Uncategorised

पश्चिम रेलवे की और 14 जोडी गाड़ियाँ, जिसमे अहमदाबाद शताब्दी, डबल डेकर, बान्द्रा सूरत इन्टरसिटी, लोकशक्ति जैसी लोकप्रिय गाड़ियाँ है, रद्द की जा रही है।

निम्नलिखित 14 जोड़ी, याने 28 गाड़ियाँ यात्रिओंके बेहद कम इन्टरेस्ट के चलते रद्द की जा रही है। देशभर में संक्रमण की रोकथाम हेतु ऐसे ही व्यापार, व्यवसायोंपर, धार्मिक एवं सामाजिक उत्सवोंपर कड़े निर्बंध लगाए गए है। देश की समझदार जनता भी इन निर्बंधोंका कड़ाई से पालन कर रही है जाहीर सी बात है की ऐसे में गाड़ियोंमे रेल यात्रा करने के लिए केवल अत्यावश्यक सेवा सम्बन्धित और जरूरी कार्य के हेतु जाने वाले लोग ही दिखाई देंगे। अतः रेल प्रशासन ने स्थितियोंका निरीक्षण करते हुए, लगभग सभी क्षेत्रीय रेलवे को अपने क्षेत्र की खाली चलनेवाली गाड़ियोंके परिचालन सम्बन्धी अगली सूचना दिए जाने तक रद्द करने के निर्देश जारी किए है। पश्चिम रेलवे ने भी रेल बोर्ड के निर्देश अनुसार ही अपनी गाड़ियोंको आगे सूचना मिलनेतक रद्द कर दिया है।

1: 02009/10 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल, सप्ताह में 5 दिवसीय शताब्दी विशेष, दिनांक 03/5/2021 से रद्द की जा रही है।

2: 02931/32 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल, सप्ताह में 5 दिवसीय वातानुकूलित डबल डेकर विशेष, दिनांक 03/5/2021 से रद्द की जा रही है।

3: 02935/36 बान्द्रा टर्मिनस सूरत बान्द्रा टर्मिनस विशेष, दिनांक 03/5/2021 से रद्द की जा रही है।

4: 09016 इन्दौर लिंगमपल्ली साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 08/5/2021 से और 09015 लिंगमपल्ली इन्दौर साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 09/5/2021 से रद्द की जा रही है।

5: 09029/30 बान्द्रा टर्मिनस अहमदाबाद बान्द्रा टर्मिनस प्रतिदिन लोकशक्ति विशेष, दिनांक 01/5/2021 से रद्द की जा रही है।

6: 09047/48 बान्द्रा टर्मिनस हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक युवा विशेष दिनांक 07/5/2021 से और हज़रत निजामुद्दीन बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक युवा विशेष, दिनांक 08/5/2021 से रद्द की जा रही है।

7: 09071/72 बान्द्रा टर्मिनस महुवा बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष, दिनांक 05/5/2021 से रद्द की जा रही है।

8: 09213 इन्दौर नागपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 02/5/2021 से और 09214 नागपुर इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 03/5/2021 से रद्द की जा रही है।

9: 09248/49 केवड़िया अहमदाबाद केवड़िया सप्ताह में 6 दिवसीय जनशताब्दी विशेष, दिनांक 01/5/2021 से रद्द की जा रही है।

10: 09223 डॉ आंबेडकर नगर महू नागपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 04/5/2021 से और 09224 नागपुर डॉ आंबेडकर नगर महू साप्ताहिक विशेष दिनांक 05/5/2021 से रद्द की जा रही है।

11: 09241 इन्दौर उधमपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 03/5/2021 से और 09242 उधमपुर इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 05/5/2021 से रद्द की जा रही है।

12: 09260 भावनगर टर्मिनस कोचुवेली साप्ताहिक विशेष दिनांक 04/5/2021 से और 09259 कोचुवेली भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 06/5/2021 से रद्द की जा रही है।

13: 09293 बान्द्रा टर्मिनस महुवा साप्ताहिक विशेष, दिनांक 05/5/2021 से और 09293 महुवा बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष, दिनांक 06/5/2021 से रद्द की जा रही है।

14: 09301 डॉ आंबेडकर नगर महू यशवन्तपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 02/5/2021 से और 09302 यशवन्तपुर डॉ आंबेडकर नगर महू साप्ताहिक विशेष दिनांक 04/5/2021 से रद्द की जा रही है।

