Uncategorised

चेन्नई एक्सप्रेस फिरसे सेवा में हाज़िर होंगी, साथ ही दक्षिण की 11 जोड़ी गाड़ियोंके परिचालन अवधि में विस्तार

मुम्बई चेन्नई के बीच प्रतिदिन चलनेवाली चेन्नई एक्सप्रेस फिर से यात्रिओंकी सेवा में बदले हुए समयसारणी में गाड़ी क्रमांक 01459 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एम जी आर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट प्रतिदिन विशेष दिनांक 01 नवम्बर से मुम्बई से और 01460 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट प्रतिदिन विशेष दिनांक 02 नवम्बर से चेन्नई सेंट्रल से बहाल होने जा रही है।

इसके साथ ही लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चेन्नई के बीच चलनेवाली साप्ताहिक विशेष के परिचालन की घोषणा हो गयी है। 01479 लोकमान्य तिलक टर्मिनस एम जी आर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 01 नवम्बर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी और वापसीमे 01480 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 02 नवम्बर से प्रत्येक मंगलवार को चलना शुरू करेगी। चूँकि यह दोनोंही गाड़ियाँ पूर्णतयः आरक्षित होने से केवल कन्फर्म आरक्षण धारक यात्री ही इनमें यात्रा कर पाएंगे। उपरोक्त दिनों गाड़ियोंके आरक्षण दिनांक 14 अक्तूबर से शुरू कर दिए जाएंगे।

गाड़ी क्रमांक 01459/60 मुम्बई चेन्नई मुम्बई सुपरफास्ट विशेष की समयसारणी (कृपया परिपत्रक में लिखे गाड़ी क्रमांक 01159/60 की जगह 01459/60 ही पढ़े)

गाड़ी क्रमांक 01479/80 लोकमान्य तिलक टर्मिनस चेन्नई लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष की समयसारणी (कृपया परिपत्रक में लिखे गाड़ी क्रमांक 01073/74 की जगह 01479/80 ही पढ़े)

दक्षिण रेलवे SR ने अपनी निम्नलिखित 11 जोड़ी गाड़ियोंका परिचालन अवधि जनवरी 2022 के अंत तक बढ़ दिया है।

Uncategorised

दक्षिण रेलवे SR मे गुडूर – चेन्नई सेंट्रल – विल्लुपुरम के बीच रेल ब्लॉक

दक्षिण रेलवे के गुडूर से चेन्नई सेंट्रल और विल्लुपुरम से चेन्नई सेंट्रल के बीच रेल अनुरक्षण हेतु रेल ब्लॉक के लिए अनुमति प्रदान की गई है। इस रेल ब्लॉक के चलते निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

आंशिक रद्द की गई गाड़ियाँ

● 02711 विजयवाड़ा डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल पिनाकिनी सुपरफास्ट विशेष दिनांक 19 एवं 26 अक्तूबर को केवल विजयवाडा से गुडूर तक ही चलेगी। गुडूर और चेन्नई की बीच रद्द रहेगी।

● 02712 डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल विजयवाड़ा पिनाकिनी सुपरफास्ट विशेष, दिनांक 19 एवं 26 अक्तूबर को गुडूर से ही विजयवाडा के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी चेंबई से गुडूर के बीच रद्द रहेगी।

● 02636 मदुरै चेन्नई एगमोर सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20 एवं 27 अक्तूबर को मदुरै से चलकर विल्लुपुरम में समाप्त की जाएगी। यह गाड़ी विल्लुपुरम से चेन्नई एगमोर के बीच रद्द रहेगी।

● 02605 चेन्नई एगमोर कराइकुडी सुपरफास्ट विशेष दिनांक 20 एवं 27 अक्तूबर को चेन्नई एगमोर और विल्लुपुरम के बीच रद्द रहेगी। यह गाड़ी उक्त दो तिथियोंको विल्लुपुरम से कराइकुडी के बीच ही चलाई जाएगी।

● 02606 कराइकुडी चेन्नई एगमोर सुपरफास्ट विशेष दिनांक 10 नवम्बर को चेंगलपट्टू में ही समाप्त कर दी जाएगी। यह गाड़ी चेंगलपट्टू से चेन्नई के बीच रद्द रहेगी।

● 02635 चेन्नई एग्मोर मदुरै सुपरफास्ट विशेष दिनांक 10 नवम्बर को चेन्नई एग्मोर से चेंगलपट्टू के बीच रद्द रहेगी और अपनी मदुरै की यात्रा चेंगलपट्टू से प्रारंभ करेगी।

