Uncategorised

पश्चिम रेलवे की छुट्टी विशेष वातानुकूलित गाड़ियाँ : इन्दौर – खड़की, हज़रत निजामुद्दीन, राजकोट – बरौनी, साबरमती – पटना एवं बान्द्रा – सांगानेर के बीच चलेगी।

26 सितम्बर 2025, शुक्रवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082

1: 09324/23 इन्दौर खड़की (पुणे) इन्दौर साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)

09324 विशेष इन्दौर से दिनांक 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी वापसी में 09323 विशेष खड़की से दिनांक 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 17 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच

स्टोपेजेस : इन्दौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, खड़की

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

2: 09309/10 इन्दौर हज़रत निजामुद्दीन इन्दौर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (18-18 फेरे)

09309 विशेष इन्दौर से दिनांक 03 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को रवाना होगी वापसी में 09310 विशेष हज़रत निजामुद्दीन से दिनांक 04 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 17 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच

स्टोपेजेस : इन्दौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा, हज़रत निजामुद्दीन

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

3: 09569/70 राजकोट बरौनी जंक्शन राजकोट साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)

09569 विशेष राजकोट से दिनांक 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी वापसी में 09570 विशेष बरौनी जंक्शन से दिनांक 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टु टियर, 17 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच

स्टोपेजेस : राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, चंदलोडिया, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पिटोरी, बरौनी जंक्शन

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

4 : 09427/28 साबरमती पटना साबरमती साप्ताहिक विशेष (9-9 फेरे)

09427 विशेष साबरमती से दिनांक 01 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी वापसी में 09428 विशेष पटना जंक्शन से दिनांक 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी।

कोच संरचना : 18 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच

स्टोपेजेस : साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

5 : 09023/24 बान्द्रा टर्मिनस सांगानेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (9-9 फेरे)

09023 विशेष बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी वापसी में 09024 विशेष सांगानेर से दिनांक 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित प्रथम/टु टियर, 13 वातानुकूलित थ्री टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 02 जनरेटर कार कम एसएलआर कुल 20 LHB कोच

स्टोपेजेस : बान्द्रा टर्मिनस, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड़, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चाऊ माहला, शामगढ़, भवानी मण्डी, रामगंज मण्डी, कोटा, सवाई माधोपुर, सांगानेर

समयसारणी :

कोटा आवंटन :

Uncategorised

विशेष गाड़ी का अफलातून मार्ग ☺️

25 सितम्बर 2025, गुरुवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2082

भारतीय रेल यात्रिओंकी माँग पर भीड़ के मद्देनजर, विशेष गाड़ियाँ चलाती है। यह विशेष गाड़ियोंकी प्रधानता बहुत कर जहाँ यात्रिओंकी प्रतिक्षासूची बहुत लम्बी होती है, वहाँ चलवाई जाती है। छुट्टियों के मौसम में मुम्बई, पुणे से उत्तरी भारत के लिए सभी गाड़ियोंकी बुकिंग अमूमन फुल चलती है। कई बार यात्री बीच के जंक्शन की गाड़ी में बुकिंग कर आगे मुंबई या पुणे के लिए अलग गाड़ी सम्भालते है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस बार एक ऐसा अफलातून रेल मार्ग चुना की यात्री पुणे, मुंबई एक ही गाड़ी से यात्रा कर सकेगा और गाड़ी को किसी रखरखाव या रिवर्सल करने की आवश्यकता के बगैर वह फिर अपने प्रारम्भिक स्टेशन पर पहुँच जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे ने उसे गोल विशेष अर्थात सर्क्युलर स्पेशल ऐसा नाम दिया है। यह गाड़ी गोमतीनगर (लखनऊ) से रवाना होकर पुणे, पनवेल होते हुए फिर गोमतीनगर पहुँच जाएगी। आइए, इसका मार्ग विस्तार से समझते है।

गाड़ी क्रमांक 05037 गोमतीनगर – पुणे – पनवेल – गोमतीनगर दिनांक 27 सितम्बर एवं 04, 11 और 18 अक्टूबर को गोमतीनगर से प्रातः 5:25 पर रवाना होगी। मार्ग में ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे, चिंचवड़, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, कानपुर और गोमतीनगर इस तरह एक पूरा फेरा करेगी।

