Uncategorised

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हावडा के लिए द्विसाप्ताहिक और पुरी के लिए साप्ताहिक चलेगी विशेष गाड़ियाँ

1: 01051/52 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावडा लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष (पूर्व में 12151/52 समरसता एक्सप्रेस) दिनांक 08 अप्रैल से लो ति ट से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार को शाम 20:35 को निकल तीसरे दिन प्रातः 6:45 को हावडा पोहोचेगी। वापसी में 01052 हावडा से दिनांक 10 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार को शाम 20:00 बजे निकल तीसरे दिन प्रातः 5:30 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस को पोहोचेगी। यह गाड़ी नागपुर, बिलासपुर, राउरकेला, चक्रधरपुर, पुरुलिया, आद्रा, बांकुड़ा, मिदनापुर, खड़गपुर, सांतरागाछी होकर चलेगी।

01051/52 विशेष गाड़ी की समयसारणी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.irctc.co.in पर देखे।

2: 02145/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष, दिनांक 11 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को लो ति ट से शाम 20:35 को चलेगी और तीसरे दिन प्रातः 6:55 को पूरी पोहोचेगी। वापसीमे 02146 पूरी से दिनांक 13 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को शाम 21:45 को निकल तीसरे दिन प्रातः 7:25 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पोहोचेगी। यह गाड़ी वाया नागपुर, रायपुर, टिटलागढ़, सम्बलपुर, भुबनेश्वर खुर्दा रोड होकर चलेगी। पूर्व में 12145/46 क्रमांक से चलाई जा रही थी।

02145/46 विशेष गाड़ी की समयसारणी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.irctc.co.in पर देखे।

आरक्षण : 02145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूरी विशेष और 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हावडा विशेष को बुकिंग्ज 04 अप्रैल से सभी PRS आरक्षण काउंटर्स और रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। ध्यान रहे, यह गाड़ियाँ में केवल आरक्षित कन्फर्म टिकट धारक ही यात्रा की अनुमति प्राप्त है।

Uncategorised

मध्य रेल की मुम्बई अमृतसर, मुम्बई चेन्नई, पुणे काजीपेट और गांधीधाम नागरकोईल, कोयम्बटूर राजकोट गाड़ियाँ शुरू हो रही है।

01251/52 पुणे काजीपेट पुणे साप्ताहिक विशेष

01251 पुणे काजीपेट साप्ताहिक विशेष दिनांक 09, 16 और 23 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और काजीपेट तक न जाते हुए बल्हारशहा तक ही चलेगी। 30 अप्रैल से पुणे से चलनेवाली 01251 काजीपेट तक नियमित होगी। वापसीमे 01252 काजीपेट पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 11, 18 और 25 अप्रैल को प्रत्येक रविवार को बल्हारशहा से पुणे की ओर रवाना होगी, और 02 मई से काजीपेट से नियमित रवाना होगी।

01057/58 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई अमृतसर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई विशेष, दिनांक 10 अप्रैल से मुम्बई से प्रतिदिन एवं 13 अप्रैल से अमृतसर से प्रतिदिन शुरू होगी।

01159/60 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई डॉ एम जी आर चेन्नई सेंट्रल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई विशेष, दिनांक 10 अप्रैल से मुम्बई से और 11 अप्रैल से चेन्नई से प्रतिदिन चलेगी।

06336/35 नागरकोईल गांधीधाम नागरकोईल साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार को नागरकोईल और 30 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से चलेगी।

06614/13 कोयम्बटूर राजकोट कोयम्बटूर साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 एप्रेल से प्रत्येक शुक्रवार को कोयम्बटूर से और 25 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को राजकोट से रवाना होगी।

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ केवल आरक्षित आसन व्यवस्थाओंके के साथ ही चलेगी। केवल कन्फर्म टिकट धारक यात्रिओंको ही इन गाड़ियोंमे यात्रा करने की अनुमति है।

Uncategorised

नान्देड श्रीगंगानगर वाया अकोला, खण्डवा, नई दिल्ली होकर चलनेवाली 2 जोड़ी विशेष शुरू हो रही है।

02486 श्रीगंगानगर हुजूर साहिब नान्देड वाया अबोहर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 10 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार को शुरू हो रही है, 02485 हुजूर साहिब नान्देड श्रीगंगानगर द्विसाप्ताहिक विशेष 12 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी।

02440 श्रीगंगानगर हुजूर साहिब नान्देड वाया हनुमानगढ़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को शुरू हो रही है, 02439 हुजूर साहिब नान्देड श्रीगंगानगर साप्ताहिक विशेष 18 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

Uncategorised

प म रेल WCR की अनारक्षित मेमू गाड़ियाँ विशेष श्रेणी में 08 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

1: 06621/22 बीना कटनी मुड़वारा बीना

2: 06624/23 बीना कोटा बीना

3: 06626/25 कोटा झालावाड़ सिटी कोटा

4: और 5: 06681/82/83/84 कोटा शामगढ़ कोटा के बीच दो जोड़ी मेमू

6: और 7: 06631/32/33/34 भोपाल और बीना के बीच दो जोड़ी मेमू

इसकी विस्तारित खबर जल्द ही देंगे।

Uncategorised

प्रयागराज – जयपुर और पटना – कोटा विशेष गाड़ियों का 15 अप्रैल से मार्ग परिवर्तन

उत्तर मध्य रेलवे के आग्रा कैंट – राजा की मण्डी रेल मार्ग पर रेल मार्ग के अद्यतनीकरण किया जा रहा है। इसके चलते 02403/04 प्रयागराज जयपुर प्रयागराज विशेष और 03237/38 एवं 03239/40 पटना कोटा पटना विशेष गाड़ियोंके परिचालन समय मे दिनांक 15 अप्रैल से बदलाव हो रहा है। यह गाड़ियाँ अपने नियमित मार्ग इटावा, टूण्डला, आग्रा कैंट के बजाय अब इटावा, उड़ी मोर, भंडाई, आग्रा कैंट इस नए मार्ग से चलेगी।

02403/04 प्रयागराज जयपुर प्रयागराज विशेष

03237/38 और 03239/40 पटना कोटा पटना विशेष

यात्रीगण कृपया बदलाव की प्रभावी तिथी, जो प्रारंभिक स्टेशनसे दी गयी है, उस पर ध्यान दे।

02367 भागलपुर आनंदविहार विशेष दिनांक 15 अप्रैल से भागलपुर से चलेगी, कानपुर सेंट्रल का समय परिवर्तन हो रहा है।

09040/09038 बरौनी बान्द्रा टर्मिनस विशेष, दिनांक 15 अप्रैल से बरौनी से चलेगी, फफुंद से फिरोजाबाद तक समय परिवर्तन हो रहा है।