परावर्तित समयसारणी नुसार चलनेवाली गाड़ियाँ

● 07229 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सिकन्दराबाद प्रतिदिन विशेष जिसका तिरुवनंतपुरम से चलने का समय सुबह 7:00 बजे का है, जी निम्नलिखित तिथियों को 3 घंटे देरी से याने सुबह 10:00 बजे चलेगी। यह तिथियाँ इस प्रकार है, अक्तूबर माह में, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 30 और नवम्बर में, 03, 06, 10 और 13 ऐसे कुल ग्यारह दिन यह गाड़ी देरीसे चलनेवाली है।

● 06526 के एस आर बेंगालूरु कन्याकुमारी प्रतिदिन विशेष जो बेंगालूरु से 20:10 को चलती है, दिनांक 3, 6, 10 और 13 नवम्बर को 60 मिनट की देरीसे याने रात 21:10 को बेंगालूरु से चलेगी।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ

● 04071 पुड्डुचेरी नई दिल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 20, 27 अक्तूबर एवम 10 नवम्बर को पुड्डुचेरी से परावर्तित मार्ग विल्लुपुरम, काटपाडी, अराकोणाम, पेरंबूर, कुरुक्कुपेटा होकर आगे जाएगी। इस यात्रा के दौरान यह गाड़ी चेन्नई एगमोर को नही जाएगी और इसके ऐवज में गाड़ी पेरंबूर में ठहराव लेगी।

Uncategorised

वो घड़ी आ गयी, आ गयी : मध्य रेल मे मुम्बई – चेन्नई रेल मार्ग का दोहरीकरण अंतिम चरण मे, सोलापुर – दौंड के बीच यातायात रोकी जाएगी।

मध्य रेल के एक प्रमुख मार्ग मुम्बई – चेन्नई का रेल दोहरीकरण, विद्युतीकरण का बहु-प्रतिक्षित काम अब लगभग अंतिम दौर में आ चुका है। सोलापुर मण्डल के भालवणी – भिगवन खण्ड पर 14 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक यह काम होना नियोजित है और इसके चलते कई यात्री गाड़ियोंको रद्द/मार्ग परिवर्तन या आंशिक रद्द किया जाना है। रेल विभाग ने इसके लिए सूचना जारी की है, आइए देखते है।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ

1) 01201 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुरई साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 20 एवं 27 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलनेवाली है, अपने नियोजित मार्ग के बजाय कोंकण रेलवे के रोहा, मंगलुरु जंक्शन, शोरानुर, पलक्कड़, ईरोड, तिरुचिरापल्ली होकर मदुरै पहुचेंगी।

2) 01202 मदुरै लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 22 अक्तूबर को मदुरई से चलने के बाद अपने नियोजित मार्ग की बजाय तिरुचिरापल्ली, ईरोड, पलक्कड़, शोरानुर, मंगालुरु जंक्शन, रोहा होते है लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुचेंगी।

3) 02882 भूबनेश्वर पुणे साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 19 एवं 26 अक्तूबर को भूबनेश्वर से चलनेवाली है, अपने नियोजित मार्ग के बजाय वाडी, सोलापूर के बाद दौंड होकर न जाते हुए सोलापूर – कुरडुवाड़ी – मिरज होकर पुणे पहुचेंगी।

4) 02881 पुणे भूबनेश्वर साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 21 को पुणे से चलनेवाली है, पुणे – दौंड सोलापूर इस मार्ग की बजाए पुणे – मिरज – कुरडुवाड़ी होकर सोलापूर पहुचेगी और आगे अपने नियोजित मार्ग से चलकर भूबनेश्वर पहुचेगी।

5) 06340 नागरकोइल छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सप्ताह मे 4 दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी, दिनांक 18 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर को नागरकोइल से नियोजित मार्ग डिंडिगल, नामाक्क्ल के बाद परावर्तित मार्ग, इरोड, पलक्कड, शोरानूर, मंगलुरु जंक्शन, मडगाव, रोहा, पनवेल, ठाणे होकर मुम्बई पहुचेगी।

6) 06339 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागरकोइल सप्ताह मे 4 दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी, दिनांक 19 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर को से मुम्बई से निकलने के बाद ठाणे से परावर्तित मार्ग पर चलेगी। ठाणे से आगे यह गाड़ी पनवेल, रोहा, मडगाव, मंगालुरु जंक्शन, शोरानूर, पलक्कड, इरोड, नामाक्कल होते हुए डिंडिगल से आगे अपने नियोजित मार्ग पर आकर नागरकोइल पहुचेगी।