इससे यात्रिओंको पुणे के उपनगर चिंचवड़, मुंबई के उपनगर पनवेल के लिए सीधी सेवा मिल जाएगी। साथ ही रेल विभाग को भी इस गाड़ी को रखरखाव करने या लोको रिवर्सल करने की आवश्यकता नही रहेगी।

गौरतलब यह है, पुणे से नासिक का सीधा रेल सम्पर्क चार दिनों के लिए ही सही, मगर फिर पुनर्स्थापित होगा। ☺️

Uncategorised

….और पहला विकेट गिरा!

24 सितम्बर 2025, बुधवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2082

मित्रों, यकीन मानिए हम यहाँ रेल छोड़कर क्रिकेट की बात नही करने जा रहे है, मगर विद्यमान और अभ्यस्त व्यवस्थाओं को जब बदला जाता है तो उन नियमित रेल यात्रिओंकी अवस्था ठीक वैसे ही ह्यो जाती है जैसे एक भरोसे के बैट्समैन के आउट होने पर होगी।

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

दरअसल यह विषय है, पुणे जंक्शन पर टर्मिनेट होने वाली गाड़ियोंको पुणे से अन्य स्टेशन पर टर्मिनेट करना ताकी पुणे जंक्शन पर गाड़ियोंका भार कम हो।

पुणे जंक्शन पर हर रोज तकरीबन 200 गाड़ियोंकी आवाजाही हो रही है और देशभर पुणे के लिए यात्रिओंकी नई गाड़ियाँ चलाने की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में जोधपुर, रीवा और अजनी से नई गाड़ियाँ पुणे के लिए शुरू की गई है। इससे पुणे जंक्शन पर गाड़ियोंके रखरखाव और सुचारू परिचालन में बड़ी बाधाएँ आती है और इसका उत्तर ढूँढा गया पुणे जंक्शन के लिए सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशन का निर्माण कर के।

पुणे जंक्शन पर दो नए सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। पुणे से दौंड की दिशा में, हड़पसर एवं पुणे से कल्याण की दिशा में खड़की यह दोनों स्टेशनोंको लम्बी दूरी की गाड़ियोंके लिए टर्मिनल व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।

इसी दिशा में पहली यात्री गाड़ी है, 17629/30 पुणे हुजुरसाहिब नान्देड़ पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस और इसी गाड़ी रैक के खाली समय का सदुपयोग कर 01487/88 पुणे हरंगुळ पुणे प्रतिदिन विशेष गाड़ी चलाई जाती है, उक्त दोनों गाड़ियोंको जैसे ही हड़पसर टर्मिनल स्टेशन पर गाड़ियोंकी टर्मिनल व्यवस्थाएं पूर्णतः तैयार हो जाती है, पुणे से हटाकर हड़पसर से चलाने की तैयारी है।

कुछ इसी तरह दौंड की दिशा से पुणे की ओर आने वाली और पुणे यह गन्तव्य/स्टार्टिंग स्टेशन वाली अन्य गाड़ियोंको हड़पसर स्टेशन पर टर्मिनेट के लिए सोचा जा सकता है। साथ ही खड़की टर्मिनल भी पूर्णत्व की ओर अग्रसर है। वहॉं पर भी कल्याण से पुणे की ओर आने वाली कुछ गाड़ियोंको खड़की स्टेशन पर टर्मिनेट करने की घोषणा हो सकती है।

एक तरफ पुणे जंक्शन पर कमसे कम चार से छह और नए प्लेटफार्म बनने का खांका खींचा जा चुका है। यार्ड रिमॉडलिंग, डीज़ल लोको शेड का पुनर्निधारण कर नए प्लेटफॉर्म्स का निर्माण अपेक्षित है। चूँकि यह प्रक्रिया लम्बी अवधि की है और जरूरतें तो आज ही की है। अतः बेहतरी इसी में है, की कुछ गाड़ियोंको सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशनोंतक सीमित कर दिया जाए।

