई। ये डिब्बे हाई-स्पीड डीज़ल से भरे थे।

💰 लगभग 8.64 लाख लीटर डीज़ल जलकर नष्ट हो गया, जिसकी कीमत लगभग ₹7.9 करोड़ थी।
✅ किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।

🚒 बचाव कार्य :

25 से ज़्यादा दमकल गाड़ियों और विशेष टीमों को बुलाया गया। दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया। लोको और लगभग 47 वैगनों को जलते हुए वैगनों से अलग करके बचा लिया गया।

🏘️ सुरक्षा :

एहतियात के तौर पर आस-पास (2 से 5 किमी के दायरे में) रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

🚆 प्रभावित रेल सेवाएँ :

  • चेन्नई – अरक्कोणम के बीच उपनगरीय गाड़ियाँ (ईएमयू) रद्द कर दी गईं।
  • वंदे भारत और शताब्दी सहित लगभग 10 – 12 लंबी दूरी की गाड़ियाँ रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट कर दी गईं।

🔍 जांच :

अधिकारी इस बात की जाँच कर रहे हैं कि क्या इसका कारण, कोई यांत्रिक समस्या थी या तोड़फोड़, क्योंकि पटरियों में कुछ दरारें भी पाई गई थीं।

🛠️ पुनर्स्थापना :

रेलवे की टीमें पटरियों को ठीक करने में जुटी हैं। 14 जुलाई (सोमवार) सुबह तक सेवाएँ सामान्य हो सकती हैं।

📞 चेन्नई मण्डल सहायता नंबर :

📱 044-25354151
📱 044-24354995

🎯 ट्रेन की देरी और पुनर्निर्धारण संबंधी अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहें।
Courtesy : https://whatsapp.com/channel/0029VanyWdCF6smzRcEbbG2Z/2537

Uncategorised

पुणे में खड़की स्टेशन को टर्मिनल सुविधा युक्त करने हेतु एक दिन का रेल ब्लॉक

11 जुलाई 2025, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

पुणे स्टेशन पर स्थित छह प्लेटफॉर्म यात्री गाड़ियोंकी आवाजाही के लिए पर्याप्त नही है और इसी सिलसिले में हड़पसर स्टेशन कुछ यात्री गाड़ियोंके लिए, टर्मिनल के तौर पर कार्यान्वित किया गया है। आगे यह व्यवस्था बढाकर मुम्बई की दिशा में खड़की स्टेशन के लिए भी कार्यान्वित की जा रही है और उस दिशा में उपरोक्त ब्लॉक लिया जा रहा है। उक्त रेल ब्लॉक 13 जुलाई अर्थात परसों रविवार को लिया जाएगा ताकि कमसे कम यात्री बाधित होंगे।

ब्लॉक की अवधि :

लम्बी दूरी की बाधित गाड़ियाँ :

निम्नलिखित गाड़ियाँ JCO दिनांक 12 जुलाई को नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।

1 : 20495 जोधपुर हड़पसर प्रतिदिन सुपरफास्ट 40 मिनट

2 : 22194 ग्वालियर दौंड साप्ताहिक सुपरफास्ट 30 मिनट

3 : 16332 तिरुवनंतपुरम मुम्बई साप्ताहिक एक्सप्रेस 90 मिनट

4 : 11302 बंगालुरु मुम्बई उद्यान प्रतिदिन एक्सप्रेस 30 मिनट

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से नियमित प्रस्थान समय से देरी से चलेंगी JCO – 13 जुलाई

1 : 22159 मुम्बई चेन्नई प्रतिदिन सुपरफास्ट 60 मिनट देरी से अर्थात 12:45 की जगह 13:45 को मुम्बई से रवाना होगी।

2 : 11008 पुणे मुम्बई डेक्कन एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से अर्थात 15:27 की जगह 16:57 को पुणे से रवाना होगी।

3 : 17222 लोकमान्य तिलक टर्मिनस काकीनाडा पोर्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से अर्थात 13:15 की जगह 13:45 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी।

4 : 16331 मुम्बई तिरुवनंतपुरम साप्ताहिक एक्सप्रेस 120 मिनट देरी से अर्थात 20:35 की जगह 22:35 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी।

5 : 22943 दौंड इन्दौर प्रतिदिन सुपरफास्ट 90 मिनट देरी से अर्थात 14:10 की जगह 15:40 को दौंड से रवाना होगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ आँशिक रूप से रद्द की जाएगी। (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट)