7) 06352 नागरकोइल छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई द्विसप्ताहीक विशेष गाड़ी, दिनांक 21 अक्तूबर एवं 24 अक्तूबर को नागरकोइल से नियोजित मार्ग से तिरुचिरापल्ली के बाद परावर्तित मार्ग, इरोड, पलक्कड, शोरानूर, मंगलुरु जंक्शन, मडगाव, रोहा, पनवेल, ठाणे होकर मुम्बई पहुचेगी।

8) 06351 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई नागरकोइल द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी, दिनांक 18 अक्तूबर एवं 25 अक्तूबर को से मुम्बई से निकलने के बाद ठाणे से तिरुचिरापल्ली के बीच परावर्तित मार्ग पर चलेगी। ठाणे से आगे यह गाड़ी पनवेल, रोहा, मडगाव, मंगालुरु जंक्शन, शोरानूर, पलक्कड, इरोड होते हुए तिरुचिरापल्ली से आगे अपने नियोजित मार्ग पर आकर नागरकोइल पहुचेगी।

9) 08520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापट्टनम प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 से 28 अक्तूबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने के बाद अपने नियोजित मार्ग पुणे, सोलापूर होते हुए सिकन्दराबाद के बजाय परावर्तित मार्ग ईगतपुरी, मनमाड, नांदेड, निजामाबाद होते हुए सिकंदराबाद पहुचेगी और आगे अपने नियोजित मार्ग से चलते हुए विशाखापट्टनम पहुचेगी।

10) 08519 विशाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 से 26 अक्तूबर तक भूबनेश्वर से निकलने के बाद, सिकंदराबाद के आगे परावर्तित मार्ग निजामाबाद, नांदेड, मनमाड, ईगतपुरी, होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुचेगी।

11) 01017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कराईकल साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 16 और 23 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलनेवाली है, पुणे से विल्लुपुरम के बीच परावर्तित मार्ग पुणे, मिरज, हुब्बाल्ली, यशवंतपुर, जोलारपेट्टै, काटपड़ी, वेल्लोर, विल्लुपुरम होकर कराईकल पहुचेगी।

12) 01018 कराईकल लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष जो दिनांक 18 एवं 25 अक्तूबर को कराईकल से चलनेवाली है, विल्लुपुरम से पुणे के बीच परावर्तित मार्ग विल्लुपुरम, वेल्लोर, कटपाड़ी, जोलरपेट्टै, यशवंतपुर, हुब्बाल्ली, पुणे पहुचेगी और पुणे से आगे नियोजित मार्ग पर चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुचेगी।

13) 07221 काकीनाड़ा पोर्ट लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष जो दिनांक 16 एवं 23 अक्तूबर को काकीनाड़ा पोर्ट से निकलने के बाद, सोलापूर से आगे, सोलापूर पुणे के बीच परावर्तित मार्ग सोलापूर, कुरडुवाड़ी, मिरज, पुणे होकर चलेगी। पुणे से आगे नियोजित मार्ग से चलते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पहुचेगी।

14) 07222 लोकमान्य तिलक टर्मिनस काकीनाड़ा पोर्ट द्विसाप्ताहिक विशेष जो दिनांक 17 एवं 24 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी, पुणे से सोलापूर के बीच परावर्तित मार्ग पुणे, मिरज, कुरडुवाड़ी होकर सोलापूर आएगी और आगे अपने नियोजित मार्ग से चलकर काकीनाड़ा पोर्ट पहुचेगी।

रद्द की गई गाडियाँ

1: 01139 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई गडग प्रतिदिन विशेष दिनांक 14 से 27 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

2: 01140 गडग छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई प्रतिदिन विशेष दिनांक 15 से 28 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

3: 02116 सोलापूर छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सिद्धेश्वर प्रतिदिन विशेष दिनांक 17 से 27 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

4: 02115 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सोलापूर सिद्धेश्वर प्रतिदिन विशेष दिनांक 18 से 28 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

5: 02207 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई लातूर सप्ताह मे 4 दिन चलनेवाली विशेष दिनांक 18 से 26 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

6: 02208 लातूर छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई सप्ताह मे 4 दिन चलनेवाली विशेष दिनांक 19 से 27 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

7: 02043 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई बीदर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 20 से 23 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

