Uncategorised

पश्चिम रेल WR अपनी 3 जोड़ी गाड़ियाँ पुनर्स्थापित कर रहा है।

09005/06 बान्द्रा टर्मिनस पालिताना बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 31 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से और 01 सितम्बर से प्रत्येक बुधवार को पालिताना से चलेगी। निम्नलिखित तीनों जोड़ी गाड़ियाँ सम्पूर्ण आरक्षित रहेंगी।

09227/28 मुम्बई सेंट्रल इन्दौर मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरान्तो विशेष दिनांक 04 सितम्बर से प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को मुम्बई सेंट्रल से और 05 सितम्बर से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को इन्दौर से चलेगी।

09009/10 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल द्विसाप्ताहिक दुरान्तो विशेष दिनांक 03 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को मुम्बई सेंट्रल से और 04 सितम्बर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को नई दिल्ली से चलेगी।

Uncategorised

उ म रेल NCR के 4 स्टेशनोंके गाड़ियोंमे समय परिवर्तन

उत्तर मध्य रेलवे ने एक परीपत्रक निकाल कर अपने स्टेशनोंपर कुछ गाड़ियोंका समय परिवर्तन किए जाने की जानकारी दी है।

निम्नलिखित परीपत्रक में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 19 गाड़ियोंके, प्रयागराज जंक्शन पर 3 गाड़ियोंके, मिर्जापुर स्टेशन पर 2 गाड़ियोंके, फतेहपुर स्टेशन पर 2 गाड़ियोंके और इटावा स्टेशनकी 2 गाड़ियोंके समय बदलाव की जानकारी है। यात्रीगण कृपया समय बदलाव की तिथि पर ध्यान दीजिएगा। PTT यानी पब्लिक टाइमटेबल वाले कॉलम के समय यात्रिओंके लिए निर्धारित किए जाते है। WTT यानी वर्किंग टाइमटेबल यह समय रेलवे के परिचालन के उपयोग हेतु है, इनका यात्रिओंके समयसारणी से कोई लेनादेना नही है।

Uncategorised

खेला होबे! MST धारकोंके साथ

मंथली सीजन टिकट, रोजाना रेल यात्रा करने वाले यात्रीओंकी ऐसी सुविधा की जिसके क्या कहने! रोज टिकट निकालने के झंझट से मुक्ति और किराए केवल 25% क्योंकि 30 दिनों के महिने की 30 X 2 = 60 यात्रा के मुकाबले लगभग 15 यात्रा का ही किराया लगता है। है न बल्ले बल्ले? और तो और संक्रमण के पहले तक MST धारक गैर उपनगरीय क्षेत्र मे मेल एक्सप्रेस मे भी निकल जाओ, स्लीपर मे भी चढ़ जाओ तो कोई परेशानी नहीं थी, मगर अब MST धारकों की निरंकुश रेल यात्रा पर निर्बंध लगते दिखाई दे रहे है।

दरअसल सुविधाए बंद कर दी जाए तब ही उनका महत्व और उपयोगिता पता चलती है। संक्रमण काल के बाद गाड़ियाँ तो शुरू हो गयी थी मगर MST सुविधा अब भी कई क्षेत्रीय रेलवे ने शुरू नही की है। खास कर मध्य रेल में तो किसी भी गैर उपनगरीय खण्ड पर यह सुविधा उपलब्ध नही है। उपनगरीय क्षेत्रों में सीमित वर्ग को, निर्बंध के साथ अनुमति दी गयी है। खैर! जिस किसी क्षेत्रीय रेलवे में MST सुविधा प्रदान की गई है, उनमें एक विशेषता नजर आयी है, केवल और केवल मेमू/डेमू/कम अन्तर चलनेवाली इंटरसिटी मेल/एक्सप्रेस और वह भी अनारक्षित गाड़ियाँ उन्हीं में MST धारकोंको यात्रा करने की अनुमति दी गयी है। चौंक गए? लाज़मी है। जिस तरह MST धारक पास प्राप्त करने के लिए बेताब थे, रेल प्रशासन ने उनकी गाड़ियाँ ही सीमित कर दी है। यदि आप हमारे ब्लॉग से परिचित है, तो बीते लेख याद कीजिए, हमने MST शुरू किए जाने की मांग में MST धारकोंकी मन की बात सामने रखी थी। देखिए, आगे हमने क्या बात रखी थी वह यहाँ दे रहे है,

“किलोमीटर के बंधन को मुम्बई से नासिक 187 और पुणे 192 किलोमीटर के लिए मुक्त रखा गया है। इन क्षेत्रोंके लिए गाड़ियोंका खास बंधन रखा जा सकता है। जैसे नासिक मुम्बई के बीच पंचवटी, राज्यरानी और गोदावरी ऐसी और पुणे के लिए इंद्रायणी, डेक्कन, डेक्कन क्वीन, सिंहगढ़ केवल ऐसी ही शॉर्ट डिस्टेंस, इन्टरसिटीज के लिए यह पास जारी किए जाए, अन्य लॉन्ग डिस्टेन्स गाड़ियोंमे MST पासधारक का प्रवेश निषीद्ध किया जा सकता है। हालाँकि यह नियम अब भी लागू है, मगर जब पास पर प्रिन्ट हो जाएगा की ” वैलिड फ़ॉर ओनली xxxx इन्टरसिटीज” तब काफी फर्क पड़ेगा। उसी तरह गैर-उपनगरीय क्षेत्रोंमें MST धारकोंके लिए केवल सवारी/डेमू/मेमू गाड़ियाँ ही वैलिड रखी जा सकती है। बशर्ते इन गाड़ियोंकी फ्रीक्वेंसी जरूरत के अनुसार और अनुपात में बढ़ाई जानी चाहिए।”