Uncategorised

भुसावल पुणे भुसावल मेमू साप्ताहिक फेरोंमें नियमित चलेंगी

मध्य रेल्वे, प्रसिद्धि पत्रक

भुसावल से पुणे के बीच, पाक्षिक तौर पर चलाई गई मेमू स्पेशल के सफल परिचालन को देखते हुए, इस गाडीके फेरोंमें विस्तार किया जा रहा है। अब यह मेमू विशेष साप्ताहिक चलाई जाएगी। खबर विस्तार से,

  • 01136 पुणे – भुसावल विशेष (शुक्रवार) सेवा दि. 07 मई से 30 जुलाई तक चलेगी।
  • 01135 भुसावल – पुणे विशेष (गुरुवार) सेवा दि. 06 मई से 29 जुलाई तक चलेगी।
    उसी तरह,
  • पुणे दानापुर पुणे के बीच विशेष गाड़ी का एक फेरा बढाया गया है।
    क) 01451 पुणे – दानापूर विशेष (बुधवार) दि. 05 मई को एक अतिरिक्त एकल फेरा करेंगी।
    ब) 01310 दानापूर – नागपूर विशेष (शुक्रवार) दि. 07 मई को एकल फेरा करेंगी।

इन गाड़ियोंकी संरचना और शेड्यूल पूर्वघोषित समयसारणी के अनुसार ही रहेगा।

केवल कन्फर्म आरक्षण टिकट धारकों को ही विशेष गाड़ियोंमे यात्रा की अनुमति है। समयसारणी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऍप का उपयोग कीजिए।

यह गाड़ी की घोषणा होते ही, इसके स्वागत में हमने इसके पाक्षिक याने पन्द्रह दिन के अन्तराल में चलने पर आश्चर्य व्यक्त किया था। हमारा यह विश्वास है, यह गाड़ी प्रतिदिन भी चलें तो, भुसावल, पुणे के यात्रिओंके बीच बेहद लोकप्रिय रहेंगी। रेल प्रशासन इसे अब साप्ताहिक चलाना शुरू कर रहा है, और संक्रमण नियंत्रण में आते आते हमे आशा है, की रेल प्रशासन इसे प्रतिदिन भी चलवा दे तो कोई आश्चर्य नही।

Uncategorised

रविवार को मध्य रेलवे के मुम्बई मण्डल का मेगा ब्लॉक, टिटवाला कसारा के बीच लोकल्स रद्द, कई मेल/एक्सप्रेस विशेष पुनःनिर्धारित

मध्य रेल
प्रेस विज्ञप्ति

खडावली और आटगांव के बीच दो सबवे हेतु आरएच गर्डर्स डालने के लिए एकीकृत नाइट ट्रैफ़िक और पावर ब्लॉक

मध्य रेल मुंबई मंडल, रोड क्रेन का उपयोग करके खड़ावली और आटगांव के बीच अप और डाउन लाइन पर एलएचएस (सीमित ऊंचाई सबवे) के आरएच गर्डर्स डालने के लिए एकीकृत नाइट ट्रैफ़िक और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा। रात्रि यातायात ब्लॉक का विवरण निम्नानुसार है:-

एलएचएस साइट लेवल क्रॉसिंग नंबर 61 (खडावली और वासिंद के बीच) और नं 68 (आसनगांव और आटगांव के बीच) आरएच गर्डर डालने हेतु

ब्लॉक की तारीख: 1 / 2.5.2021 (शनिवार / रविवार की रात)
ब्लॉक की अवधि: 02.15 बजे से 07.25 बजे तक
ट्रैफिक ब्लॉक सेक्शन: टिटवाला और अटगाँव के बीच अप और डाउन लाइन

मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्दीकरण

  1. .01141 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – आदिलाबाद स्पेशल, यात्रा शुरुआत दिनांक 30.4.2021 और 01142 आदिलाबाद – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ,यात्रा शुरुआत दि 1.5.2021
  2. 07057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – सिकंदराबाद स्पेशल यात्रा शुरुआत दिनांक 2.5.2021 और 07058 सिकंदराबाद – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल, यात्रा शुरुआत दिनांक 1.5.2021
  3. 07618 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई हुजुरसाहिब नांदेड़ स्पेशल, यात्रा शुरुआत दिनांक 2.5.2021 और 07617 हुजुरसाहिब नांदेड़ – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई स्पेशल, यात्रा शुरुआत दिनांक 1.5.2021

मेल / एक्सप्रेस ट्रेन का पुनर्निर्धारण

  1. 02106 गोंदिया – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 1.5.2021 को 3 घंटे पूर्व गोंदिया (निर्धारित समय-14.40 बजे) से पुनर्निर्धारित किया गया है।