8: 02044 बीदर छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 21 से 24 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

9: 07614 हुजूर साहेब नांदेड पनवेल प्रतिदिन विशेष दिनांक 14 से 27 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

10: 07613 पनवेल हुजूर साहेब नांदेड प्रतिदिन विशेष दिनांक 15 से 28 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

11: 07014 हैदराबाद हड़पसर त्रि साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 से 28 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

12 07013 हड़पसर हैदराबाद त्रि साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 से 29 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

13:01157/58 पुणे सोलापूर पुणे हुतात्मा प्रतिदिन विशेष दिनांक 28 अक्तूबर तक रद्द की गई है।

14: 06237 मैसूरु साइनगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 18 एवं 25 अक्तूबर को मैसूरु से चलनेवाली है, रद्द की गई है।

15: 06238 साइनगर शिर्डी मैसूरु साप्ताहिक विशेष जो दिनांक 19 एवं 26 अक्तूबर को साइनगर शिर्डी से चलनेवाली है, रद्द की गई है।

शॉर्ट टर्मिनेट की जानेवाली गाडियाँ

1: 01302 क्रांतिविर सांगोली रायण्णा बेंगालुरु छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई उद्यान प्रतिदिन विशेष, जो दिनांक 17 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक बेंगालुरुसे निकलने वाली है, केवल सोलापूर तक ही चलेगी, आगे मुम्बई तक नहीं जाएगी।

2: 01301 छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई क्रांतिविर सांगोली रायण्णा बेंगालुरु उद्यान प्रतिदिन विशेष, जो दिनांक 18 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक मुम्बई से निकलने वाली है, मुम्बई की जगह सोलापूर से चलना शुरू करेगी। यह गाड़ी मुम्बई से सोलापूर तक रद्द रहेगी।

इन गाड़ियोंके अलावा सोलापूर – दौंड मार्ग से चलनेवाली निम्नलिखित गाडियाँ भी निर्देशित अवधीमे परावर्तित की जाएगी। यात्रीओं से निवेदन है, आपकी यात्रा सोलापूर – दौंड रेल मार्ग उक्त अवधि मे होनी है तो कृपया रेल्वे की हेल्पलाइन 139, वेबसाईट http://www.enquiry.indianrail.gov.in/ntes पर संपर्क कर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

1: 06229/30 मैसूरु बनारस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी

2: 09054/53 चेन्नई अहमदाबाद चेन्नई साप्ताहिक विशेष

3: 09220/19 चेन्नई अहमदाबाद चेन्नई हमसफ़र साप्ताहिक विशेष

4: 06502/01 यशवंतपुर अहमदाबाद यशवंतपुर साप्ताहिक विशेष

5: 02755/56 राजकोट सिकंदराबाद राजकोट त्रि साप्ताहिक विशेष

6: 07204/03 काकीनाड़ा पोर्ट भावनगर काकीनाड़ा पोर्ट साप्ताहिक विशेष

7: 09016/15 इन्दौर लिंगमपल्ली इन्दौर साप्ताहिक हमसफ़र विशेष

8: 09120/19 केवड़िया चेन्नई केवड़िया साप्ताहिक विशेष

उपरोक्त परिपत्रक में गाड़ियोंकी घोषित सभी तिथियां JCO याने जर्नी कमिनसिंग ऑन, शुरुवाती स्टेशन से गाड़ी शुरू होने के तिथि समझे।

Uncategorised

मास्क लगाए रखिए, संक्रमण का खतरा थमा नही है।

भारतीय रेलवे ने 17/4/2021 को एक परिपत्रक निकाल कर रेल परिसर में प्रत्येक व्यक्ति के लिए, फेस कवर या मास्क, चेहरेपर रखना अनिवार्य किया था। यदि इस आज्ञा का पालन नही किया गया तो उस व्यक्ति को ₹500/- का दण्ड किया जाएगा। आज उक्त नियम को 6 माह के लिए याने दिनांक 17/4/2022 तक बढ़ा दिया गया है।

सभी रेल यात्रिओंसे आग्रह है, रेल यात्रा के दौरान, रेलवे परिसर में भी अपने चेहरे को मास्क या कपड़े से अच्छी तरह से ढँके रखिए। दण्डित होने के डर से नही, संक्रमण से अपने आप को और अपनोंको बचाए रखने के लिए मास्क पहनने की आदत डाल लीजिए। आपकी जानकारी हेतु उक्त परिपत्रक यहाँपर हम दे रहे है।