पूर्व मध्य रेल ECR में पटना यह बिहार राज्य की राजधानी का शहर और सहज है, की यात्रिओंकी भी पटना तक गाड़ी पहुँचे यही माँग रहती है। ऐसे में वहाँ के रेल प्रशासन ने पटना के दोनों दिशाओं में दानापुर एवं राजेंद्रनगर ऐसे दो सैटेलाइट टर्मिनल स्टेशनोंमें गाड़ियोंको इस तरह बाँटा की गाड़ियाँ पटना स्टेशन को पार करते हुए उससे अगले सैटेलाइट स्टेशन का टर्मिनल के तौर पर उपयोग करें। यह ठीक इस तरह होगा की दौंड से आने वाली गाड़ी पुणे पार कर के खड़की पर टर्मिनेट हो और कल्याण से आने वाली गाड़ी पुणे स्टेशन पार कर के हड़पसर पर टर्मिनेट हो। हालांकि पुणे जंक्शन पर गाड़ियोंकी भीड़, संबंधित रेल विभाग और उनका परिचालन इस विचार को किस तरह लेता है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

वैसे पहली विकेट टर्मिनल चेन्ज के स्वरूप में पुणे नान्देड़ पुणे एक्सप्रेस की गिरना तय हो चुका है।

Uncategorised

नई गाड़ी : उदयपुर सिटी चंड़ीगढ़ उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

23 सितम्बर 2025, मंगलवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

20989/90 उदयपुर सिटी चंडीगढ़ उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट

20989 सुपरफास्ट दिनांक 27 सितम्बर से प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 16:05 को रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 को चंडीगढ़ पहुँचेंगी। वापसी में 20990 सुपरफास्ट दिनांक 28 सितम्बर से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को चंडीगढ़ से सुबह 11:20 को रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:25 को उदयपुर सिटी पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, कपासन, बेराच, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाणा, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, चंड़ीगढ़

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टु टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

यात्रीगण कृपया PTT के अंतर्गत समयसारणी का उपयोग करें। PTT का अर्थ है पब्लिक टाइमटेबल एवं WTT का अर्थ होता है, वर्किंग टाइमटेबल जिसका उपयोग रेल परिचालन विभाग करता है।

Uncategorised

नई गाड़ी : उधना से ब्रम्हपुर के बीच साप्ताहिक अमृतभारत

23 सितम्बर 2025, मंगलवार, अश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2082

यात्रिओंकी ओडिशा से गुजरात के लिए, खास कर पुरी – सूरत इस मार्ग के बीच पुरजोर माँग को देखते हुए रेल प्रशासन ने ब्रम्हपुर से उधना के बीच एक साप्ताहिक अमृतभारत गाड़ी चलाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है, इस गाड़ी का शुभारंभ दिनांक 27 सितम्बर को ब्रम्हपुर से होगा। रेल परिपत्रक से इस सम्बन्धी संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध हुई है,

19021/22 उधना ब्रम्हपुर उधना साप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

19021 अमृतभारत एक्सप्रेस उधना से प्रत्येक रविवार को 7:10 पर निकल कर सोमवार को 13:55 को ब्रम्हपुर पहुँचेंगी। वापसी में 19022 अमृतभारत एक्सप्रेस ब्रम्हपुर से प्रत्येक सोमवार को रात 23:45 को निकल कर बुधवार सुबह 8:45 पर उधना पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : उधना, बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडायचे, शिंदखेड़ा, अमळनेर, धरणगाव, जळगाव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोन्दिया, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खैरार रोड, कांताबांजी, टिटलागढ़, कैसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, बोबिली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, पलासा, ब्रम्हपुर

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय श्रेणी, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB अमृतभारत कोच

उद्धाटन विशेष फेरा दिनांक 27 सितम्बर को ब्रम्हपुर से चलाया जाएगा। इस गाड़ी को 09022 ब्रम्हपुर उधना विशेष कर चलाया जा रहा है।

नियमित फेरे के लिए समयसारणी जारी हुई। उधना-ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा उधना  से 05/10/25 को और ब्रह्मपुर से 06/10/25 को शुरू होगी।