अप मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमन

दिनांक 2.5.2021 को मुंबई क्षेत्र में आने वाली निम्नलिखित अप / मेल ट्रेनों को ब्लॉक अवधि के दौरान विनियमित किया जाएगा और 3 से 5 घंटे देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी।

  1. 01120 लखनऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस होलीडे स्पेशल
  2. 01102 मंडुवाडीह – दादर होलीडे स्पेशल
  3. 01237 नागपुर – मडगांव स्पेशल
  4. 01052 हावड़ा – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल
  5. 02618 हजरत निजामुद्दीन – एर्नाकुलम स्पेशल
  6. 02138 फिरोजपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल

डाउन मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमन

लोकमान्य तिलक टर्मिनस / छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिनांक 2.5.2021 को चलने वाली निम्नलिखित डाउन मेल / एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक अवधि के दौरान विनियमित की जाएंगी।

  1. 02129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- प्रयागराज स्पेशल
  2. 02259 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हावड़ा स्पेशल
  3. 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल
  4. 02136 मडगाँव – नागपुर होलीडे स्पेशल

अप मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन

मुंबई क्षेत्र में आने वाली निम्नलिखित मेल / एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों को जलगांव – सूरत होकर डायवर्ट किया जाएगा और कल्याण क्षेत्र के यात्रियों के लिए भिवंडी रोड स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।

  1. 02104 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (यात्रा शुरुआत दिनांक 30.4.2021)
  2. 02810 हावड़ा – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल (यात्रा शुरुआत दिनांक 30.4.2021)

ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन

ब्लॉक अवधि के दौरान टिटवाला और कसारा खंड के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

दक्षिण मध्य रेलवे नान्देड मण्डल ने भी इस संदर्भ में परीपत्रक जारी किया है

Uncategorised

पश्चिम मध्य रेल WCR की 10 जोड़ी गाड़ियाँ की जा रही है रद्द

पमरे ने अपने कार्यक्षेत्र की 10 जोड़ी याने 20 गाड़ियाँ परिचालन सम्बन्धी अगली कोई सूचना जारी किए जाने तक रद्द की जा रही है। कहा जा रहे, इन गाड़ियोंमे यात्रिओंकी उपस्थिति बहुत ही कम है।

1: 02061 हबीबगंज जबलपुर जनशताब्दी प्रतिदिन विशेष दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी। 02062 जबलपुर हबीबगंज जनशताब्दी प्रतिदिन विशेष दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी।

2: 02160 जबलपुर नागपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी। 02159 नागपुर जबलपुर प्रतिदिन विशेष दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी।

3: 02273/74 चान्दा फोर्ट जबलपुर चान्दा फोर्ट त्रिसाप्ताहिक विशेष वाया गोंदिया, दोनों दिशाओंसे दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी।

4: 02152 हबीबगंज पुणे साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी। 02151 पुणे हबीबगंज साप्ताहिक हमसफ़र विशेष दिनांक 03/5/2021 से रद्द रहेगी।

5: 02155 हबीबगंज हज़रत निजामुद्दीन शान – ए – भोपाल प्रतिदिन विशेष दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी। 02156 हज़रत निजामुद्दीन हबीबगंज शान – ए – भोपाल प्रतिदिन विशेष दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी।

6: 09815/16 मन्दसौर कोटा मन्दसौर प्रतिदिन विशेष, दोनों दिशाओंसे दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी।

7: 09813 कोटा हिसार त्रिसाप्ताहिक विशेष वाया चुरु, दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी। 09814 हिसार कोटा त्रिसाप्ताहिक विशेष वाया चुरु, दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी।

8: 09807 कोटा हिसार विशेष वाया सादुलपुर सप्ताह में 4 दिन, दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी। 09808 हिसार कोटा विशेष वाया सादुलपुर सप्ताह में 4 दिन, दिनांक 03/5/2021 से रद्द रहेगी।

9: 02981 कोटा श्रीगंगानगर इन्टरसिटी विशेष सप्ताह में 4 दिन, दिनांक 01/5/2021 से रद्द रहेगी। 02982 श्रीगंगानगर कोटा विशेष सप्ताह में 4 दिन, दिनांक 03/5/2021 से रद्द रहेगी।

10: 02997 झालावाड़ सिटी श्रीगंगानगर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 02/5/2021 से रद्द रहेगी। 02996 श्रीगंगानगर झालावाड़ सिटी त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 04/5/2021 से रद्द रहेगी।