अब यह निर्बंध तो रेल प्रशासन ने लगा कर कुछ क्षेत्रोंमें MST पास शुरू करवा दी, मगर क्या यात्रिओंकी जरूरत और मांग नुसार क्षेत्रीय रेलवे या मण्डल से गाड़ियोंके फेरे बढाना, समय मे बदलाव या कठोर समयपालन पर ध्यान दिया जाएगा? चूँकि उपनगरीय खण्ड पर यात्री समितियाँ यात्रिओंके साथ, उनके हितोंकी रक्षा के लिए बहुत मजबूती से खड़ी रहती है और मण्डल कार्यालय, इतर रेल अधिकारी इनकी बातोंको अग्र क्रम से मानते भी है, इनकी सुविधाओंको प्राधान्य देते है। क्या गैर उपनगरीय क्षेत्र में भी यात्रिओंकी समितियोंको रेल विभाग मान्यता देगा, उनकी माँगोपर विचार करेगा? यह तो आनेवाला वक्त ही बताएगा।

महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश ई. राज्योंमें फ़िलहाल MST बन्द है। महाराष्ट्र के गैर उपनगरीय क्षेत्रोंमें तो अनारक्षित गाड़ियाँ भी नही चल रही है। फिलहाल MST शुरू कराने की अनुमति राज्य शासनोंके आपादा नियंत्रण समितियोंके आधीन है। यह लोग कहते है तो ही रेल विभाग इस दिशा में कदम उठा सकती है। MST शुरू हो भी जावे तो, अब तक का चलन देखते हुए, केवल अनारक्षित गाड़ियोंमे ही यात्रा करने का निर्बंध लगकर यात्रा की अनुमति रह सकती है। अब यह MST धारकों की सोच पर निर्भर करता है, की सुविधा पूर्ण रद्द से सुविधा सीमित स्वरूप में तो मिलती रहे यह ठीक है या कैसे?

Uncategorised

पूर्वोत्तर रेल NER ने बलिया से शाहगंज, वाराणसी के बीच अनारक्षित गाड़ियाँ शुरू की

05167/68 बलिया शाहगंज बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष दिनांक 05 सितम्बर से प्रतिदिन चल पड़ेगी।

05169/70 बलिया वाराणसी सिटी बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष दिनांक 05 सितम्बर से सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। यह गाड़ी दोनोंही ओर से प्रत्येक बुधवार को नही चलेगी।

एक खुशखबर और भी है 03151/52 कोलकाता जम्मूतवी के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ी को 01 सितम्बर से कोलकाता से और 03 सितम्बर से जम्मूतवी से प्रतिदिन चलाया जाएगा। फिलहाल यह गाड़ी सप्ताह में 4 दिन ही चल रही है।

Uncategorised

द म रेल SCR में रेल ब्लॉक

द म रेल SCR के काजिपेट – कोंडापल्ली खण्ड पर मोतुमारी बाईपास लाइन पर रेलवे का तकनीकी कार्य शुरू हो रहा है, अतः निम्नलिखित गाड़ियाँ बाधित रहेंगी।

रद्द गाड़ियाँ

02705/06 गुण्टूर सिकन्दराबाद गुण्टूर विशेष दिनांक 05 सितम्बर को दोनोंही दिशाओंसे रद्द रहेगी।

07755/56 डोरणाकल विजयवाड़ा डोरणाकल विशेष दिनांक 02, 03 और 05 सितम्बर को दोनोंही दिशाओंसे नही चलाई जाएगी, पुर्णतयः रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

07406 आदिलाबाद तिरुपति विशेष दिनांक 04 सितम्बर को अपने नियोजित मार्ग के बजाय मुदखेड, निजामाबाद, पागीदीपल्ली, गुण्टूर, तेनाली, गुडूर, रेनिगुंटा होकर चलेगी।

समय नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ

07406 आदिलाबाद तिरुपति विशेष दिनांक 02 सितम्बर को अपने नियोजित समयसारणी से उपरोक्त खण्ड में, करीबन 90 मिनिट देरी से चलाई जा सकती है।

02625 तिरुवनंतपुरम नई दिल्ली केरला विशेष दिनांक 02 सितम्बर को अपने नियोजित समयसारणी से उपरोक्त खण्ड में, करीबन 45 मिनट देरी से चल सकती है।

द म रेल SCR यात्रिओंकी सुविधा में विस्तार करते हुए, निम्नलिखित गाड़ियोंके स्टापेजेस बहाल करने जा रही है। यात्रीगण से निवेदन है, परीपत्रक में दिए गए तिथि पर ध्यान दे।