1 : 11030 कोल्हापुर मुम्बई सह्याद्री प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 12 जुलाई पुणे में समाप्त की जाएगी, पुणे से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

2 : 11029 मुम्बई कोल्हापुर सह्याद्री प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO 13 जुलाई पुणे से कोल्हापुर के लिए रवाना की जाएगी, मुम्बई से पुणे के बीच रद्द रहेगी।

विशेष सूचना :

दिनांक 13 जुलाई को खड़की स्टेशन पर ब्लॉक अवधि के दौरान नियमित स्टोपेज वाली, कोई भी गाड़ी स्टॉपेज नही लेंगी। इसमे पुणे – लोनावला खण्ड की उपनगरीय गाड़ियाँ भी सम्मिलित है।

ब्लॉक अवधि के दौरान करीबन 18 पुणे के दिशा में जानेवाली और 20 मुम्बई की दिशा में जानेवाली नियमित यात्री गाड़ियाँ 15 से 20 मिनट बाधित हो सकती है।

दिनांक 13 जुलाई को पुणे – लोनावला खण्ड की निम्नलिखित 13 जोड़ी अर्थात कुल 26 उपनगरीय गाड़ियाँ पूर्णतः रद्द रहेंगी।

Uncategorised

आठ घण्टे से एक दिन पहले तक की, एडवांस चार्टिंग शुरू हो रही है।

11 जुलाई 2025, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082

रेल प्रशासन की बदली हुई नीति के तहत आरक्षित यात्रिओंके लिए किए जाने वाली प्रथम चरण की चार्टिंग का समय अमूमन 15 जुलाई से सभी क्षेत्रीय रेल विभाग में लागू हो जाएगा।

दक्षिण मध्य रेल ने बाकायदा उनके गाड़ियोंकी सूची ही जारी कर दी है।

पश्चिम रेल :

पश्चिम रेलवे ने 14 जुलाई, 2025 से आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में संशोधन किया है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार, पश्चिम रेलवे के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने का कार्यक्रम 14 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगा।

पहला आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 5:01 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट पिछले दिन 21:00 बजे तक तैयार किया जाएगा।
  • दोपहर 1:01 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट उसी दिन सुबह 7:30 बजे तक तैयार किया जाएगा। • 16:01 बजे से 23:59 बजे और 00:00 बजे से 05:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए, पहला आरक्षण चार्ट निर्धारित प्रस्थान समय से आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

मध्य रेल :

वहीं बाकी सारे क्षेत्रीय रेल विभाग में आठ घण्टे पहले चार्टिंग की नीति अपनाई जाने लगी है। सुबह 5:01 से दोपहर के 14:00 बजे तक प्रस्थान समय वाली गाड़ियोंकी चार्टिंग गाड़ी प्रस्थान के एक दिन पहले रात 21:00 बजे चार्टिंग की जाएगी और दोपहर 14:01 मिनट से सुबह 5:00 बजे तक प्रस्थान समय वाली गाड़ियोंकी चार्टिंग, गाड़ी प्रस्थान के आठ घण्टे पहले तैयार होगी।

यात्रीगण ध्यान रहें, यह सारे बदलाव प्रथम चरण की चार्टिंग के समय को लेकर है। दूसरे आरक्षण चार्ट की तैयारी के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा। वह यथावत गाड़ी प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले चलती रहेगी। जो अंतिम समय की बुकिंग जिसे करन्ट बुकिंग कहा जाता है, बची हुई आरक्षित सीटों/ बर्थस को समायोजित करने के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया जाता रहेगा।

गौरतलब यह है, इस चार्टिंग के बदलाव से स्थानिक विभागीय कार्यालयों में दी जानेवाली ‘इमरजेंसी कोटा’ जिसे व्ही आई पी कोटा नाम से जाना जाता है, उसके आवेदन के समय मे भी बदलाव हो रहा है। यात्रीगण अपने अपने मण्डल रेल कार्यालयोंसे बदले हुए समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है। निम्नलिखित तस्वीर नागपुर मण्डल कार्यालय के इमरजेंसी कोटा के आवेदन समय की है।

याद रहे, यह चार्टिंग की बदली समयावधि PQWL RLWL जैसे मार्ग के कोटा स्टेशन्स के लिए भी लागू रहेगी।